मावली

देशबंधु का किया सम्मान

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । उदयपुर जिले के मावली कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु को पत्रकारों द्वारा 1 वर्ष का पूर्ण कार्यकाल होने पर मेवाड़ी पगड़ी कुमकुम से तिलक ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया ।  सर्कल एप्प के मनीष दाधीच एवं नवज्योति के प्रदीप वैष्णव ने देशबंधु को बधाई का संदेश दिया और 23 जिलों का दौरा कार्यकाल के दौरान पूरा किया जिसमें विभिन्न शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करवाया गया ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सेवानिवृत्ति पर सहायक कर्मचारी आचार्य को दी भावभीनी विदाई

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले सहायक कर्मचारी परशराम आचार्य को आज भावभीनी विदाई दी गई । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी में आज आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान  पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने संक्षिप्त उद्बोधन दिया तथा आचार्य की सेवाओं को सराहनीय बताते हुए उनका बहुमान किया । विद्यालय स्टॉफ द्वारा भी आचार्य का मालाओ से स्वागत किया गया । संचालन माधवलाल गाडरी ने किया । इसके बाद आचार्य को गाजे बाजे के साथ सनवाड़ पहुंचाया गया जहां लोगों ने सेवा निवृत्ति पर जगह जगह स्वागत किया ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मंदिर में चोरी की वारदात : मंदिर मंडल ट्रस्ट ने दर्ज करवाई प्राथमिकी

फतहनगर । नगर की धार्मिक आस्था के केंद्र द्वारिकाधीश मंदिर में चोरी की वारदात के बाद द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश पालीवाल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए बताया कि तड़के 3:00 बजे मंदिर के पुजारी कालू लाल पुत्र श्री सतनारायण पालीवाल सफाई एवं सेवा के लिए मंदिर पहुंचा जहां उसने मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया । मंदिर के भीतर दानपात्र से राशि चोरी गई पाने पर उसने मंदिर मंडल के सदस्यों एवं थाने में इतल्ला की । चोर दानपात्र से करीब 40 से 50 हजार की राशि चुरा ले गए । चोरों ने निज मंदिर के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था । इतना ही नहीं पुराने बाजार में ही चोरों ने दो अन्य दुकानों के ताले भी तोड़े । पुराने यूनानी दवा खाने के पास रहने वाले सेवानिवृत्त नाकेदार भेरू लाल शर्मा के घर के बाहर रखी बाइक का ताला तोड़कर चोर उसे भी उठा ले गए...

Read More
देश प्रदेश

अतीत के आईने में आकोला की विभूतियां : इनमें से एक है कर्मयोगी स्व . श्री छगनलाल जी हींगड़

http://www.fatehnagarnews.com   आकोला । आकोला के जाने-माने प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जनसंघ के स्थानीय स्तर पर अपने जमाने के जुझारू नेता रहे छगनलाल जी हींगड़ के 41वे पुण्य स्मृति दिवस पर आकोला की नई पीढ़ी को हींगड़ सा की जीवन यात्रा व उनके कामों से रुबरु कराना चाहते है जो उनसे अनभिज्ञ हैं। सन साठ के दशक में छगनलाल जी आकोला ग्राम पंचायत के सरपंच भी रहे। वो जनसंघ की स्थापना से ही इस पार्टी से जुड गए थे और जीवन भर इससे जुड़े रहकर आकोला में जनसंघ को मजबूत करने में लगे रहे हालांकि उस समय में आकोला में जनसंघ के गिने चुने कार्यकर्ता ही थे पर ये सभी जनसमस्याओं के निराकरण के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहते थे और छगनलाल जी हींगड़ इसमें अग्रणी भूमिका निभाते थे।सन सत्तर के दशक में हुए लोकसभा चुनाव में पुरे देश में जनसंघ के करीब दो सांसद चुने गए थे उनमें से एक सांसद चितौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से चुने गए

Read More
देश प्रदेश

पंजाब में भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय का सांसद जोशी ने किया उद्घाटन

फतहनगर । बठिंडा शहरी विधानसभा (पंजाब) से भाजपा के उम्मीदवार राज नंबरदार के चुनावी कार्यालय का उदघाट्न चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने किया । सीपी जोशी के साथ राजस्थान भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी एवं बीजेपी बठिंडा शहरी जिला अध्यक्ष विनोद बिंटा एवं क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी साथ थे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

