उदयपुर

सहकारिता मंत्री आंजना कल उदयपुर होकर आहोर जाएंगे

उदयपुर, 15 फरवरी। प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना 16 फरवरी की दोपहर 1.10 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे तथा यहां से सड़क मार्ग द्वारा आहोर (जालौर) के लिए प्रस्थान कर जाएंग। ...

Read More
उदयपुर

पाँच दिवसीय ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला से स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

उदयपुर, 15 फरवरी। लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली द्वारा भारत रत्न लता मंगेशकर को पाँच दिवसीय ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। 12 से 16 फरवरी तक चलने वाली इस श्रृंखला में भारत के शीर्षस्थ कलाकारों व साहित्यकारों में ख़्यातनाम कवि व लेखक धु्रव शुक्ल, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पद्मश्री नलिनी मालिनी, पार्श्वगायिका हेमलता, आध्यात्मिक गुरु स्वामी ओमा, शास्त्रीय गायक अप्रमेय मिश्र, प्रख्यात लेखक यतीन्द्र मिश्र, चित्रकार प्रभाकर कोलटे, शास्त्रीय गायक भुवनेश कोमकली तथा उदयपुर की कलाकार डॉ. भूमिका द्विवेदी ने अपने विचार रख व प्रस्तुतियां दी। लताजी को श्रद्धांजलि के इस मंच पर देश के विभिन्न विधाओं से जुड़े विद्वानों ने उनके जीवन में लता जी के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष पहलू को अपनी भावांजलि में कई संस्मरणों के माध्यम से व्यक्त किया। गौरतलब है कि ज...

Read More
उदयपुर

संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने ली संभाग के कलक्टर्स की बैठक,नवाचारों और योजनाओं से लोगों को मिले लाभःभट्ट

उदयपुर15 फरवरी। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने कहा है कि जनजाति उपयोजना क्षेत्र के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और सभी जिलाधिकारी प्रयास करें कि उनके नवाचारों और विभागीय योजनाओं से अधिकाधिक लोग लाभांवित हो। संभागीय आयुक्त भट्ट मंगलवार को आयुक्तालय सभागार में संभाग के समस्त जिला कलक्टर्स और वन विभाग के अधिकारियों की विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भट्ट ने जनजाति अंचल की भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए आवश्यकता आधारित ग्राम विकास योजना के क्रियान्वयन की जरूरत बताई और कहा कि इस दिशा में समस्त विभागों और जिला प्रशासन को मिलकर प्रयास करने होंगे तभी हम सरकार की मंशाओं के अनुरूप जनजाति उपयोजना क्षेत्र के निवासियों को राहत दे पाएंगे। बैठक में संभाग में 2 लाख हैक्टेयर वन भूमि का अमल दरामद कराने पर चर्चा के साथ सभी कलक्टर्स से उनके उनके क्षेत्र में अमल दर...

Read More
देश प्रदेश

शिक्षाकर्मी व पैरा टीचर्स के मानदेय में समय-समय पर की गई वृद्धि : शिक्षामंत्री

 जयपुर, 15 फरवरी। शिक्षा मंत्री डॉ.बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को विधानसभा में बताया  कि शिक्षा कर्मी व पैराटीचर्स के मानदेय में राज्य सरकार द्वारा समय- समय पर वृद्धि की गई है। डॉ. कल्ला ने प्रश्नकाल के दौरान इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कई बार शिक्षाकर्मी व पैराटीचर्स के मानदेय में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 और 2018 में 10 प्रतिशत और वर्ष 2020 में 15 प्रतिशत मानदेय बढ़ाकर उन्हें संबल प्रदान किया है। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने विधायक श्री बाबुलाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि शिक्षाकर्मी व पैराटीचर्स पूर्व की भांति कार्यरत है। उन्होंने कहा कि इन्हें सविंदाकर्मी का दर्जा देने की परम्परा नहीं रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा 2021-22 के अन्तर्गत शिक्षाकर्मियों एवं पैराटीचर्स कोे दे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

