फतहनगर । बेंगलुरु से निकली गुरु अंबेश नमन यात्रा आज यहां के पावन धाम पर पहुंची जहां पर संस्थान द्वारा अगवानी की गई। नमन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने गुरु अंबेश की निर्माण स्थली पावन धाम पर स्मृति कलश के दर्शन किए। पावन धाम में विराजित संतो का दर्शन लाभ लिया। नमन यात्रा ने गुरु अंबेश के 28 में स्मृति दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर पावन धाम में प्रवेश किया। सभी नमन यात्री कल होने वाले कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का स्वरूप संक्षिप्त रखा गया है।
Read MoreArchives
फतहनगर | पावन धाम फतहनगर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया सभी जानते हैं कि हर समस्या का समाधान होता है पर समस्या क्यों होती है यह कोई नहीं जानता हर समस्या किसी दृष्टि से होती है और उसका समाधान भी किसी दृष्टि से ही होता है आज पावन धाम में जो आस्था का सैलाब उठा है इस आस्था से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन को आस्थावान बनाना है, हमें अपनी लकीर बड़ी बनानी है. गुरु अंबेश ने अपनी लकीर बड़ी बनाई इसीलिए आज हम सभी गुरु अंबेश के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करते हैं, महापुरुषों के जीवन से हमें प्रतिदिन नई दिशा मिलती है, नई एनर्जी मिलती है, नई राह मिलती है.हमें यदि सफलता की ओर बढ़ना है तो एक दिशा नियोजित करनी होगी, हमें प्रतिपल चिंतन करना चाहिए कि हमें कैसे जीना है किस रूप में जीना है क्या करके जीना है क्या नहीं करके जीना है यह सभी यदि हम महापुरुषों के जीवन से अनुभव...
Read Moreफतहनगर | आज मौसम बिगड़ गया तथा आसमान मे सूर्य के दर्शन तक नही हो पाए। सुबह से धुंध छायी है । धुंध के चलते मौसम काफी ठंडा हो गया है । मौसम कल भी खराब रहने की संभावना है | कल बारिश भी हो सकती है। फतहनगर के आसपास के इलाकों में मौसम की स्थिति कमोबेश ऐसी ही है।
Read Moreफतहनगर | अजमेर विद्युत वितरण निगम फतहनगर के नकारा पन के कारण पालिका क्षेत्र के नाकोड़ा नगर के लोग अब भी न्यून वोल्टेज की समस्या से नहीं उबर पाए हैं । इस समस्या को पूर्व में भी सामने लाया गया था लेकिन लगता है बिजली विभाग के अधिकारी कानों में तेल डाल कर बैठे है। आज भी नाकोड़ा नगर में न्यून वाल्टेज के कारण लोग परेशान हुए। उच्च अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
Read Moreसंगणक सीधी भर्ती परीक्षा-2021,मास्टर प्रश्न पत्र तथा प्रारम्भिक उत्तर कुंजी जारी,6 से 8 जनवरी तक ऑनलाईन आपत्ति करवा सकते हैं दर्ज
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा संगणक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है। परीक्षार्थी प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी प्रश्न अथवा उनके उत्तर के संबंध में अपनी आपत्ति निर्धारित शुल्क के साथ 6 जनवरी 00ः01 बजे (मध्य रात्रि द्धसे 8 जनवरी 2022 को 23.59 बजे (रात्रि मध्य) तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं। बोर्र्ड सचिव ने बताया कि परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न-पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें । इसके लिए परीक्षार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाईन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी sso आई डी के माध्यम से देय शुल्क ई-मित्र पेमेन्ट गेट -वे या ई-मित्र कियोस्क पर...
