फतहनगर - सनवाड

पावनधाम में सौभाग्य शिशु सेवा केंद्र का पुनः शुभारंभ

फतहनगर ।  यहां के पावनधाम में रविवार को श्री सौभाग्य शिशु सेवा केंद्र का पुनः शुभारंभ मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनि एवं विजय प्रभा म . सा. के सानिध्य में किया गया । उक्त शिशु सेवा केंद्र कोरोना काल के दौरान बंद कर दिया गया था । अब इसकी सेवाएं नियमित रूप से हर सप्ताह के प्रत्येक रविवार को उपलब्ध रहेगी । अंबेश गुरु मेमोरियल संस्थान के तत्वावधान में इस शिशु सेवा केंद्र पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरोड़ा चिकित्सा के लिए उपलब्ध रहेंगे । आज शुभारंभ पर पावन धाम संस्थान के कोषाध्यक्ष बाबूलाल उनिया, पूर्व महामंत्री पूरणमल , पारसमल बापना,राजेंद्र पोखरना खेरोदा,सहाड़ा के प्रकाश चंद्र संचेती, शांतिलाल सुराणा एवं हस्तीमल सुराणा सहित जैन समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे ।

Read More
देश प्रदेश

ड्राइविंग के समय फोन पर बात करना अब अपराध नहीं, लेकिन यह है शर्त । जानिए क्या कहा गडकरी ने

नई दिल्ली ।  केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करना अब अपराध नहीं होगा ।  इसके लिए नए नियम बनाए गए हैं जिसमें ड्राइविंग करते समय फोन पर बात करने को अपराध की श्रेणी से बाहर रखा गया है ।  हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि गाड़ी चलाते समय आप फोन को कान में लेकर बात करें । अगर आप कई अन्य तरह के नियमों का पालन करते हैं तभी आप फोन पर बात कर सकते हैं । नियमों का पालन करना होगा । बयान के मुताबिक गाड़ी में फोन पर बात करने की अनुमति तभी होगी जब मोबाइल फोन में हैंड्स फ्री लगा होगा । इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप हैंड्स फ्री पर बात करते हैं तो इसके लिए चालान नहीं कटेगा ।  इसके अलावा फोन कार में नहीं होना चाहिए । हैंड्स फ्री पर बात करने के लिए फोन का पॉकेट में होना जरूरी है ।

Read More
उदयपुर

संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट का कोटडा दौरा

उदयपुर । संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट का कोटड़ा दौरा । भट्ट ने दिव्यांगजनों को दी राहत ।  दिव्यांगजनों को ट्राय साईकल और मोटराइज्ड साईकल दी । दिव्यांगजनों से किया संवाद । राहत सामग्री प्राप्त कर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे । कलक्टर ताराचंद मीणा, सीईओ मयंक मनीष रहे मौजूद ।

Read More
देश प्रदेश

शहर को मिली एक ओर खेल मैदान की सौगात

माकड़वाली रोड खेल मैदान में वालीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, 200 मीटर का जोगिंग ट्रेक तैयार      अजमेर। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल के पास तैयार माकडवाली रोड़ खेल मैदान की शनिवार को जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने पौधारोपण कर शुरूआत की।      स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती वर्तिका शर्मा ने बताया कि मॉडल स्कूल के पास अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा माकडवाली रोड़ खेल मैदान तैयार किया गया। यहां शनिवार को जिला कलक्टर श्री अंश दीप तथा एडीए आयुक्त श्री अक्षय गोदारा ने पौधारोपण कर शुरूआत की। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों के द्वारा भी पौधारोपण किया गया। यह खेल मैदान विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा उपयोग में लिया जा सकेगा।      उन्होंने बताया कि इस खेल मैदान का कुल क्षेत्रफल लगभग 7 बीघा है। इस पर अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 90.78 लाख र

Read More
उदयपुर

धीरे-धीरे रंग ला रहा है उदयपुर कलक्टर का मिशन कोटड़ा

उदयपुर। जिले के दूरस्थ जनजाति अंचल कोटड़ा के अनाथ और जरूरतमंद बच्चों और उनके परिवारजनों को पालनहार योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा द्वारा शुरू किया गया ‘मिशन कोटड़ा’ धीरे-धीरे रंग ला रहा है। बच्चों के चिन्हीकरण और उनकी पात्रता देखने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को तैयार करवाते हुए पालनहार योजना से जोड़ने की मुहिम में समस्त सरकारी कार्मिक और स्वयंसेवक जुड़े हुए हैं। *अब तक 300 बच्चों को जोड़ा* कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मिशन के तहत की गई सर्वे में अब तक नए 1460 बच्चें चिह्नित किए गए हैं। वर्तमान में पंचायत समिति में कुल पात्र 767 पालनहार परिवारों के 1373 बच्चें योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें से अभियान के दौरान 138 पालनहार परिवारों के 300 बच्चों को जोड़कर लाभ देना प्रारंभ कर दिया गया है। शेष बच्चों के आवश्यक दस्तावेजों को तैयार करने और इनको जोड़ने के लिए विभागीय ...

