फतहनगर । अनमोल ऑयल मिल्स फतहनगर के विकास कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस के जवानों व उनके परिजनों को कोरोना की तीसरी लहर में सुरक्षित रखने हेतु सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए गए ।
Read MoreArchives
फतहनगर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने अलवर में हुई घटना को लेकर आज राज्यपाल के नाम उप तहसीलदार अभिनव जी शर्मा को ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया कि प्रदेश के अलवर शहर में 11 जनवरी 2021 को वहशी दरिंदों ने एक नाबालिक मुक बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर तिजारा फाटक ओवर ब्रिज पर फेंक कर फरार हो गए वहां से बच्ची को अस्पताल ले गए जहां इलाज मिलने से उसकी हालत स्थित है । ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचारों में राजस्थान प्रथम स्थान पर पहुंच गया है । 2021 में 6337 राजस्थान प्रदेश की बहू बेटीयो को दुष्कर्म की घटनाओं का सामना करना पड़ा है जिसको लेकर आज महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा मंजू जी और नगर उपाध्यक्ष नितिन जी सेठिया, जिला उपाध्यक्ष गणपत जी सोनी, महिला मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री लीला जी सोनी
Read Moreमावली । उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत साकरोदा में आज मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ जिसमें शिक्षक नेताओं ने बूस्टर डोज लगवाई । राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु पंचायत राज ब्लॉक अध्यक्ष देवी लाल जाट साथ ही देशबंधु ने उदयपुर संभाग के समस्त शिक्षकों से अपील की विद्यालयों में छात्रों को कोरोनावायरस से बचाना है तो गाइडलाइन का पालन करें । सोशल डिस्टेंस हाथों को पानी से बार-बार धोए 2 गज की दूरी मास्क लगाना जरूरी और कॉविड टीकाकरण तथा दूसरी डोज लगवाने के बाद 9 महीने बाद बूस्टर डोज लगवा लो और प्रत्येक ग्रामीण को इस बूस्टर डोज की जानकारी देकर आम जन को प्रचार प्रसार कर जागृति पैदा करें । इस दौरान शिविर में डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि समस्त प्रकार की जांच की दवाइयां निशुल्क फिजीशियन स्त्री रोग विशेषज्ञ शिशु रोग दंत रोग कोविड- टीकाक...
Read Moreमुख्यमंत्री बजट घोषणा अंतर्गत देवजी का थाना से पेच की बावडी तक 20 करोड़ रूपए की लागत से सड़क का शिलान्यास जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने कहा कि गत 3 वर्ष में राज्य सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है वहीं बूंदी जिले के हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र भी विकास की नई कहानी लिख रहा है। अब प्राथमिकता से छोटे गांव मजरों को सड़कों से जोड़ने का काम होगा। श्री चांदना सोमवार को मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत बूंदी जिले के हिण्डोली क्षेत्र के देवजी का थाना गांव में देवजी का थाना से पेच की बावडी तक 20 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली सड़क के शिलान्यास समारोह को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि बीते तीन सालों में हिण्डोली-नैनवां में हर क्षेत्र विकास की नई योजनाएं और परियोजनाएं स्वीकृत करवाकर उनको मूर्त रूप देने का कार्य किया जा रहा है। यह क्षेत्र पिछले 25 सालों में विका
Read Moreफतहनगर । चंगेड़ी गांव में गत दिनों बाइक की टक्कर से गंभीर घायल युवती आशा पुत्री गोवर्धन मेवाड़ा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । सोमवार को युवती का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया । युवती बाइक की टक्कर के बाद अचेतावस्था में चली गयी थी ।
Read Moreउदयपुर । आज उदयपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव कम आए लेकिन इसका कारण यह भी है कि जांचे भी कम हुई । विस्तृत रिपोर्ट इस प्रकार है : Received Report of....1698 Negative....1251 Positive....447 Urban Total Patient….285 Corona Warriors…27 New Case…174 Close Contact…78 Migrant…06 Rural Total Patient….162 Corona Warrior…47 Close Contact…39 New Case…75 Migrant…01 Total positive till now....61777 Area Details…👇 KHARA KUA NEW BHOPALPURA, PUROHITO KI MADRI, GUMANIYA WALA PANCHWATI, AJANTA HOSTEL BEHIND MB HOSPITAL, POLICE THAN TEKRI, RATA KHET MALLATALAI, BICHHDI NOHRA DEBARI, ASHOK NAGAR ZAWAR MINES, MURSHID NAGAR SAVINA, LAKHARA CHOWK DHANMANDI, BHINDER UDAIPUR, SECTOR 14 UDAIPUR, NEAR PALIWAL DAIRY OLD RTO, NEW AHINSAPURI FATEHPURA, DUDHIYA GANESH MALLATALAI, EKLING...