Read Moreमावली | उदयपुर रोड स्थित राडा जी बावजी के नजदीक तेल से भरा एक टैंकर 15 फीट नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। टेंकर तेल से भरा था जिससे सड़क पर तेल फेल गया तथा लोगों में तेल को ले जाने की होड़ मच गई । जानकारी के अनुसार दोपहर 3:00 बजे सरसों के तेल से भरा टैंकर उदयपुर से फतहनगर की ओर जा रहा था तभी मावली में राडा जी बावजी की पुलिया पर टैंकर अनियंत्रित होकर गिर गया। टैंकर चालक ने मोड पर अपना संतुलन खो दिया राडाजी बावजी के समीप टैंकर पलटता हुआ सीधा नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक खलासी को टैंकर से बाहर निकाला और 108 की मदद से उन्हें मावली सामुदायिक चिकित्सालय भिजवाया। चालक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर किया ।
Read Moreनाथद्वारा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने कहा कि हम सभी मिलकर क्षेत्र को और नाथद्वारा को नया आधुनिक नाथद्वारा बनायेंगे और इसे एक नये स्वरूप में लायेंगे जो आने वाले समय और तकनीक के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि यहां क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहे इसके लिये सभी को मिलकर प्रयास करके एक आधुनिक नाथद्वारा बनाने में अपनी भागीदारी को निभायें। डॉ. जोशी मंगलवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा में नाथूवास में गौशाला के समीप निलीगोंति राजीव की स्मृति में राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के नवीन भवन के शिलान्यास समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र में निवेश बढाने, कृषि, पशुपालन में व, सहकारिता, में आमदनी बढाने डेयरी से लाभान्वित करने नाथद्वारा वैष्णवों की पुरानी धार्मिक व प्रधान पीठ होने से यहां मिलकर आधुनिक शहर बनाने के लिये कहा और...
Read Moreमावली। आज मावली विद्यानिकेतन विद्यालय में भाजपा मावली मण्डल की कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें मुख अतिथि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्वलन से हुआ। उसके बाद संगठन का गीत हुआ। कार्यशाला में आगामी दिनों में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता को लेकर योजना बनाई गई। साथ ही वक्ताओं द्वारा संगठन की रीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक जोशी ने संगठन के चल रहे बूथ सशक्त अभियान को कार्यकर्ताओ से मजबूत करने आव्हान किया। विधायक जोशी ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं सेे कार्यकर्ताओ से अवगत कराया। जोशी ने कहा कि पार्टी अनेको लोगो के त्याग,समर्पण,परिश्रम से यहाँ तक पहुची है। हम सब कार्यकर्ताओ को मिलकर परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को मजबूत करना है। सांसद खेल अभियान के मावली विधानसभा प्रभारी नरेंद्रसिंह आसोलिया ने आगामी दिनों में होने वाले खेल प्रतियोगिता के बारे में ...
Read Moreश्री जगदीशराज श्रीमाली के राजस्थान इंटक के तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर उदयपुर संभाग एम्बुलेंस सेवा संघ ने किया सम्मान
उदयपुर। उदयपुर संभाग एम्बुलेन्स सेवा संघ उदयपुर द्वारा श्री जगदीश राज श्रीमाली के राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस ’’इंटक’’ के तीसरी बार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस इंटक कार्यालय चेटक सर्कल पर स्वागत, सम्मान किया गया । गरीब, मजदुरो के मसीहा हर वक्त इनकी सेवा में लगने वाले इंटक के लोकप्रिय नेता प्रदेश अध्यक्ष को सभी ने बधाई दी इस मौके पर संभागी अध्यक्ष सादीक हुसैन सक्का, संगठन मंत्री शम्भु खटीक, उपाध्यक्ष शाकीर मोहम्मद, प्रचार मंत्री लक्ष्मण मेघवाल, मुख्य सलाहकार मो. सईद सक्का, मो. अखलाक, बाबुलाल पालीवाल, महामंत्री रमेश चन्द्र मीणा, संजय खेराल, असलम खान, विष्णु चौहान आदि उपस्थित थे । ...
