देश प्रदेश

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत सीतापुरा में 2200 किलो मिलावटी लाल मिर्च पाउडर और 20 किलो मिलावटी हल्दी पाउडर सीज,विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

जयपुर, 27 जनवरी। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए जयपुर जिला प्रशासन द्वारा एक जनवरी, 2022 से चलाए जा रहे ‘‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’’ के अंतर्गत जिला कलक्टर महोदय के निर्देशानुसार गुरुवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय के जाँच दल द्वारा श्री मनीष कुमार खंडेलवाल पुत्र श्री प्रेमचंद खंडेलवाल मैसर्स श्री गोविंद इंडस्ट्रीज, मकान नम्बर 2687, बी-1, सचिवालय नगर, सीतापुरा, जयपुर का निरीक्षण करने पर खाद्य पदार्थ मिलावटी मसाले के दो खाद्य नमूने लिए गए एवं 2200 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर एवं 20 किलोग्राम हल्दी पाउडर सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सांगासेतु रोड, थाना सर्किल, सांगानेर स्थित मैसर्स विनय ट्रेडिंग कम्पनी से बेसन का नमूना लिया गया।वहीं जिला जयपुर प्रथम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आज वीकेआई स्थित मैसर्स अग्रवाल एंटरप्राइज़ेज़ से धनिया पाउडर, म...

Read More
उदयपुर

कोरोनाः जांचे आधी होते ही घटे पॉजीटिव

उदयपुर। आज सामने आई रिपोर्ट के अनुसार जांचे कम होने के साथ ही पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा भी आधा रह गया। आज 1688 जांचे हुई जिसमें से 1356 नेगेटिव एवं 332 पॉजीटिव निकले। शहरी क्षेत्र से 215 एवं ग्रामीण क्षेत्र से 117 मरीज सामने आए। ...

Read More
मावली

ईंटाली मे हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

फतहनगर । ईंटाली की निरंजन नाथ आचार्य राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में 73 वें गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक संस्था प्रधान सूरज मल जीनगर ने की जबकि मुख्य अतिथि अनु मेनारिया सरपंच ग्राम पंचायत इंटाली चिकित्सा अधिकारी प्रभारी मनीष कुमार विधायक प्रतिनिधि चुन्नी लाल शर्मा प्रकाश चंद् सामर छात्र अभिभावक परिषद के मुकेश कुमार मेनारिया जगदीश चंद्र मूंदड़ा भामाशाह पन्ना लाल माली तुलसीराम जनवा मनोहर लाल बोहरा सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे । इस दौरान खो खो टीम जिला स्तर पर प्रथम आने पर सम्मान किया गया वहीं स्थानीय विद्यालय की पांच छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन होने पर उनको भी पुरस्कृत किया गया ।  ध्वजारोहण सूरज मल जीनगर कार्यवाहक संस्था प्रधान द्वारा किया गया ।

Read More
चित्तौडगढ़

निः शुल्क सांसद स्वास्थ्य सेवा लेबोरेट्री का शुभारंभ

चित्तौड़गढ़ । गणतंत्र दिवस के अवसर पर चित्तौडग़ढ़ सेवा संस्थान द्वारा एक और नवीन नि : शुल्क सांसद स्वास्थ्य सेवा(SSS) मोबाइल लेबोरेट्री आपके द्वार का शुभारंभ किया गया । वैन के शुभारंभ के अवसर पर सांसद सी.पी.जोशी,चित्तौडग़ढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, जिला प्रमुख सुरेश धाकड और संस्थान के सभी सदस्यों एवं गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Read More
उदयपुर

उदयपुर में सादगी से मनाया गणतंत्र दिवस : कैबिनेट मंत्री खाचरियावास ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

तिरंगा हमारा धर्म है, इसके सम्मान के लिए हम सभी समर्पित है-खाचरियावास उदयपुर ।  73 वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह बुधवार को गांधी ग्राउण्ड में उत्साह एवं सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। मंत्री खाचरियावास ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश आज विश्व में एक बड़ी ताकत बन कर खड़ा है इसकी एक ही वजह यही है कि यहां हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी वर्गों के लोग एक है और सभी का एक ही संकल्प है कि हमारी आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा सदा लहराता रहे। तिरंगा हमारा धर्म है, तिरंगे के सम्मान के लिए हम सभी समर्पित है। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की धरा ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है शौर्य और स्वाभिमान का और इसी परंपरा का निर्वहन पूरा हिन्दुस्तान कर रहा है।...