Read Moreटीएडी मंत्री और नवपदस्थापित कलक्टर पहुंचे ढीकली ,बीमार छात्राओं के संबंध में ली जानकारी, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
उदयपुर । जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया एवं नवपदस्थापित जिला कलक्टर ताराचंद मीणा सोमवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित मॉडल पब्लिक रेसिडेंशियल स्कूल ढीकली पहुंचे और यहां पर बीमार छात्राओं के बारे में जानकारी लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। टीएडी मंत्री बामनिया ने आवासीय स्कूल में अब तक बीमार हुई छात्राओं की संख्या और उनको दिए गए उपचार के बारे में विद्यालय प्रबंधन से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीमार होते ही प्रत्येक छात्रा को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जावें। 143 की हुई स्क्रीनिंग, 17 को आइसोलेट किया निरीक्षण दौरान मंत्री बामनिया को अवगत कराया गया कि मेडिकल टीम द्वारा आज विद्यालय में उपस्थित सभी 143 छात्राओं की स्क्रीनिंग की गई है जिसमें से 17 को आईएलआई के लक्षण मिले है। इनका मेडिकल टीम द्वारा कोविड जांच हेतु मोके पर ही सैंपल लिया गया...
Read Moreआमेट (मुबारिक अजनबी) । रेलमगरा से फतहनगर वाया दरीबा का रोड के जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने एवं रोड के दोनो और की साईडे कट जाने से वाहन चालकों को आने जाने मे काफी परेशान होने के बावजूद वाहन चालको से टोल वसूलने से वाहन चालक परेशान है। प्राप्त जानकारी अनुसार रेलमगरा से फतहनगर वाया दरीबा, धनेरिया,गवारडी का 25 किमी दूरी तक का यह रोड जगह जगह से क्षतिग्रस्त होकर इस पर बडे-बडे गड्डे पडे होने से वाहन चालकों को इस रोड पर से गुजरने में काफी परेशान होना पड रहा है। अनेक बार वाहन अनियंत्रित होकर दुघर्टना के शिकार हो गयें है।यह रोड खस्ता हाल होने के बावजूद दरीबा व फतहनगर में प्रवेश के दौरान बने टोल नाके पर वाहनो से टोल वसूलने से वाहन चालक खासे नाराज एवं परेशान है। वाहन चालकों का कहना है कि टोल कम्पनी को पहलें क्षतिग्रस्त रोड को दुरस्त करवाना चाहिए फिर वाहनो से टोल वसूलना चाहिए। वाहन चालकों ने राजसमंद व उ...
Read Moreनई दिल्ली । चुनाव आयोग ने आज अहम फैसला लेते हुए पंजाब में मतदान की तारीख को बदलते हुए 20 फरवरी निर्धारित की है । दरअसल रविदास जयंती के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एवं भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव मतदान की तारीख को बदलने का चुनाव आयोग से आग्रह किया था । चुनाव आयोग ने अब 14 फरवरी के स्थान पर मतदान की तारीख 20 फरवरी नियत की है ।
Read Moreउदयपुर । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा उदयपुर प्रथम की वर्चुअल बैठक का आयोजन रविवार को 4 बजे से किया गया। बैठक के साथ ही कर्तव्य बोध दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. रामेश्वरलाल जी आमेटा , सहवक्ता महिपालसिंह जी राठौड़ एवं प्रदेश पर्यवेक्षक सुंदरलालजी जैन थे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अभयसिंहजी राठौड़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भेरुलालजी तेली ने की तथा संचालन जिला मंत्री चन्दनमलजी बागड़ी ने किया।सभी वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने का आव्हान किया। राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के लिए भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का आव्हान किया। युवाओं को अपने देश के प्रति समर्पित रहने हेतु उचित शिक्षा एवं मार्गदर्शन को शिक्षकों का कर्तव्य बताया। बैठ...
