उदयपुर

आज कोरोना 300 पार पहुॅचा

उदयपुर। कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है।  आज उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 300 पार कर गया। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है: Received Report of....2667 Negative....2355 Positive....312 Urban Total Patient….253 Corona Warriors…33 New Case…175 Close Contact…43 Migrant…02 Rural Total Patient….59 Corona Warrior…11 Close Contact…07 New Case…41 Total positive till now....57347

Read More
देश प्रदेश

कोरोना : 30 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर दिया नया आदेश

उदयपुर | कोरोना संक्रमण के मध्य नजर राज्य सरकार ने आज नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के अनुसार राज्य के सभी नगर निगम एवं नगरपालिका क्षेत्रों में 12वीं कक्षा तक स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा ।

Read More
उदयपुर

थानाधिकारी ने किया शेल्टर होम का औचक निरीक्षण

उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना का कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए औचक निरीक्षण पुलिस थाना, ओंगना के थानाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा किया गया।वक्त निरीक्षण होम में सभी बालक व स्टाफ कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए मिले।होम के बालको ने थानाधिकारी जी को बताया कि वे बड़े होकर पुलिस सेवा में जाना चाहते है।थानाधिकारी ने बताया कि वे इन बालको की हर सम्भव मदद करेंगे।थानाधिकारी द्वारा होम के बालको हेतु बिस रजाइयां व पेतीस जोड़ी मौजे देने हेतु घोषणा की गई।होम के श्रेष्ठ संचालन को देख थानाधिकारी काफी खुश हुए। व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा संस्थान कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

Read More
चित्तौडगढ़

मंगलवाड़ में सहयोग निधि पर सांसद ने की चर्चा

मंगलवाड़ । आज यहां सांसद सीपी जोशी ने भाजपा की एक बैठक में शिरकत की तथा आजीवन सहयोग निधि पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। संसद के साथ पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष गौतम दक तथा विधायक ललित ओस्तवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सांसद ने इस अवसर पर विकास कार्यों की जानकारी भी ली ।  

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद ने किया बड़ीसादड़ी का दौरा

चित्तौड़गढ़। सांसद सीपी जोशी ने आज पंचायत समिति बड़ीसादड़ी में आयोजित बैठक में भाग लिया व विकास कार्यो और आजीवन सहयोग निधि पर चर्चा की। जोशी के साथ मे जिलाध्यक्ष गौतम जी दक, विधायक ललित जी ओस्तवाल, प्रधान नंदलाल जी मेनारिया व सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टीपदाधिकारी थे।

Read More
मावली

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चपलोत ने किया मावली विधानसभा का दौरा

फतहनगर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने मावली विधानसभा का दौरा किया। चपलोत खेमपुर के पूर्व सरपंच केशव छाजेड़ के साथ जावड़,घासा तथा गुड़ली पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से सम्पर्क किया । जहां किसी परिवार में गमी हुई वहां शोक संवेदना व्यक्त की।

Read More
देश प्रदेश

चुनावी बिगुल :उत्तर प्रदेश में होगी सुरक्षाबलों की तैनाती

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश को पैरामिलेट्री फोर्स की टुकड़ीया मिल गई है। 10 जनवरी को पहले चरण में उत्तर प्रदेश को पैरामिलिट्री फोर्स की 150 कंपनियां मिलेगी।  इसमें सीआरपीएफ की 50 बीएसएफ की 30 एसएसबी की 30 सीआईएसएफ की 20 और आईटीबीपी की 20 कंपनियां शामिल है। संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिलों को फोर्स का आवंटन किया जा रहा है। 10 जनवरी को पैरा मिलिट्री फोर्स जिलों में एरिया डोमिनेशन के लिए फ्लैग मार्च करेंगे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मनोहरलाल जी अग्रवाल देवलोक

फतहनगर | अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड रहा है कि श्री किशन लाल जी, स्व राधेश्याम जी,विनोद जी, श्री महेश जी के पिताजी श्री मनोहर लाल जी अग्रवाल (सिहल) (नीमच लाले) का आकस्मिक निधन हो गया है। अन्तिम संस्कार के लिए विनोद जी अग्रवाल के निवास स्थान, चंगेड़ी रोड, से मोक्षधाम के लिए दोपहर 4:15 बजे रवाना होगे फर्म मनोहर लाल महेश कुमार जी अग्रवाल बारदान वाले फतहनगर

Read More
उदयपुर

प्रधानमंत्री के साथ पंजाब मैं उनके काफिले को रोक उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने के षड्यंत्र के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भाजपा सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों ने की निंदा,कठोर कार्यवाही की मांग…