Read More
देश प्रदेश

ललित नारायण आमेटा राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत

फतहनगर ।  कर्वट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गोष्टी डिजिटल माध्यम से आयोजित में राष्ट्रीय कार्यपालक समिति में सदस्य कुलदीप राणा की अध्यक्षता में अतिथिगण सोमपाल आर्य, महावीर माहोलकर व रमेश लोंधे आदि के सानिध्य में कर्वट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एसडीईओ शामली उत्तर प्रदेश नरेश कुमार, रायबरेली उत्तर प्रदेश संजय कुमार , बरेली उत्तर प्रदेश अरुण पाराशरी , बाराबंकी उत्तर प्रदेश आदित्य प्रकाश , दरियाबाद उत्तर प्रदेश रजनीश कुमार मिश्रा, बछरावन उत्तर प्रदेश महेंद्र प्रताप सिंह, रायबरेली उत्तर प्रदेश शिव प्रकाश एवं एसडीइओ मावली उदयपुर जयेश पांचाल , उदयपुर राजस्थान गोपाल सोनी के सानिध्य में डिजिटल माध्यम से कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। कर्वट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्रियान्वित की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से कर्वट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म में राष्ट्रीय प्रवक्ता...

Read More
फतहनगर - सनवाड

वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रकाश चपलोत ने किया चंगेड़ी को गौरवान्वित,जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सहकारिता मंत्री ने किया चपलोत का सम्मान

चित्तौड़गढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। सहकारिता मंत्री ने इस अवसर पर मावली तहसील के चंगेड़ी गांव निवासी डॉ. प्रकाश चन्द्र चपलोत प्राध्यापक (शस्य विज्ञान) वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ को सम्मानित किया। चपलोत को पदीय दायित्वों का अनुशासनबद्ध पूर्ण मनोयोग तत्परता एवं निष्ठापूर्वक पालन करने के फलस्वरूप सम्मानित किया। चंगेड़ी गांव की प्रतिभा के सम्मानित होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चपलोत को बधाई दी है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस

फतहनगर । इसी सत्र में प्रारंभ हुए महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल इंग्लिश मीडियम सनवाड़ में पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया ।  प्रिंसिपल भान सिंह राव ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष पारसमल तांतेड़ ,जय दर्शन जोशी, पीटीए मेंबर मदन लाल , विनोद , संजय विसलोत ,भोले शंकर यादव आदि उपस्थित थे । संचालन रतन लाल चाष्टा ने किया ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ विद्यानिकेतन में मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

फतह नगर । विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में  गणतंत्र दिवस की73वीं वर्षगांठ कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सादगी पूर्ण मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र उनीया थे , विशिष्ट अतिथि मांगीलाल  बडालमिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता धनपाल सेठ खंड संघचालक खंड फतहनगर ने की ।  क्रार्यक्रम का श्रीगणेश सरस्वती वंदना के साथ हुआ । स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी  राम लौहार ने ध्वजारोहण रस्म एवं अतिथि सत्कार एवं परिचय कराया। आचार्य श्री मुकेश गर्ग ने एकल गीत प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि महोदय ने सभी शुभकामना संदेश दिया। जबकि अध्यक्ष महोदय ने संपर्क अभियान ,नयी शिक्षा नीति, एवं अध्ययन कार्य पर अपने विचार रखे,इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र रहे श्री जयदर्शन जी जोशी भी उपस्थित थे,कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ आचार्य श्री शंकर लाल जाट ने पधारें हुए अतिथि...

Read More
उदयपुर

स्वयं को सशक्त करें पत्रकार – सैयद हबीब

गणतंत्र दिवस पर जार उदयपुर का संक्षिप्त समारोह उदयपुर। आज का दौर पत्रकारों को स्वयं को सशक्त और सत्यनिष्ठ बनाना जरूरी है। डिजिटल मीडिया के दौर में यह और जरूरी हो जाता है क्योंकि आज का युवा पत्रकार डिजिटल मीडिया में भी अपना भविष्य खोजने लगा है। यह बात उदयपुर के वरिष्ठ पत्रकार व हबीब की रिपोर्ट के सम्पादक सैयद हबीब ने गणतंत्र दिवस पर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की ओर से आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में कही। अमरखजी महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में जार उदयपुर के युवा पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय के लिए उठाई गई आवाज को किसी बड़े बैनर की जरूरत नहीं पड़ती। देश ही नहीं विदेशों में भी ऐसे कई उदाहरण हैं जहां तुलनात्मक रूप से छोटा माने जा सकने वाले मीडियाकर्मी की कलम ने बड़े खुलासे किए और पीड़ित को न्याय मिला। ऐसे में पत्रकार को अपनी पत्रकारि...

