उदयपुर, 17 फरवरी । आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव सूचना प्रोद्योगिकी संचार विभाग के निर्देशानुसार उपनिदेशक शीतल अग्रवाल द्वारा गुरुवार को जिले के शहरी क्षेत्रों के 4 ई मित्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उन्होंने यहां पर दी जाने वाली सेवाओं और इस पर वसूले जाने वाले शुल्क के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण दौरान दो ई मित्रो पर सेवा शुल्क की दरें चस्पा नहीं पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया एवं नवीन सेवा शुल्क दर सूची एवं बैनर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी ईमित्रो को आम जन से निर्धारित शुल्क लेने हेतु पाबंद किया गया ।
Read MoreArchives
मावली । आज मावली ब्लॉक निष्पादन समिति की मासिक बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार मावली में किया गया! बैठक में ब्लाक के समस्त पीईईओ, प्रधानाचार्य,प्रधानाध्यापक उपस्थित हुए। सीबीओ श्री प्रमोद कुमार सुथार ने पूर्व विधायक एवं प्रधान श्री पुष्कर लाल डांगी एवं विकास अधिकारी का स्वागत किया! श्री सुथार ने श्री डागी एवं विकास अधिकारी से विद्यालय की चारदीवारी ,खेल मैदान को मनरेगा के तहत निर्माण एवं विकसित करने का आग्रह किया। एसीबीईओ श्री प्रकाश चन्द्र चौधरी ने एमडीएम,एसीबीओ श्री अंसार मोहम्मद काजी ने शाला दर्पण रैंकिंग पर चर्चा की।लेखा संबंधित जानकारी श्री आशिष कुमावत द्वारा दी गयी। बैठक में जिला स्तर से सहायक निदेशक श्री नरेंद्र टाक एपीसी श्री जालंधर सिह ,कार्यक्रम अधिकारी श्री संदीप आमेटा श्री ओम प्रकाश विश्नोई ने विभागीय गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन आर.पी श्री शिव शंकर आमेटा ने किय...
Read Moreफतहनगर । महाशिवरात्रि के अवसर पर राणेरा की पाल ढूंढिया स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रांगण में इस बार भी मेले का आयोजन नहीं होगा । नीलकंठ महादेव मंदिर विकास समिति अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी की अध्यक्षता में गत दिनों आयोजित बैठक में उक्त निर्णय पारित किया गया । गाडरी ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए भोले के दरबार में दर्शन किए जा सकेंगे ।
Read Moreउदयपुर । कलक्टर ताराचंद मीणा का मिशन कोटड़ा ।..अब कोटड़ावासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा । कलक्टर के निर्देशों के बाद 2 रोडवेज बसें होंगी प्रारंभ । आज 1 बस की हुई शुरूआत । साढ़े बारह बजे पहुंचेंगी मामेर तथा कोटड़ा से सुबह 8 बजे वापस प्रस्थान करेगी । रोडवेज महाप्रबंधक महेश उपाध्याय ने दी जानकारी । कल फलासिया से एक अन्य बस की होगी शुरूआत ।दिन में 3 बजे पहुंचेगी कोटड़ा । वापसी में देवला होकर आएगी दूसरी बस । अब तक 1 बस देवला और 2 बसे फलासिया होकर जा रही थी । कोटड़ावासियों में खुशी की लहर । मामेर में भव्य स्वागत की हो रही तैयारी ।
Read Moreरीट पर घेराव :भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय:सीपी जोशी
चित्तौड़गढ़ । सांसद सीपी जोशी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहां है कि राजस्थान की असंवेदनशील सरकार को जगाने, रीट में युवाओं को न्याय दिलाने! भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा प्रदेश डॉ. सतीश पूनिया जी समेत भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया व्यवहार अनुचित व निन्दनीय है।
Read Moreप्रतापगढ़ । भानपुरा से चौकड़ी जाते वक्त एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बंजारा समाज के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक भानपुरा में गोपाल जी मंडलोई( बंजारा ) के यहां शादी समारोह के तहत आयोजित बिंदोली में शामिल होकर रात 11:00 बजे बाद चौकड़ी के लिए निकले जहां बीच रास्ते में एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया । इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही गिरने से मौत हो गई जबकि दूसरा युवक ट्रक के साथ घिसटता हुआ 2 किलोमीटर दूर तक जा पहुंचा । दर्दनाक हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया । घटना की जानकारी भानपुरा पहुंचते ही शादी की खुशियां एक ही पल में काफूर हो गई । घर में मातम छा गया । एक युवक गोपाल जी का साला तथा दूसरा युवक शांतिलाल जी का जमाई बताया जाता है । ये दोनों मृतक चौकड़ी निवासी काका भतीजे हैं। शंकर सुपुत्र स्व. धन्ना जी चावड़ा एवं रमेश सुपुत्र स्व. गौरीलाल...
