फतहनगर - सनवाड

दिनदहाड़े दुकान से नगदी चुरा रहे उचक्के को पकड़ा

फतहनगर। नगर के बस स्टेण्ड स्थित एक दुकान के गुल्लक से नकदी चुराकर भाग रहे उच्चके को व्यापारी ने ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार बस स्टेण्ड स्थित आशीष पीपाड़ा की दुकान से उच्चका नगदी लेकर भागा। पीपाड़ा लघु शंका के लिए पास ही गया था। उच्चका मौका पाकर दुकान में घुस गया तथा जैेसे ही पीपाड़ा दुकान पर पहुंचा उच्चका उसे देखकर भागा। व्यापारी पीपाड़ा भी उसके पीछे भागा। यह माजरा देख उच्चके के पीछे शताधिक लोग दौड़ पड़े। मंडी की फाटक के बाहर पीपाड़ा ने उच्चके को दबोच लिया तथा उसके पास से नकदी लेकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

राकेश मानव सेवा संस्थान का एक और एतिहासिक कदम

फतहनगर । राकेश मानव सेवा संस्थान सनवाड की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड एवम राजकीय बालिका विद्यालय के छात्र/छात्रा की कक्षा 10 के लिए माध्यमिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए गणित,विज्ञान एवम अंग्रेजी की एक्स्ट्रा क्लासेज दिनांक 03.02.22( गुरुवार )से शुरू कर दी जाएगी । स्थान :- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड समय :- 03.30 से शाम 6.30 बजे तक

Read More
उदयपुर

वर्ल्ड वेटलैंड डे पर मेनार में हुआ कार्यक्रम : पक्षियों के संरक्षण व विकास में धन की कमी नही रहेगी

उदयपुर, 2 फरवरी । बर्ड विलेज मेनार के दोनों तालाब वर्षों से पक्षियों के लिए संरक्षित हैं, इनके पर्यावरण व पर्यटन दृष्टि से विकास के लिए योजनाबद्ध प्रयास किये जायेंगे। इसके विकास के लिए किसी प्रकार से धन की कमी नहीं आएगी। यह विचार वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने बुधवार को बर्ड विलेज मेनार में आयोजित वर्ल्ड वेटलैंड डे के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि बर्ड विलेज के तालाबों का विकास पर्यावरणीय दृष्टि से विभागीय अधिकारियों की देखरेख में ही किया जाएगा। उन्होंने पर्यटन दृष्टि से इन तालाबों के विकास के साथ ही गांव में ट्रोमा सेंटर विकसित करने के लिए आश्वासन दिया । विधायक शक्तावत ने तालाब के मध्य से निकल रही हाईटेंशन लाइन और सीवर लाइन को स्थानांतरित करने के लिए प्रयास करने की बात कही । विकास व संरक्षण के लिए बनेगा ...

Read More
उदयपुर

बर्ड विलेज मेनार में शुरू हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

मेनार ।  वर्ल्ड वेटलैंड डे आज । बर्ड विलेज मेनार में शुरू हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम । वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत है मुख्य अतिथि । कलेक्टर ताराचंद मीणा है विशिष्ट अतिथि । विधायक और कलक्टर ने की ढंढ तालाब पर बर्ड वाचिंग । स्थानीय और प्रवासी परिंदों को देख अभिभूत हुए अतिथि ।विधायक शक्तावत ने कहा देश-दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित हो मेनार । विकास में धन की कमी नहीं आएगी । कलक्टर मीणा बोले मेनार तालाब को वेटलैंड घोषित करने के लिए भेजेंगे प्रस्ताव । वन विभागीय अधिकारियों को कलक्टर ने दिए निर्देश । मेनारवासियों ने कहा-पक्षी संरक्षण की पुरखों की परंपरा को रखेंगे अक्षुण्ण । CCF आरके सिंह, आरके खेरवा, आरके जैन सहित विभागीय अधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद । पक्षीविद डॉ सतीश शर्मा, विनय दवे ने दी तालाब औए पक्षियों की जानकारी । वन विभाग करवा रहा है आयोजन ।

Read More
उदयपुर

जिला कलेक्टर आज बर्ड विलेज मेनार में

उदयपुर । आज जिले भर में मनाया जाएगा वर्ल्ड वेटलैंड डे। बर्ड विलेज मेनार में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम ।कलेक्टर ताराचंद मीणा होंगे मुख्य अतिथि । कलक्टर निकले हैं मैनार के लिए बर्ड वाचिंग, कार्यशाला और प्रतियोगिता का है आयोजन । वन विभाग करवा रहा है आयोजन

Read More
मावली

विधायक जोशी ने जन अभाव अभियोग पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा

मावली । क्षेत्रीय विधायक धर्म नारायण जोशी ने विधायक कार्यालय मावली पर मंगलवार को लोगों के अभाव अभियोग सुने । कार्यकर्ता बंधुओं के साथ जन अभाव अभियोग पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

केन्द्र का बजट मध्यमवर्गीय व आम जनता के लिए फायदेमंद साबित होगा : एडवोकेट जाट

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । मंगलवार को घोषित केंद्र सरकार का बजट मध्यम वर्गीय व आम जन के लिए फायदेमंद साबित होगा , राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के एडवोकेट व किसान नेता भेरूलाल जाट ने कहा कि केंद्र द्वारा पेश बजट में सभी वर्गो का पुरा ध्यान रखा गया है, मध्यम वर्ग व आम जनता के सभी हितों का पुरा ध्यान रखा गया है , यह बजट आम जनता , किसान व जवान के लिए फायदेमंद साबित होगा , जाट ने इस बेहतरीन बजट के लिए मोदी सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है

Read More
फतहनगर - सनवाड

राकेश मानव सेवा संस्थान ने जारी किए हेल्प लाइन नम्बर

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । राकेश मानव सेवा संस्थान सनवाड़ ने  एम्बुलेंस के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी करते हुए जरूरत मंदों से आग्रह किया है कि वे आपातकाल में हेल्पलाईन नं. 7073920594 पर सम्पर्क कर सकते हैं । एम्बुलैंस का गत दिनों लोकार्पण हुआ था तथा यह न्यूनतम दर पर सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी ।

Read More
उदयपुर

आज कोरोना से दो की मौत

उदयपुर । कोरोना से आज उदयपुर जिले में दो जनों की मौत हो गई । इधर आज 495 पॉजिटिव के सामने आए । विस्तृत जानकारी इस प्रकार है : Urban Total Patient….226 Corona Warriors…18 New Case…119 Close Contact…87 Migrant…02 Rural Total Patient….269 Corona Warrior…20 Close Contact…105 New Case…144 Total positive till now.......70552 Cured ........66704 Discharged.....66704 Home isolation.......2977 Total active are........3079 Death————769 Date 01/02/22 Covid Death ——2 1) A 68 year old Male expired in GMCH hospital udaipur Comorbidity:- HTN/DM T2 / pituitary Adenocarcinoma 2) A 45 year old female expired in GMCH hospital udaipur H/O Aplastic anemia

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर कॉलेज में मॉडल एवं चार्ट प्रतियोगिता आयोजित

फतहनगर। मंगलवार को स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में भूगोल विभाग द्वारा मॉडल एवं चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत एवं भूगोल सहायक आचार्य डॉ. शारदा जोशी उपस्थित रहे। जिसमें विद्याथर््िायों ने सोलर सिस्टम, ग्लोबल वार्मिंग, ज्वालामुखी, जलीय बॉध, नदी द्वारा निर्मित स्थलाकृतियॉ, सिंचाई संसाधन, पवन चक्की, रॉकेट, प्रकृति, दिन-रात, अवधि, जल प्रपात, मिट्टी की परतें एवं प्रकृति आदि भौगोलिक तथ्यों से सम्बन्धित मॉडल व चार्ट प्रस्तुत किये गये। जिसका निरीक्षण अनिता यादव एवं विनिषा वर्मा वरिष्ठ व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का संचालन भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा जोशी ने किया एवं समस्त संकाय सदस्यों ने सहयोग किया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। ...

Read More
उदयपुर

कोविड-19 के बीच भारत के लिए यह स्वागत योग्य बजट है : प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा, “2022-23 के बजट में केंद्र सरकार राष्ट्रीय टेली मेंटल हेल्थ कार्यक्रम की पेशकश कर मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर रही है जिसे जरूरतमंदों और दिव्यांगों के काम आएगा। हमारे युवाओं को स्किलिंग, अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के लिए डिजिटल देश ई-पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही, दिव्यांगों के माता-पिता को कर छूट की दिशा में नई पहल भारत में दिव्यांगों के कल्याण के लिए एक अच्छा कदम है। इसके अलावा, करदाता प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने जीएसटी में बेहतर कराधान और अपनी जिम्मेदारियों द्वारा योगदान दिया है। कोविड-19 के बीच भारत के लिए यह स्वागत योग्य बजट है। उम्मीद है कि कॉर्पाेरेट सीएसआर दिव्यांगों के लिए नए अभियान में अधिक रुचि लेंगे। जो ग्रामीण, शहरी और अर्ध-शहरों को सहायता मिलेगी है। ...

