देश प्रदेश

फ्लीका इंडिया ने भारी कमर्शियल वाहनों के लिए बनाया एक उन्नत टीपीएमएस डिवाइस ‘ फ्लीका कवच ‘

टायर प्रेशर, अलाइनमेंट और तापमान के बारे में रीयल टाइम जानकारी प्रदान करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी सिग्नल का इस्तेमाल करता है ‘फ्लीका कवच’ जयपुर, 08 फरवरी 2022- जयपुर स्थित स्टार्ट-अप फ्लीका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारी कमर्शियल वाहनों के लिए एक सबसे उन्नत टीपीएमएस डिवाइस ‘फ्लीका कवच’ बनाया है। यह देश का पहला एआई-संचालित स्मार्ट ट्रक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम है। यह टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) एक रिम-माउंटेड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है जो की पहिए की घूमने की रफ्तार की निगरानी करता है, साथ ही अन्य बाहरी संकेतों पर भी नजर रखता है। बिना किसी सिग्नल बूस्टर के, यह प्रणाली भारी वाहनों के टायरों में हवा के दबाव और तापमान के बारे में 20 सेकंड के भीतर चालक को सचेत करती है। इस प्रणाली को ट्यूबलेस और ट्यूब टायर में लगाया जा सकता है और इससे न केवल टायरों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि सड़क सुरक...

Read More
मावली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया पर हमले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने पूतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया

मावली ।  मावली में आज देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह  पवार के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु  अग्रवाल के नेतृत्व में पुतला दहन व ज्ञापन दिया गया । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के कोटा प्रवास के दौरान कतिपय कांग्रेस जनों द्वारा हमला व अभद्रता की । इसे महिला मोर्चा ने घोर निंदनीय बताया ।  रीट परीक्षा में हुई की सीबीआई जांच की मांग की गई । उचित कार्रवाई करने के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया । भाजपा मावली द्वारा तहसीलदार  को ज्ञापन दिया गया । इस अवसर पर पूर्व विधायक दलीचंद डांगी,  देहात जिला महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह , मावली मंडल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ,फतहनगर - सनवाड़ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, डबोक मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह , घासा मंडल अध्यक्ष रतनसिंह कीकावत ,फतेहनगर नगर पालिका उप चेयरमैन नितिन , महिला मोर्चा जिला मंत्री लीला , सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ रीको क्षेत्र में युवक की हत्या

फतहनगर । सनवाड रीको क्षेत्र में एक युवक की हत्या हो गई । युवक भूमलावास निवासी भील युवक बताया जाता है । सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची । युवक प्राथमिक विद्यालय की सीढ़ियों के पास पड़ा था जिसके सिर पर चोटों के निशान बताए गए हैं । मर्डर की जानकारी होते ही काफी लोग एकत्र हो गए ।

Read More
उदयपुर

जार की झाडोल इकाई गठित

उदयपुर ।  जर्नलिट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा व महासचिव संजय सैनी की अनुशंषा पर उदयपुर जिलाध्यक्ष नानालाल आचार्य ने सर्वसम्मति से जिले की झाड़ोल जार इकाई की घोषणा की ! तहसील के अध्यक्ष पद का दायित्व दुष्यंत पूर्बिया को दिया गया है ! जबकि उपाध्यक्ष विष्णु लोहार, कोषाध्यक्ष रौनक जैन,सचिव मोहम्मद शरीफ मनोनीत किए गए ! वरिष्ठ साथी हंसराज सरणोत को इकाई का संरक्षक बनाया गया है !

Read More
देश प्रदेश

चिकित्सा विभाग में होगी 8890 विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि विभाग में मैनपावर की नहीं रहने दी जाएगी कमी जयपुर। चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा की पहल पर विभाग के सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूती देने के लिए 8890 विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि प्रदेश भर में प्रबंधकीय संवर्ग के 666, नर्सिग एवं पैरामेडिकल के 4693 और कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के 3531 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों सहित सदी की महामारी कोरोना में स्वास्थ्य कार्मिकों ने सेवा भाव से काम कर सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाई है। उन्होंने कहा कि आगे भी विभाग में मैनपावर की नहीं रहने दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रबंधकीय संवर्ग में राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के कुल 666 संविदा पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि नर्सिग एवं पैरामेडिकल संवर्ग के 4682 ए...