उदयपुर 8 जनवरी भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर उदयपुर डेयरी की अध्यक्ष डॉक्टर गीता पटेल जिला सहकारी संघ अध्यक्ष डायलाना लबाना उपाध्यक्ष किरण नागौरी महिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विद्या किरण अग्रवाल बैंक की पूर्व अध्यक्ष डॉ किरण जैन भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रेवा शंकर गायरी उदयपुर शहर प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवनारायण धाबाई देहात अध्यक्ष केशव छाजेड़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सराड़ा के डीपी मीणा शंकर पटेल सलूंबर से परमानंद मेहता उपाध्यक्ष महावीर जैन फतहनगर के शंकर पालीवाल उपाध्यक्ष शंकर जाट, सहकार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष कुंती लाल जैन एवं सी बी सहाय ने संयुक्त बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान कांग्रेश नीत पंजाब सरकार एवं अधिकारियों द्वारा सुरक्षा की घोर अनदेखी लापरवाही एवं षड्यंत्र गैर जिम्मेदार इस कुकृत्य की कड़...

Read More
देश प्रदेश

विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं’ ’पंचायत समिति सोजत के अधीक्षण अभियंता अधिशासी अभियंता एपीओ एवं कनिष्ठ अभियंता को किया निलंबित’

जयपुर, 8 जनवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री रमेश चंद मीना के निर्देश पर पाली जिले में जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग पंचायत समिति सोजत के अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को एनीकट निर्माण कार्य में गुणवत्ता नहीं बरतने एवं लापरवाही करने पर एपीओ एवं कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा। पंचायती राज मंत्री शनिवार को पाली जिले की पंचायत समिति सोजत की ग्राम पंचायत बासना में विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने एनीकट निर्माण  कार्य की चुनाई में लाई जा रही निम्न गुणवत्ता सामग्री को लेकर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान मौके पर जो एनीकट बनाए जा रहे थे उनके  तकमीना एवं कार्य आदेश भी नहीं मिले। ग्रामीण विकास मंत्री ने जब एन...

Read More
मावली

ढूंढिया में जिला कलक्टर ने वैक्सीनेशन का किया निरीक्षण

फतहनगर। जिला कलक्टर चेतनराम देवड़ा ने आज मावली तहसील के ढूंढिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंच कर बच्चों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का अवलोकन किया। देवड़ा ने कक्षाओं का अवलोकन भी किया तथा बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए जानकारी दी तथा घर के लोगों को भी इससे सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान गोपाललाल मेनारिया ने जिला कलक्टर का सरोपा पहनाकर स्वागत किया। जिला कलक्टर के साथ ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी,ईंटाली चिकित्साधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर पुलिस ने किया स्थायी वारंटी गिरफ्तार

फतहनगर। फतहनगर पुलिस ने स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। करीब 1 साल से फरार एन आई एक्ट स्थाई वारंटी प्रेमसिंह पिता उदयसिंह निवासी शंभूपुरा तहसील वल्लभनगर जिला उदयपुर को कॉन्स्टेबल जयसिंह चुंडावत व मनोज कुमार बिश्नोई ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा। ...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद सीपी जोशी तथा विधायक ललित ओसवाल ने की जनसुनवाई

बड़ी सादड़ी । पंचायत समिति सभागार में बड़ी सादड़ी नगर पालिका क्षेत्र व पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त सरपंच गण पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य मंडल के अध्यक्ष पार्षद गण व बड़ी सादड़ी नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद मद व विधायक मद के द्वारा स्वीकृत किए गए कार्यों का मौके पर हुए कार्य की समीक्षा व किसी कारण कार्य नहीं हुआ उसका निस्तारण सांसद व विधायक ने हाथों हाथ अधिकारियों से बात कर निस्तारण किया गया और अन्य नवीन प्रस्ताव सरपंच पार्षद गण मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बताए गए कार्यों का प्रस्ताव लिया गया और बहुत ही जल्द जनता से किए हुए वादों को पूरा करने का आश्वासन विधायक व सांसद ने दिया।  इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष पूर्व नगरपालिका चेयरमैन पुष्कर राज माली ,बड़ी साड़ी पंचायत समिति के प्रधान नंद लाल जी मेनारिया , रा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रामदयालजी महाराज ने सनवाड़ पहुँच कोठारी परिवार को दी सांत्वना