Read More
उदयपुर

आम बजट से हर वर्ग को निराशा, पूंजीपतियों की जेब भरने वालाः के.के.शर्मा

उदयपुर। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी स्थानीय प्रकोष्ठ) के निवर्तमान जिलाध्यक्ष के.के.शर्मा, रियाज हुसैन, देवकिशन रामानुज, भारत रामानुज, भैरूलाल गायरी, इजहार हुसैन ने बताया कि सत्तारूढ सरकार द्वारा देश की आम जनता के लिये जो बजट पेश किया है वह मध्यम वर्ग की जेब खाली करने वाला साबित होगा वही उधोगपतियों की जेब भरने वाला होकर हर वर्ग के लिये निराश भरा है। श्री शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा बजट में देष में वर्तमान में मौजुद महंगाई, बेरोजगारी, कई मुददो को छूने का प्रयास नही किया है, बजट में देश में विकट परिस्थिति का सामना कर रहे गांव, गरीब, मजदुर, युवा एवं किसान को सम्बल देने की कोई ठोस योजना नही है, इस बजट से आने वाले समय में मध्यम वर्ग के परिवारों की आर्थिक स्थिति ओर बिगडने वाली है। ...

Read More
उदयपुर

गाडरी समाज के छात्रावास एवं बच्चों को विभिन्न सुविधाओं हेतु बजट में शामिल करने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

उदयपुर। गायरी (गाडरी, गडरिया) समाज उदयपुर को छात्रावास हेतु भूमि आवंटन करवाने एवं गायरी (गाडरी गडरिया) समाज के छात्र छात्राओं को शिक्षा एवं खेल में विशेष सुविधा प्रदान कराने आगामी बजट में सम्मिलित करवाने को लेकर भैरूलाल गाडरी ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को पत्र भेजा है। गाडरी ने पत्र में लिखा कि आजादी के इतने वर्षो पश्चात् आज भी समाज भेडपालन एवं कृषि कर अपना जीवन यापन कर रहा है। समाज में शिक्षा का स्तर आज भी न्यून है, उसका मुख्य कारण गायरी समाज के अधिकांश परिवार अर्द्ध घुमन्तु है एवं अर्द्ध घुमन्तु के साथ साथ अधिकांश परिवार उदयपुर संभाग के आस पास कई विधान सभा क्षैत्रो में निवास करते है। उदयपुर संभाग मुख्यालय होने के कारण यहां पर शिक्षा के लिये माता पिता अपने बच्चो को भेजते है किन्तु समाज का छात्रावास नहीं होने से वह आगे नहीं पढ पाते है। समाज के अधिकांश परिवार कृषक होकर अल्प आय वर्ग मे...

Read More
देश प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत का बजट 2022-23 : जोशी

बजट में हर वर्ग का रखा ध्याननई दिल्ली/चित्तौडगढ 1 फरवरी 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश में आत्मनिर्भर भारत की तरफ किये जा रहे प्रयासों को लेकर योजनाओं और मूलभूत आवश्यकताओं के क्षेत्र में इस बार बजट में हर वर्ग एवं क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया है। बजट में इस वर्ष भारत की विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। इस बजट से विकास में नये आयाम स्थापित होंगे।उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने वर्ष 2022-23 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की केन्द्र सरकार ने इस वर्ष आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव के तहत आगामी 25 वर्षो की योजना को लेकर बजट बनाया हैं जिससे आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्णिम भारत का सृजन होगा। इस बजट में सूक्ष्म आर्थिक स्तर-समग्र कल्याण पर जोर देते हुए व्यापक आर्थिक विकास में सहायता करना, डिजिटल अर्थव्यवस्था ए...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में कॉलेज स्टूडेंट्स का किया वैक्सीनेशन

फतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया। इसके तहत् 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को कॉविशील्ड एवं कॉवेक्सिन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। टीकाकरण टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहनगर की टीम के श्री महेश जाट एवं श्री सुभाष ने टीकाकरण का कार्य किया। वेक्सीनेशन शिविर में शारीरिक शिक्षक रामलाल गाडरी, रोशनलाल शर्मा, उदयलाल कुम्हार, विरेन्द्र पालीवाल एवं रमेश वैरागी ने सहयोग प्रदान किया। ...

