फतहनगर - सनवाड

जैन सोशियल ग्रुप की बैठक में लिया सुधार का संकल्प

 फतहनगर। जैन सोशियल ग्रुप 'फतह' की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें झूठा नहीं डालना, कचरा  नहीं फैलाना, जीवन में किसी का भी बुरा नहीं सोचना आदि संकल्प को दोहराया गया एवं ग्रुप के सभी सदस्यों   ने अपने सामाजिक खाने में 21 से अधिक व्यंजन नहीं बनाने का संकल्प लिया। संगठन के अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन ने सभी दम्पति सदस्यों को संकल्प दिलाया।  कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मीलाल खेरोदिया, महेश चन्द्र बाबेल, रमेश चन्द्र मारु के सानिध्य में मां शारदे एवं महावीर प्रभु की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में बन्धुत्व,प्रेम, समाज सेवा एवं जन हित के कार्यों में सहयोगी बनकर करने का संकल्प लिया गया। संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गयी एवं संगठन के ड्रेस कोड का चयन किया गया। पिकनिक हेतु पावापुरी तीर्थ जाने का निर्णय किया गया। सूर्यास्त से पूर्व भोज ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उप निदेशक पद पर पदौन्नत होने से सीबीईओ सुथार का किया स्वागत 

फतहनगर। मावली ब्लॉक में पिछले चार साल से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर सेवारत प्रमोद कुमार सुथार का पदौन्नति होने पर ब्लॉक के शिक्षकों, शिक्षक संघों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, कार्यालय स्टाफ सहित अन्य ने सुथार का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।गुड़ एवं मिठाई खिलाते हुए सभी उपस्थित संभागियों ने उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यालय स्टाफ में लेखाधिकारी प्रथम आशीष कुमावत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी  सतीश कुमार झा, रीना पोखरना,गौरव त्रिवेदी, सेवा निवृत्त प्रशासनिक अधिकारी उदय लाल डांगी, चुन्नी लाल अहीर, शांति लाल मीणा, रमेश बड़गुर्जर, सरसी बाई, शंकर लाल, दिपक सैन, हिरा लाल डांगी, कैलाश प्रजापत, पुरूषोत्तम शर्मा उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षक संघ के कैलाश जोशी के नैतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया। शिक्षक...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बड़गांव से मावली वाया आमली खेमपुर मार्ग पर बेडच नदी पर बनी पुलिया खतिग्रस्त,हादसे का अंदेशा

 फतहनगर। बड़गांव से मावली को जोड़ने वाली सड़क पर बेडच नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोगों ने हादसे का अंदेशा व्यक्त किया है।   पिछले दिनों बारिश के समय नदी  का पानी इसी पुलिया के ऊपर होकर गुजरा था। पानी के तेज बहाव में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिया पर बनी बंसिया भी टूट गई तथा बड़े-बड़े खड़े बन गए। पुलिया पर जगह-जगह दरारें आ रही हैं। किसी व्यक्ति ने वहां पर मिट्टी डालकर रास्ते को चालू किया मगर पुलिया पर दरारें होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। संबंधित विभाग और प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए। फतहनगर से मेनार जाने वाला मार्ग वाया इंटाली की भी हालत खराब है। जोयडा बावजी से रूंडेड़ा वाया इंटाली मार्ग खस्ता हाल हैं। जगह-जगह बड़े गड्ढे हो रहे हैं। बारिश के बाद भी इन गढ्ढ़ों को नहीं भरा गया। अभी इस पर राशि स्वीकृत हो चुकी हैं  तथ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सालवी के दो गोल्ड सहित ग्रैपलिंग में उदयपुर को 13 पदक

उदयपुर। स्टेट ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में उदयपुर टीम ने 13 पदक अपने नाम किए।उदयपुर ग्रैपलिंग रेसलिंग कमेटी की अधिकारी सेंसेई रुक्मणि (तारा) लोहार ने बताया कि हाल ही में जयपुर के जोबनेर में आयोजित पांचवीं स्टेट ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के ग्रेपलरों ने अपना दमदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार व आयु वर्ग में गी व नोगी श्रेणी में मांगीलाल सालवी ने दो गोल्ड यश शर्मा आराध्यप्रताप सिंह ने सिल्वर व ब्रॉन्ज विजय चौधरी अभिशाई विश्वासन रिया सोनी ने दो ब्रॉन्ज राजवीर सालवी ने एक ब्रॉन्ज मेडल जीत कर पूरे मेवाड़ का राजस्थान में मान बढ़ाया। उदयपुर लौटने पर जिला ग्रैपलिंग रेसलिंग कमेटी के सचिव तुषार मेहता व अन्य अधिकारी कपिल टांक पायल मेहता मां आशापुरा संगठन के संस्थापक चेतन सोनी ने माला व ओपड़ना पहना कर खिलाड़ियों का स्वागत किया व हर संभव खिलाड़ियों की मदद करने का आश्वासन दिया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का फतेहनगर में हुआ स्वागत