Read More
देश प्रदेश

राशन की दुकान पर मिली अनियमितता,लाइसेंस किया निलंबित

http://www.fatehnagarnews.com  अजमेर। रसद विभाग के दल द्वारा जादूघर स्थित उचित मूल्य की दुकान के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर दुकानदार का लाईसेन्स निरस्त किया गया।      जिला रसद अधिकारी श्री हेमन्त स्वरूप माथुर ने बताया कि शनिवार को रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी श्री हेमन्त आर्य के द्वारा अजमेर शहर में जादूघर क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जादूघर स्थित श्री ललित सरीन उचित मूल्य दुकान पोस कोड 22146 पर अनियमतिता पाई गई। यहां 45.13 क्विन्टल गेहूं अपेक्षित स्टॉक से अधिक पाया गया। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर श्री ललित सरीन के विरुद्ध विभागीय प्रकरण दर्ज कर उचित मूल्य दुकान का प्राधिकार पत्र तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया गया।

Read More
उदयपुर

भ्रष्टाचारियों पर अब कसेगी लगाम विषयक कार्यशाला कल

फतहनगर ।  भ्रष्टाचार ब्यूरो कार्यालय उदयपुर एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल माध्यम से लेखन हाल आयोजित हुई रिज्लट की घोषणा ओर प्राप्त लेखन पर विशेषज्ञों द्वारा मंथन कर कानून में सैद्धांतिक परिवर्तन कर भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की नेशनल ई कार्यशाला 13 फरवरी रविवार को रात्रि 8 बजे डिजिटल माध्यम संपन्न होगी। ई वेबिनार के कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार भारत में भ्रष्टाचार विकास की एक अवरूद्ध दीवार को खत्म करने के लिए प्राप्त लेखन का मंथन एवं सैद्धांतिक परिवर्तन कर विधयक चर्चा किया जाना प्रस्तावित है। ई कार्यक्रम की अध्यक्षता डिजिटल माध्यम से प्रभाशंकर शर्मा समाजसेवी केदारीया करेंगे।डिजिटल माध्यम से मुख्य अतिथि हरिश्चन्दृ सिंह पुलिस निरीक्षक भ्रष्टाचार होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ कमलेश शर्मा उपनिदेशक जनसंपर्क विभाग उद...

Read More
देश प्रदेश

ओवरलोड वाहनों के वजन की जांच पोर्टेबल वेइंग मशीन से ही की जाए: परिवहन आयुक्त

परिवहन आयुक्त द्वारा जोधपुर/पाली रीजन के परिवहन अधिकारियों की समीक्षा बैठक जयपुर, 12 फरवरी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग आयुक्त श्री महेंद्र सोनी ने शनिवार को जोधपुर कलेक्ट्रेट सभागार परिवहन रीजन जोधपुर एवं पाली के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारियों एवं परिवहन निरीक्षक/परिवहन उप निरीक्षकों की समीक्षा बैठक ली। श्री सोनी ने समीक्षा के दौरान आरटीओ, डीटीओ और निरीक्षकों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि लाइसेंस, परमिट, टैक्स सहित 19 से अधिक परिवहन सेवाओं को आॅनलाइन किया गया है। इससे कार्यों में सरलीकरण और पारदर्शिता आई है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इन आॅनलाइन सेवाओं से आमजन को अधिक माध्यमों से अवगत कराया जायें। श्री सोनी ने निर्देश दिये कि वाहन चालकों के ड्राईविंग लाईसेंस की टेस्ट ऑटोमेटिक ड्राईविंग ट्रेक पर की जायें, जिन कार्यालयों में ट्रेक नहीं है, वहां पर परिवहन न

Read More
उदयपुर

संभागीय आयुक्त भट्ट की कोटड़ा बैठक कल

उदयपुर, 12 फरवरी। कोटडा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा हेतु संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में रविवार 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे कोटड़ा पंचायत समिति सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ...

