उदयपुर

उदयपुर बर्ड फेस्टिवल: परिंदों की प्रदर्शनी के प्रति दिखा उत्साह

उदयपुर। वन विभाग, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ व ग्रीन पीपल सोसायटी के तत्वावधान में तीन दिवसीय आठवें उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के तहत सूचना केन्द्र में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी के प्रति शहरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। शनिवार को राजकीय अवकाश के दौरान भी बड़ी संख्या में शहरवासी व अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे व प्रदर्शनी को देखकर प्रसन्नता जताई। इस दौरान महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार व आरएएस अधिकारी मुकेश कलाल आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान जनसंपर्क उपनिदेशक व पक्षी विशेषज्ञ डॉ. कमलेश शर्मा ने प्रदर्शनी में 25 फोटोग्राफर्स के पक्षियों के फोटो के बारे में बताया वहीं उदयपुर की डाक टिकट संग्रहकर्त्ता पुष्पा खमेसरा व रवि खमेसरा ने अतिथियों को भारत सहित विश्व के 354 से अधिक देशों द्वारा जारी किए गए पांच हजार से अधिक डाक टिकटों को के बारे में जानकारी दी। इस दौरा...

Read More
उदयपुर

पुलिस के नाम रहा शनिवार का वैक्सीनेशन

अंतर विभागीय सहयोग से दे रहे वैक्सीनेशन को गति कोविड महामारी को हराने में कारागार हथियार वैक्सीनेशन के सुरक्षा चक्र को पूर्ण करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर कवायद कर रहा है। हाल ही में प्रथम डोज में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के बाद विभाग अब पूरा ध्यान द्वितीय डोज़ हेतु लंबित लाभार्थियों, बूस्टर डोज, एवं 15 से 18 आयु वर्ग के नोजवानो को टीका लगाने पर केंद्रित कर रहा है। अभियान को रफ्तार देने के लिए जिला कलेक्टर श्री ताराचंद मीणा ने नवाचार के रूप में विभिन्न विभागों के सहयोग से टीकाकरण करवाने की रूपरेखा तैयार की है जिसके उत्साह जनक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार का दिन पुलिस विभाग के नाम रहा। इस दौरान जिले भर के पुलिस थानों और पुलिस चौकियों पर पुलिसकर्मियों के सहयोग से जिले में टीकाकरण के कार्य को अंजाम दिया गया। जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस चौकि...

Read More
उदयपुर

जिला कलेक्टर ने नगर निगम के आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण

उदयपुर. जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने शनिवार की नगर निगम के विभिन्न आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर नगर निगम के चेटक सर्कल, उदियापोल एवं गोवर्धन विलास स्थित आश्रय स्थलों पर पहुंचे एवं वहां ठहरे हुए लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने निगम द्वारा उनके ठहराव के लिए की गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सर्दी के मौसम में कंबल बिस्तर इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इन स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी अशोक कुमार एवं निगम के अधिकारी कार्मिक साथ थे। ...

Read More
उदयपुर

आदिवासी महिला के साथ हुए जघन्य अपराध के दोषियों को हो फांसी की सजा: श्रीमती अग्रवाल

उदयपुर । सांसद सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने आज झाडोल का दौरा किया तथा पीड़िता के परिवार जनों से मिले । भाजपा महिला मोर्चा देहात की जिला अध्यक्ष श्रीमती रितु अग्रवाल ने कहा कि झाड़ोल में दो दिन पूर्व आदिवासी महिला के साथ हुए जघन्य अपराध की घटना ने एक बार पुनः राजस्थान को शर्मसार किया है। साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर फिर एक बार प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। हम सभी ने झाड़ोल पुलिस से आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। साथ ही पीड़िता ओर उसके परिवार जन से मिलकर बातचीत की। उदयपुर  सांसद अर्जुन मीणा, झाड़ोल विधायक बाबू लाल खराड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तातेड़, प्रदेश मंत्री संतोष मीणा, देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, देहात महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, शहर जिला अध्यक्ष कविता जोशी, देहात जिला महामंत्री नीतू सिंह राव, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष चित्र...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में आज कोरोना पॉजीटिव 767