फतहनगर। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का सोमवार को फतेहनगर की धरा पर भव्य स्वागत किया गया।  भाटी का रेलमगरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फतहनगर आगमन हुआ। सनवाड़ सर्किल पर गो भक्तों ने भाटी का जोरदार स्वागत किया। गो भक्तों ने भाटी को गौ स्मृति चिन्ह भेंट किया। यहां से रविंद्र सिंह भाटी प्रताप चौराहा पहुंचे जहाँ महाराणा प्रताप की प्रतिमा को पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान व करणी सेना के साथ सर्व समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों द्वारा भाटी को पगड़ी, माला, ऊपरना पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष फतह सिंह राणावत बंगला, उपाध्यक्ष भेरू सिंह चौहान मानखण्ड, महामंत्री रायसिंह चुण्डावत खेड़ी, संरक्षक भोम सिंह चुण्डावत खेड़ी, पर्वत सिंह नया बंगला, अभय सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह राणावत, शक्ति सिंह चुण्डावत, महेंद्र सिंह झाला, ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बड़गांव में सप्त शक्ति संगम का किया आयोजन

फतहनगर।   विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय ,फतेहनगर  द्वारा आज सप्तशक्ति संगम अभियान के तहत क्षेत्र के बड़गांव में मातृ शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़गांव निवासी एल.आई.सी. कार्यकर्ता सुमित्रा गोस्वामी ने की जबकि  मुख्य अतिथि के रूप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केसर गोस्वामी एवं शांति प्रजापत थी। अतिथि का स्वागत,परिचय एवं आभार कार्यक्रम की संयोजिका मीना टेलर ने किया । इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका गीता प्रजापत ने सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध,नागरिक कर्तव्य विषय पर अपना उद्बोधन देते हुए भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शांति देवी  प्रजापत न...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मंगलवार को फतहनगर में यहां रहेगी बिजली बंद

फतहनगर। 11 केवी सनवाड़ चौकड़ी फीडर के रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार को सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक सनवाड़ चौकड़ी, श्री राम नगर, सत्यम शिवम, कलकी मंगरी, अंबेश कॉलोनी, हीरावास एवं विनायक नगर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी अजमेर विद्युत वितरण निगम फतेहनगर के कनिष्ठ अभियंता ने दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में नि:शुल्क दिव्यांगजन सहायता शिविर आज

 फतहनगर। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति उदयपुर, जिला प्रशासन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर एवं लायंस क्लब फतेहनगर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को यहां की मुदगल वाटिका में 547 वां नि:शुल्क दिव्यांगजन सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होगा तथा दोपहर 2:00 तक चलेगा। इस शिविर में पोलियो से कमजोर हुए पांव वालों को कैलिपर्स, बैसाखी, विकलांगता प्रमाण पत्र, कृत्रिम पैर, ट्राईसाईकिल एवं श्रवण यंत्र आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दशहरा महोत्सव: लाफ्टर नाइट में कल्चरल कार्यक्रमों ने जमाया रंग, राजपाल यादव ने किया निराश 

फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में दशहरा महोत्सव के तहत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लॉफ्टर व कल्चरल नाइट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जबकि कॉमेडी स्टार राजपाल यादव ने लोगों को निराश किया। राजपाल यादव को सुनने कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लेकिन अपनी ख्याति के अनुरूप कॉमेडी स्टार राजपाल यादव दर्शकों को चिर परिचित कॉमेडी का लुत्फ नहीं दे पाए। राजपाल यादव कार्यक्रम में बहुत ही देरी से आए। राजपाल यादव की एक झलक पाने के लिए दर्शक जमे भी रहे। मंच पर आते ही दर्शकों ने राजपाल यादव का खड़े होकर करतल ध्वनि के साथ में अगवानी एवं अभिवादन किया। मंच पर आते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने राजपाल यादव का उपरने द्वारा स्वागत भी किया। इसके पश्चात राजपाल यादव ने अपना परिचय एवं छोटे-मोटे डायलॉग...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विभिन्न जन समस्याओं को लेकर मण्डल एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। मण्डल एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मावली उपखण्ड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए नगर कांग्रेस के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को अवगत कराया कि नगरपालिका के प्रत्येक वार्ड के अन्दर सडकों की हालत खस्ता है। कोई सुनने वाला नहीं है और ना ही रिपेयरिंग कराने वाला हैं। दीपावली का पर्व भी नजदीक है। सफाई व्यवस्था ना के बराबर हैं। अनेक जगहों पर गन्दगी के ढेर पडे हुए हैं। सफाई व्यवस्था सुचारू कराई जावें। गरीबों के पुरानी आबादी क्षेत्र में लाईट की व्यवस्था नहीं है। जिन लोगों के पट्टे की फाईले पूर्व सरकार के समय लगी थी उनकी मांग पत्र की राशि जमा होने के बाद भी सैकडों लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे लोगों के पट्टों दिलवाए जाएं। आम आदमी के काम प्राथमिकता के साथ करवाए जाएं। नगरपालिका में जब भी कोई व्यक्ति अपना या जनता का कार्य...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में सांसद खेल प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दम,ग्रामीणों ने भी उत्साह से लिया भाग