Read More
उदयपुर

कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

उदयपुर । जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र में विवाह समारोह में भाग लेकर दो रिश्तेदार बाइक से गांव लौटते समय रविवार शाम को तेज गति से आती कार ने टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ने अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । दोनों युवकों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली और दोनों का एक ही चिता में अंतिम संस्कार किया गया ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

धर्म परायण कमला देवी धर्मावत का उठावणा बुधवार को

फतहनगर(नरेश शर्मा,गांव री खबरां)। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी मदन लाल जी धर्मावत की पत्नी श्रीमती कमला देवी जी का रविवार सायंकाल निधन हो गया। यह जानकारी मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों में शोक छा गया। सोमवार को उनके अन्तिम संस्कार में नगरवासियों, गणमान्य लोगों, राजनीतिक- सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके शोक में उठावने की बैठक बुधवार सुबह 10.35 पर सरदार पटेल स्टेडियम के पास स्थित उनके निवास पर रखी गई है। श्रीमती कमला जी अपने पीछे 2 पुत्रों विनोद -कुसुम धर्मावत एवं राजेश - पदमा धर्मावत , पौत्र नीलेश-प्रियंका, शैलेष-प्रियंका, कुणाल-पांखुरी, पौत्री-दामाद श्रीमती अंकिता- कपिल जी, श्रीमती अंशिता-अंकुर जी, पड़ पौत्र,पड़ दोहित्री सहित सोनल -स्व.सत्येंद्र जी वखारिया ( पुत्री-दामाद) को छोड़ गई। आपकी एक पौत्री विभा ने अपने दादा जी के पदचिन्हों पर च...

Read More
उदयपुर

आरयूआईडीपी सिटी लेवल कमेटी की बैठक :कलेक्टर ने कानोड़ भिंडर में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लान पर की चर्चा

उदयपुर। आरयूआईडीपी के चतुर्थ चरण के द्वितीय टेंªच के अन्तर्गत भीण्डर व कानोड नगर निकाय की फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लान पर विस्तृत चर्चा हेतु जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को सिटी लेवल कमेटी की बैठक हुई। कलक्टर ने प्लांट के स्थल, क्षेत्रफल, ट्रीटेड पानी का उपयोग आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कार्य के दौरान क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्य समय पर पूर्ण हो। जिला कलक्टर ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी इस पानी का सही उपयोग करने के निर्देश दिए। अधिषाषी अधिकारी, नगरपालिका बताया कि भीण्डर च कानोड़ को आरयूआईडीपी चतृर्थ चरण के अन्तर्गत सििम्म्लत किया गया है। उन्होंने इस कार्य के लिए नियुक्त सलाहकार फर्म मैसर्स सत्यमनारायण, जयपुर के द्वारा निर्मित व...

Read More
मावली

विधायक जोशी भी लगे यूपी चुनाव में

फतहनगर । मावली विधायक धर्म नारायण जोशी तथा उदयपुर के पूर्व पार्षद भाजपा नेता विजय प्रकाश विप्लवी इन दिनों यूपी चुनाव प्रचार में लगे हैं । नेता द्वय ने रविवार को बरोली (यूपी) विधानसभा क्षैत्र के भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के साथ हरदुआगंज (अलीगढ़) में मंच साझा किया तथा भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की ।

Read More
उदयपुर

रियाज ही संगीत की साधना है: डॉ भूमिका

उदयपुर । पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर एवं संगीत मूर्ति पंडित जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच द्वारा बसंत पंचमी पर दो दिवसीय संगीत कार्यशाला का समापन शिल्पग्राम में किया गया। कार्यशाला के आयोजक श्री नरेन्द्र ब्यावत ने बताया कि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय संगीत विभाग की सहायक आचार्य डॉ भूमिका द्विवेदी ने भेंडी बाज़ार घराने की गायकी की विशेष तकनीक का विद्यार्थियो को प्रशिक्षण दिया। डॉ द्विवेदी ने घराने का इतिहास बताते हुए कार्यशाला प्रशिक्षक के रूप में बंदिशों में लयकारी, खण्डमेर, सरगम, लड़गुंथाव, आलापचारी जैसे विभिन्न तत्वों की जानकारी दी। भूमिका ने भेंडी बाजार घराना गायकी पर शोध भी किया है जो कि भेंडी बाज़ार गायकी पर सम्पूर्ण दृष्टिपात करते हुए देश का प्रथम हिंदीभाषी शोध है। कार्यशाला में कोटा से श्री पंकज राव ने लय एवं विस्मय के आकाश पर जानकारी दी जिसमें कुल 25 प्रतिभागी उपस्थित रह...