फतहनगर । जिले की रिपोर्ट इस प्रकार हैः Received Report of....3515 Negative....2748 *Positive....767* Urban Total Patient….479 Corona Warriors…72 New Case…267 Close Contact…138 Migrant…02 Rural Total Patient….288 Corona Warrior…39 Close Contact…60 New Case…189 Total positive till now....65764 Area Details…👇 HARSH NAGAR MALLA TALAI, BEDLA MATA ROAD BEDLA, DHOOKKOT CHORAHA, B BLOCK SECTOR 14, B BLOCK SECTOR 9, D ROAD BHOPALPURA, JAI GANPATI APARTMENT NEW BHOPALPURA, BHOPALWADI NEAR DEHLIGATE, ARIHANT VIHAR UDAIPUR, TIGER HILL UDAIPUR, INSIDE DURGA NURSERY UDAIPUR, KALADWAS UDAIPUR, RUNDERA VALLABHNAGAR, MAHADEV COLONY BHINDER, KANOD BHINDER, TELAN KHERI BHINDER, BEHIND AAMETA COLONY BHINDER, KHARODA BHINDER, BRAHMANO KI TALAI BHINDER, KGBV KHERODA HOSTEL BHI...

Read More
उदयपुर

अवकाश के दिन भी कलक्ट्री में हलचल

उदयपुर .अवकाश के दिन भी कलक्ट्री में दिखी हलचल । कलक्टर ताराचंद मीणा ले रहे जिलाधिकारियों की बैठक । कलक्टर कर रहे मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं की समीक्षा । विभागवार घोषणाओं और उनके क्रियान्वयन की ले रहे जानकारी । समस्त विभागीय अधिकारी है मौजूद । लम्बित घोषणाओं पर प्रभावी कार्यवाही के दे रहे निर्देश ।

Read More
उदयपुर

बच्चों को राशन सामग्री व फल वितरण

उदयपुर । जैन कॉन्फ्रेंस उदयपुर महिला शाखा द्वारा बच्चों को राशन सामग्री व फल वितरण किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक योजना पार्षद डॉ शिल्पा पामेचा ने बताया श्री ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली कि उदयपुर महिला शाखा द्वारा संजीवनी दिव्यांग आश्रम में बच्चों को अक्षय पात्र के सहयोग द्वारा राशन सामग्री जिसमें आटा, दाल,चना, चावल, तेल ,मिर्च मसाले आदि 2 महीने के राशन के साथ ही फल का वितरण किया गया इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुमित्रा सिंघवी, मंत्री नैना जैन, प्रियंका जैन ,रेनू सियाल, संध्या नाहर, अनिता भंडारी एवं ललिता बापना उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना करी।

Read More
उदयपुर

मुकेश कलाल ने संभाला रजिस्ट्रार का पद

उदयपुर । राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2011 बैच के अधिकारी मुकेश कलाल ने आज रजिस्ट्रार का पदभार संभाला । कलाल ने महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पद पर कार्यभरसं ग्रहण किया । विश्व विद्यालय के अधिकारियों और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया ।कार्यभार संभालने के बाद कुलपति नरेंद्र सिंह राठौड़ से उन्होंने मुलाकात की । कलाल डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा के मूल निवासी हैं तथा जोधपुर एडीएम सेकंड से स्थानांतरित होकर आए है ।

Read More
देश प्रदेश

लता मंगेशकर को लेकर अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील

मुम्बई । पिछले दिनों प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाई गई थी जहां इस वक्त वे आईसीयू में भर्ती है । सूत्रों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार बताया गया है । सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भूपालसागर भाजपा मंडल अध्यक्ष मेनारिया का फतहनगर में किया स्वागत

फतहनगर । भूपालसागर भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मेनारिया का फतहनगर में स्वागत किया गया । मेनारिया फतहनगर के समीप निलोद गांव के निवासी होकर उनका फतहनगर से भी जुड़ाव है । नगर के रोडवेज बस स्टेण्ड पर पारसमल बापना, सम्पत बापना ,विजय बापना, पंकज पोखरना समेत अन्य व्यापारियों ने मेनारिया का उपरना ओढ़ कर स्वागत किया ।

Read More
उदयपुर

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ उदयपुर देहात जिला कार्यकारिणी घोषित : मावली से मानसिंह राव जिला प्रतिनिधि बनाए गए