Read More
मावली

ब्लॉक समग्र शिक्षा कार्यालय पर मनाया गणतंत्र दिवस

मावली । स्थानीय ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा-मावली में गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया । सीबीईओ प्रमोद कुमार सुथार ने माँ गायत्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, कार्यालय पर ध्वज फहराया । स्थानीय ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा-मावली स्टॉफ की उपस्थिति में गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में एसीबीईओ द्वितीय मोहम्मद अंसार काजी, आरपी शिव शंकर आमेटा, मुकेश कुमार त्रिवेदी,चुन्नी लाल अहीर, सब्बीर हुसैन,आशिष कुमावत ,सतीश कुमार झा, पवन कुमार नागौरी, रमेश कुमारी गोदारा, भगवत प्रहलाद बुनकर,पृथ्वी राज सालवी, रमेश बड़गुर्जर, प्रहलाद पुरी गोस्वामी उपस्थित रहे ।

Read More
मावली

नन्हे बच्चों के लिए दी फिसल पट्टी

फतहनगर । नन्हे मुन्हे बच्चों को अगर स्कूल में खेलने के अवसर मिले और मनोरंजन के पर्याप्त साधन हो तो बच्चों का भी मन लगा रहता है,साथ ही स्कूल जाने के लिए भी उत्साहित रहते है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मावली पंचायत समिति के उंखलिया का खेड़ा में कुछ ग्रामीणों ने बच्चों के खेलने के लिए फिसल पट्टी उपलब्ध करवाई है। साकरोदा ग्राम पंचायत के उंखलियों का खेड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर बच्चो के लिये ग्रामीणों ने फिसल पट्टी भेंट की है। गांव के कैलाश भील, लाला राम भील, प्रकाश भील,उदयलाल भील , गोपाल भील , राजू भील व रमेश भील ने बुधवार को विद्यालय में बच्चों के लिये फिसल पट्टी भेंट की।विद्यालय परिवार की तरफ से संस्था प्रधान विनोद जाट व देवीलाल जाट ने इन सब भामाशाहों का आभार जताया है।

Read More
उदयपुर

आज 673 पॉजीटिव,एक महिला की मौत

उदयपुर। कोरोना पॉजीटिव केस है कि कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज भी चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 673 लोग पॉजीटिव आए। शहरी क्षेत्र में 360 केस सामने आए जिनमें 47 कोरोना वॉरियर्स हैं। 185 नए केस हैं। नजदीकी सम्पर्क वाले 125 केस सामने आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र से 313 केस सामने आए हैं। जिनमें 39 कोरोना वॉरियर्स,105 नजदीकी सम्पर्क वाले तथा 169 केस नए हैं। आज एक 81 वर्षीय महिला की कोविड से मौत हुई। इस लहर में राहत की बात यह है कि टीकाकरण होने के कारण कोविड से मौतों का आंकड़ा न के बराबर है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

फतहनगर। 73वां गणतन्त्र दिवस महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ललित कुमावत, संस्था सचिव मनोहरलाल कावड़िया एवं पूर्व प्रधानाचार्य मांगीलाल सांखला एवं हाजी सलीम मोहम्मद शैख. उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं स्टॉफ सदस्यो एवं छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान किया गया। संस्था सचिव कावडिया ने कहा कि नेक नीयत और लगन से देश को प्रगति की और ले जाना हम सब भारतीयों का परम कर्त्तव्य है। प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि 73वे गणतन्त्र का विशेष महत्व है, क्योंकि 73वें संविधान संशोधन ने पंचायतीराज व्यवस्था की नींव रखी जिससे अन्त्योदय की भावना का विकास हुआ। भारत के ग्राम लोकतन्त्र की धारा से जुड़कर विकास में अपनी भागीदारी दर्ज करवा सके। भारत एक लोकतान्त्रिक देश है और हमारा संविधान हमें समान ...

