देश प्रदेश

उत्तर प्रदेश में दो विधायक सहित तीन नेता भाजपा में शामिल

लखनऊ । आज भाजपा खेमे में दो विधायक एवं एक पूर्व विधायक अपनी पार्टी छोड़कर आ गए जिनका भाजपा में सदस्यता ग्रहण करवा कर स्वागत किया गया । आज कांग्रेस विधायक श्री नरेश सैनी, सपा विधायक श्री हरिओम यादव एवं पूर्व सपा विधायक श्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह तीनों नेता मोदी सरकार एवं योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं ।

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “मैं महान स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने राष्ट्रीय पुनरुद्धार के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिये कई युवाओं को प्रेरित किया। आइये, राष्ट्र निर्माण के उनके स्वप्न को पूरा करने के लिये हम मिलकर काम करते रहें।” I pay tributes to the great Swami Vivekananda on his Jayanti. His was a life devoted to national regeneration. He has motivated many youngsters to work towards nation building. Let us keep working together to fulfil the dreams he had for our nation. ...

Read More
देश प्रदेश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को सीएसआर के तहत सौंपे 700 नेबुलाइजर

जयपुर, 12 जनवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा को बुधवार को यहां सिप्ला लिमिटेड की ओर से सीएसआर के तहत प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 700 नेबुलाइजर किट सौंपे गए। श्री मीणा ने सीएसआर के तहत सिप्ला लिमिटेड की ओर से सौंपे गए नेबुलाइजर किट को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सिप्ला की तरह अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर आमजन के सहयोग के लिए प्रयास करना चाहिए। चिकित्सा मंत्री ने इस मौके पर कहा कि कोरोना महामारी के दौर में निजी संस्थान, एनजीओ और कॉरपोरेट कंपनियों को आगे आकर स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए सभी के साथ की आवश्यकता है। इस अवसर पर एमडी एनएचएम श्रीमती अरुणा राजोरिया ने कहा कि नेबुलाइजर जैसे उपकरण चिकित्सा संस्थाओं में बेहद उपयोगी साबित होते हैं। इस अवसर प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना : फतहनगर के लिए राहत की खबर

फतहनगर । कोरोना केसों को लेकर फतहनगर के लिए आज राहत की खबर है ।  चिकित्सा विभाग द्वारा आज जारी सूची में फतहनगर से एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं आया है जबकि मावली विधानसभा क्षेत्र में 6 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । इनमें पलाना कला से तीन,नाहर मगरा से एक, खेमली गांव से एक तथा डबोक से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।

Read More
देश प्रदेश

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया तीन दिन नही करेंगे किसी से मुलाकात

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया 3 दिन तक किसी से मुलाकात नहीं करेंगे । इसके पीछे डॉ .पूनिया का स्वास्थ्य कारण है । इसकी जानकारी स्वयं पुनिया ने ट्विटर पर शेयर करते हुए दी तथा कहा "विगत दो दिन से बुख़ार और ज़ुकाम से पीड़ित हूँ हालाँकि मेरी #Covid19 रिपोर्ट निगेटिव(-ve) आई है लेकिन फिर भी मैं चिकित्सकों की सलाह पर 3 दिन तक किसी से भेंट/जनसुनवाई नहीं कर पाऊंगा। अति आवश्यक होने पर आप मेरे ऑफिस (9116767676) पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं। "

Read More
देश प्रदेश

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं । इसकी जानकारी स्वयं गडकरी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहां है कि "I have tested positive for Covid 19 today with mild symptoms. Following all the necessary protocols, I have isolated myself and I am under home quarantine. I request all those who have come in contact with me to isolate themselves and get tested. " चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी सहित उनके शुभचिंतकों ने जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की है ।

Read More
देश प्रदेश

डूंगरपुर प्रभारी मंत्री भंवरसिंह भाटी ने बेणेश्वर धाम में की पूजा अर्चना, राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

डूंगरपुर।  ऊर्जा राज्य मंत्री एवं डूंगरपुर जिले के प्रभारी श्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को बेणेश्वर धाम पहुंच कर दर्शन किए तथा पूजा अर्चना की। उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन कर राज्य में खुशहाली अमन- चौन एवं आरोग्यता के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने धाम पर मौजूद ट्रस्टी एवं प्रन्यास बोर्ड से जुड़े लोगों से बातचीत की। उन्होंने संवाद करते हुए बेणेश्वर धाम विकास के बारें में जानकारी ली। साथ ही वहां चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली।

