मावली । उदयपुर जिले के मावली तहसील की ग्राम पंचायत फलीचड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य संजय वडाला के नेतृत्व में स्टार उपचारात्मक शिक्षण एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर योगेश जैन, ओम प्रकाश लोहार द्वारा प्रशिक्षण की जानकारी दी गई । इस दौरान 24 संभागी उपस्थित रहे । सभी ने प्रशिक्षण की सराहना की । बच्चों को कक्षा स्तर के अनुसार विद्यालय में जाकर अध्ययन करवाएंगे ।
Read MoreArchives
फतहनगर । कोरोना से आज एक 74 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई । उक्त वृद्ध उदयपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती था । चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आज 330 लोग पॉजिटिव निकले । विस्तृत जानकारी इस प्रकार है : Received Report of....2443 Negative....2113 Positive....330 Urban Total Patient….137 Corona Warriors…11 Close Contact…59 New Case…66 Migrant…01 Rural Total Patient….193 Corona Warrior…13 Close Contact…76 New Case…104 Total positive till now....71780
Read Moreमावली । उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा को दो पलंग की सौगात मिली है । प्रधानाचार्य संजय वडाला ने बताया कि विजन फाउंडेशन ट्रस्ट उदयपुर द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय फलीचडा के डॉक्टर भुवनेश मेघवाल एवं राजकीय चिकित्सालय की सिस्टर कुसुमलता आमेठा को एक-एक पलंग दिया गया जो वृद्ध मरीज, गर्भवती महिला, आदि इस का लाभ ले सकेंगे समय अनुसार वह इस पलंग को घर भी ले जा सकते हैं । गंभीर बीमारी होने पर स्वस्थ होने के बाद उन्हें पलंग को कार्यालय में जमा करवा देंगे । इस दौरान सरपंच मीना जाट, एसएमसी अध्यक्ष मुश्ताक , प्रधानाचार्य संजय वडाला , समाज सेवी छोगालाल जाट , शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ,नजीर मोहम्मद श्रवण सिंह , डॉक्टर शिवकरण , महेश लुनिया , देवी लाल जाट ,फतह , उदय लाल ,लीला खटीक लाड कुंवर ,अनिता मीणा जोली चौधरी प्रियंका चौधरी आदि उपस्थित संचालन लहरी ...
Read Moreजयपुर । सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने शासन सचिवालय में विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर कहा कि मार्च-2022 तक प्रदेश के सहकारी बैंकों से जुडे़ किसानों को 18500 करोड़ रूपये का फसली ऋण वितरित कर दिया जाएगा। अभी तक 16181 करोड़ रूपये का फसली ऋण वितरित हो चुका है।
Read Moreजयपुर । नवीनतम गाइड लाइन के अनुसार कल से ही प्रदेश में नाइट कर्फ्यू पूरी तरह से हटा दिया गया है । विवाह समारोह में भी अब 250 दोनों की अनुमति कर दी गई है । आयोजन के दौरान कोविड-19 अनुरूप व्यवहार के तहत डबल डोज, नो मास्क नो एंट्री, सैनिटाइजर जैसी व्यवस्थाएं होनी चाहिए । इस आशय का आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने जारी किए ।
Read Moreउदयपुर । जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की जनसुनवाई । सतर्कता समिति की बैठक के साथ चल रही जनसुनवाई । DOIT के VC कक्ष में चल रही जनसुनवाई । बड़ी संख्या में पहुंचे हैं परिवादी । कलक्टर तसल्ली से सुन रहे परिवेदनाओं को । परिवादियों को मिल रही राहत । शहर की एक कॉलोनी में पेयजल की समस्या लेकर आये रहवासी । कलक्टर ने ली अधिकारियों से जानकारी ।..हाथों हाथ कहा-मैं खुद कल करूँगा अधिकारियों के साथ कॉलोनी का दौरा रहवासियों ने जताई खुशी
Read Moreफतहनगर । सनवाड़ जीएसएस से जुड़े भूमलावास फीडर की थ्री फेस सप्लाई का समय शनिवार से परिवर्तित हो जाएगा । फीडर इंचार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान के अनुसार पहले प्रातः 7 से 1 बजे तक थ्री फेज सप्लाई की थ्री फेज सप्लाई की जा रही थी । शनिवार से प्रातः 9:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक थ्री फेस सप्लाई की जाएगी ।
Read Moreप्रत्येक सफाई कर्मचारी का हर 3 माह में स्वास्थ्य परीक्षण हो, सभी विद्यालयों में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति हो : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य
जयपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य श्रीमती अंजना पंवार ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि वे सफाई कर्मियों से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण अविलम्ब सुनिश्चित करें। श्रीमती पंवार गुरूवार को स्थानीय निकाय विभाग के मीटिंग हॉल मे विभिन्न विभागों के अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सफाई कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। श्रीमती पंवार ने अधिकारियों से कहा कि वे सफाई कर्मचारियों से संबंधित लंबित प्रकरणों में संवेदनशीलता से कार्य करें और उनका निस्तारण प्राथमिकता से करें। सभी विभागों का लक्ष्य स्वच्छकारों की उचित मांगों व मुद्दों का समाधान होना चाहिए ताकि समाज के इस वंचित वर्ग को संबल मिल सके। उन्होंने रोजगार पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत से लेकर निकाय स्तर तक सफाई कर्मचारियों की भर्ती समय पर हो। श्रीम...
Read Moreफतहनगर । निकटवर्ती वासनीकला में आज कोरोना विस्फोट हो गया । यहां के राजकीय विद्यालय में आधा दर्जन से अधिक बच्चे कोरोना पॉजीटिव पाए गए । दो टीचर भी पॉजिटिव निकले । इधर चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आज 465 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली ।
Read Moreउदयपुर । कोविड गाईडलाइन की अवहेलना पर कलक्टर ताराचंद मीणा की सख्ती । कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए अधिकारियों की VC शुरू । जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े हुए है । कहा-कोरोना गाइडलाइन की सख्ती से पालना करवाएं । जनता में प्रशासन का भय दिखना चाहिए । अवहेलना करने पर महामारी एक्ट में करें कार्रवाई । किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी । जेईटी और एंटीकोविड टीमें लगातार करें निरीक्षण । कल ही इन टीमों की लें बैठकें और सक्रिय करें । उद्योगों, संस्थाओं, बाजारों, धार्मिक स्थानों, मॉल्स, थियेटर आदि का निरीक्षण करें ।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com नई दिल्ली । चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने केन्द्र सरकार द्वारा आम बजट 2022-23 में रेलवे के लिये चल रहे कार्यो के लिये बजट के लिये आंवटित किये जाने का स्वागत किया हैं। इस बजट में मिली राशि से संसदीय क्षेत्र में रेलवे के क्षेत्र में हो रहे कार्यो को गति मिलेगी तथा चल रहे कार्य शीघ्र से पूर्ण होगें जिससे इसका लाभ आमजन को मिलेगा। बजट 2022-23 में मिली सौगातें o नीमच-बड़ीसादड़ी 48 किमी नई रेल लाईन के लिये 50 करोड़ रू। o मावली-बडीसादडी, उदयपुर-उमरा के लिये आमान परिवर्तन कार्यो के लिये 52 करोड़ की राशि। o अजमेर-चित्तौडगढ दोहरीकरण कार्य 186 किमी लागत कुल 1860 करोड़ रू तथा इस वर्ष के लिये आवंटित बजट राशि 1 करोड़ रू। o उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन के लिये 268 करोड़ रू। o चित्तौडगढ-नीमच दोहरीकरण 55.73 किमी के लिये 100 करोड़ रू की राशि। o नीमच-रतलाम दोहरीकरण 133 किमी क
Read Moreकोविड गाईडलाइन की अवहेलना पर कलक्टर हुए सख्त, कहा-अवहेलना करने पर महामारी एक्ट में होगी कार्रवाई
उदयपुर, 2 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने समस्त संबंधित विभागों को अब सख्ती अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गाइडलाइन की अवहेलना करना पाए जाने पर महामारी एक्ट के कठोर कार्यवाही की जावें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जेईटी और एंटीकोविड टीमें करेंगी निरीक्षणः कलक्टर मीणा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जिलेभर में गठित समस्त ज्वाइंट इनफोर्समेंट टीम(जेईटी) और एंटी कोविड टीमों को फिल्ड में सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण करें और जो भी गाइडलाइन की अवहेलना करता पाया जाए उसके विरूद्ध महामारी एक्ट में कार्यवाही कर प्रकरण प्रस्तुत करें। इसी प्रकार औद्योगिक संस्थानों में निरीक्...