फतहनगर। निकटवर्ती चंगेड़ी में बुधवार को सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने की जबकि मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार थे। कार्यक्रम में बतौर अति विशिष्ट अतिथि भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, विशिष्ट अतिथि खेल संयोजक नरेश जोशी, खेल प्रभारी मोहनलाल जाट,सह प्रभारी प्रकाश कोठारी, सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट, फलीचड़ा सरपंच छोगालाल जाट, मण्डल महामंत्री मधुसुदन पारीक,रामलाल गाडरी, ओमप्रकाश द्विवेदी, बद्रीलाल जाट, बालूदास वैष्णव,पंचायत समिति सदस्य भौमसिंह चुण्डावत, मोहनलाल मेघवाल, गणेश प्रजापत, नाथूलाल सेन, अशोक जोशी, गणेश जाट, हेमशकर लौहार आदि उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं का संयोजन व.शा.शिक्षक प्रभुलाल रेगर व दीपक गुसर द्वारा किया गय...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह में ”केशव जयतु“ नाटक ने डॉ. हेडगेवार के जीवन को किया जीवंत

राष्ट्र चेतना, राष्ट्र भक्ति, संगठन और समरसता का अद्भूत संगम-केशव जयतु नाटिका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्थापक डॉ केशव के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायी नाट्य-अनुभूति फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष समारोह की शृंखला में फतहनगर के केआरजी गार्डन स्थित सभागार में केशवः जयतु नामक ऐतिहासिक नाटक का प्रेरणादायक मंचन किया गया। यह नाटक संघ के संस्थापक, परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान पर केंद्रित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत शिवशंकरदास महाराज थे जबकि खंड संघचालक धनपाल सेठ एवं विभाग प्रचारक एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाग हरिशंकर का भी सानिध्य मिला। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के स्वामी विष्णुदास एवं रमेशदास महाराज का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पालिका उप...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सफाई कर्मचारियों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई

फतहनगर। नगर अध्यक्ष राजू कंडारा की अध्यक्षता में वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा सनवाड रोड़ स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास स्थित विजयराजे सिंधिया पार्क में महर्षि वाल्मिकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस  के नगर अध्यक्ष राजू कंडारा, सुरेश कुमार जमादार फतेहनगर, किशन लाल कंडारा, विनोद कुमार घावरी, विमला देवी, सुनिता, मिनाक्षी बाई, शारदा बाई, उभा, सुराज कंडारा, क्रान्ति घावरी, दिपक घावरी, सज्जन कुमार, भीमराज घावरी, कमल नलवाया, प्रेम बाई, सुनिता,मुरली आदि सफाई कर्मचारी एवं वाल्मिकि समाज के लोग उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अजमीढ़ जयंती पर प्रतिभा सम्मान एवं समारोह का किया आयोजन

 फतहनगर। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में मंगलवार को अजमीढ़ जयंती महोत्सव का समापन प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ किया गया। जयंती के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन चले। आज समापन का आयोजन किया गया। अंतिम दिन  आयोजित समारोह में सर्वप्रथम अजमीढ महाराज की पूजा अर्चना कर वाहन रैली का आयोजन किया गया। इसके बाद विशाल शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए स्वर्णकार समाज भवन में पहुंची। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलाल कुलथिया ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक गणपतलाल, बद्रीलाल, चंचल कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मेघराज ददोलिया,सुनील  गडोलिया,  मदनलाल, मनोहरलाल, गोपाल, दामोदरलाल, गोपाल, रमेश सुजानवाल, भंवर  कुल्थिया मंचासीन थे। शिक्षा के क्षेत्र में सभी प्रतिभावान छात्रों को सर्टिफिकेट एवं शील्ड प्रदान की गई। साथ ही तीन दिवसीय ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लदानी विद्यालय में छात्र संसद का गठन