Read Moreफतहनगर । आज प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में 9 पॉजिटिव केस सामने आए हैं । विस्तृत जानकारी इस प्रकार है - Received Report of....1651 Negative....1642 *Positive....09* Urban Total Patient….08 Corona Warriors…03 New Case…02 Close Contact…03 Rural Total Patient….01 Corona Warrior…01 Total positive till now....56504 Area Details..👇 DESIGNER HIGHTS OLD RTO ROAD PRATAPNAGAR, JANAKPURI TRANSPORT NAGAR PRATAPNAGAR,SAGAR DARAHAN APARTMENT NEAR VIDHYA NIKETAN SCHOOL DEWALI,SANKLESHWAR ENCLAVE OPP CHAUDHARY HOSPITAL HIRANMAGRI SEC 5,RG QUARTER PMCH BHEELO KA BEDLA,PANCHWATI NEW FATEHPURA,BANEDA HOUSE SUKHADIA CIRCLE,NEAR PRAGTI ASHRAM OPP GOVERDHAN SAGAR,ROYAL IMPERIAL NAVRATAN COMPLEX BHUWANA, UDAIPUR.
Read Moreफतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति की बैठक मंे भाग लिया। इसके पश्चात सांसद जोषी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट की एवं संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से संबधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोषी ने केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट के दौरान संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ मंे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत की गयी सड़कों के लिए आभार व्यक्त किया तथा आगामी फेज के लिये भेजे गये प्रस्तावों के संबध में चर्चा की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो के संबध में भी मंत्री से चर्चा की। सांसद जोषी ने संसदीय क्षेत्र मंे चल रहे मनरेगा के कार्यो की प्रगति व स्थिति के बारे में भी मंत्री को अवगत करवाया तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन में महिलाओं की भागीदारी एवं उन्हे उपलब्ध हो रहे रोजगार के बारे म...
Read Moreउदयपुर । लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना के बालको द्वारा राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव निरंजन आर्य का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा होम के बालको को विशेष भोजन कराया गया।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा मुख्य सचिव आर्य के कार्यों के बारे में बालको को बताया गया।
Read Moreफतहनगर । मावली तहसील के जेवाणा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 से 18 वर्ष के बीच आयु वर्ग के बालक बालिकाओं का आज वैक्सीनेशन किया गया । इस वैक्सीनेशन में चिकित्सा विभाग का स्टाफ एवं विद्यालय स्टाफ ने सहयोग किया। वैक्सीनेशन कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह पूर्वक वैक्सीन लगवाई । इस अवसर पर वैक्सीनेशन के प्रति बच्चों को शिक्षकों ने जागरूक भी किया ।
Read Moreकोल संकट के दौरान घट कर रह गई 3465 मेगावाट विद्युत उत्पादन,क्षमता आज बढ़कर हुई 7330 मेगावाट-एसीएस एनर्जी
जयपुर, 4 जनवरी। अतिरिक्त मुख्य सचिव विभाग के डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में आज कोयला आधारित तापीय विद्युतगृहों से 7330 मेगावाट विद्युत उत्पादन होने लगा है जबकि कोयला संकट के दौरान बिजली उत्पादन स्तर कम होकर 3465 मेगावाट तक आ गया था। उन्होंने कहा कि इस समय तकनीकी कारण से केवल छबड़ा की एक इकार्अ में 250 मेगावाट का बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है। एसीएस ऊर्जा डॉ. सुबोध अग्रवाल मंगलवार को विद्युत भवन में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने देशव्यापी कोल संकट के दौरान प्रदेश में विद्युत की आपूर्ति बनाये रखने और कोयला व तकनीकी कारणों से बंद इकाइयों में योजनावद्ध तरीके से विद्युत उत्पादन शुरु करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से लेकर केन्द्र व राज्य सरकार और उत्पादन निगम सहित समग्र प्रयासों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए। उन्होंने उत्पादन...