आजादी के बाद पहली बार बन रही भांडावास गांव में सड़क

फतहनगर । आजादी के बाद से अब तक डामरीकृत सड़क से वंचित भांडावास गांव में अब कही जाकर सड़क का काम शुरू हुआ है । विधायक मद से स्वीकृत एक पंचायत से दूसरी पंचायत तक सड़क योजना के तहत यह सड़क वाया भांडावास होकर चंगेरी पंचायत को बड़गांव पंचायत से जोड़ेगी । यह सड़क चुण्डावत खेड़ी तक बनेगी । मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने पिछले दिनों ही चुंडावत खेड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान इस सड़क की घोषणा की थी । आज सुबह डामरीकृत सड़क के शुभारंभ अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भगवती लाल जाट, विधायक प्रतिनिधि नरेश , गांव के मौतबीर देवी लाल जाट,संपत लाल सोनी, जगदीश चंद्र जाट , उदल सिंह झाला, संग्राम , गोपाल दाधीच समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के द्वारिकाधीश मंदिर में चोरी की वारदात

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । यहां के मेन चौराहे पर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में चोरी की वारदात होने की सूचना है । मिली जानकारी के अनुसार चोर छत के रास्ते से नीचे की ओर आए तथा दान पत्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली । चोरों ने मुख्य गर्भ गृह का ताला तोड़ने की कोशिश भी की लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली । चोरों ने सबसे पहले मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काटने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया । घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची । मंदिर में चोरी की वारदात होने के बाद वहां लोग एकत्र हो गए ।

Read More
देश प्रदेश

अखिलेश को परिवार के जरिए मिल सकती है चुनौती

लखनऊ । उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है ।  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं । भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हें कड़ी चुनौती देने का मन बना लिया है और इस सीट से अखिलेश के खिलाफ कोई और नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई भाई की पत्नी अपर्णा यादव ही मैदान में उतर सकती है ।

Read More
देश प्रदेश

अमित शाह ने कुल्हड़ों पर बने गांधी के भितिचित्र का किया अनावरण

http://www.fatehnagarnews.com अहमदाबाद । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के कुल्हड़ों से बने भित्तिचित्र का अनावरण किया। श्री अमित शाह ने प्रशिक्षित कुम्हारों और मधुमक्खी पालकों को 200 इलेक्ट्रिक पॉटर व्हील और 400 मधुमक्खी बक्से भी वितरित किए। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा ये भित्ति चित्र तैयार किया गया है। 2975 लाल रंग की ग्लेज्ड मिट्टी के कुल्हड़ों से दीवार पर बना 100 वर्ग मीटर भित्ति चित्र भारत में अपनी तरह का केवल दूसरा और गुजरात में पहला है। स्मारक भित्ति चित्र देशभर से एकत्र की गई मिट्टी से बनाया गया है और इसमें इस्तेमाल किए गए कुल्हड़ KVIC द्वारा "कुम्हार सशक्तिकरण योजन

Read More
मावली

शहीद दिवस पर किया शहीदों को नमन

मावली । यहां तहसील परिसर में रविवार को शहीद दिवस के अवसर पर संक्षिप्त आयोजन किया गया जिसमे तहसील के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं शहीदों को याद किया ।

Read More
उदयपुर

कैलेंडर सामाजिक निर्देशिका की तरह उपयोगी : सोमानी

http://www.fatehnagarnews.com . . . -माहेश्वरी समाज के कैलेंडर का विमोचन उदयपुर, 30 जनवरी। कैलेंडर सिर्फ तारीख देखने के लिए ही उपयोगी नहीं होता, अपितु उसमें उपलब्ध सामाजिक जानकारियां हर व्यक्ति के लिए उपयोगी साबित होती है। यह बात माहेश्वरी पंचायत धानमण्डी के संरक्षक द्वारकाप्रसाद सोमानी ने रविवार को यहां धानमण्डी स्थित जानकीरायजी मंदिर में माहेश्वरी समाज के कैलेंडर विमोचन के दौरान कही। कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर में विक्रम संवत की तिथियों सहित आपातकालीन नंबर तो शामिल हैं ही, साथ ही माहेश्वरी सेवा समिति धानमण्डी पंचायत के सभी सदस्यों की जानकारी भी शामिल की गई है। यह जानकारी सामाजिक जुड़ाव बढ़ाने का माध्यम सिद्ध होगी। माहेश्वरी पंचायत शहर के अध्यक्ष जानकीलाल मूंदड़ा ने भी कैलेंडर को उपयोगी बताते हुए कहा कि इसमें मेवाड़ के वि