Read More
देश प्रदेश

आधुनिक मशीनों से होगी शहर की सफाई – यूडीएच मंत्री श्री धारीवाल

बेहतर होगी शहर  की सफाई व्यवस्था- महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जरयूडीएच मंत्री श्री धारीवाल व महापौर श्रीमती मुनेश ने शनिवार को आधुनिक रोड स्वीपर को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाजयपुर 12 फरवरी। यूडीएच मंत्री श्री शांति धारीवाल व महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने शनिवार को  आधुनिक रोड स्वीपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर  मंत्री श्री शांति धारीवाल ने कहा कि यह रोड स्वीपर आधुनिक है। जयपुर में अगर यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य शहरों के लिए भी इस तरह की मशीनें ख़रीदने का सरकार मन बना सकती है। यूडीएच मंत्री श्री शांति धारीवाल ने स्वचालित आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीन की चाबी भी  महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर एवं आयुक्त श्री अवधेश मीना को सौंपी।महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने कहा कि हमारा उद्देश्य शहर को साफ बनाने का है। हेरिटज नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर एक पर लाना है। नगर निगम आयुक्त श्री अ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.अरोड़ा की सेवाएं कल से पावनधाम में

फतहनगर। श्री सौभाग्य शिशु सेवा केन्द्र पावनधाम पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.अरोड़ा की सेवाएं रविवार से पुनः प्रारंभ की जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए पावनधाम के पूर्व महामंत्री पूरणमल सिंयाल ने बताया कि कोरोना के कारण डॉ.अरोड़ा की सेवाऐं इतने समय स्थगित थी जिन्हें रविवार से पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। डॉ.अरोड़ा प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक पावनधाम स्थित सौभाग्य शिशु सेवा केन्द्र पर उपलब्ध रहेंगे। ...

Read More
उदयपुर

संभागीय आयुक्त भट्ट की कोटड़ा बैठक स्थगित

उदयपुर। कोटडा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा हेतु संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में शनिवार 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे कोटड़ा पंचायत समिति सभागार में प्रस्तावित विभागीय अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक को स्थगित किया गया है। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अंजलि राजोरिया ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से यह बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक की आगामी तिथि से जल्द अवगत करा दिया जाएगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर न्यूज के एडमिन पत्रकार विकास चावड़ा परिणय सूत्र में बंधे

फतहनगर । लोकल समाचारों के लोकप्रिय पोर्टल फतहनगर न्यूज के एडमिन एवं दैनिक प्रातःकाल, प्रवासी संदेश मुम्बई, यूथ की आवाज़, दैनिक पुकार एवं राजस्थान दर्शन के संवाददाता विकास चावड़ा गुरुवार को परिणय सूत्र में बंध गए । विकास चावड़ा एवं महक पुत्री भैरुलाल चंदेल (कपासन) के परिणय सूत्र में बंधने पर शुभ चिंतकों एवं फतहनगर न्यूज के सुधि पाठकों ने वैवाहिक जीवन की शुभ कामनाएं प्रेषित की है ।

Read More
मावली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

http://www.fatehnagarnews.com मावली । शुक्रवार को भाजपा मावली मण्डल द्वारा विधायक निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ने पंडित जी की जीवनी पर चर्चा की।कार्यकर्ताओ को दिनदयाल जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प दिलाया । देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति निति से अवगत करवाया । युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने युवाओं को दिनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शो पर चलकर संगठन में परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन के कार्य को करने की बात कही ।इस अवसर पर देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत स्वर्णकार,मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार,वरिष्ठ नेता एवम पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंद लाल खटवड़, घासा मण्डल अध्यक्ष रतन सिंह कितावत ,पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल ,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज प

Read More
मावली

मावली -बड़ीसादड़ी रेल लाइन अमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण आज

मावली । प्रधानमंत्री मोदी की अनुशंसा व सांसद चंद्रप्रकाश  जोशी चित्तौड़गढ़ के अथक प्रयास से बहुप्रतीक्षित मावली-बड़ीसादड़ी रेल लाइन आमान परिवर्तन कार्य पूर्ण होने पर रेलवे के CRS द्वारा आज  इसका निरीक्षण किया जाएगा। भाजपा मावली मंडल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार के अनुसार CRS स्पेशल ट्रेन प्रातः 8.30 पर मावली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। सुथार ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि CRS के स्वागत के लिए अधिकाधिक संख्या में मावली रेलवे स्टेशन प्रातः 8.30 बजे पहुंचे तथा इस गौरवमयी पल के साक्षी बने।

