उदयपुर 29 जनवरी। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों से आम जनता को पूरा-पूरा लाभ दिलाने की प्रतिबद्धता का साथ शनिवार को अवकाश के दिन भी कलक्टर ताराचंद मीणा के दौरों की श्रृंखला जारी रही। कलक्टर ताराचंद मीणा ने शनिवार को शहर में नगर विकास प्रन्यास द्वारा जारी विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों का अवलोकन किया और कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जल्द बनेगा नीमच माता रोपवे: कलक्टर मीणा ने अपने दौरे की शुरुआत नीमच माता से की। उन्होंने पर्यटन विकास दृष्टि से तैयार किये जाने वाले नीमच माता रोपवे के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा इस संबंध में अनुमति एवं आवश्यक कार्रवाई को तत्काल पूरा करते हुए रोप वे का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। सड़कों से मिले आमजन को सुविधा : उन्होंने लेकसिटी मॉल से सुभाष नगर तक निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया और वहां आ रहे भूमि संबंधी प्र...
Read MoreArchives
फतहनगर। शनिवार को महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज के तृतीय वर्ष विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत के निर्देशन में औद्योगिक भ्रमण हेतु यूएस अमीनो प्रा. लि. लदाना, फतहनगर ले जाया गया। जहॉ उन्हें विभिन्न विभागो जैसे आरएनडी,क्यूसी, रसायनों के बारे में प्रबन्धक आशीष पाण्डेय, संजय शुक्ला तथा माया डांगी ने अवलोकन कराया। यह भ्रमण व्याख्याता कैलाशचन्द्र सेन, ललितसिंह राव, मानसी मण्डोवरा, शारीरिक शिक्षक रामलाल गाडरी तथा रमेश वैरागी के सहयोग से पूर्ण हुआ। ...
Read Moreफतहनगर । आज दिनदहाड़े नगर में एक अज्ञात उचक्का वृद्ध महिला का मादलिया व रामनामी छीन कर भाग गया । मिली जानकारी के अनुसार चंगेरी रोड स्थित जनता कॉलोनी में निवासरत मोहनीबाई पत्नी दयाराम जी तेली ( चंगेड़ी ) का अज्ञात उचक्का मादलिया व रामनामी छीन कर भाग गया । अति व्यस्ततम सड़क पर उस वक्त महिला ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक वह उचक्का गायब हो गया । घटना दोपहर दो बजे की है ।
Read Moreईंटाली(मधुसूदन पारीक)। महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने शनिवार को ईंटाली ग्राम पंचायत में दौरा कर अफीम की फसल का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ.आर.एन. बुनकर ने अफीम की फसल में काली मस्सी, जड़ गलन बीमारी संबंधी नियंत्रण व उपचार की जानकारी दी। डॉ. जगदीश चौधरी, अमित दाधीच, डॉ. स्वामी ने रबी फसलों में उत्पादन हेतु फसल चक्र, बीज उपचार एवं भूमि उपचार के साथ अफीम की फसल में फजीसाइट रोडोमिल एवं कीटनाशक साप्ताहिक स्प्रे करना व समय पर सिंचाई करने के सुझाव दिए। सहायक कृषि अधिकारी राधेश्याम रेगर, कृषि पर्यवेक्षक जमनाशंकर मेनारिया, सोनू जीनगर, राजेश पुष्करणा, लक्ष्मीलाल पुष्करणा, गहरीलाल जनवा, गंगाराम पटेल,श्यामसुंदर जनवा आदि कृषक मौजूद थे। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया ने रीट परीक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया है तथा कहा है कि परीक्षाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं उसकी पवित्रता हर संदेह से परे होनी चाहिए। इसलिए यह बहुत ही चिंताजनक है कि जाँच एजेंसियों ने REET पेपर लीक मामले में शिक्षा संकुल को ही संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है। REET परीक्षा में उजागर हुआ आपराधिक भ्रष्टाचार स्तब्ध कर देने वाला है।
Read Moreफतहनगर । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रावतिया तहसील भोपाल सागर में कार्यरत एवं हाल फतेह नगर निवासी शारीरिक शिक्षक शंभूलाल पटवा का आज प्रातः निधन हो गया । पटवा पिछले कुछ समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे । पटवा की अंतिम यात्रा आज दोपहर 2:00 बजे प्रताप चौराहा स्थित शिव मंदिर के पीछे उनके निवास से मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी । पटवा के निधन पर शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है ।प्रभु दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं परिवार जनों को असमय ही आन पड़े दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष व सहकारिता मंत्री ने नाथद्वारा में किया कस्टम हायरिंग सेंटर का किया शुभारंभ
उदयपुर । विधानसभा अध्यक्ष सीपी.जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना की अध्यक्षता में शुक्रवार को उदयपुर गोवर्धन राउमावि नाथद्वारा में दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैक लि. उदयपुर कार्यक्षेत्र अंतर्गत राजसमंद जिले की 18 चयनित समितियों को कृषि उपकरण हस्तांतरित कर कस्टम हायरिंग केन्द्रो का शुभारंभ किया गया। अतिथियो ने समिति अध्यक्षो को ट्रैक्टर की चाबी सौपकर कस्टम हायरिंग सेन्टर्स का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि डॉ. जोशी ने सहकारी समितियों को आय बढ़ाकर अपने क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने का आह्वान किया। गत वर्ष जिन सहकारी समितियों में कस्टम हायरिंग सेन्टर स्थापित किये गये उन केन्द्रों से किसानों के हित में कार्य करते हुये अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया गया। साथ ही उनके द्वारा कृषि, पंचायती राज, सहकारिता एवं ग्रामीण विकास से जुड़े अन्य सभी विभागो