Read Moreहमीरपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद के साथ साथ समस्या वादी भी है । हमीरपुर जिले में राठ व हमीरपुर सदर सीट के प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में बुंदेलखंड में अवैध तमंचों के कारखाने लगते थे जबकि अब बुंदेलखंड के डिफेंस कॉरिडोर में बम बन रहे हैं जो दुश्मन देशों के छाती पर मूंग दलने का काम करेंगे ।
Read Moreमैं बड़ा हो गया हूं। मैं सब समझता हूं तथा निर्णय लेने की क्षमता रखता हूं। इस प्रकार की सोच रखने वाला अनुभव में माता-पिता से बड़ा नहीं हो सकता। जी हां। अतीत में झांके तो पता लगेगा कि बालक के वैवाहिक जीवन का निर्णय माता-पिता ही किया करते थे। उसके वैवाहिक जीवन को लेकर मां-बाप की सोच के आगे आज बालक की सोच अलग हो गयी है। माता-पिता क्या समझते हैं। बालक मां-बाप को इस मामले में अपने से बौना समझने लगा है। जिन मां बाप के हाथों में पला बढ़ा उन्हीं को अपने से कमत्तर आंकने लगा है। जो युवा भावनाओं में बहकर अपनी मर्जी का मालिक बनकर जीवन साथी चयन करता है उसके जीवन में सफलता की कोई गारंटी नहीं होती। मां-बाप प्रत्येक दृष्टि से सोच विचार के बाद बालक के वैवाहिक जीवन का निर्णय लेते हैं। मां-बाप का सपना यही होता है कि मेरी औलाद सुखी रहे तथा जीवन में किसी प्रकार का कष्ट नहीं आवे। वे अपने जीवन का सारा श्रम,सारा सु...
Read Moreउदयपुर, 16 फरवरी। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार सोमवार 21 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। एडीएम सिटी अशोक कुमार ने संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को स्वयं पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने, बैठक में अधीनस्थ अधिकारी को नहीं भेजने और किसी विशेष कारण में बैठक में भाग नहीं लेने वाले अधिकारियों को जिला कलेक्टर की पूर्व अनुमति लेने के निर्देश दिए है। एडीएम ने यह भी निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी बैठक से पूर्व विशेष रूप से तीस दिवस से अधिक अवधि के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें
Read Moreजयपुर, 16 फरवरी। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना बुधवार को जालोर पहुँचे जहां उन्हाेंने पूर्व मंत्री स्व. भगराज चौधरी के शिवाजी नगर स्थित निवास स्थान पर जाकर उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सहकारिता मंत्री श्री आंजना ने पूर्व मंत्री स्व. भगराज चौधरी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भगराज चौधरी ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के व्यक्ति थे। इन्होंने अपना जीवन आमजन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया तथा सदैव उनके हितों के लिए प्रयासरत रहे। इस दौरान परिवारजन सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
Read Moreफतहनगर । बुधवार को नगर के सरदार पटेल स्टेडियम में शाम 4:00 बजे होली का रोपण किया गया । रोपण से पूर्व होली का विशेष शृंगार किया गया । होली के रोपण अवसर पर द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश पालीवाल, समाजसेवी रामेश्वर लाल खंडेलवाल ,गोपाल लाल अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे । नगर का मुख्य कार्यक्रम इसी स्टेडियम में होता है ।
Read Moreउदयपुर, 16 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा बुधवार को जिले के लसाडि़या दौरे पर रहे। उन्होंने तहसील व उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां के अधिकारियों से चर्चा करते हुए उपखण्ड क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की प्रगति जानी। कलक्टर ने वहां संचालित विभिन्न प्रभागों का निरीक्षण किया और जनहित के कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलक्टर ने वहां संधारित रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलक्टर ने वहां उपकोष कार्यालय को भी देखा। सीएचसी का किया औचक निरीक्षण : लसाडिया दौरे पर पहुंचे कलक्टर अचानक ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी पहुंचे और यहां दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वहा एक स्थानीय एनजीओं के माध्यम से जारी सिविल कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्