Read More
मावली

चांयला खेड़ा में कृषक गोष्ठी का किया आयोजन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । आज ईन्टाली (चायला खेड़ा) में कृषि विभाग की ओर से एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को कृषि से संबंधित आ रही समस्याओं का समाधान किया गया । रबी की फसलों में आ रही रोग बीमारियों का समाधान बताया गया जिसमें 25 से 30 किसानों ने भाग लिया ।  कार्यक्रम के दौरान सहायक कृषि अधिकारी राधेश्याम रेगर, कृषि पर्यवेक्षक जमनाशंकर मेनारिया ,सोनू जीनगर, राजेश पुष्करना, लक्ष्मीलाल जनवा एवं अन्य किसान मौजूद थे।

Read More
मावली

श्रीनाथ टैक्सी यूनियन मावली की नवीन कार्यकारिणी गठित

http://www.fatehnagarnews.com मावली । श्रीनाथ टैक्सी यूनियन मावली द्वारा आज यूनियन को 1 साल पूरा होने के उपलक्ष में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया । नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष -वीर सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष - मुस्ताक, कोषाध्यक्ष - उदय लाल चौधरी ,सचिव - भेरूलाल, हीरालाल ,संगठन मंत्री योगेश - ,सत्यनारायण को घोषित किया गया । कन्हैया लाल गुर्जर, रमेश चौधरी, रोडी लाल चौधरी, जमनालाल टेलर ,बजे राम डांगी को संरक्षक पद पर नियुक्त किया । गणेश गुर्जर, बाबूलाल ,मोहन डांगी ,गणेश गायरी , राकेश, रमेश ,दिनेश सुरेश, गोवर्धन सिंह ,अप्पू गुर्जर ,परसराम जाट आदि मौजूद रहे।

Read More
उदयपुर

उदयपुर जिला कलक्टर का मिशन कोटड़ा : ग्रामीणों से किया संवाद, अनाथ बच्चों को योजनाओं से जोड़ने के लिए चिन्हिकरण अभियान शुरू

http://www.fatehnagarnews.com _ उदयपुर, 1 फरवरी । दक्षिण राजस्थान के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को राहत देकर विकास की मूल धारा में लाने के लिए शुरू किया गया उदयपुर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा द्वारा शुरू किया गया 'मिशन कोटड़ा' रंग ला रहा है। खुद कलक्टर मीणा पिछले तीन दिनों में दूसरी बार मंगलवार को कोटड़ा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। आला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीणा आज सुबह गोगरुद पंचायत पहुंचे। कलेक्टर ने इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की विभिन्न योजनाओं के मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अनाथ बच्चों के लिए चलाये जा रहे पालनहार सम्बलीकरण अभियान के तहत क्षेत्र के अब तक चिन्हित 700 बच्चों की स्थिति और इनको पालनहार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। *यह है कलक्टर का मिशन कोटड़ा* दरअसल इस अभियान के तहत आदिवासी इलाकों

Read More
फतहनगर - सनवाड

बुजुर्ग श्रावक, समाजसेवी मनोहर लाल धन्नावत नहीं रहे

http://www.fatehnagarnews.com (नरेश शर्मा गाँव री खबरां ) ---------------------------------- फतहनगर। वरिष्ठ समाजसेवी, जैन समाज के प्रतिष्ठित श्रावक मनोहर लाल जी धन्नावत का सोमवार रात्रि को निधन हो गया। यह सूचना मिलते ही परिवार जनों, समाज,नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अन्तिम संस्कार के लिए उनका अन्तिम संस्कार मंगलवार दोपहर किया जा रहा है। स्व.मनोहर लाल जी लगभग 55-60 साल पहले नवाणीया ( वल्लभनगर) से यहाँ व्यवसाय करने आये। आपने अपने 2 साझेदारों के साथ कपड़े के काम को उदयपुर व चित्तौड़गढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों तक फैलाया। वर्तमान में आपकी नगर के मुख्य चौराहे पर दुकान है। जिसको आपके निर्देशन में बड़े पुत्र ओम प्रकाश व पौत्र विक्की संभाल रहे हैं। 84 वर्षीय मनोहर लाल जी अपने पीछे पत्नी चंद्र कान्ता जी, दो पुत्र ओम प्रकाश व महेश चंद्र ,एक पुत्री मंजू पत्नी स्व.गणपत लाल जी नाहर (उदयपुर),

Read More
उदयपुर

मिशन कोटडा के तहत कलेक्टर पहुंचे गोदरूद पंचायत

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। कलक्टर ताराचंद मीणा 'मिशन कोटड़ा' के तहत कोटड़ा की गोगरुद पंचायत पहुंचे जहां ग्रामीणों से वे कर रहे संवाद ।पालनहार सम्बलीकरण अभियान में हो रहा कार्यक्रम ।क्षेत्र के अनाथ बच्चों के लिए चलाया जा रहा अभियान ।समाज कल्याण विभाग के अधिकारी लोगों को बता रहे विभागीय योजनायें ।आज से शुरू होगा अनाथ बच्चों का चिह्नीकरण । इसके बाद कोटड़ा पंचायत समिति सभागार में है बैठक ।

Read More