फतहनगर। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर एवं देहात जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी भंवरसिंह पंवार की अनुशंसा पर उदयपुर सहकारिता प्रकोष्ठ देहात जिला संयोजक केशवलाल छाजेड़, सह संयोजक लोकेश जैन एवं भावना शर्मा ने उदयपुर देहात जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें प्रत्येक विधानसभा से जिला प्रतिनिधि बनाए गए। छाजेड़ ने बताया कि खेरवाड़ा से धुलेश्वर कलाल,झाडोल से जमुनाशंकर जन्नावत,गोगुंदा से कृष्ण गोपाल पालीवाल (सेमटाल), वल्लभनगर से भीमराज मेरावत,मावली से मानसिंह राव,सलूम्बर से केसरसिंह व लसाडिया से रुपलाल पटेल को जिला प्रतिनिधि के तौर पर लिया गया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

किशोरियों के लिए निःशुल्क अध्ययन केन्द्र का शुभारंभ

फतहनगर। नगर में एजुकेटेड गर्ल उदयपुर द्वारा बालिका एवं किशोरी शिक्षा को लेकर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (आर एस ओ एस) 10वीं कक्षा की किशोरियों के लिए 4 माह हेतु निःशुल्क अध्ययन केंद्र का आज शुभारंभ किया गया। इसमें ं निःशुल्क अध्ययन करवाया जाएगा। आज केन्द्र में किशोरियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रतिदिन 4 घंटों के लिए पूर्णिमा बडगूर्जर द्वारा पढ़ाया जाएगा। इसमें जीवन कौशल का भी अध्ययन कराया जाएगा। किशोरियों को रजिस्ट्रेशन के बाद निःशुल्क किताबे एवं स्टेशनरी वितरित किए गए। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अध्यापिका उपस्थित रही। ...

Read More
उदयपुर

भ्रष्टाचार से मुक्ति को लेकर राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता रविवार को

उदयपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर तथा फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल माध्यम से 23 जनवरी को होगा। राष्ट्रीय कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार समाज में भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर पहुंच गया। समाज में भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए भ्रष्टाचार मुक्त अभियान 2022 के तहत डिजिटल माध्यम से लेखन में समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार से देश की तरक्की में एक अवरोधक है । इसे कैसे रोक कर एक आदर्श समाज का निर्माण करने के लिए राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक द्वारा 23 जनवरी को सोशल ग्रुप भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता पर आयोजन होगा। कार्यक्रम के सलाहकार एवं मार्गदर्शन हरिचन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय उदयपुर के मार्गदर्शन में आयोजन होगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में मौसम बदला : बूंदाबांदी शुरू

फतहनगर । फतेह नगर में शाम को मौसम का मिजाज बदल गया । दिन में गर्मी के बाद शाम को ठंडी हवाऐं शुरू हो गयी तथा रात 10.30 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गयी । मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले 2 दिन बारिश की संभावना व्यक्त की गई है ।

Read More
मावली

जेवाणा में पैंताला जल मंदिर का हुआ लोकार्पण, 14 लाख रूपए की लागत से 2 कमरों का होगा निर्माण-विधायक जोशी

फतहनगर(विकास चावड़ा)। तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेवाणा में भामाशाह के द्वारा निर्मित पैंताला जल मंदिर का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह एवं समाजसेवी पारसकुमार पैंताला ने की। विशिष्ट अतिथि फतहनगर सनवाड़ नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना, मावली सीबीईओ प्रमोद कुमार सुथार, भाजयुमो मावली मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी, सरपंच जेवाणा सीता देवी जाट, भेरूलाल, पूर्व सरपंच देवकिशन लोहार, सम्पत सिंयाल, सोहनसिंह राणावत, योगेन्द्रसिंह, जयचंद जाट, जगदीश सोनी, मथुरालाल, रतनलाल सुथार, आरपी मुकेश त्रिवेदी थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जोशी ने विद्यालय में 14 लाख रूपए के 2 कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा की। साथ ही विद्यालय में चल रहे कला संकाय में अन्य विषय एवं अन्य विज...

Read More
उदयपुर

पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने लवीना विकास सेवा संस्थान के ओपन शेल्टर होम के बालको के व्हाट्सएप विडियो कॉन्फ्रेंस पर जाने हालात

फतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम,ओंगना के बालको से राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मन्त्री रघु शर्मा ने व्हाट्सएप वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कुशलक्षेम पूछकर कोरोना से बचाव के उपाय बताए। मन्त्री द्वारा होम के कार्यालय कक्ष, आवास कक्ष, पुस्तकालय, रसोई घर व कम्प्यूटर कक्ष का विडियो कॉन्फ्रेंस से निरीक्षण कर सन्तोष प्रकट किया। होम के स्टाफ से वार्तालाप किया। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को निर्देश दिए कि वे होम के अनुदान नहीं मिलने का शीघ्र पत्राचार करे। वे कार्यवाही कर राहत प्रदान कराएंगे। रघु शर्मा होम की व्यवस्था को देख काफी खुश हुए। ...