Read More
मावली

लदानी को गोरवान्वित किया विंग कमांडर पालीवाल ने

फतहनगर । गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर जिन चार विमानों से  पुष्प वर्षा की गई उन 4 विमानों में से एक में लदानी के मूल निवासी एवं हाल उदयपुर निवासी विंग कमांडर मयंक पालीवाल भी शामिल थे । जब क्षेत्र के लोगों ने विग कमांडर मयंक पालीवाल का नाम सुना तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा । ग्रामीणों ने कहा मयंक ने आज लदानी को गौरवान्वित कर दिया ।

Read More
चित्तौडगढ़

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दशोरा के नेतृत्व में बढ़ते महिला अत्याचारों के खिलाफ किया प्रदर्शन

चित्तौडगढ ।  कांग्रेस राज में महिलाओ पर अत्याचार बढ रहा है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए प्रदर्शन के दौरान सभी ने विचार व्यक्त करते हुए कही। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता विदुषी बिल्लू ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष वीना दशोरा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राजस्थान की गहलोत सरकार के राज में चित्तौड़गढ़ की मूक बधिर बेटी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और दुष्कर्म के विरोध में कलेक्ट्री चौराहे पर काली पट्टी बांधकर व टायर जलाकर धरना प्रदर्शन किया गया। सभी ने कहा कि इस राज में महिलाए सुरक्षित नही है। स्कूल, सार्वजनिक स्थान सभी जगह अपराधी महिलाओ पर बेखौफ होकर अपराध कर रहे है। सामूहिक बलात्कार की घटनाए सरकार के अपराधो के प्रति लापरवाही को प्रकट करती है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्...

Read More
मावली

सेवानिवृत्ति पर परसराम आचार्य का किया अभिनंदन

फतहनगर । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी में सहायक कर्मचारी परसराम आचार्य की सेवानिवृत्ति पर उनका अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।  विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार,डॉ जैनेंद्र कुमार , सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट, विधायक प्रतिनिधि लोकेश , नरेश जोशी सहित पंचायत के वार्ड पंच एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आचार्य का अभिनंदन पत्र वाचन श्रीमती संतोष गुप्ता द्वारा किया गया । विद्यालय स्टाफ द्वारा आचार्य का स्वागत अभिनंदन किया गया ।  वक्ताओं ने आचार्य के जीवन पर प्रकाश डाला ।  आचार्य आगामी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं । कार्यक्रम संचालन माधवलाल गाडरी व जगदीश सिंह द्वारा किया गया ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

गणतंत्र दिवस : चंगेड़ी में फहराया ध्वज

फतहनगर । चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह बिना बच्चों के संक्षिप्त कार्यक्रम के साथ मनाया गया । पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने ध्वजारोहण किया । कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि लोकेश दाधीच,नरेश जोशी, सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट, डॉ . जैनेन्द्र कुमार जैन, ग्राम विकास अधिकारी मंशापुरी गोस्वामी, सम्पत सोनी, अशोक कुमार पालीवाल,वार्डपंच इत्यादि बतौर अतिथि मौजूद थे । संचालन जगदीशसिंह ने किया । अतिथि स्वागत कन्हैयालाल मेनारिया ने किया ।

Read More
उदयपुर

गणतंत्र दिवस : जिला स्तर पर 27 का होगा सम्मान

उदयपुर, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं एवं कार्यों के लिए 27 जनों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी गौरव साहू, बास्केटबॉल खिलाड़ी हर्षनंदिनी सिंह चौहान, सॉफ्टबॉल खिलाड़ी गिरजा शंकर भोई, मनीष भोई व समयश पालीवाल, तैराक विधि सनाढ्य, किक बॉक्सिंग खिलाड़ी अनमोल खत्री, वरिष्ठ एवं लोक कलाकार प्रबुद्ध पांडे, स्वयंसेवक हेमंत कुमावत व प्रताप सिंह देवड़ा, समाजसेवी मुकेश वैष्णव, वन्यजीव प्रेमी विक्रम सालवी, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मुख्य प्रबंधक महेश उपाध्याय, महाराणा भूपाल चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ.आर.एल.सुमन, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश चन्द्र कुमावत, राउमावि कल्याणपुर के वरिष्ठ सहायक लोकेश कुमार सालवी, राउमावि बगुरूवा सराडा के

Read More
उदयपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने महिला अत्याचार को लेकर दोषियो पर सख्त कार्रवाई का किया निवेदन

उदयपुर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मुंदड़ा के निर्देशानुसार आज प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण  तातेड , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु  अग्रवाल एवं कविता  पालीवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने मिलकर आज उदयपुर कलेक्टर कार्यालय पर एसपी मनोज कुमार चौधरी को महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार गैंगरेप के खिलाफ दोषियों को सख्त कार्यवाही किए जाने के लिए निवेदन किया ।  जिला कार्यालय मंत्री लीला सोनी ने बताया कि कांग्रेस सरकार के नाकाम होने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए गए ।

Read More