थामला में होगी मुमुक्षु विनय भंडारी की दीक्षा

फतहनगर । मुमुक्षु विनय भंडारी की दीक्षा आगामी 3 मई आखातीज को मावली तहसील के थामला गांव में होगी । इसकी घोषणा सोमवार को चंगेड़ी में उपप्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री कोमल मुनि म.सा. के मुखारविंद से की गई ।  श्री अंबेश गुरु नमन यात्रा सेवा संस्थान गुजरात व श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ थामला के संयोजन में होने वाली इस दीक्षा को लेकर जैन समाज के लोगों में खासा उत्साह है । इधर उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री कमल मुनि जी म. सा . का होली चातुर्मास बनेडिया में होगा ।

Read More
देश प्रदेश

जैसलमेर में मरु महोत्सव की धूम जारी ,पूनम स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

चांदनी रात में सांस्कृतिक रंग-रसों की बारिश ने उमड़ाया सुकून का दरिया देश-दुनिया में मशहूर लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन जयपुर। विश्वविख्यात मरु महोत्सव के अन्तर्गत सोमवार रात जैसलमेर के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में माघी तेरस की चांदनी तले लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जैसाण के बाशिन्दों से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से आए रसिकों को खूब आनंदित करते हुए अपूर्व सुकून का अहसास कराया। राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर लोक कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने पूनम स्टेडियम में लोक लहरियों का ज्वार उमड़ा दिया। इन आयोजनों का लुत्फ उठाने हजारों की संख्या में रसिक जमे रहे और रह-रहकर करतल ध्वनियों से लोक कलाकारों को दाद देते रहे। लोक सांस्कृतिक निशा में सैन्य अधिकारीगण, नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, बीसूका समिति के उपाध्यक्ष श्री उम्मेदसिंह तंवर, बाल कल्याण समिति के अध्

Read More
उदयपुर

उदयपुर में दिखा दुर्लभ प्रजाति का पीला पलाश

उदयपुर । ढाक, टेसू या किंशुक जैसे अलग-अलग नामों से पुकारे जाने वाले सुर्ख केसरी लाल रंग की आभा वाले पलाश के बारे में हर किसी को जानकारी है परंतु बहुत ही कम लोग जानते हैं कि केसरी लाल रंग के पलाश के साथ पीले रंग वाला पलाश भी वन क्षेत्रों में मिलता है। जैव विविधता से समृद्ध उदयपुर अंचल के कोटड़ा के वन क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति का पीला पलाश देखा गया है। पर्यावरण वैज्ञानिकों के अनुसार दुर्लभ प्रजाति के इस पीले पलाश का वानस्पतिक नाम ब्यूटिया मोनोस्पर्मा ल्यूटिया है और पलाश के कई हजार पेड़ों के बीच एक पेड़ इसका पाया जाता है। पीले पलाश के फूलों का औषधीय महत्त्व है वहीं इन फूलों से प्राकृतिक रंग भी बनाए जाते हैं। कोटड़ा से दस किमी दूर पथरपाड़ी ग्राम पंचायत के गऊ पिपला गाँव में सड़क किनारे एक पीले पलाश पर खिले फूलों का यह आकर्षक नज़ारा जनसंपर्क उपनिदेशक व वाईल्डलाइफ फोटोग्राफर डॉ. कमलेश शर्मा ने

Read More
उदयपुर

बेटियां होंगी एनीमिया मुक्त

पायलट प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की हुई शुरुआत उदयपुर, 14 फ़रवरी। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की बालिकाओ को रक्ताल्पता (एनीमिया) मुक्त करने हेतु जारी पायलट प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की शुरूआत सोमवार को हुई।  नोडल अधिकारी डॉ रमेश चन्द्र बैरवा ने बताया कि दूसरे चरण में  जिले के पांच राजकीय बालिका विद्यालयों सुन्दरवास, रेजीडेंसी, जगदीश चौक, अम्बामाता व सेक्टर 11 में चिकित्सक व लेब टेक्नीशियन टीम द्वारा ब्लड सेम्पल लिए गए। आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ महेश दत्त दाधीच, नोडल अधिकारी डॉ रमेश चन्द्र बैरवा, कार्यक्रम समन्वयक डॉ शोभालाल औदीच्य, सहायक निदेशक डॉ राजीव भट्ट आदि ने इन विद्यालयो का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Read More
उदयपुर