फतहनगर । आज रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरु 1008 स्वामी जी श्री राम दयाल जी महाराज  स्वर्गीय रामसहाय के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने एवं परिवार को सम्बल और आशीर्वाद प्रदान करने हेतु सनवाड़ पधारे। शिक्षक रामरतन कोठारी के अनुज रामसहाय कोठारी का पिछले दिनों असामयिक निधन हो गया था। रामसहाय रामदयालजी महाराज के परम शिष्यों में से एक थे।

Read More
उदयपुर

उदयपुर में आज कोरोना दो सौ पार

उदयपुर | उदयपुर में कोरोना पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज प्राप्त 2355 रिपोर्ट में से 225 पॉजिटिव के सामने आए। विस्तृत विवरण इस प्रकार हैं: Urban Total Patient….167 Corona Warriors…29 New Case…107 Close Contact…22 Migrant…09 Rural Total Patient….58 Corona Warrior…11 Close Contact…13 New Case…32 Migrant…02 Total positive till now....57035 Area Details..👇 ZINC COLONY DEBARI, CHAWLA KHEDA MAVLI, PATEL WARA SALUMBER, SALLADA KETAWATPURA SARADA, MAHAVEER NAGAR RISHABHDEV, PMCH HOSTEL BHEELO KA BEDLA, PARAS APARTMENT SAIFAN CHAURAHA BADGAON, NEAR BASIC SCHOOL RAMGIRI BADGAON, LODA NIWAS OPP VIDHYA BHAWAN NURSARY SCHOOL DEWALI, KANOD BHINDER, MODERN COMPLEX BHUWANA, SISARMA GIRWA, BDO COLONY BALICHA, MEGHWALO KA MOHALLA NAI, DHAR BADGAON...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षान्त एवं 76वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना हो ज्ञान के प्रसार में विश्व में विशिष्ट पहचान बनाए राजस्थान विश्वविद्यालय  -राज्यपाल जयपुर, 8 जनवरी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान विश्वविद्यालय को ज्ञान के प्रसार और शोध-अनुसंधान के नवाचारों में विश्वभर में विशिष्ट पहचान बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, तकनीकी, उद्योग, पूंजी, श्रम और संस्कृति सभी क्षेत्रों में देश कैसे सर्वोच्च स्थान पर पहुंचे, विश्वविद्यालय शिक्षण के अंतर्गत इस पर विचार किया जाना चाहिए। श्री मिश्र राजस्थान विश्वविद्यालय के 31 वें दीक्षान्त समारोह एवं 76 वें स्थापना दिवस पर शनिवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो व्यक्ति को शिक्षित बनाने के साथ आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सके। विश्वविद्...

Read More
देश प्रदेश

नेशनल डांस महाकुंभ:फास्टर झंकार में 7 ने मारी बाज़ी

उदयपुर। फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली द्वारा नेशनल नृत्य महाकुंभ डिजिटल माध्यम से इन्डियन फास्टर झंकार में मोबाइल लिंक से 5 को मिला सुपर प्लैटिनम नृत्य शिरोमणि सम्मान में चयन हुआ। नेशनल कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल माध्यम से नेशनल डांस महाकुंभ तहत भारतीय संस्कृति अभिवृद्धि एवं संरक्षण हेतु इंडियन फास्टर झंकार 2022 का आयोजन के मुख्य अतिथि जितेंद्र चुंडावत विकास अधिकारी मावली एवं विशिष्ट अतिथि आशा नेमानी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास मावली के सानिध्य में डिजिटल माध्यम रिजल्ट की घोषणा की गई। सुपर प्लैटिनम नृत्य शिरोमणि सम्मान समारोह में बांसवाड़ा से कालूराम बुनकर, चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा से डॉ. सुधाकर राव पवार, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से मनस्वी उदयपुर से नैवेद्या आमेटा , आस्था शर्मा, आन्शी जारोली, फतहनगर से हिया सोनी आदि ने स्थान ...

Read More
देश प्रदेश

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 154.77  करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और के...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद जोशी ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

चित्तौड़गढ़। नारायणी सेना संस्था चित्तौड़गढ़ सेन समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों किया गय । इस अवसर पर सासंद सी.पी जोशी के साथ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, जिला उपाध्यक्ष रघु  शर्मा, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह  रूद उपास्थित थें।

Read More
देश प्रदेश

भरतपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

जयपुर। कल रात भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में भीषण बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सांसद रंजीता कोली ने कहा कोरोना की इन विषम परिस्थितियों में किसान भाइयों का आर्थिक नुकसान अत्यंत पीड़ादायक है।  

Read More