फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में सात पॉजिटिव

फतहनगर । कोरोना ने फतहनगर में दस्तक दे दी है । कल दो जनों के बाद आज 7 जनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है । आज प्राप्त रिपोर्ट में बच्चे भी  पॉजिटिव आए है ।

Read More
देश प्रदेश

दिया कुमारी ने कुम्भा जन्म भूमि सेवा समिति द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में लिया भाग

राजसमंद । मेवाड़ निर्माता महाराणा कुम्भा जी की पावन जन्मस्थली मदारिया की(माल्यावास)पर महाराणा कुम्भा जन्म भूमि सेवा समिति द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लिया।कार्यक्रम में महाराणा कुम्भा जी की जन्मस्थली पर स्थित श्री चामुण्डा माता मंदिर में दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की । इस अवसर पर देवगढ़ राव साहब श्री वीरभद्र सिंह जी, श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ जी विधायक कुंभलगढ़, श्री हरिसिंह जी रावत पूर्व विधायक, श्री नारायण जी उपाध्यक्ष अध्यक्ष कुंभा समिति, श्रीमती कलपना जी कुंवर प्रधान देवगढ़, श्री माधव जी चौधरी जिला प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Read More
देश प्रदेश

आयकर विभाग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छापामारी की

नई दिल्ली । आयकर विभाग ने 5 जनवरी, 2022 को तीन रियल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ छापामारी और जब्ती अभियान का संचालन किया। ये डेवलपर्स कर्नूल शहर और आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के अन्य इलाकों में भूमि विकास के साथ-साथ निर्माण गतिविधियों के व्यवसाय में संलग्न थे। इस छापामारी अभियान को कर्नूल, अनंतपुर, कडप्पा, नंदयाल और बेल्लारी आदि शहरों में स्थित दो दर्जन से अधिक परिसरों में संचालित किया गया। इस छापामारी अभियान के दौरान कई दोषी सिद्ध करने योग्य दस्तावेज जैसे; हस्तलिखित बही-खाता और समझौते आदि पाए गए और जब्त किए गए। इसके अलावा एक विशेष सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन के साथ-साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से डिजिटल डेटा को भी जब्त किया गया है। इन कर निर्धारिती समूहों में से एक के मामले में पाया गया है कि यह एक सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहा है, जिसे बेहिसाब नकद प्राप्ति से संबंधित विवरणों को मिटाने और पंज...

Read More
उदयपुर

इन्वेस्ट राजस्थान समिट-उदयपुर में खान विभाग का राज्य स्तरीय ऑनलाइन कार्यक्रम, निवेशकों के साथ हुए 28 हजार 552 करोड़ के एमओयू व एनओआई

उदयपुर। राजस्थान राज्य में खनिज क्षेत्रों में निवेश हेतु ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट’ के क्रम में उदयपुर स्थित राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड के मुख्यालय पर सोमवार को राज्य स्तरीय ऑनलाइन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। खान एवं भूविज्ञान विभाग, उदयपुर के निदेशक डॉ. के.बी.पण्ड्या ने बताया कि समिट में राज्य में खनन क्षेत्र एवं खनिज आधारित उद्योगों में निवेश करने के इच्छुक प्रधान खनिज के 12, तेल एवं प्राकृतिक गैस के 4 तथा अप्रधान खनिज के 380 निवेशकों के साथ कुल 28 हजार 552 करोड़ रुपये के एमओयू/एलओआई पर हस्ताक्षर किये। समिट में सभी निवेशकर्ताओं ने ऑनलाईन माध्यम से भाग लिया, जिनमें सीमेंट उद्योग में निवेश हेतु 9550 करोड़ रुपये के एमओयू तथा 11050 करोड़ रुपये के एलओआई पर हस्ताक्षर किये गये। खनिज आयरन एवं स्टील उद्योग में 3520 करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षर किये गये। ऑयल व प्राकृतिक गैस के 4

Read More
देश प्रदेश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भी पॉजीटिव हुए

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पॉजीटिव हो गए हैं । इसकी जानकारी नड्डा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दी तथा कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया।मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जाँच करवा लें।

Read More
देश प्रदेश

राज्यवर्द्धन सिंह राठौर भी कोरोना पाजीटिव

जयपुर । जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है । राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी भी पॉजीटिव पाई गयी । इन दोनों ही नेताओं के शुभ चिंतकों ने इनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है ।

Read More
देश प्रदेश

बिहार के मुख्यमंत्री पॉजीटिव

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।

Read More
देश प्रदेश

कोविड-19 की रेपिड एंटीजन जांच की अधिकतम दर 50 रूपए प्रति जांच निर्धारित

जयपुर। आमजन को कम कीमतों पर सहज एवं सुलभ जांच सुविधा उपलब्ध कराने के राज्य सरकार के संकल्प को दृष्टिगत रखते हुए सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा गठित कमेटी के प्रस्तावानुसार राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 की धारा 4 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार द्वारा राज्य में निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की रेपिड एंटीजन जांच की अधिकतम दर 50 रूपए प्रति जांच निर्धारित की है। प्रमुख शासप सचिव वैभव गालरिया ने उक्त आदेश जारी करते हुए निर्धारित दरें तत्काल प्रभाव से लागू की है।