Read More
उदयपुर

उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति जस की तस

उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति पिछले 3 दिनों से जस की तस चल रही है । चिकित्सा विभाग द्वारा आज जारी सूची के अनुसार 857 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं । हालांकि आज की रिपोर्ट में जांचे भी अधिक हुई है । संपूर्ण जिले की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है : Received Report of....4486 Negative....3629 *Positive....857* Urban Total Patient….552 Corona Warriors…75 New Case…323 Close Contact…152 Migrant…02 Rural Total Patient….305 Corona Warrior…30 Close Contact…89 New Case…186 Total positive till now....64997 Area Details…👇 MANWA KHEDA SEC.4, PAHADA, PUROHITO KI MADRI, SEC.9, KEWDA ROAD, PANERIYO KI MADRI, TEKRI NEAR POLICE LINE, DAROLI DABOK, UMARDA NEAR POLICE STATION, DAKANKOTDA, PRATAPNAGAR, SAVINA, GMCH CAMPUS, SECTOR 8, SECTOR 5, AMAL KA KANTA, SORO KA FALA BA...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गोविंदलाल सुथार ने पकड़ा एशिया का सबसे खतरनाक सांप

फतहनगर। स्नैक कैचर गोविंदलाल सुथार ने आज यहां औद्योगिक क्षेत्र में एशिया का सबसे खतरनाक सांप रसेल वाइपर पकड़ा। गोविंदलाल सुथार ने बताया कि प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में कोटा से आए कच्चे माल के कट्टे में उक्त रसेल वाइपर आ गया था। इसका रेस्क्यू कर वन विभाग के कमलेश सुथार को सौंपा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

न्यून वॉल्टेज के कारण बिजली के उपकरण जले

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 15 एवं 22 में स्थित नाकोड़ा नगर में न्यून वॉल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके चलते जितेन्द्र सुखवाल के मकान में फ्रीज एवं अन्य बिजली के उपकरणों को नुकसान पहुंचा। इस क्षेत्र के लोग राज्य स्तरीय शिकायत प्रकोष्ठ 181 पर शिकायतें करते हुए थक चुके हैं। दरअसल जैसे ही लोग फोन के जरिए न्यून वॉल्टेज की समस्या इस प्रकोष्ठ पर दर्ज करवाते हैं उसके ठीक बाद में स्थानीय कार्यालय उस समस्या का समाधान बताकर उसे क्लॉज करवा देता है जबकि वास्तव में समस्या का समाधान नहीं होता। लोगों का कहना है कि नई कॉलोनी बताकर उनसे कनेक्शन के नाम पर 35 से 40 हजार की राशि बिजली विभाग ने वसूली। इसके बावजूद विभाग पूरे वॉल्टेज से बिजली नहीं देता। ऐसे में घरों में लगी ट्यूबवेल तथा पंखे भी नहीं चलते। बिजली विभाग के फतहनगर कार्यालय में लगे कनिष्ठ अभियन्ता ने तो इसके समाधान को लेकर हाथ खड़...

Read More
उदयपुर

उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ

उदयपुर . वन विभाग, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ व ग्रीन पीपल सोसायटी के तत्वावधान में तीन दिवसीय आठवें उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ शुक्रवार को उदयपुर सूचना केन्द्र में हुआ। सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित शुभारंभ समारोह में अतिथियों ने बर्ड फेस्टिवल पुस्तिका का विमोचन और फोटोग्राफी व डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक आर.के.सिंह थे जबकि अध्यक्षता सीसीएफ आर.के.खेरवा ने की। समारोह में पूर्व सीसीएफ एवं ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर, उप वन संरक्षक अजीत ऊचोई, मुकेश सैनी, सूचना एवं जनसम्पर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा आदि बतौर अतिथि मंचासीन थे। बर्ड फेस्टिवल में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर द्वारा लिए गये विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के फोटो सम्मिलित है, इन फोटो में प्रकृति के बीच पक्षियों की अटखेलियों का सजीव दर्शन ...

Read More