Read Moreनई दिल्ली । सांसद सी.पी.जोशी ने कल बठिंडा(पंजाब) में भाजपा चुनाव कार्यालय पर पदाधिकारियों से चुनाव की आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की । साथ मे बठिंडा शहर जिलाध्यक्ष विनोद बिट्टा, भाजपा उम्मीदवार राज नंबरदार, जिलामहासचिव उमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश नोनी, प्रदेश आईटीसेल सहसयोजक रवि मौर्य आदि उपस्थित थे ।
Read Moreफतहनगर । जैन कांफ्रेंस राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदमल छल्लाणी जैन, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अशोककुमार मेहता, राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र कोठारी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पदम कांकरिया,राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल पोखरना, महामंत्री शांतिलाल मारु, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र चण्डालिया जैन , राष्ट्रीय युवाध्यक्ष दीपक भटेवरा, महामंत्री पदम आच्छा , कोषाध्यक्ष सुविधी जवेरी आदि पदाधिकारियों से चर्चा उपरान्त राजस्थान युवाध्यक्ष निर्मल सिंघवी , कार्याध्यक्ष अनिल चण्डालिया ने राजस्थान युवा शाखा राजस्थान प्रान्त प्रमुख मार्गदर्शक के पद पर फतहनगर - सनवाड़ पालिका के उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया का मनोनयन किया है । सेठिया यहां के पावनधाम संस्थान में निर्माण मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं । सेठिया के अलावा उदयपुर निवासी प्रवीण नवलखा व हेमेन्द्र सिरोया का भी मनोनयन किया गया है ।
Read Moreचित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट बिल्लू ने बताया कि भारतीय महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर महिला मोर्चा की अलग-अलग टीम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने हेतु प्रचार प्रसार कर रही है। इसी के चलते चित्तौड़गढ़ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा को उत्तर प्रदेश की ‘‘एत्मादपुर विधानसभा’’ की जिम्मेदारी दी गई है। वीणा दशोरा अभी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रही है। ...
Read Moreराजसमंद । आज राजसमन्द जिले में 152 लोग कोरोना पॉजिटिव आये। इनमें से 32 रोगी 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं। इनमें भी 11 बच्चे 14 साल से छोटे हैं, जिनको वैक्सीन की कोई डोज नहीं लगी। खमनोर ब्लॉक में सर्वाधिक 49 , नाथद्वारा शहर में 22 रोगी मिले। रेलमगरा, देवगढ व आमेट ब्लॉक में आज राहत रही। उनमें एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।
Read Moreराजसमंद। आम आदमी पार्टी उदयपुर संभाग यूथ विंग अध्यक्ष एवं एसआरके महाविद्यालय राजसमंद के पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी पप्पू लाल कीर ने कहा है कि रीट पेपर लीक मामले की जांच होनी चाहिए। जिन लोगों ने राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्हें दंड मिलना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी की मिलीभगत है । कीर ने ट्वीट करके कहा है कि रीट का पेपर लीक हुआ ये लाखो बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। राजस्थान सरकार किस को बचाना चाहती है और किनको फायदा पहुंचाना चाहती है ये सरकार लोगो की है या सिर्फ चंद परिवारों की..?? एसओजी द्वारा जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से रीट भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की बात की। स्पष्ट हुआ है कि रीट परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। इस परीक्षा में सरकारी संसाधनों,जनता के टैक्स के पैसे व युवाओं के अमूल्य समय का अपव्यय हुआ है।
Read Moreचित्तौड़गढ़ । सांसद सीपी जोशी ने रीट की परीक्षा को लेकर कहा कि परीक्षा में संगठित नकल गिरोह ने जिस तरीके से बेरोजगारों के साथ कुठाराघात किया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इस मामले पर गंभीरता दिखाए और न्याय के लिए जांच सीबीआई को सुपुर्द करें।
Read Moreफतहनगर। राणावतो की सादड़ी अंडर पास से 100मीटर फतेहनगर साइड पर अज्ञात हमलावरों ने फतेहनगर रात्रि विश्राम करने वाली रोडवेज के चालक कांकरवा निवासी शैलेंद्र सिंह पर स्टीक से हमला किया जिससे शैलेंद्र सिंह के सिर मे 8 टांके आए। हमलावर करीब चार पांच लोग बताए जा रहे हैं। घटना आज रात्रि करीब 8.30 बजे की है। भूपालसागर थाने में इसकी अभी प्राथमिकी भी दर्ज करवा दी गई है। ...