हर परिवाद में दर्ज है एक आदमी का दर्द : कलक्टर ताराचंद मीणा

कलक्टर ने की राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश उदयपुर, 14 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक परिवाद के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर देते हुए कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाला कोई भी प्रकरण सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं होता है। उस परिवाद में आम आदमी का दर्द और पीड़ा होती है। हमें जनता के इस दर्द को समझना होगा। हर जिला स्तरीय अधिकारी का यह राजकीय और नैतिक दायित्व है कि उस आदमी की पीड़ा को संवेदनशीलता से समझें और प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें। *छह माह से अधिक लंबित, तो जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई* कलक्टर ने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल राज्य सरकार की ओर से जन समस्याओं

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोमल मुनि ने किया विहार,मुमुक्षु विनय भंडारी की दीक्षा आखातीज को

फतहनगर। श्रमण संघीय उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव कोमल मुनि मसा .एवं रमेश मुनि म.सा. ने आज पावनधाम फतहनगर से चंगेड़ी की तरफ विहार किया। कोमल मुनि ने चंगेड़ी स्थानक पहुंचते ही एक धर्मसभा में मुमुक्षु विनय भंडारी के दीक्षित होने की अक्षय तृतीया तिथि की घोषणा की। धर्म सभा में फतहनगर श्री संघ अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन, चंगेड़ी श्री संघ अध्यक्ष मदनलाल कोठारी, भगवतीलाल चपलोत, मांगीलाल कोठारी,बाबूलाल कोठारी, दिनेश कोठारी, रमेश कोठारी,अशोक कोठारी एवं प्रकाश कोठारी आदि कई गणमान्य लोगों के अलावा माता-बहने उपस्थित थी।  फतहनगर पावनधाम से विहार करते समय पावनधाम संस्थान के मंत्री बलवंत सिंह हिंगड़, पूरणमल सिंयाल,कोषाध्यक्ष बाबूलाल उनिया, श्री संघ अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार जैन, पारसमल बापना, देवीलाल खेरोदिया, कंवरलाल पीपाड़ा, भगवतीलाल चपलोत सहित आदि कई गणमान्य उपस्थित थे। ...

Read More
देश प्रदेश

उपखंड अधिकारी अभिषेक गोयल नोडल अधिकारी नियुक्त

राजसमन्द । अतिरिक्त जिला कलेक्टर कुशल कुमार ने एक आदेश जारी कर आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों का ग्रुप जो जिला अध्ययन भ्रमण पर आ रहा है आगंतुक दल के नाथद्वारा हल्दीघाटी प्रवास के समन्वय के लिए अभिषेक गोयल, उपखंड अधिकारी ,नाथद्वारा को नोडल अधिकारी व कपिल उपाध्याय को कार्यवाहक तहसीलदार खमनोर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।   यह दल सड़क मार्ग द्वारा वाया चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर पहुंचेंगे तथा दिनांक 21 फरवरी को उदयपुर से सड़क मार्ग द्वारा नाथद्वारा हल्दीघाटी नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर, भ्रमण पर रहेंगे  व 23 फरवरी को माउंट आबू के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More
उदयपुर

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभाग वार समीक्षा

उदयपुर । राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर रहे हैं जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा । जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक । अधिकारियों को नियमित रूप से प्रकरणों की समीक्षा के निर्देश ।बैठक में उपस्थित नहीं रहने वाले और संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को मिलेंगे नोटिस । कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा- संपर्क पोर्टल जन समस्याओं को त्वरित और गुणवत्ता पूर्वक निपटाने का माध्यम है, समस्याओं को अटकाने का नहीं ।

