मावली

उदाखेड़ा में तुलसी विवाह :हथलेवा में आए 48 हजार

फतहनगर । मावली तहसील के ढूंडीया पंचायत के उदाखेड़ा मे तुलसी विवाह में हथलेवा में आए 48 हजार नगद एवं 200 ग्राम चांदी के आभूषण । उदा खेड़ा गांव में तुलसी व्रत करने वाली महिलाओं द्वारा व्रत का उद्यापन एवं तुलसी विवाह का आयोजन किया गया जिसमें जो रस्म में एक परिवार में शादी होती हैं उसी प्रकार सारी रस्मों का विधिवत आयोजन करते हुए साउंड के साथ में भगवान और तुलसी जी की  बिन्दादो गांव में साउंड की धुन पर नाचते गाते वक्त भगवान के जयकारे लगाते हुए पूरा गांव भक्तिमय हो गया ।  वही उसके बाद में भगवान की बारात सजाई और रीति रिवाज के साथ तोरण लगाया गया एवं विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ में भगवान की शादी कराई । तुलसी विवाह संपन्न हुआ ।  हथलेवा में लगभग ₹48000 नगद एवं 200 ग्राम चांदी के आभूषण आए । भगवान के हथलेवा में एक वक्त द्वारा एक गाय को भी दिया । इस दौरान आसपास के व्यक्ति भी कार्यक्रम को देखने के लिए उ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शैलेंद्र दशोरा ने राजस्थान के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल का पद भार संभाला

उदयपुर। भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शैलेंद्र दशोरा ने सोमवार को राजस्थान डाक परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर का पदभार संभाला। उदयपुर जिले के मूल निवासी श्री दशोरा जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य पोस्ट मास्टर के पद से स्थानांतरित होकर राजस्थान आए हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य डाक विभाग की समस्त सेवाएं पीओएसबी, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, आईपीपीबी, स्पीड पोस्ट आदि में विभाग द्वारा आवंटित लक्ष्य को शत प्रतिशत अर्जित करना है एवं डाक विभाग व जनता के मध्य विश्वास कायम रखना है। उल्लेखनीय है कि श्री दशोरा जोधपुर व अजमेर में डाक सेवा निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं इसके अलावा वे वर्ष 2009 से 2014 तक पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर निदेशक का पदभार संभाल चुके है।

Read More
उदयपुर

जिला कलेक्टर ने दिलाई मतदाता शपथ

उदयपुर । राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने दिलाई मतदाता शपथ। मतदाताओं को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा एवं अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई शपथ। इस अवसर पर एडीएम सिटी अशोक कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कार्मिक रहे मौजूद। कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ हुआ आयोजन।

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में कुए में गिरने से अधेड़ की मौत

फतहनगर । आज सुबह समीपवर्ती चगेड़ी गांव में कुए में गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी । मिली जानकारी के अनुसार चंपालाल जाट गांव के पास ही स्थित कुए में गिर गया । लोगों ने बाहर निकाला तब तक उसने दम तोड दिया । पुलिस पंचनामे की कार्यवाही कर रही है ।

Read More
उदयपुर

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कार्यक्रम हुए। एडीजे एवं प्राधिकरण सचिव कुलदीप सूत्रकार ने बताया कि इस अवसर पर वेबीनार के माध्यम से बालिका अधिकारों की जानकारी दी गई। न्यायाधिपति व रालसा के कार्यकारी अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर जिले के समस्त लॉ कॉलेज, अन्य कॉलेजो के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बालिकाओं में कानूनी जागरूकता लाने के लिये कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाओं के लिए शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, बाल अधिकारिता व महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से पोस्टर पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन हुआ। इस अवसर पर महिला संबंल स्वाधार गृह बडगांव, राजकीय बालिका गृह में भी बालिका अधिकारों पर विशेष जानकारी दी गई। प्राधिकरण सच...