फतहनगर। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी में प्रधानाचार्य चेतना सारंगदेवोत के निर्देशन में छात्र संसद का गठन किया गया। छात्र संसद में प्रधानमंत्री मुकेश गाडरी, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री कविता वैष्णव, जल एवं पर्यावरण मंत्री खुशी गोस्वामी, सांस्कृतिक मंत्री रिक्षिता लौहार, उपमंत्री केसर मेघवाल, शिक्षा मंत्री कृष्णा कुँवर, खेल मंत्री विनीता गाडरी, बागवानी मंत्री कैलाश मीणा एवं कार्यकारिणी सदस्य रतनसिंह, राहुल गाडरी, कोमल अहीर, हर्षिता डांगी, विक्रमपुरी गोस्वामी, नीलम कुँवर, निकिता कुँवर, विमला डांगी, दिव्या जाट, डिम्पल गोस्वामी, रविना गाडरी, दिव्या गोस्वामी, अंकित जटिया, हर्षित पुरी, भूमिका सुथार, जिनल गोस्वामी, प्रवीण गाडरी, गिरिजा भील, अनिल गाडरी, करण डांगी, यशराज सिंह को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। कक्षा प्रतिनिधि मीनाक्षी अहीर, अनिल भील, निलेश डांगी, पंकज वैष्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सामूहिक सुंदरकांड की तैयारियां पूर्ण

फतहनगर। नगर के सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक सुंदरकांड को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। शाम 7:30 से सामूहिक सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हो जाएगा। आयोजको ने इस सुंदरकांड कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने का निवेदन किया है। द्वारकाधीश मंदिर में भी शरदोत्सव का मनोरथ किया जाएगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

डॉ. विजय विप्लवी और डॉ. कुंजन आचार्य का भव्य स्वागत-अभिनंदन समारोह आयोजित

उदयपुर। अन्नपूर्णा सेवा व शिक्षण संस्थान और हिरण मगरी मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वागत वाटिका परिसर में एक भव्य स्वागत-अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रख्यात लेखक डॉ. विजय विप्लवी और डॉ. कुंजन आचार्य को उनकी संयुक्त पुस्तक "पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय" के लेखन और राज्य सरकार के भाषा विभाग द्वारा द्वारा इस पुस्तक को प्राप्त सम्मान के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक ताराचंद जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और विहिप के पूर्व विभाग मंत्री भंवर लाल शर्मा उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संघ का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन सम्पन्न

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फतहनगर मण्डल का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन रविवार को नगर के नेहरू बाल उद्यान में आयोजित किया गया।  शाम साढ़े पाँच बजे आयोजित इस कार्यक्रम में धवजारोहण एवं ध्वज प्रणाम के पश्चात प्रेरणा गीत एवं परिचय की रस्म अदायगी की गई। कार्यक्रम में पाथेय प्रदान करते हुए वक्ताओं ने बच्चों को संस्कार देने एवं प्रकृति को बचाने चिंतन की महत्ता पर प्रकाश डाला। विजयादशमी पर ही संघ की स्थापना हुई थी। संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर भी प्रकाश डाला गया। इस पर्व का धर्म के लिए बड़ा महत्व है। इस विषय को भी सबके समक्ष रखा गया। कार्यक्रम में शस्त्रों का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना एवं भगवा ध्वज अवतरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में दीपावली 20 अक्टूबर को मनाने का निर्णय

फतहनगर। नगर के द्वारकाधीश मंदिर में दीपावली पर्व को लेकर शनिवार शाम एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में द्वारकाधीश मंदिर के पुजारी पंडित सत्यनारायण पालीवाल, सत्यनारायण अखाड़ा मंदिर के महंत शिवशंकरदास महाराज, सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश खंडेलवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, नरेश बंसल, राजू भंडारी, रमेश अग्रवाल, अशोक पालीवाल, मनीष पालीवाल, कपिल अग्रवाल, राजू खड़ेलवाल, द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष शैलेश पालीवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस बैठक में सर्वसम्मति से 20 अक्टूबर सोमवार को दीपावली का पर्व मनाये जाने का निर्णय लिया गया। इसी के तहत धनतेरस 18 अक्टूबर (शनिवार),रूप चौदस 19 अक्टूबर (रविवार) एवं गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव 22 अक्टूबर (बुधवार) को मनाया जाना तय किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सोमवार को इन गांवों में बिजली रहेगी बंद

फतहनगर। दीपावली रखरखाव कार्य के चलते सोमवार को चंगेड़ी पावर हाउस से जुड़े गाँवों में प्रातः 10 से 5pm तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। चंगेड़ी से जुड़े खेमपुर, लदाना, लदानी, वासनी कला, आमली, बीकाखेडा व राजपुरा की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह जानकारी अजमेर विद्युत वितरण निगम फतेहनगर के कनिष्ठ अभियंता ने दी। ...

Read More