डूंगरपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने डूंगरपुर को अमान परिवर्तन से जोड़ने पर प्रधानमंत्री व रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया है। अमान परिवर्तन होने के बाद डूंगरपुर से अहमदाबाद के बीच डेमू ट्रने का संचालन भी विधिवत शुरू कर दिया गया है। डेमू ट्रेन के संचालन से वागड़ क्षेत्र के लोगों को व्यापार एवं आवागमन में काफी सुविधा रहेगी। ...
Read MoreArchives
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा और जल संसाधन मंत्री श्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने शनिवार को पंचायत समिति लालसोट की ग्राम पंचायत काकरिया के ग्राम कल्याणपुरा में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले एनीकट का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री श्री मालवीय ने कहा कि गांव, गरीब, मजदूर एवं किसान के विकास के लिये राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जल की उपलब्धता जरूरी है। क्षेत्र में एनीकट निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को, किसानों को, पशु पालकों को आर्थिक सहयोग मिलेगा तथा कृषि उत्पादन भी अधिक होगा। उन्होंने कहा कि मोरेल बांध की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर इस बजट में घोषणा करवाने का कार्य करेंगे। समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं चिकित्सा मंत्री की मांग पर ग्राम बाडा के पास नवीन एनिकट का नि...
Read Moreफतहनगर । मौसम का मिजाज आज और अधिक खराब हो गया । शनिवार को दिन भर गलन रही तथा रात का तापमान 4 डिग्री तक जा पहुंचा । रविवार की सुबह तापमान 6 डिग्री रहा तथा समूचा शहर कोहरे की आगोश में समा गया । मौसम खराब होने से आम जनजीवन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है । उदयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा ।
Read Moreफतहनगर । कोरोना संक्रमण तीव्रता से बढ़ने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में ऑफलाइन शिक्षण गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बन्द करवाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री,राजस्थान सरकार जयपुर को पत्र भेजा है । इस पत्र में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमण तेजी के साथ पैर पसार रहा है । ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी ऑफलाइन शिक्षण कार्य बंद करवाया जाना आवश्यक है ।
Read Moreप्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों पर नए रूप में शोध और अनुसंधान की जरूरत - राज्यपाल जयपुर, 15 जनवरी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आदिवासी जन-जीवन में वनस्पतियों का प्राचीन औषधीय ज्ञान सहज रूप में मौजूद है। उन्होंने इस क्षेत्र में प्रचलित प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों पर नए रूप में शोध और अनुसंधान किए जाने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के तृतीय दीक्षांत समारोह को राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की दैनिक परम्पराओं में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा वैज्ञानिक ज्ञान रचा-बसा है। इस ज्ञान को भी आधुनिक संदर्भों में प्रासंगिक बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाने चाहिए। कुलाधिपति ने गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय को आदिवासी कला और संस्कृति के संरक्षण के साथ जनजातीय परम्प
Read Moreउदयपुर । कोरोना से उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती 74 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई । व्यक्ति 11 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुआ था जिसकी रिपोर्ट 12 जनवरी को पॉजिटिव मिली । उक्त वृद्ध हाइपर टेंशन सहित अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था । उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा हुआ था जिसकी 13 जनवरी को मौत हो गई ।
Read Moreउदयपुर । शनिवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार3639 सैंपल में से 2873 नेगेटिव तथा 766 पॉजिटिव निकले । आज लगातार दूसरे दिन पॉजिटिव केस का आंकड़ा सात सौ के पार रहा । विस्तृत जानकारी इस प्रकार है : Received Report of....3639 Negative....2873 *Positive....766* Urban Total Patient….607 Corona Warriors…68 New Case…382 Close Contact…149 Migrant…08 Rural Total Patient….159 Corona Warrior…21 Close Contact…50 New Case…88 Total positive till now....60596 Area Details…👇 PUNIT QUARTER SUKHER, DHULKOT CHAURAHA BOHRA GANESH JI, SEC.9, NEAR PAL DAIRY SEC.6, MAHAVEER COLONY FATEHPURA, SEC.14, MOTI MAGRI SCHEME, KESHAV NAGAR UNIVERSITY ROAD, JIVAN JYOTI NAGAR SAVINA, SHEETLA MATA GHATI SARADA, NEAR RAJASTHAN HOSPITAL SEC.14, MANSAROVAR COLONY BHUWANA, GMCH EKLINGPURA, POLO GR...