Read Moreचित्तौड़गढ़ में बनेगा इन्डोर खेल स्टेडियम:: सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिहं ठाकुर से मिल किया आभार व्यक्त
राशि 4.50 करोड़ रू की लागत से बनेगा स्टेडियमनई दिल्ली 02 फरवरी 2022 :- चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर राशि 4.50 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय इन्डोर खेल स्टेडियम के निर्माण के प्रस्ताव को भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय के द्वारा खेलो इंडिया स्कीम के तहत अनुमोदित कर दिया गया है। इसके लिये सांसद जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिलकर आभार व्यक्त किया।यह जानकारी देते हुये सांसद जोशी ने बताया की केन्द्र सरकार के द्वारा चित्तौड़गढ़ की खेल प्रतिभाओं को यह सौगात प्रदान की गयी हैं जिससे यहॉ के खिलाडियों एवं खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं के लिये तैयार होने व प्रशिक्षित होने के लिये एक उपयुक्त मंच मिल पायेगा।वर्तमान मे...
Read Moreमावली। सालेरा गांव में बुधवार को संमिधा संस्थान में वेटलैंड डे उत्सव मनाया गया। अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि बालकों को पर्यावरण संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने कार्यक्रम में संमिधा संस्थान के साथ भारतीय जैन संगठन महिला विंग के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आज ही के दिन बालकों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, 100मीटर रेस, कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेता बालकों को हिम्मत सिंह झाला डायरेक्टर,शिल्पा पामेचा, प्रियंका जैन, चंद्रगुप्त सिंह चौहान,नैना सिसोदिया द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। बालकों को मीना शर्मा ने भी वेटलैंड संबंधित जानकारी दी। बालकों द्वारा पृथ्वी को सुरक्षित रखने हेतु सुंदर चित्रों की प्रदर्शनी भी बनाई गईर्। ...
Read Moreउदयपुर, 2 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बुधवार को वल्लभनगर विधानसभा दौरे के दौरान वहां स्थित डाक बंगले का निरीक्षण किया। उन्होंने वीरान पड़े डाक बंगले के विभिन्न कक्षों और इसकी स्थिति की जानकारी ली और वर्तमान में इसके स्वामित्व के बारे में पूछते हुए विभागीय अधिकारियों को इसके बेहतर उपयोग के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। कलक्टर ने इस डाक बंगले को ट्रोमा सेंटर के रूप में उपयोग करने की संभावनाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की और इसके लिए चिकित्सा विभाग से मांग पत्र के बारे में पूछा। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ...
Read Moreवल्लभनगर विधायक ने लगवाया प्रिकॉशन डोज,कोरोना से बचाव व सुरक्षा के लिए आमजन से किया टीका लगवाने का आह्वान
उदयपुर, 2 फरवरी। कोरोना से बचाव व सुरक्षा को लेकर बुधवार को वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने मेनार अस्पताल में कोरोना बचाव का प्रिकॉशन डोज लगवाया और क्षेत्रवासियों को प्रेरित किया। आज सुबह अस्पताल पहुंची विधायक ने पहले प्रिकॉशन डोज लगवाया और आमजनों से आह्वान किया कि कोरोना से बचाव व सुरक्षा के लिए मास्क और टीकाकरण जरूरी है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर टीकाकरण करवाना चाहिए। विधायक शक्तावत ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और प्रभारी अधिकारियों से चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कोरोना के साथ विभिन्न बीमारियों से बचाव व सुरक्षा के लिए उपयुक्त चिकित्सकीय सुविधाओं एवं दवा के इंतजाम के निर्देश दिये। उन्होंने अब तक कोरोना टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि कोरोना से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रभावी प्रयास करें। इ...