Read Moreफतहनगर । प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पुनिया एवं जिला अध्यक्ष श्री भँवर सिंह पंवार के आदेशानुसार फतहनगर मंडल कार्य समिति की एक आवश्यक बैठक माहेश्वरी समाज भवन फतहनगर में आज 5.30बजे रखी गई है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री सीपी जोशी जी, विधायक महोदय श्री धर्म नारायण जोशी जी, जिला महामंत्री श्री चंद्र गुप्त सिंह जी चौहान, विधानसभा प्रभारी श्री दिनेश जी कावडिया, जिला उपाध्यक्ष श्री गणपत जी स्वर्णकार, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता विधानसभा संयोजक श्री नरेंद्र सिंह जी आसोलिया ,विधानसभा एवं मंडल प्रवासी, मंडल प्रभारी आदि का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में चेयरमैन, उप चेयरमैन,वर्तमान व पूर्व के समस्त - जिला पदाधिकारीगण,पार्षद गण,मंडल पदाधिकारीगण, जिला परिषद और पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल संरक्षक, समस्त मोर्चों के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी,शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा समस्त ...
Read Moreजयपुर, 4 जनवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आकाशवाणी समाचार, जयपुर की राजस्थानी वेबसाइट का मंगलवार को यहां राजभवन में कंप्यूटर का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रादेशिक भाषा और संस्कृति के संदर्भ में राजस्थान के निवासियों के लिए ऑनलाइन यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इसके लिए बधाई दी। आकाशवाणी समाचार जयपुर के उप महानिदेशक श्री मयंक कुमार ने बताया कि राजस्थानी में समाचार की यह पहली वेबसाइट है। राजस्थान में प्रमुख समाचारों को राजस्थानी में प्रसारण के साथ वेबसाइट पर भी देने की इससे पहल हुई है। इस दौरान आकाशवाणी जयपुर के उप निदेशक (समाचार) श्री रामखिलाड़ी मीणा, संवाददाता श्री जितेंद्र द्विवेदी और वरिष्ठ समाचार वाचक श्रीमती शीला चावला और राजस्थानी समाचार वाचक श्री सुदर्शन नाहर उपस्थित रहे।
Read Moreईंटाली । निरंजननाथ राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्टाली में आज 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण प्रारंभ किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज कुमार समदानी के दिशा निर्देशानुसार टीकाकरण किया जा रहा है । इसमें मोहिनी देवी आशा जनवा दुर्गेश कुमार मेनारिया अध्यापक आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं। छात्र-छात्राओं में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह है ।
Read Moreफतहनगर । चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार की उपस्थिति में शुरु हो गया है । यहां शताधिक बालक-बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जानी है । आसना के उ . मा.वि. में भी वैक्सीनेशन प्रारंभ हो चुका है ।
Read Moreचित्तौड़गढ़, अशोक गहलोत सरकार की कोविड प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की योजना के क्रम में चित्तौड़गढ़ जिला जार इकाई ने निम्बाहेड़ा निवासी एक पत्रकार की फ़ाइल जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को प्रेषित की थी। जिस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त राशि दिवंगत पत्रकार की पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दी है। जार जिलाध्यक्ष विवेक वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि साप्ताहिक दिव्य राजस्थान के संपादक निम्बाहेड़ा निवासी जय कुमार अग्रवाल का 10 अक्टूबर 2020 को कोरोना से निधन हो गया था। राज्य सरकार की योजना के तहत उनकी पत्नी की ओर से जार की जिला इकाई के माध्यम से जिला कलेक्टर को आवेदन किया गया था। जार की जिला इकाई ने इस संबंध में गत सोमवार को ही जिला कलेक्टर को ध्यानाकर्षण करवाया था। जिस पर जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा ने इसे प्राथ...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर से भूपालसागर मार्ग पर राणावतों की सादड़ी फाटक के यहां स्थित अण्डरब्रिज में बारिश के पानी के निकास की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी से निजात नहीं मिल रही है। यहां जब-जब भी बारिश होती है ब्रिज में पानी भरने की समस्या पैदा हो जाती है। दो दिन पूर्व मावठ की हल्की बारिश में भी इस ब्रिज के भीतर पानी भर गया था। हालांकि बड़े वाहन निकल रहे थे लेकिन दुपहिया वाहनधारी थोड़ी दूरी पर स्थित वैकल्पिक मार्ग से निकल रहे थे। वैकल्पिक मार्ग पर फिसलने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां पानी के निकास की स्थायी व्यवस्था हो जाए तो समस्या से निजात मिल सकती है। ...
Read More