Read More
उदयपुर

मंत्री खाचरियावास कल उदयपुर में,गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण

उदयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मंगलवार 25 जनवरी की शाम 7 बजे उदयपुर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। मंत्री श्री खाचरियावास बुधवार 26 जनवरी को सुबह 9 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे तथा अपराह्न 3 बजे राजकीय वाहन से जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

वयोवृद्ध श्री लोहार का निधन

फतहनगर । चंगेड़ी गांव के वयोवृद्ध मोतबीर अम्बालाल जी लोहार का आज निधन हो गया । श्री परसराम जी लोहार के पूज्य पिताश्री का निधन होने के बाद मंगलवार को प्रातः10 बजे अंतिम यात्रा मोक्षधाम के लिए रवाना होगी । परमपिता स्वर्गीय लोहार की आत्मा को शांति एवं परिवार जनों को सम्बल प्रदान करें ।

Read More
उदयपुर

गणतंत्र दिवसः कलक्टर ने लिया जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा

उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा ने सोमवार सुबह गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष में महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउण्ड) में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। आज सुबह यहां पहुंचे कलक्टर मीणा ने यहां चल रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य समारोह में होने वाली मार्च पास्ट, सलामी कार्यक्रम, ध्वजारोहण को देखा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच और मैदान का भी अवलोकन किया और समारोह स्थल पर साफ-सफाई, जंग लगे बैरिकेट्स पर रंग-रोगन करने, मुख्य मुख्य मंच के पीछे गैलरी में ग्रीन कारपेट बिछाने, प्रवेश द्वार पर सफाई, आगंतुकों के अनुसार बैठक व्यवस्था, वहां बने टॉयलेटस की सफाई आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलक्टर मीणा ने समारोह स्थल पर तीन अलग-अलग जगह पेयजल सुविधा की दृष्टि से 5-5 कैंपर रखवाने की व्यवस्था के ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी के राजकीय विद्यालय को ऑटोमेटिक बेल भेंट

फतहनगर। चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज सहायक कर्मचारी परसराम आचार्य ने ऑटोमेटिक बेल भेंट की। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार को आचार्य ने उक्त बेल प्रदान की। विद्यालय परिसर ने इस पर आचार्य का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर व्याख्याता माधवलाल गाडरी,संजय कुमार यादव,कर्णसिंह राणावत,भगवतीलाल चपलोत,जगदीशसिंह राव,,श्रीमती आमना खातून,संतोष गुप्ता,रीना पोखरना, श्रीमती सीता,अनिल माली,भंवरलाल तेली,पवन कुमार मीना,शंकरलाल चावड़ा आदि उपस्थित थे। ...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान शिक्षक संघ;अंबेडकर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की शिष्टाचार भेंट

बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ(अंबेडकर) के प्रतिनिधिमंडल की संरक्षक मोडाराम कड़ेला एवं प्रदेशमहामंत्री सुरेश देशबंधु के नेतृत्व में जिला क्लक्टर से शिष्टाचार भेंट हुई। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहितास कांटिया के अनुसार राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के पदधिकारियों द्वारा नवपदस्थापित जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल का मेवाड़ की पगड़ी पहनाकर माला पहनाकर छोटीकाशी बीकानेर की संस्कृति अनुरूप आदर सत्कार किया गया। संगठन के संरक्षक एवं पूर्व महामंत्री मोडाराम कड़ेला निदेशालय महामंत्री भगवान सहाय मीणा ने गुलदस्ता भेंट कर जिला क्लक्टर महोदय का अभिनंदन करते हुए बीकानेर में संगठन की पृष्ठभूमि पर चर्चा की। जिला कलक्टर ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षक से परिचय किया एवं धन्यवाद दिया। राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के आज के अभिनंदन में जिलाअध्यक्ष भंवरलाल कोलासर दीनदयाल जनागल बाबूलाल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

फतहनगर। सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत् इकाई एक एवं इकाई दो के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत रहे। कार्यक्रम अधिकारी राकेश छीपा ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रति वर्ष 24जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 2009 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई। आज ही के दिन यह दिवस मनाने का कारण है कि 24 जनवरी 1966 को इन्दिरा गॉधी ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस वर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है रूढ़िवादी विचारो की जंजीरो को तोड़ो। हर बालिका को शिक्षा दो मुख्य धारा से जोड़ो। मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने कहा कि पितृ सतात्मक समाज में बालिकाओं को समान...