Read Moreकलक्टर ताराचंद मीणा ने कागदर डैम का दौरा किया, नहरों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भिजवाओ: कलक्टर
उदयपुर, 27 जनवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने गुरूवार को ऋषभदेव उपखंड क्षेत्र के सोम-कागदर डैम का निरीक्षण किया और यहां की क्षतिग्रस्त नहरों के कारण हो रही किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए उन्होंने मरम्मत के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। प्रशासन गांवों के संग शिविरों में ग्रामीणों द्वारा नहरों की टूट-फूट के कारण सिंचाई से संबंधित समस्याएं उठाई थी। ग्रामीणों का कहना था कि नहरें बार-बार टूट जाती है। इस पर कलक्टर ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया। कलक्टर ने एईएन, जेईएन व अन्य विभागीय अधिकारियों को बुलवाकर एक बैठक ली और नहरों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनवाकर भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलक्टर ने अन्य विभागीय अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ऋषभदेव उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी भी साथ थे। स्कूली ब...
Read Moreचित्तौड़गढ़ 27 जनवरी, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रभारी के नाते भाग लेने गुरुवार को पंजाब रवाना हुए । सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी को पंजाब के भटिंडा लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्य प्रभारी के नाते भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ने नियुक्त किया। इसी क्रम में सांसद जोशी गुरुवार को भटिंडा रवाना हुए। ...
Read Moreउदयपुर. 27 जनवरी। राजस्थान के राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र ने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को अपने सलाहकार मंडल में सदस्य मनोनीत किया है। राज्यपाल मिश्र के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार के जारी आदेशानुसार राजस्थान के समग्र विकास से संबंधित प्रकरणों में समय-समय पर परामर्श के लिए गठित राज्यपाल सलाहकार मंडल में लक्ष्यराज सिंह को पर्यटन एवं रोजगार से संबंधित विषयों पर अपनी सलाह देने के लिए मनोनीत किया किया गया है। राज्यपाल सलाहकार मंडल में नौ अन्य विषय विशेषज्ञों को भी मनोनीत किया हुआ है। राज्यपाल मिश्र के सलाहकार मंडल में उच्च शिक्षा, पर्यटन एवं कला संस्कृति, रोजगार सृजन, विधि, प्रशासन, उद्योग, अर्थशास्त्र, अनुसूचित जनजाति क्षेत्र विकास, जल संरक्षण जैसे तमाम मसलों पर समय-समय पर मंथन किया जाता है। ...
Read Moreमावली। महूड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नीरू मनीष असावा मुंबई की ओर से स्कूली बच्चों के लिए बावन स्वेटर वितरण किए गए जिनकी कुलिया लागत 9000 रूपए हैं। विद्यालय परिवार ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। ...
Read Moreजयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर का 18वां दीक्षान्त समारोह आयोजितलता मंगेशकर को डीलिट एवं डॉ. एमएस स्वामीनाथन को डी.एससी की मानद उपाधनई शिक्षा नीति लागू करने में अन्य राज्यों के लिए मिसाल बनें हमारे विश्वविद्यालय – राज्यपाल
उच्च शिक्षा का केन्द्र बना जोधपुर- मुख्यमंत्री जयपुर, 27 जनवरी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि नई शिक्षा नीति को लागू करने और इसके अतंर्गत पाठ्यक्रम निर्धारण में प्रदेश के विश्वविद्यालय दूसरे राज्यों के लिए मिसाल पेश करें। उन्होंने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से समय-समय पर संवाद कर नई शिक्षा नीति को आगामी सत्र से लागू करने के चरणबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को यहां राजभवन से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के 18 वें दीक्षान्त समारोह में ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने परम्परागत शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालयों में प्रभावी रूप से कार्य किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों से पाठ्यक्रमों को अद्यतन करने का भी आह्वान करते हुए कहा कि इनमें भारतीय ज्ञान व स...
Read Moreचित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर श्री अरविंद कुमार पोसवाल ने डूंगला में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशील होकर आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें एवं समस्त योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करें। ...
Read More