Read Moreमुख्यमंत्री ने ट्रेन दुर्घटना के गम्भीर घायलों को 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की
जयपुर, 15 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पश्चिम बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस दुर्घटना में राजस्थान के गम्भीर घायलों को एक लाख रूपये तथा साधारण घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से देने की घोषणा की है। श्री गहलोत ने दुर्घटना में घायल हुए प्रदेशवासियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। घटनास्थल पहंुचे राजस्थान सरकार के दो मंत्री मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन मंत्री श्री गोविन्दराम मेघवाल और ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भंवर सिंह भाटी पश्चिम बंगाल पहंुचे। दोनों मंत्रियों ने सिलीगुड़ी जिले के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल और जलपाईगुड़ी के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती ट्रेन हादसे के घायलों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही घटनास्थल पर जाकर अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली। -----
Read Moreएक अक्टूबर, 2022 के बाद निर्मित एम 1 वर्ग के वाहनों में दो साइड/दो साइड टॉरसो एयर बैग तथा दो साइड कर्टन/ट्यूब एयर बैग लगाना अनिवार्य करने के लिये अधिसूचना का मसौदा जारी
नई दिल्ली । सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्रालय ने एम 1 वर्ग के वाहनों में ड्राइवर एयरबैग लगाना अनिवार्य कर दिया था। इस वर्ग में वे यात्री वाहन आते हैं, जिनमें ड्राइवर सीट के अलावा आठ से अधिक सीटें नहीं होतीं। ड्राइवर एयरबैग को वाहन चालकों की सुरक्षा के लिये उन सभी वाहनों के लिये अनिवार्य कर दिया गया था, जो वाहन एक जुलाई, 2019 को और उसके बाद निर्मित किये गये। एयरबैग ऐसी प्रणाली है, जो वाहन के डैशबोर्ड पर लगी होती है और दुर्घटना होने की स्थिति में वाहन चालक और गाड़ी के सामने वाले हिस्से के बीच गुब्बारे की तरफ फूलकर वाहन चालक को गंभीर रूप से घायल होने से बचाती है। इसके बाद, मंत्रालय ने एम 1 वर्ग के वाहन के लिये यह अनिवार्य कर दिया कि वाहन चालक सहित आगे बैठने वाली सवारी की सुरक्षा के लिये फ्रंट एयरबैग लगाये जायें। यह आदेश एक जनवरी, 2022 से प्रभावी कर दिया गया। वाहन में बैठे लोगों क
Read Moreउदयपुर . द चैंपियंस एकेडमी सी. से. स्कूल कानपुर उदयपुर में स्वामी विवेकानंद जयंति केरीयर डे के रूप में कोरोना गाइड लाइन के अंतर्गत मनाई गई। विद्यालय मे बच्चो के द्वारा इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जानकारी दी गई साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया एवं विजेताओ को पुरस्कार दिया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक श्री मान प्रकाश धाकड़ ने की कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मति प्रेम धाकड़ ने की एवम कार्यक्रम का संचालन निर्मल चौधरी द्वारा किया गया। साथ ही समस्त स्टाफ एवम बच्चो द्वारा सहनशीलता एवम सर्व धर्म समभाव की शपथ ली गई। ...
Read Moreअनुकम्पा नियुक्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय : 28 अक्टूबर की अधिसूचना का लाभ पूर्व के प्रकरणों में भी मिल सकेगा
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर 28 अक्टूबर, 2021 को जारी अधिसूचना का लाभ कार्मिक विभाग को इस तिथि से पूर्व प्राप्त प्रकरणों में भी देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने राज्य कर्मचारी की मृत्यु पर उसकी तलाकशुदा या विवाहित पुत्री तथा अविवाहित राज्य कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित माता-पिता अथवा अविवाहित भाई-बहिन को भी अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ देने का निर्णय किया था। इस संबंध में अधिसूचना 28 अक्टूबर, 2021 को जारी की गई थी। चूंकि इससे पूर्व प्राप्त प्रकरणों में इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री ने मृतक राज्य कर्मचारियों के आश्रितों के हित में संवेदनशील निर्णय करते हुए 28 अक्टूबर, 2021 से पूर्व में प्राप्त प्रकरणों में भी यह लाभ दिए जाने की मंजूरी दी है।
Read Moreउदयपुर । मावली तहसील के ईंटाली गांव में मकर सक्रांति के पर्व पर भगवान् श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर भव्य श्रृंगार कराया गया ! व् सभी ने सितोलिया खेला, शीत लहार चलने के साथ ही टिल के लड्डू व् गेंहू व् मक्की के बने खींच का भी काफी आनद लिया !