Read More
उदयपुर

देश की तरक्की में अवरोधक है भ्रष्टाचार :राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में सामने आए विचार

फतहनगर ।  उदयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय उदयपुर तथा फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता डिजिटल माध्यम से आयोजित हुई । राष्ट्रीय कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कार्यक्रम में समाज में भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए डिजिटल माध्यम से लेखन में प्रतियोगियों ने कहा कि देश के विकास में भ्रष्टाचार अवरोधक है । डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम में हरिचन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय उदयपुर ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निवर्हन किया ।  संचालक डा.ओम प्रकाश किराड़ ने बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण लेखन में 38 प्रतिभागियों ने भाग लेकर देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संदेश दिया। समाजसेवी प्रभाशंकर शर्मा के अनुसार यदि हमे भ्रष्टाचार वाकई समाप्त करना है और हम इस विषय पर गंभीर है...

Read More
उदयपुर

जिला कलक्टर ले रहे तैयारियों का जायजा

उदयपुर । गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा गांधी ग्राउंड पहुंचे । जिला कलेक्टर के साथ एडीएम सिटी अशोक कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।  

Read More
देश प्रदेश

दूसरा डोज लगवाने में प्रतापगढ़ ने बाजी मारी

जयपुर। चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने प्रतापगढ़ जिले द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन के दोनों डोज लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रतापगढ़ की तरह अन्य जिले भी अपने स्तर पर नवाचार करते हुए आमजन को कोरोना वैक्सीन के प्रथम व द्वितीय दोनों डोज लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हालांकि सभी जिलों ने वैक्सीनेशन में बेहतरीन कार्य किया है लेकिन दोनों डोज लगने के बाद ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण से निजात पाई जा सकती है। श्री मीणा ने बताया कि राज्य में प्रतापगढ़ ने वैक्सीनेशन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य भी सबसे पहले हासिल किया था। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिले को 6 लाख 52 हजार 61 डोज लगाने का लक्ष्य दिया था, जिसके मुकाबले 6 लाख 64 हजार 199 डोज लगाए जा चुके हैं। प्रदेश को मिली 41 लाख कोविशील्ड वै...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा के होलो ग्राम का किया अनावरण

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दिल्ली के इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा के अनावरण के लिए पूरे देश की तरफ से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐतिहासिक इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा के अनावरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में श्री अमित शाह ने कहा कि आज नेताजी का 125वां जन्मदिन है और कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की है। आज इस पराक्रम दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक फ़ैसला लेते हुए मोदी जी ने ये भी निर्णय लिया है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में गणतंत्र दिवस की शुरूआत भी 23 जनवरी से की जाएगी। श्री अमित शाह ने कहा कि नेताजी के 125वें जन्मदिन को मनाने के हिस्से के रूप में इंडिया ...

Read More
उदयपुर

जिला कलक्टर आज फिर दिखे एक्शन में, गुणवत्तायुक्त कार्य के निर्देश

उदयपुर । एक बार फिर एक्शन में दिखे उदयपुर कलक्टर ।रविवार का दिन चुना शहर के दौरे के लिए । कलेक्टर ताराचंद मीणा ने की स्मार्ट सिटी विजिट । लगभग तीन घंटे तक देखा स्मार्ट सिटी के कामों को । लिया स्मार्ट सिटी परियोजना की प्रगति का जायजा । स्मार्ट सिटी कार्यालय से शुरू किया दौरा । तंग गलियों में पैदल घूम—घूम कर देखे निर्माणाधीन कार्य ।माछला मगरा के फिल्टर प्लांट व सामोर बाग सड़क का किया दौरा । धानमण्डी, बड़ी होली, भडबुझा घाटी, घंटाघर में निर्माणीन कार्यों को देखा ।चांदपोल में स्मार्ट सिटी की पार्किंग का किया निरीक्षण ।अंबावगढ़ क्षेत्र में सिवरेज लाईन का भी लिया जायजा ।स्मार्ट सिटी अधिकारियों को दिए निर्देश ,कहा—गुणवत्तायुक्त हो कार्य,जनसुविधा का भी रखें ध्यान । स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने कहा—मार्च तक सब काम हो जाएंगे पूरे ।आयड़ नदी सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति भी देखी ।स्मार्ट सिटी व नगरनिगम के ...