Read More
देश प्रदेश

धीरज गुर्जर के बीज निगम अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की

मावली । कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी के राजनीतिक सचिव धीरजी गुर्जर के बीज निगम के राजस्थान के अध्यक्ष बनने पर मावली विधानसभा के मावली एवं ग्राम पंचायत सिन्दू में खुशी की लहर दौड़ पड़ी । लोगो ने एक दूसरे को बधाई दी एव फटाके फोड़े । कांग्रेस उपाध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर, सिन्दू सरपंच पुष्पा देवी गुर्जर, वारनी सरपंच पृथ्वी राज गुर्जर, मावली पूर्व सरपंच भगवत सिह गुर्जर, घासा पूर्व सरपंच रूप लाल डांगी, युथ कांग्रेस उपाध्यक्ष माहींन खान,प्रवीण गुर्जर,अनुपमा गुर्जर ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक धीरज  गुर्जर (बीज निगम के अध्यक्ष) का मावली से विशेष नाता है । गुर्जर की बहन की शादी कांग्रेस नेता भंवर लाल गुर्जर के पुत्र से हुई है । उनका मावली के हर प्रोग्राम में आना जाना होता है । उनकी बहन अनुपमा गुर्जर महिला कांग्रेस में सक्रिय है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पत्थर से कुचला गया सिर, पुलिस जांच में जुटी

फतहनगर । डीपीखेड़ा स्कूल के पास मिले शव की शिनाख्त भैरुलाल पुत्र उदयलाल भील निवासी भूमलावास के रूप में की गयी । पुलिस ने डॉग स्क्वायड़ की भी मदद ली । बताया गया कि भैरुलाल शराब पीने का आदी था । शव के पास शराब का पव्वा तथा खून से सना बड़ पत्थर भी मिला जिस पर कयास लगाया जा रहा है कि शराब पीने के बाद विवाद हुआ होगा तथा विवाद के दोरान पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी गयी । पुलिस मामले की जांच जुटी है ।

Read More
मावली

विधायक धर्मनारायण जोशी की अनुशंसा पर मावली विधानसभा में 6.47 करोड़ के कार्य स्वीकृत

फतहनगर। (कार्यालय संवाददाता)। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी की अनुशंषा पर मावली विधानसभा क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट (डी. एम. एफ. टी.) मद से 6.47 करोड के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत हुए है। जिसमें सडक निर्माण पर 2.60 करोड, पेयजल व्यवस्था पर 24 लाख व विद्यालयों में कक्षा-कक्षों व अन्य सुविधाओं पर 3.63 करोड रूपये व्यय होगें। विधायक जोशी ने बताया कि इस स्वीकृति के तहत खाम की मादडी में सी. सी. सडक निर्माण पर साठ लाख, रेला से नया खेडा (जावड) सडक निर्माण पर एक करोड दस लाख, वारणी पंचायत के काडा गांव तक सडक निर्माण पर 70 लाख व जावडा स्कूल से बडियार रोड पर सडक मरम्मत पर बीस लाख रूपये व्यय होगें। वहीं थामला पंचायत के लोडावास व खातीखेडा गांवों में पेयजल व्यवस्था के लिये ओपनवेल निर्माण पर 12-12 लाख रूपये व्यय होगें। विधायक जोशी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरोदा (माव...

Read More
उदयपुर

कोविड़ मृतकों के परिजनों को मिलेगी पचास हजार की अनुग्रह राशि

उदयपुर । राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 से मृत्यु पर परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि दिलाने के लिए कलक्टर ताराचंद मीणा ने सोमवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों की विशेष बैठक ली और समस्त पात्र व्यक्तियों को सहायता राशि दिलाने के लिए अभियान रूप में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलक्टर मीणा ने कहा कि कोविड प्रबंधन में राज्य सरकार द्वारा सराहनीय कार्य करने के बाद अब सरकार के निर्देशानुसार कोविड से जिन परिवारों ने अपना सदस्य खोया है, उनके परिजनों को सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस संबंध में अधीनस्थ विभागीय कार्मिकों के माध्यम से सभी मृतकों के परिजनों को व्यक्तिगत रूप से कॉल करके ईमित्र के माध्यम से आवेदन कराने के लिए सूचित करें और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी दें। कलक्टर ने अधिकारियों को आवेदन के लिए आवश्यक दस्...

Read More
मावली

पायल का बीएएमएस में चयन

फतहनगर , मावली उपखण्ड की ईन्टाली ग्राम पंचायत की पायल आमेटा का बीएएमएस में चयन हुआ। पायल आमेटा दसवीं कक्षा राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईन्टाली से जिले प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पिता ललित नारायण आमेटा के अनुसार हालही में आयोजित नीट परीक्षा में उत्तीर्ण कर आयुर्वेद रिसर्च कैरियर में रूचि के लिए आवेदन किया। बीएएमएस के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद जयपुर में चयन हुआ है।

Read More