Read More
उदयपुर

कोटड़ा में खाद की करवाई आपूर्ति :कलक्टर के निर्देशों पर कषि उपनिदेशक पहुंचे कोटड़ा

  उदयपुर 6 फरवरी। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की कोटडा क्षेत्र पर पूरी नजर है रविवार को उन्होंने क्षेत्र में यूरिया की आपूर्ति में कमी की शिकायत पाकर तत्कालीन विभागीय अधिकारियों के माध्यम से किसानों को यूरिया की आपूर्ति करवाई । कृषि उप निदेशक सुधीर वर्मा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशों पर उन्होंने रविवार को कोटडा क्षेत्र का दौरा किया और काश्तकारों से संपर्क कर जानकारी ली तो पाया कि क्षेत्र में ब्रांड विशेष नर्मदा यूरिया की कम उपलब्धता है ऐसे भी उन्होंने उच्च स्तर पर बात करते हुए पर्याप्त आपूर्ति के निर्देश दिए हैं । उन्होंने बताया कि रविवार को 670 बेग भी पहुंचे हैं वही क्षेत्र के विक्रेताओं को पाबंद किया गया है कि नर्मदा यूरिया की न्यून मात्रा में उपलब्धता को देखते हुए वह प्रत्येक काश्तकारों को पर्याप्त आपूर्ति होने तक एक एक बैग ही दें ताकि सभी जरूरतमंद काश्तकारों को खाद प्राप्त ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीयादे जयन्ती पर सनवाड़ में निकली शोमायात्रा

फतहनगर । रविवार को प्रजापति समाज की आराध्य देवी श्री श्रीयादे मां की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रजापत समाज सनवाड़ द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया ।  शोभायात्रा गणेश जी मंदिर से शुरू होकर नृसिंह मंदिर, वाक्या जी मंदिर से शिव जी मंदिर रावला चौक ,नीम चौक चारभुजा मंदिर ,कुम्हार मोहल्ला सदर बाजार होकर पुनः गणेश मंदिर  पर समापन किया गया । शाम को स्नेहभोज आयोजित किया । इस अवसर समाज एवं गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पार्षद धर्मावत को मातृ शोक, कल होगा अंतिम संस्कार

फतहनगर । चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त समाजसेवी मदनलाल धर्मावत की धर्मपत्नी एवं पार्षद विनोद धर्मावत तथा मेडिकल व्यवसाई राजेश धर्मावत की माता श्री श्रीमती कमला देवी धर्मावत का आज आकस्मिक स्वर्गवास हो गया । अंतिम यात्रा सोमवार प्रातः 9:30 निवास स्थान सरदार पटेल स्टेडियम के पास से रवाना होगी । परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार जनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें |

Read More
मावली

हर दिल अजीज समाजसेवी गोपाल कृष्ण भट्ट का असामयिक निधन : मावली में शोक की लहर

मावली( नरेश शर्मा )। उपखंड क्षेत्र के शिक्षक नेता, धर्म प्रेमी , युवा समाजसेवी हरदिल अजीज गोपाल कृष्ण भट्ट (पुत्र दिवंगत शिक्षक नेता समाजसेवी श्याम सुंदर जी भट्ट) का शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि को अचानक हार्ट अटैक आने से रविवार तड़के साढ़े तीन बजे उदयपुर के हॉस्पिटल में निधन हो गया। यह खबर जंगल मे आग की तरह फैलते ही उनके परिवार जनों, रिश्तेदारों, ग्रामवासियों, गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज जनों,शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। लगभग 50 -52 वर्षीय गोपाल भट्ट के नहीं रहने की खबर जिसने भी सुनी,सहसा विश्वास नहीं हुआ, लेकिन इस कटु सत्य को स्वीकारना ही पड़ा। मृदुभाषी, मिलनसार स्वभाव के गोपाल कृष्ण ने छोटी उम्र में ही अपने पिताजी के सानिध्य में भागवत कथा का अभ्यास शुरू कर दिया था। मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर उनके साथ कथाओं में शामिल भी हुए, स्वतंत्र रूप से खुद भी कथाएं की। वह कुशल वक्ता, मंच संचालक...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रजापत समाज के युवा रमेश प्रजापत का निधन

फतहनगर । प्रजापत समाज के युवा फ्रूट व्यवसायी रमेश प्रजापत का देर रात निधन हो गया । रमेश मोड़ीरामजी का पुत्र एवं भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापत के ज्येष्ठ भ्राता है  । अंतिम संस्कार के लिए अंतिम यात्रा शनिवार  को दोपहर 1 बजे निवास स्थान चंगेड़ी रोड़ हिमाड़िया बावजी के समीप से मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार जनों को वज्रपात सहन करने की क्षमता प्रदान करें ।

Read More
देश प्रदेश

कोविड : नई गाईड लाइन आज से होगी लागू

शादी समारोह में 250 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति होगी सम्पूर्ण जिले में लगाये गये रात्रिकालीन कफ्र्यू को किया समाप्त नई गाईड लाईन शनिवार से लागू होगी  सीकर। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अविचल चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर सीकर जिले में निरन्तर नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से  संक्रमित पाये जाने से कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रमण फैलने की सम्भावनाओं के मध्यनजर नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोक शांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। जिले के नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत सख्त निषेधाज्ञा जारी की है।   जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सीकर ने दण्ड प्रकिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत  प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सीकर जिले की सीमा क्षेत्र में कोविड के नए वैरियंट ओमिक्रोन की वर्तमान परि