Read More
देश प्रदेश

लता की सेहत मे सुधार

मुंबई । कोरोना पाजीटिव आने के बाद ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ में सुधार बताया गया है । लता मंगेशकर पिछले 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती है ।

Read More
चित्तौडगढ़

अपना हर वायदा पूरा करना ही मेरा लक्ष्य – सहकारिता मंत्री

जयपुर। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने शनिवार को निंबाहेड़ा में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय साइकिल वितरण समारोह में शिरकत की। उन्होंने उपखंड क्षेत्र निंबाहेड़ा में कक्षा 8 से कक्षा 9 में प्रवेश करने वाली राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को अपने कर कमलों से साइकिले भेंट की। इस दौरान कई राजकीय विद्यालयों की बालिकाएं मौजूद रहे एवं मंत्री के हाथों साइकिल प्राप्त कर उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा।मंत्री श्री आंजना ने मंच से कहा कि वे अपना हर वादा पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निंबाहेड़ा क्षेत्र में लगभग 120 करोड रुपए लागत की पेयजल योजना पर जल्द कार्य शुरू होगा जिससे आने वाले 50 वर्षों तक निंबाहेड़ा क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने मंच से बताया कि उप जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा में भी निरंतर सुविधाओं का वि...

Read More
उदयपुर

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कलक्टर की कवायद. अस्पतालों में आइएलआइ मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था के दिये निर्देश

उदयपुर। जि़ला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने जिले के अस्पतालों में आने वाले मरीजों को कोरोना संक्रमण से बचाने की दृष्टि से विशेष निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार आइएलआई (सर्दी, जुकाम व खांसी) वाले मरीज़ों के लिए जिन अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में पृथक से जगह नहीं है उन हॉस्पिटल में टेंट लगाकर अलग से व्यवस्था करने तथा ऐसे मरीजांे का रजिस्ट्रेशन कर चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श स्वास्थ्य सुविधाएं चेकअप ,जाँचे एवं दवाईया देने को कहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि समस्त खंड चिकित्सा व अधिकारी, सीएचसी एवं सभी पीएचसी/ यूपीचसी इंचाजऱ् को निर्देश दिये हैं कि वे नगर निगम आयुक्त यूआईटी सचिव व संबंधित उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी से सम्पर्क कर टेंट इत्यादि की व्यवस्था कर अलग से ओपीडी जाँच एवं दवाईया देना सुनिश्चत करे । इधर, जि...

Read More
उदयपुर

अवकाश के दिन एक्शन मोड पर दिखे जिला कलेक्टर, मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की ली समीक्षा बैठक

उदयपुर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा शनिवार को अवकाश के दिन एक्शन मोड पर दिखे। कलेक्टर ने शनिवार शाम जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जिला परिषद सभागार में ली गई बैठक में कलक्टर ने विभागवार मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अब तक की प्रगति जानी और इसके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। कलक्टर ने विभागवार घोषणाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किए गए प्रयास और घोषणाओं की वर्तमान प्रगति के बारे में चर्चा की। उन्होंने विभागवार अधिकारियों से लेते हुए जारी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लम्बित घोषणाओं के संबंध में आ रही समस्याओं पर चर्चा की और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक दौरान कलक्टर ने एक-एक कर विभागों से उनकी बजट घोषणाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछकर इसे मार्च तक पूर...

Read More