Read Moreनृत्य की भारतीय दृष्टि को सुदूर देशों तक पहुंचाने वाले महान नर्तक थे बिरजू महाराज : राज्यपाल
जयपुर, 17 जनवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नृत्य सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के वह ऎसे विरल नर्तक थे जिन्होंने कथक को महानता की नई ऊंचाइयां प्रदान करते नृत्य की भारतीय दृष्टि को सुदूर देशों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उनका निधन नृत्य के एक युग का अवसान है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों एवं देश-विदेश के उनके प्रसंशकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Read Moreउदयपुर । देर शाम किए गए तबादलों के बाद आज 10:00 बजे जिला कलेक्टर के पद पर ताराचंद मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया । इस अवसर पर निवर्तमान जिला कलेक्टर देवडा सहित स्टाफ मौजूद था ।
Read Moreफतहनगर । फतहनगर में आज 4 महिला समेत 19 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है । मावली ब्लॉक में आज एतिहासिक 74 जनों के सैंपल पॉजीटिव आए है । मावली के एक विद्यालय में 9 पॉजीटिव आए । पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद कोरोना के केसों में अचानक उछाल आया है । प्रोपर मावली में भी केस सामने आ रहे है जबकि ग्रामीण इलाकों में भी इक्का -दुक्का केस आ रहे हैं ।
Read Moreजयपुर । देर रात जारी सूची के अनुसार चित्तौड़ जिला कलेक्टर ताराचंद मीना को उदयपुर जिला कलेक्टर के पद पर लगाया गया है । उदयपुर जिला कलक्टर को आबकारी आयुक्त उदयपुर के पद पर भेजा गया है । प्रदेश में 52 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है ।
Read Moreजयपुर, 16 जनवरी। राज्य सरकार ने अलवर विमंदित बालिका के प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जल्द केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी जाएगी। यह निर्णय रविवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर वीसी के माध्यम से हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में गृह राज्य मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह यादव, मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री अभय कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री एमएल लाठर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध शाखा श्री आरपी मेहरड़ा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुरक्षा श्री एस संेगथिर, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भण्डारी एवं जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ---
Read Moreउदयपुर । कोरोना से एक 95 वर्षीय महिला की मौत हो गई । उक्त महिला 11 जनवरी को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाई गई थी जहां वह पॉजिटिव पाई गई । वह हाइपरटेंशन सहित अन्य बीमारियों से इनफेक्टेड थी | उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था । उपचार के दौरान इस महिला ने दम तोड़ दिया । जनवरी महीने में यह कोरोना से तीसरी मृत्यु है ।
Read Moreफतहनगर (राहुल पुजारी )। मावली तहसील के ईंटाली गांव में अफीम की खेती के साथ ही आजकल किसान फसलों से होने वाले नुकसान को बचाने के लिए कई तरह के कीटनाशकों का उपयोग करता हुआ नजर आ रहा है । साथ ही इस फसल के होने वाले नुकसान से बचने के लिए किसान अपने खेतों पर जाली लगाकर फसलों की देखभाल कर रहे हैं । कुछ समय पश्चात किसान खेत पर ही इतनी ठंड होने के बावजूद भी खेत पर निगरानी रखेंगे जिससे कि फसलों में होने वाले नुकसान से बचा जा सके । नील गायों का प्रकोप भी कम नही है बावजूद इसके अफीम उत्पादक किसानों का जोश कम नही है। इन दिनों खेतों में अफीम की फसल लहलहाने लगी है ।...
Read Moreउदयपुर। जिले में कोरोना की रफ्तार बरकरार है । आज लगातार तीसरे दिन भी कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 700 के पार रहा । विस्तृत जानकारी इस प्रकार : Received Report of....3244 Negative....2510 *Positive....734* Urban Total Patient….574 Corona Warriors…80 New Case…382 Close Contact…102 Migrant…10 Rural Total Patient….160 Corona Warrior…13 Close Contact…19 New Case…128 Total positive till now....61330 Area Details…👇 NAGDA RESTORENT STREET UNIVERSITY ROAD, E-BLOCK SEC.14, RHB COLONY SEC.14, BAPU NAGAR BADGAON, BEKRIYA KOTDA, MANOHARPURA BADGAON, BADI BADGAON, ISWAL BADGAON, MB HOSTEL NEAR MLSU CAMPUS, RAOJI KA HATA, KHANNJIPEER, NAIYO KI TALAI NEAR GULAB BAGH, NEAR KASTURBA HOSPITAL DEHLIGATE, KANOD BHINDER, PADMAWATI COMPLEX, NEAR CELEBRATION MALL, PUNJAWATI ...
Read Moreफतहनगर । कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना में नगर का बाजार रविवार को पूर्णतया बंद है । यहां के व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है कि जब तक कोरोना गाइड लाइन के तहत रविवार को बंद रहेगा तब तक नियमित रुप से पूर्णिमा को होने वाला अवकाश निरस्त कर दिया गया है । अब व्यापारी पूर्णिमा को अपनी दुकान खुली रखकर व्यवसाय कर सकेंगे । उक्त जानकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल एवं खुदरा व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने दी ।
Read Moreजयपुर। भाजपा प्रदेश द्वारा गठित उच्च स्तरीय जांच समिति ने मूकबधिर नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए परिवार से मिलकर हर संभव न्याय सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही राजस्थान सरकार से अलवर के इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर,महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मून्दड़ा, प्रदेश मंत्री पूजा कपिल मिश्रा,जितेन गोठवाल,महन्त बालकनाथ,रामलाल शर्मा,अजयपाल आदि उपस्थित थे।
Read More