Read More
देश प्रदेश

राजस्व मंत्री ने किया करेड़ा का दौरा

भूमि आवंटन तथा नियमन के किए आदेश वितरित, घुमन्तु-अर्द्धघुमन्तु  के नवीन आबादी के आवासीय पट्टे का किया वितरण जयपुर।  राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट शुक्रवार को भीलवाड़ा उपखण्ड करेड़ा में पहुंचे।  मंत्री द्वारा जिले के उपखण्ड करेडा के ग्राम पंचायत भभाणा, करेडा, चिताम्बा, चावण्डिया, रामपुरिया, और गोरख्या के कालबेलिया, रेगर, बलाई, खटीक, जीनगर, गुर्जर, कुमावत, रावत आदि जातियों के भूमिहीन कृषकों के 58 परिवारों को कुल रकबा 30.36 हैक्ट0 (120 बीघा 03 बिस्वा) भूमि के आंवटन/नियमन के आदेश दिए गए। उन्होंने ग्राम पंचायत लादुवास के घुमन्तु-अर्द्धघुमन्तु कालबेलिया जाति एवं भील, खटीक, गाडरी, बलाई, गुर्जर आदि जातियों के 122 परिवारों को "घुमन्तु-अर्द्धघुमन्तु नगर" के रूप में नवीन आबादी के आवासीय पट्टे वितरण का अनावरण किया। ग्राम करेडा निवासी श्री धरमराज आचार्य की कोरोना महामारी में मृत्यु होने से आश्रि

Read More
देश प्रदेश

कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत कार्यक्रम अनुसार ही होंगी

रायसेन | स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत परीक्षा कार्यक्रम अनुसार ही होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल से सम्बद्ध सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग, उत्साह और मेहनत से परीक्षा की तैयारी करें। राज्य मंत्री श्री परमार ने आज मंत्रालय में माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा तैयारी के संबंध में बैठक ली। राज्य मंत्री श्री परमार ने निर्देश दिए कि कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था रखें। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परीक्षा केंद्र की संख्या बढ़ाए। सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल श्री श्रीकांत भनो...

Read More
देश प्रदेश

विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

जयपुर, 04 फरवरी। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए जयपुर डिस्कॉम द्वारा तीनों विद्युत वितरण निगमों की ओर से भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भवंर सिंह भाटी ने बताया कि तकनीकी सहायक तृतीय के जयपुर डिस्कॉम में 1035 पदों पर, अजमेर डिस्कॉम में 80 पदों पर व जोधपुर डिस्कॉम में 397 पदों पर भर्ती की जाएगी। तकनीकी सहायक भर्ती हेतु 9 फरवरी से 28 फरवरी, 2022 तक 18 से 28 वर्ष आयु सीमा के योग्यताधारी इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जयपुर, अजमेर व जोधपुर विद्युत वितरण निगम में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों हेतु माध्यमिक स्कूल परीक्षा तथा लाईनमेन, इलेक्टि्रशियन, पावर इलेक्टि्रशियन, वायरमेन, एसबीए व्यवसाय में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) व एनएसी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

Read More
उदयपुर

सहकार कर्मियों की वाजिब मांगों को सरकार के समक्ष रखूंगा : श्रीमाली

डबोक । मावली उपखंड क्षेत्र के धुनिमाता,आज धुनिमाताजी मेला प्रांगण में प्राथमिक सहकारी समितियां कर्मचारी यूनियन,उदयपुर सम्भाग की सभा हुई जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली थे और अध्यक्षता यूनियन के संभागीय अध्यक्ष हमीर लाल मेघवाल ने की।विशिष्ठ अतिथि प्रदेश इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेमसन भगोरा,इंटक सेवादल प्रदेश अध्यक्ष शंकर सालवी,उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ अध्यक्ष गौतम आमेटा व महामंत्री मांगी लाल प्रजापत थे। सभा में उपस्थित कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने इंटक संगठन व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमाली में विश्वास रखते हुए सभी ने हाथ उठा कर इंटक की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि राजस्थान की सभी प्राथमिक समितियों के सभी 15 हजार कर्मचारी इंटक संगठन से जुड़ेंगे।श्रीमाली ने इंटक की सदस्यता ग्रहण करने पर सभी को उपरणा पहना कर स्वागत किया व अपने संबोधन में श्रीमाली ने कहा ...

Read More