Read More
उदयपुर

विधायक जोशी ने की गोयल से मुलाकात,जानी कुशलक्षेम

उदयपुर । मावली विधायक धर्म नारायण जोशी प्रातःकाल दैनिक के प्रधान सम्पादक, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश जी गोयल की कुशलक्षेम पूछने के लिये उनके निवास पर पहुंचे । जोशी ने बताया कि गोयल  विगत समय से अस्वस्थ है। उनसे भेंटकर कुशलक्षेम जानकर मन में प्रसन्नता हुई। जोशी ने उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं की है । जोशी के साथ पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी भी थे । प्रातःकाल में ट्विटर की रोचक सामग्री से रूबरू कराने वाले गोयल सा. अस्वस्थता की वजह से ही ट्विटर नही दे पा रहे हैं । हालांकि उनका स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है ।

Read More
देश प्रदेश

ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग और टेस्टिंग करने सहित दिए अन्य जरूरी निर्देश

जयपुर, 11 जनवरी। प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग और टेस्टिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा जांचें होंगी उतना ही जल्दी हम कोविड संक्रमण को नियंत्रित कर सकेंगे। श्री गालरिया मंगलवार को प्रदेश भर की मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, सीएमएचओ, पीएमओ, माइक्रोबायोलॉजी के नोडल ऑफिसर, ब्लॉक सीएमओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे थे। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजिस्ट से कहा कि आने वाले दिनों में टेस्टिंग और भी बढ़ सकती है। ऐसे में मैनपावर की कमी नही रहने दें। उन्होंने अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों में निरंतर सर्विलांस करने के भी निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि प्रदेश के 532 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स में से 473 प्रारंभ हो गए हैं। शेष भी जल्द ही कमीशंड हो जाएंगे। उन्होंने कहा कहा कि 40 हजार ऑक्सीजन कंसनट्...

Read More
चित्तौडगढ़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापत

कपासन । राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ब्लॉक शाखा कपासन जिला चित्तौड़गढ़ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा 5 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन  शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के नाम  उपखंड अधिकारी  कपासन को सौंपा गया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष लादू लाल खटीक ने बताया कि थर्ड ग्रेड स्थानांतरण नीति बनाई जाए ।  इस पर लगी रोक हटा कर तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाए । नवीन पेंशन स्कीम बंद करके पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए । शारीरिक शिक्षकों के पदोन्नति पद बढ़ाया जाए । वेतन विसंगति 2008 से 2013 तक का निस्तारण किया जाए । गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाए । इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री सोहन लाल खटीक ,जिला उपाध्यक्ष श्री सतीश कोदली आदि प्रतिनिधिमंडल उपस्थित हुआ ।

Read More
देश प्रदेश

पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली के विरुद्ध दिया मौन धरना

राजसमंद । राजसमंद में बाबासाहेब की प्रतिमा के सम्मुख पंजाब की कांग्रेस सरकार के लोकतंत्र विरोधी कार्यप्रणाली के विरुद्ध अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा मौन धरना दिया गया। पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में लापरवाही देश के संघीय ढांचे के विरुद्ध हमला है।

Read More
मावली

कार्मिक पॉजिटिव आता है तो 1 दिन के लिए विद्यालय रखा जाएगा बंद

मावली । विद्यालयों में बढ़ते हुए कोरोना पॉजिटिव के प्रकरणों को देखते हुए उपखंड अधिकारी ने आज निर्देश जारी करते हुए समस्त PEEO एवं संस्था प्रधान को निर्देशित किया है कि यदि किसी विद्यालय में कोई कार्मिक पॉजिटिव आता है तो उस दिन विद्यालय को बंद रखा जाएगा तथा सभी कार्मिकों या क्लोज कांटेक्ट वालों की सैंपलिंग करवाई जानी है । रिपोर्ट में जो कार्मिक नेगेटिव आते हैं वे अगले दिन विद्यालय आएंगे और पॉजिटिव आने वाले कार्मिकों को होम आइसोलेट किया जाना सुनिश्चित करें ।  

Read More
मावली

पत्रकार भूपेश दाधीच व मनीष दाधीच को मातृ शोक

मावली । तरुण, राजेश, गगन बिहारी, युगल बिहारी, वरिष्ठ पत्रकार भूपेश दाधीच एवं सर्कल एप के पत्रकार मनीष दाधीच की माताजी श्रीमती शकुन्तला देवीजी पत्नी स्व. डॉ. उमाशंकरजी शास्त्री दाधीच का आज शाम लम्बी बीमारी के बाद देवलोक गमन हो गया । जिनकी अंतिम यात्रा 12 जनवरी 2022 बुधवार प्रात: 11 बजे मावली स्थित निवास स्थान- 6 स्टेशन रोड से निकलेगी।