Read More
उदयपुर

उदयपुर जिले में आज 324 आए पॉजीटिव

उदयपुर । सोमवार को आज दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 300 पार रहा । आज 324 पाजीटिव पाए गए हैं । अब शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी पॉजिटिव मरीज आने लगे हैं । आज फतहनगर में भी दो जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । राज्य सरकार की गाइडलाइन की पालना में आज नगर के सभी स्कूल बंद रहे । विस्तृत जानकारी इस प्रकार है: Received Report of....2587 Negative....2263 *Positive....324* Urban Total Patient….266 Corona Warriors…35 New Case…190 Close Contact…30 Migrant…11 Rural Total Patient….58 Corona Warrior…05 Close Contact…16 New Case…34 Migrant…03 Total positive till now....57671 Area Details… NEAR NAVKAR BAKARY RAMPURA, NARAYAN SEVA SANSTHAN BARI, MASTANA BABA MALLATALAI, MOTI MAGRI, MODERN COMPLEX BHUWANA, RISHABHDEV, ADINATH NAGAR FATEHPURA, PANNADHAY MARG HATHIPOLE, RAJKAMAL...

Read More
उदयपुर

कलक्टर देवड़ा ने प्रिकॉशन डोज लगवाकर अभियान की शुरुआत की

उदयपुर । उदयपुर में आज कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज़ की शुरुआत हो गयी । जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने जिला परिषद पहुॅच कर पहली प्रिकॉशन डोज लगवा कर अभियान का शुभारंभ किया।

Read More
देश प्रदेश

राजसमंद विधायक माहेश्वरी पॉजीटिव

राजसमन्द । राजसमंद विधायक दीप्ति महेश्वरी पॉजिटिव आई है इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर शेयर करते हुए दी तथा कहा कि "मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रही हूँ। मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जाँच करवा लें।

Read More
चित्तौडगढ़

शनिमहाराज आली सराय नवीनीकरण को लेकर बंजारा समाज की बैठक सम्पन्न

कपासन ।  बामणिया बंजारा समाज मेवाड़ मालवा की बैठक शनि महाराज (आली )जिला चित्तौड़गढ़ मैं आज संपन्न हुई जिसमें समाज के सभी पंचों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । सभी पंचों के द्वारा सराय के नवीनीकरण को लेकर चर्चा की गई । बैठक  पूर्व अध्यक्ष दलीचंद जी कच्छावा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें संस्था के अध्यक्ष देवीलाल चावड़ा ने सभी पंचों का अभिनंदन स्वागत करते हुए सराय निर्माण के कार्य को बताया व सचिव विनोद चावड़ा ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया । इस बैठक में संस्था के उपाध्यक्ष गोपाल गरासिया सदस्य गोवर्धन चंदेल, नारायण लाल खींची, भगवान लाल दायमा भगवान लाल गौड़ लक्ष्मण लाल कच्छावा गोटू लाल चौहान गणेश लाल चौहान रतन लाल चावड़ा सत्यनारायण कच्छावा राजमल दायमा रामलाल कच्छावा राहुल चावड़ा गेरू लाल दायमा पूरणमल दायमा पप्पू लाल दिनेश बेस मोहनलाल चंदेल सभी पंचों के द्वारा सराय का कार्य निर्धारित रूप स...

Read More
देश प्रदेश

प्रभारी मंत्री ने की कोरोना की तीसरी लहर की विस्तृत समीक्षा

बाड़मेर में सौ बेड का कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल एवं सभी सीएचसी पर अतिरिक्त बेड रिर्जव रखने के दिये निर्देश शत प्रतिशत डबल डोज वेक्सिनेशन की बनेगी प्रभावी रणनीति जयपुर। श्रम विभाग एवं बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री बिश्नोई ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की त्वरित गति के मध्यनजर सभी आवश्यक चिकित्सा प्रबंध समय रहते सुनिश्चित कर लिए जाए। उन्होंने जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज से संलग्न चिकित्सालय के अलावा 100 बेड का डेडीकेटेड हॉस्पिटल भी पृथक से तैयार रखने को कहा। साथ ही सभी ब्लॉक मुख्यालयो पर स्थान चिनिहत करके रखने को कहा। प्रभारी मंत्री ने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो, सीएचसी पर कोरोना के लिए ऑक्सी