Read Moreफतहनगर । फतहनगर पुलिस ने चेक अनादरण मामले में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । करीब 1 साल से चेक अनादरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी मदनलाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी फतहनगर को पुलिस थाना फतहनगर के कॉन्स्टेबल मनोज कुमार विश्नोई भंवरलाल विश्नोई ने बांसवाड़ा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । न्यायालय ने वारंटी को जेल भेजा ।
Read Moreफतहनगर । उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के बेनर तले मांग की गयी | प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के बाहर कर्मचारियों द्वारा 14 जनवरी 2004 की राजस्थान सिविल सर्विसेज पेंशन नियम 1996 में बदलाव करने के लिए वित्त विभाग के नोटिफिकेशन का दहन होली जलाकर किया गया । आज ही के दिन राज्यपाल के पावर के अंतर्गत वित्त विभाग ने नोटिफिकेशन F. 15/7Rules/97 दिनांक 14 जनवरी 2004 से जारी किया था आंदोलन के इस चरण में सभी कर्मचारियों ने कोरोना गाइडलाइन सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए पुरानी पेंशन लागू करो नवीन पेंशन योजना बंद करो का आह्वान किया । लीला खटीक ,जोली चौधरी , प्रियंका लाड कुंवर महेश लूनिया समसुदीन उदयलाल सालवी फतेह लाल यादव देवी लाल जाट प्रकाश पुरी देवी लाल...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कलश-2022’ के तहत आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती स्वाती जोशी, श्रीमती चन्दनबाला जैन एवं श्रीमती अंजना आमेटा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर से रहे। प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. शारदा जोशी सहायक प्रोफेसर भूगोल व सहयोगी श्रीमती रेखा मेहता ने बताया कि प्रथम स्थान सुश्री हर्षिता मेनारिया तृतीय वर्ष कला,द्वितीय स्थान पर सुश्री भावना राव प्रथम वर्ष विज्ञान एवं तीसरे स्थान पर सुश्री मुस्कान बानू द्वितीय वर्ष कला रहे। ...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत् इकाई एक एवं इकाई दो का सप्त दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए हुए गॉव चुण्डावत खेड़ी में मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत, कार्यक्रम अधिकारी राकेश छीपा एवं देवेन्द्रसिंह राठौड, अशोक कुमार, सुश्री मानसी मण्डोवरा एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चुण्डावत खेड़ी के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के दो ही कारगर उपाय है पहला मास्क का उपयोग एवं दूसरा बार-बार हाथ धोना। इसके साथ ही सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करे। स्वयंसेवकों ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को मास्क वितरण किया। इसके बाद गॉव में घर-घर जाकर मास्क वितरण का कार्य करते हुए को...
Read Moreउदयपुर। कोरोना से इस साल की पहली मौत 11 जनवरी को हुई। हालांकि इस मौत की जानकारी प्रशासन द्वारा आज दी गई। 85 वर्षीय एक महिला को एक चिकित्सालय मेंभर्ती करवाया गया था जहां वह 9 जनवरी को पॉजीटिव मिली। वह हाइपर टेंशन व डाइबिटिज की मरीज भी थी। उसे आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन उपचार के दौरान ही उसने 11 जनवरी को दम तोड़ दिया। ...
Read Moreउदयपुर । उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ पैर पसार रहा है । आज भी करोना संक्रमण 700 पार जा पहुॅचा । विस्तृत रिपोर्ट इस प्रकार है : Received Report of....3320 Negative....2585 *Positive....735* Urban Total Patient….587 Corona Warriors…59 New Case…360 Close Contact…163 Migrant…05 Rural Total Patient….148 Corona Warrior…27 Close Contact…27 New Case…93 Migrant…01 Total positive till now....59830 Area Details…👇 NEEMACH KHERA DEWALI, THUR BADGAON, MAHALAXMI APPARTMENT SAIFAN, PINK PURL TOWER BADGAON, BARA GIRWA, PRATAP COLONY BADGAON, DANGIYO KA GUDA LAKHAWALI, KAVITA BADGAON, RAILWAY COLONY SUKHADIYA CIRCLE, VINAYAK NAGAR RAMGIRI BADGAON, ARA MACHIINE BADGAON, CJHAUDHARY COMPLEX BEDLA, MANOHARPURA BADGAON, SHANTI NIKETAN COLONY BEDLA, RISH...
Read Moreमावली । आज मावली तहसील के विभिन्न गांवों में 14 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई । मावली में 7 ,डबोक में तीन , गादोली में 1, गोलवाड़ा में एक तथा भीमल में दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली । इधर पिछले दिनों लोपड़ा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज विद्यालय परिसर को सैनिटाइज किया गया । तहसीलदार रतन लाल कुमावत,नायब तहसीलदार रेखा देवी , कंट्रोल रूम प्रभारी जगदीश चंद्र पालीवाल आदि ने लोपड़ा स्कूल का दौरा किया तथा जानकारी ली एवं दिशा निर्देश प्रदान किए ।
Read Moreफतहनगर । मानव सेवा में तत्पर सनवाड़ के राकेश मानव सेवा संस्थान की एंबुलेंस का आज लोकार्पण किया गया । इस एंबुलेंस को सुसज्जित कर लोकार्पण समाजसेवी बाबुलाल जी विजयवर्गीय तथा प्रभु लाल जी गडोलिया द्वारा किया गया । इस अवसर पर संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित थे । उक्त एंबुलेंस का संचालन राकेश मानव सेवा संस्थान द्वारा ही किया जाएगा । पालिका क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा भी एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है । राकेश मानव सेवा संस्थान द्वारा एंबुलेंस लोकार्पण करने के बाद लोगों को न्यूनतम दर पर इसकी सेवाएं आसानी से उपलब्ध होगी ।
Read More