Read More
फतहनगर - सनवाड

विधायक धर्मनारायण जोशी ने किया दौरा, सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने रविवार को मावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया तथा सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। मावली की ग्राम पंचायत वारणी के ग्राम भारोड़ी में किशन गुर्जर के पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर वक्तावर गुर्जर, कानसिंह राव महुडा, गणपति वैष्णव, सरपंच महुडा, पृथ्वीराज सरपंच वारणी, बद्रीभाई गुर्जर चिपी खेड़ा आदि साथ थे। ग्राम पंचायत नुरड़ा में आज पूर्व उपसरपंच नाथू बा गायरी के पारिवारिक कार्यक्रम में ळाह भाग लिया। इस दौरान भाजपा घासा मंडल के मंडल अध्यक्ष रतनसिंह कितावत, पूर्व सरपंच गुलाबसिंह आदि प्रमुख साथ थे। ग्राम आमली में जगदीश लोहार के पिता लालूराम लोहार के चार धाम यात्रा करके पुनः लौटने के उपलक्ष में आयोजित स्वागत समारोह में भी विधायक शामिल हुए। गांवों में लोगों ने विधायक का स्वागत भी किया। शनिवार को ईंटाली में विभिन्न स्थानों पर श...

Read More
उदयपुर

उदयपुर कलक्टर ने दूरस्थ ग्राम्यांचल कोटड़ा में किया जनसंवाद,कहा-कोटड़ा क्षेत्र मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर हाल में देंगे राहत

 उदयपुर 30 जनवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा रविवार को अवकाश के बावजूद जिले के दूरस्थ कोटड़ा अंचल के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने एक ओर जहां ग्रामीणों से खुला संवाद कर समस्याएं सुनी वहीं दूसरी तरफ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि कोटड़ा क्षेत्र को कोई भी हल्के में न लें, कोटड़ा क्षेत्र मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता में है और राज्य सरकार के निर्देशानुसार यहां लोगों को समस्त सरकारी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास करें। खुले जनसंवाद में मुखरित हुए लोग: कलक्टर मीणा को कोटड़ा में जनसुनवाई करते देख बड़ी संख्या में लोग भी जुटे और मुखरित होकर अपनी-अपनी समस्याएं बताने लगे। ग्रामीणों ने स्कूलों और अन्य सरकारी भवनों की मरम्मत करवाने, क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करवाने और नवीन सड़कों को बनवाने, कई गांवों में आधार मशीन चालू नहीं होने की शिकायत पर कलक...

Read More
उदयपुर

आज उदयपुर में 496 पॉजीटिव

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर । चिकित्सा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज प्राप्त 3075 जांचों में से 496 पॉजीटिव तथा 2579 नेगेटिव सामने आए । विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :   Urban Total Patient….254 Corona Warriors…31 New Case…109 Close Contact…110 Migrant…02 Rural Total Patient….242 Corona Warrior…18 Close Contact…108 New Case…116 Total positive till now....69871 Area Details… SALERA KALA MAVLI, PIPLI B RISHABHDEV, RAJTILAK GUEST HOUSE BYPASS ROAD GOGUNDA, SEMTAL GOGUNDA, CHATIYAKHEDI GOGUNDA, GURJARO KA GURA, TEKRI POLICE LINENANDESHA GOGUNDA, PADRADA GOGUNDA, SEMAD GOGUNDA, SAYRA GOGUNDA, BARWARA GOGUNDA, INTALI MAVLI, ROHIDA MAVLI, SANWAD FATEHNAGAR, SAGATRA SARADA, LIYO KA GUDA BADI, ARAVALI COMPLEX UDIYAPOLE, SAJJANNAGAR KACHI BASTI, NEW FL