Read More
फतहनगर - सनवाड

डा.सुभाष मुनि व कोमल मुनि का आज होगा विहार

फतहनगर । गुरु अंबेश स्मृति समारोह के बाद आज श्रमण संघीय वरिष्ठ प्रवर्तक डॉ. सुभाष मुनि जी म. सा. ,मेवाड़ उप प्रवर्तक, युवा मनीषी, सेवा रत्न कोमल मुनि जी म. सा. एवं लोकेश मुनि का पावन धाम से मावली के लिए विहार होगा । विहार सोमवार प्रातः9 बजे होना है । संतों का विहार खेमली के लिए हो रहा है।  

Read More
चित्तौडगढ़

केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का किया स्वागत,सांवलिया सेठ के दरबार में टेका मत्था

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद  जोशी रविवार को चित्तौड़ दौरे रहे। चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने  विश्व प्रसिद्ध दुर्ग चित्तौड़गढ़ पर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री सांवलिया सेठ के दरबार में भी पहुंचे जहां पर सांसद सीपी जोशी के साथ सांवलिया सेठ के दरबार में दर्शन लाभ लिया। इस दौरान भाजपा नेता मोहन मेनारिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ थे।

Read More
उदयपुर

संथारे सहित चारित्रप्रभा जी का देवलोक गमन

उदयपुर। प. पू. गुरुणीमैया श्री चारित्रप्रभा जी महाराज साहब स्वास्थ लाभ हेतु कनक हॉस्पिटल में भर्ती थे |महासती जी को आज प. पू. गुरुवर्या डॉ. दर्शनप्रभा जी म. सा. के द्वारा बेंगलुरू से आज प्रातः 3.55 को चोविहार के संथारा पच्छखान कराए गए थे और आज प्रातः 4.55 को संथारा सीज गया। महासती जी का पार्थिव शरीर दर्शनार्थ गुरु पुष्कर साधना केन्द्र हिरण मगरी से. 3 उदयपुर में रखा गया है। डोल यात्रा आज दोपहर 1 बजे पुष्कर साधना केन्द्र से रवाना होगी। सभी से निवेदन किया गया है कि कोरोना के सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

Read More
देश प्रदेश

प्रदेशभर में रविवार को वीकेंड कर्फ्यू,नगरीय क्षेत्रों में 12वीं तक के शिक्षण संस्थान तत्काल बंद, नगरीय क्षेत्रों में विवाह एवं अन्य समारोह में 50 व्यक्ति अनुमत होंगे, लोहड़ी एवं मकर संक्रांति घर पर ही मनाने की अपील

 जयपुर, 9 जनवरी। विगत कुछ दिनों से प्रदेश में कोविड के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह विभाग ने रविवार को महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश जारी किये। नई गाइड लाइन में 26 नवम्बर एवं 29 दिसम्बर, 2021 तथा 2 जनवरी एवं 5 जनवरी, 2022 को जारी दिशा-निर्देशों को भी समेकित किया गया है। इसके महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार हैं- शैक्षणिक गतिविधियों के सम्बन्ध में  कोरोना संक्रमण में निरन्तर वृद्धि के मद्देनजर 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को घर पर रहकर ही अध्ययन करने की सलाह दी गई है। संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के सम्बन्ध में निम्न निर्णय लिए गए हैं- 1. राज्य के समस्त नगर निगम/नगर परिषद/नगर पालिका क्षेत्र में कक्षा 12वीं तक की शैक्षणिक (विद्यालय/कोचिंग) गतिविधियां 30 जनवरी, 2022 तक बंद रहेंगी, परन्तु ऑनलाइन अध्ययन जारी रखा जाएगा। कक...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आजीवन सहयोग निधि को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई रुचि

फतहनगर (विकास चावड़ा) । प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी का आजीवन सहयोग निधि संग्रहण अभियान जोर शोर से चल रहा है। इस अभियान को लेकर फतहनगर सनवाड़ पालिका क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी खासी रुचि दिखाते हुए अपना योगदान दिया। अभियान के निमित्त ही आज भारतीय जनता पार्टी फतहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा महेश्वरी सदन में बैठक का आयोजन किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी आजीवन सहयोग निधि को लेकर चर्चा कर निधि संग्रहण किया गया।  बैठक में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र औदीच्य ने आजीवन सहयोग निधि के बारे में पूरी जानकारी दी। प्रथम बार ही आजीवन निधि संग्रहण ₹230000 प्राप्त हुए। बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला महामंत्री, फूल चंद कुमावत, रामचंद्र मेलाना,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक,जिला आईटी जगदीश खेरोलिया,भाज...

Read More
उदयपुर

बड़गांव के पूर्व प्रधान त्रिवेदी का निधन

उदयपुर । पंचायत  समिति बड़गांव के पूर्व प्रधान और देहात जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता श्री किशन जी त्रिवेदी( बाउजी) का निधन  हो गया है। दिवंगत पुण्यात्मा को "उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ परिवार" की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा प्रभुश्री से प्रार्थना की  है कि स्वर्गवासी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को असीम वेदना को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read More