Read More
उदयपुर

उदयपुर में कोरोना 400 पार

उदयपुर । उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ रहा है। कल  तीन सौ पार थे लेकिन आज चार सौ पार जा पहुंचे। विस्तृत विवरण इस प्रकार है : Received Report of....2627 Negative....2224 *Positive....403* Urban Total Patient….337 Corona Warriors…82 New Case…202 Close Contact…53 Rural Total Patient….66 Corona Warrior…14 Close Contact…10 New Case…41 Migrant…01 Total positive till now....58074 Area Details…👇 SANSKAR APPARTMENT NAVRATAN COMPLEX, NEW ASHOK NAGAR KHARA KUA, NEW KESHAV NAGAR ROOP SAGAR, BASANT VIHAR SUNDERWAS, DURGA NURSURY ROAD, BHOIWADA, PG GIRLS HOSTEL RNT, MAHAWAT WARI HATHIPOLE, PAYDA NEW RTO OFFICE, MAHADEV COMPLEX 100 FT ROAD SHOBHAGPURA, OTC SCHEME AMBAMATA, KOTRA, ANAND APPARTMENT BHUPALPURA, SEC.11, SAI VIHAR DAKAN KOTDA, SHIV HARSH APPARTMENT ...

Read More
देश प्रदेश

फसलों में हुए नुकसान की गिरदावरी के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जारी शीतलहर, पाले एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर किसानों को राहत देने के लिए तुरंत प्रभाव से विशेष गिरदावरी कराने के निर्देश दिए हैं।

Read More
देश प्रदेश

गेहूं वितरण में अनियमितता, उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र किए निलम्बित

जयपुर, 11 जनवरी। बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा तहसील के देवगढ़ ग्राम पंचायत में आमजन को वितरित किये जाने वाले गेहूं में अनियमितता पाये जाने पर 2 उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र निलम्बित किये गए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि देवगढ़ ग्राम पंचायत के उपभोक्ताओं से मिली शिकायत के अनुसार उन्हें एक ही बार गेहूं मिला लेकिन ऑनलाईन जांचने पर उनके नाम से दो बार गेहूं लिया जाना दर्ज पाया गया। श्री जैन ने बताया कि जिन दो राशन डीलरों के खिलाफ शिकायत मिली वहां प्रवर्तन निरीक्षकों ने जांच कर पाया कि देवगढ़ भाग प्रथम के उचित मूल्य दुकानदार धनपाल ने 23 उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का गेहूं वितरित नहीं किया। साथ ही भौतिक सत्यापन में दुकान पर 9.08 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। इसी प्रकार देवगढ़ भाग द्वितीय के उचित मूल्य दुकानदार मांगीलाल के ग...

Read More
मावली

कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता रैली के जरिए किया लोगों को जागरूक

मावली । कोरोना से बचाव के लिये मावली उपखण्ड मुख्यालय के उपखंड कार्यालय से रवाना हुई जागरूकता रैली न्याय मार्ग,मुख्य चौराहा होती हुई सदर बाजार,पुराना बस स्टैंड से गायत्रीनगर, मावली गांव,चमनपुरा, गारियावास से होती हुई नगर के तहसील कार्यालय में पहुँच सम्पन्न हुई। जागरूकता रैली में तहसीलदार, विकास अधिकारी, मावली थाना पुलिस की गाड़ियां मौजूद थी। लाउडस्पीकर के जरिए कोरोना गाइड लाइन की पालना की अपील की गयी । व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वे दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दुकान के बाहर आवश्यक रूप से चस्पा करें तथा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए व्यवसाय करें ।

Read More
देश प्रदेश

चिकित्सा मंत्री ने लगवाई प्रिकॉशन डोज आमजन से की वैक्सीनेशन की अपील

जयपुर, 11 जनवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने मंगलवार को एसएमएस अस्पताल के आईडीएच में कोरोना से बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज (तीसरी डोज) लगवाई। चिकित्सा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वैक्सीनेशन के जरिए ही कोरोना जैसी महामारी को मात दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति आमजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 93 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोविड की प्रथम डोज व इनमे से 76 प्रतिशत लोगों को  द्वितीय डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 40 प्रतिशत से अधिक 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर किशोरियों को प्रथम डोज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रिकॉशन डोज के प्रति भी समूह में उत्साह हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग एक लाख से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन की तीसरी डोज लगवाई है। इस अवसर पर एसएमएस अस्पताल प्राचार्य श्...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद सीपी जोशी ने खिलाड़ियों को वितरित किए पारितोषिक

चित्तौड़गढ़ । सांसद सीपी जोशी ने आज मेजर नटवर सिंह मॉर्निंग क्रिकेट क्लब चित्तौडग़ढ़ के तत्वावधान में आयोजित जैन माहेश्वरी क्रिकेट लीग 2022 कार्यक्रम में भाग लिया व विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण किए । साथ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु जी शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष सागर जी सोनी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जी जैन, युवामोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव जी त्यागी आदि उपस्थित थे ।

Read More
देश प्रदेश

लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित

मुंबई । भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती की गयी है । शुभचितकों ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है।

Read More