Read More
उदयपुर

भ्रष्टाचारियों पर लगाम के लिए विधेयक विकल्प हो सकता

उदयपुर । राजस्थान, भ्रष्टाचार ब्यूरो कार्यालय उदयपुर एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल माध्यम से लेखन हाल आयोजित हुई, रिज्लट की घोषणा ओर प्राप्त लेखन पर विशेषज्ञों द्वारा मंथन कर कानून में सैद्धांतिक परिवर्तन से ही भ्रष्टाचारियों पर लगाम के लिए विधेयक लाने का निर्णय का प्रस्ताव सर्वसमिति डिजिटल माध्यम संपन्न हुआ। ई वेबिनार के कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार भारत में भ्रष्टाचार विकास की एक अवरूद्ध दीवार को खत्म करने के लिए प्राप्त लेखन का मंथन एवं कानून में सैद्धांतिक परिवर्तन कर नये विधयक चर्चा की । ई कार्यक्रम की अध्यक्षता डिजिटल माध्यम से प्रभाशंकर शर्मा समाजसेवी केदारीया ने की।डिजिटल माध्यम से मुख्य अतिथि हरिश्चन्दृ सिंह पुलिस निरीक्षक भ्रष्टाचार ने माध्यम से भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि अशोकानंद प्रधान सेवक -हम ...

Read More
चित्तौडगढ़

सारस्वत ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान चित्तौड़ के चुनाव निर्विरोध संपन्न

चित्तोड़गढ । सारस्वत ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ के वर्ष 2022 के चुनाव मे सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। सारस्वत ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान के सचिव ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार जोशी उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार आचार्य कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश चंद्र ओझा सचिव पद पर ओम प्रकाश जोशी एवं सह सचिव पद पर हर्ष व्यास  को समाज द्वारा निर्विरोध चुना गया। रविवार को खरडेश्वर महादेव मंदिर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार सारस्वत एडवोकेट, निर्वाचन पर्यवेक्षक सत्य नारायण ओझा, सह निर्वाचन अधिकारी राकेश व्यास एडवोकेट एवं अभिषेक ओझा ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन घोषणा प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दी। एक साधारण समारोह में समाज के देवीलाल  उपाध्याय, भगवती लाल आचार्य ,अशोक कुमार जोशी ,मोहनलाल डोलिया, ठाकुर प्रसाद जोशी , गोपाल कृष्ण ओझा, अशोक कुमार व्यास ,प...

Read More
उदयपुर

मिशन कोटड़ा में हुई मैराथन मीटिंग

उदयपुर । जिले में चलाए जा रहे मिशन कोटड़ा के तहत रविवार को कोटड़ा पंचायत समिति सभागार में दोपहर 12.30 बजे शुरू हुई संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट की मैराथन मीटिंग करीब .साढ़े सात घंटे तक चली। इस दौरान आयुक्त भट्ट ने कलक्टर ताराचंद मीणा व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में एक-एक कर सभी विभागों की समीक्षा की और कोटड़ा के संबंध में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में सभी शैक्षणिक गतिविधियां बुधवार से होगी शुरू, कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को भी मिली अनुमति

जयपुर, 13 फरवरी। देशभर के साथ प्रदेश में भी कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में गिरावट को देखते हुए गृह विभाग ने रविवार को आदेश जारी कर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के समस्त निजी एवं सरकारी विद्यालयों की कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति दे दी है। विद्यार्थियों को माता-पिता/अभिभावक की लिखित सहमति पश्चात् ही अध्ययन के लिए परिसर में आने की अनुमति होगी। ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा को निरन्तर जारी रखा गया है। गृह विभाग के आदेश 16 फरवरी, 2022 से लागू होंगे।कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूर्व में जारी समस्त दिशा-निर्देश, आदेश एवं संशोधित आदेशों द्वारा लगाए गए समस्त प्रतिबंधों को निरस्त कर दिया गया है और नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जो निम्न हैः-• सम्बन्धित संस्था प्रधान/समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रमुख/अन्य संस्थानों के संचालक/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालक आदि संस्था के स...