Read Moreवर्ल्ड वेटलैंड डे पर बर्ड विलेज मेनार में हुआ कार्यक्रमः पक्षियों के लिए वेटलैंड संरक्षण व विकास में धन की कमी न रहेगी-विधायक शक्तावत
उदयपुर, 2 फरवरी। बर्ड विलेज मेनार के दोनों तालाब वर्षों से पक्षियों के लिए संरक्षित हैं, इनके पर्यावरण व पर्यटन दृष्टि से विकास के लिए योजनाबद्ध प्रयास किये जायेंगे। इसके विकास के लिए किसी प्रकार से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। यह विचार वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने बुधवार को बर्ड विलेज मेनार में वन विभाग और जिला पर्यावरण समिति द्वारा आयोजित वर्ल्ड वेटलैंड डे के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि बर्ड विलेज के तालाबों का विकास पर्यावरणीय दृष्टि से विभागीय अधिकारियों की देखरेख में ही किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर आगामी एक वर्ष में ही पर्यटन दृष्टि से इन तालाबों के विकास के साथ ही गांव में ट्रोमा सेंटर विकसित करने के लिए आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक शक्तावत ने तालाब के मध्य से निकल रही हाईटेंशन लाइन और स...
Read Moreबुजुर्गोें की सेवा व सहायता के लिए तत्पर है एल्डर लाइन हेल्पलाइन 14567 पर कॉल करते ही मिलेगी सहायता
उदयपुर, 2 फरवरी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर लाइन के नाम से संचालित हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 14567 पर फोन करके बुजुर्ग व्यक्ति सहायता प्राप्त कर सकते हैं। एल्डर लाइन के उदयपुर जिला फील्ड रेस्पोन्स अधिकारी सतीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के साझा प्रयासों से बुजुर्गों के सहयोग के लिए हेल्पलाइन सेवा संचालित की जा रही है। इस नंबर पर बुजुर्ग सुबह 8 से शाम 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं जहां बुजुर्गों को आवश्यक सहायता व संबंल प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करने के लिए संचालित पेंशन योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उन्हें वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी जाती है। साथ ही आवश्यकतानुसार घर से ही जांच के लिए सैम्पल संग्रहित करने व कानूनी सलाह भी उ...
Read Moreफतहनगर। बुधवार को अखिल मेवाड़ प्रजापत समाज की अराध्य देवी श्री श्री यादे माँ का जन्मोत्सव मातृकुन्डिया मन्दिर प्रांगण पर बडे़ हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। एडवोकेट लक्ष्मीलाल राशमी ने बताया कि मन्दिर प्रांगण पर हवन एवं महाआरती के पश्चात मिठाई एवं फल वितरण किए गए। इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष सोहनलाल राशमी, पूर्व अध्यक्ष छोगालाल, फूलचंद, मूलचंद,कोषाध्यक्ष बालूराम, सचिव भगवान लाल, पूर्व सचिव चुन्नीलाल, उपाध्यक्ष मोहनलाल वरिया, युवा अध्यक्ष पुरषोत्तम, रामलाल कांकरिया, गणपत लाल सरगांव, रतन लाखोला, रतन पहुंना, रामचंद्र उदलपुरा, बाबूलाल, गोवर्धन धनेरिया, शिवलाल लखमनियास, हेमंत, पुजारी भेरूगिरी एवं समाज के चारों चोखला से समाजजन उपस्थित थे। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com उदयपुर । कोरोना से आज एक 84 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी । इधर चिकित्सा विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज उदयपुर जिले में 433 पॉजिटिव केस सामने आए । 2465 की सैंपलिंग की गयी जिनमें 2032 नेगेटिव निकले । शहरी क्षेत्र में 235 पॉजिटिव मिले जिनमें 12 कोरोना वॉरियर्स तथा 123 नए केस थे इनमें भी नजदीकी संपर्क वाले 99 एवं एक माइग्रेट था । ग्रामीण इलाके में 198 पॉजिटिव सामने आए जिनमें 11 कोरोना वारियर्स थे । इसके अलावा नजदीकी संपर्क वाले 86 तथा 99 नए के सामने आए ।
Read More