Read More
उदयपुर

जिले भर में मनाया शहीद दिवस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को किया नमन

उदयपुर। जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गांधीजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। अन्य अधिकारियों- कार्मिको ने पुष्प अर्पित कर बापू को किया नमन। जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों कार्मिकों ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी सहित देश के वीर शहीदों को किया याद। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला कलेक्टर मीणा ने दिलाई शपथ। कुष्ठ रोगियों की पहचान उनका निवारण कुष्ठ रोग मुक्त बनाने का लिया संकल्प। कोरना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करते हुए जिले भर में मनाया गया शहीद दिवस। ...

Read More
उदयपुर

आजादी का अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। शहीद दिवस और आजादी के अमृत महोत्सव पर बड़गाँव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, सीईओ जिला परिषद मयंक मनीष, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा आज शांति मार्च में भाग लिया गया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर अन्य विभाग के अधिकारीगण हिंदुस्तान स्काउट गाइड एनसीसी कॉलेज एजुकेशन के विद्यार्थियों ने शांति मार्च रैली में भाग लिया ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आवरीमाता शक्तिपीठ पर जीर्णोंद्वार का कार्य प्रगति पर

फतहनगर । नगर के आवरी माता शक्तिपीठ पर जिर्णोद्वार का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में चल रहे इस कार्य के बाद मंदिर का स्वरुप बदला हुआ दिखाई देगा। शक्तिपीठ के गर्भ गृह के चारों ओर परिसर को विस्तारित किया जा रहा है । इस कार्य को 20 जनवरी को शुरु किया गया ।

Read More
मावली

विधायक ने किया सरपंच कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

ईंटाली( मधुसूदन पारीक ) इंटाली में विधायक धर्म नारायण जोशी ने सरपंच कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अनु मेनारिया ने की जबकि  विशिष्ट अतिथि कुलदीप सिंह चुंडावत, विजय प्रकाश विपल्लवी, पिंटू डांगी अध्यक्ष सरपंच संघ , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कमला शंकर मेनारिया , कुमार , पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीश चंद्र मूंदड़ा, पूर्व सरपंच गिरधारी लाल , सरपंच कालूलाल , पूर्व सरपंच चुनीलाल , मधुसूदन , प्रभुलाल टेलर, बाबरू जनवा वार्ड , सुंदर लाल , योगेश , सुरेश चंद्र ,ओम प्रकाश , मुकेश , भरत कुमार , मुकेश आमेटा , मनीष कुमार आमेटा, किशन जनवा ,लाल चंद जनवा सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे । इस कप में गांव के 10 टीम मालिक स्पॉन्सर द्वारा करीबन 100 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं । सरपंच का प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को ₹11000 नगद व उपविजेता टीम को ₹51000 का पुरस्कार द...

Read More
देश प्रदेश

दिन दहाड़े मोटर साइकिल चोरी

http://www.fatehnagarnews.com ----- आमेट (मुबारिक अजनबी) । भीलवाड़ा रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के बाहर एक वर्कर की दिनदहाड़े मोटरसाइकिल अज्ञात चोर उठा कर ले गए थानाधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि प्रार्थी गोपाल सिंह पिता रूप सिंह चौहान निवासी अमित ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसकी एक मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स जिसके नंबर आरजे 30 एसपी 8627 को लेकर विला रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी के बाहर खड़ी करके गैस गोदाम के भीतर गया तथा थोड़ी देर से बाहर आया तो मोटरसाइकिल कोई अज्ञात चोर चुरा के ले गया। दिनदहाड़े बाइक चोरी की प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।

Read More
देश प्रदेश

पंजाब दौरा:नामांकन के दौरान साथ रहे जोशी

http://www.fatehnagarnews.com नई दिल्ली । चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी आज बठिंडा लोकसभा (पंजाब) के विधानसभा क्षेत्र भुचो_मंडी सीट से भाजपा पार्टी के उम्मीदवार इंजीनियर रुपिदरजीत सिंह सिद्धू के नामांकन दाखिला के दौरान उपस्थित रहे । सांसद ने मिडिया को भी सम्बोधित किया ।

Read More