Read More
उदयपुर

विश्व संवाद केन्द्र चित्तौड़ प्रांत का स्थापना दिवसः सकारात्मक, रचनात्मक और तथ्यात्मक संवाद के प्रेषण की आवश्यकता:महेन्द्र सिंघल

उदयपुर, 13 फरवरी। समाज में आज सकारात्मक, रचनात्मक और तथ्यात्मक संवाद के प्रेषण की आवश्यकता है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख महेन्द्र सिंघल ने रविवार को यहां हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित विश्व संवाद केन्द्र में आयोजित संगोष्ठी में कही। विश्व संवाद केन्द्र चित्तौड़ प्रांत के 22वें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि आज प्रचार के विविध माध्यम हो गए हैं। इन माध्यमों का सदुपयोग होने के साथ साथ कई तत्व समाज को बांटने, संस्कृति को दूषित करने जैसे तथ्य भी प्रचारित कर रहे हैं। ऐसी सोच से मुकाबला करने का एकमात्र तरीका जागरूकता है। समाज जागरूक रहे और समाज व संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले तथ्य प्रचारित करने वालों को सटीक और तथ्यपरक जवाब प्रेषित करे, तब ऐसी विखंडनकारी ताकतों को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विश्व संवाद केन्द्र का उद्देश्य भी यही है कि विभिन...

Read More
देश प्रदेश

अभ्यर्थियों के हित में परीक्षाओं का समयबद्ध आयोजन जरूरी :आरपीएससी अध्यक्ष

जयपुर, 13 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह राठी ने कहा है कि आयोग राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी प्रतियोगी परीक्षाएं सुचारू रूप से समय पर आयोजित किए जाने के लिए प्रतिबद्ध है। विगत दिनों इस दिशा में विशेष प्रयास सुनिश्चित किए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और समयबद्ध तरीके से परीक्षाओं का आयोजन कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो। श्री राठी ने कहा कि इसी दिशा में आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन आयोग की ओर से जारी भर्ती कैलेण्डर के अनुसार 25 एवं 26 फरवरी, 2022 को किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार तीन चरणों में आयोजित की जाती है, इसलिए एक लंबी प्रक्रिया पूरी होने में समय लगता है, ऐसे में इसका समयबद्ध आयोजन बेहद जरूरी है। कुछ अभ्यर्थियों द्वारा यह परीक्षा स्थगित किए जाने की मा

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में 60 खनन क्षेत्रों में बजरी खनन के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति जारी

 रियल एस्टेट सहित निर्माण क्षेत्र को बड़ी राहत-एसीएस माइसं जयपुर, 13 फरवरी। राज्य में नदियों से वैध बजरी खनन हेतु 60 खनन क्षेत्रों के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति जारी हो गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि अब समूचे प्रदेश में नदियों से बजरी के वैध खनन की राह प्रशस्त हो गई है वहीं बजरी की समस्या का समाधान भी हो गया है। उन्होंने बताया कि अब राज्य स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरे होने के साथ ही प्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में बजरी का वैध खनन शुरू हो जाएगा। एसीएस माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजरी की समस्या से आमानागरिकों को राहत दिलाने के लिए निरंतर समाधान खोजने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री गहलोत के प्रयासों और दिशा-निर्देशों का ही परिणाम है कि लंबे समय से चली आ रही प्रदेश में वैध बजरी खनन की सम

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद सीपी जोशी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर जताया आभार

नई दिल्ली । चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में रेल भवन में केन्द्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रोनिक्स व सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से संबधी रेलवे एवं संचार विभाग के विभिन्न विषयों के संबध में चर्चा की। सांसद जोशी ने रेल मंत्री के साथ चर्चा के दौरान इस वर्ष के बजट में मावली-बड़ीसादड़ी आमान परिवर्तन व विद्युतीकरण, बड़ीसादड़ी-नीमच नवीन रेलमार्ग, चित्तौड़गढ़-नीमच तथा नीमच-रतलाम रेलवे दोहरीकरण, उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन व विद्युतीकरण के लिये पर्याप्त बजट आंवटीत करने के लिये धन्यवाद देते हुये आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ की रेलवे से संबधीत प्रमुख आवश्यकताओं में उदयपुर व चित्तौड़गढ़ के लिये रोजाना के यात्रीयों, कामगारों, कर्मचारीयों एवं छात्रों के लिये दैनिक उपयोग में काम आने वाली लोकल गाड़ी संख्या 59605/06

Read More