Read Moreउदयपुर, 16 फरवरी। जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार 17 फरवरी की शाम 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। समिति के सदस्य सचिव एवं उप वन संरक्षक देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि बैठक में पर्यावरण संरक्षण, मार्बल स्लरी निस्तारण, औद्योगिक इकाइयों एवं यातायात प्रदूषण की रोकथाम, पॉलिथीन प्रतिबन्ध, चिकित्सालयों में साफ-सफाई, अवैध बजरी खनन आदि बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
Read Moreफतहनगर। बुधवार को यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय एक दिवसीय गणित व अंग्रेजी विषय की विषयवस्तु आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सोना टांक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक रामरतन कोठारी ने गणित विषय शिक्षण के साथ ही रीडिंग कैंपेन के बारे में बताया। दक्ष प्रशिक्षक शंकरलाल जाट ने अंग्रेजी विषय शिक्षण में आने वाली कठिनाइयों पर सामूहिक चर्चा के माध्यम से बताया। साथ ही स्टार कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में संकुल के अधीनस्थ विभिन्न विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं को गणित एवं अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला को संदर्भ व्यक्ति शिवशंकर आमेटा ने भी सम्बोधित किया। यह जानकारी कार्यशाला व्यवस्थापक रमेशचंद्र सेन ने दी।
Read Moreफतहनगर। निकटस्थ बड़गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को शालादर्पण रैंकिग उन्नयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार के सानिध्य में आयोजित इस कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अंसार मोहम्मद काजी ने रैंकिग उन्नयन को लेकर बिन्दुवार जानकारी दी तथा रैंकिंग सुधार को लेकर सुझाव दिए। इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बड़गांव श्रीमती सुमनबाला शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में पीईईओ चंगेड़ी मोहनलाल स्वर्णकार, ईंटाली के मनोज कुमार समदानी,खेमपुर के रामावतार,ढूंढिया के गोपाल लाल मेनारिया तथा इन पीईईओं के शाला दर्पण प्रभारी मौजूद थे। ...
Read Moreमावली । स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में सेवारत कार्मिक श्री चुन्नी लाल अहीर का जन्म दिवस वृक्षारोपण कर मनाया गया । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा-मावली कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया । गत वर्षों के पौधौं की सिंचाई कार्य एवं रख ऱखाव के साथ ही आज मंगलवार को वृक्षारोपण कर पानी पीलाने का कार्य किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में रमेश बड़गुर्जर,भगवत प्रसाद बुनकर, पृथ्वी राज सालवी, रमेश कुमारी ,पवन कुमार नागौरी,सब्बीर हुसैन मैवाती,नारायण सिंह , द्वारकेश जोशी,चुन्नी लाल अहीर सहित कार्यालय स्टाफ उपस्थिति रहे ।
Read Moreफतहनगर । डबोक में मंगलवार को शाला दर्पण की कार्यशाला का आयोजन किया गया । ब्लॉक रैंकिंग उन्नयन को लेकर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी अंसार मोहम्मद काजी सहित अन्य अधिकारियों ने शाला दर्पण प्रभारियों एवं संस्था प्रधानों को मार्ग दर्शन प्रदान किया । बुधवार को बड़गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी ऐसी ही कार्यशाला का आयोजन होगा ।
Read Moreचित्तौड़गढ़। राजस्थान मे ंअध्यापक पात्रता परीक्षा रीट के एग्जाम मे ंहुई धांधली और इसकी सीबीआई जांच हो उसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर मे ंप्रदर्शन किया। भाजयुमो जिला प्रवक्ता उदय सिंह चटावटी ने बताया कि जयपुर मे ंभाजपा मुख्यालय के बाहर रीट एग्जाम की सीबीआई जांच को लेकर पूरे राजस्थान से कार्यकर्ता एकत्रित हुए। चित्तौड़गढ़ से भी युवा मोर्चा की टीम ने पूर्व जिलाअध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह रूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी के नेतृत्व मे ंप्रदर्शन मे ंभाग लिया। सर्व प्रथम मुख्यालय के बाहर भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुणसिंह और प्रदेशअध्यक्ष सतीश पूनिया सहित प्रमुख पार्टी नेताओं ने आए हुए सभी मोर्चा ,पार्टी के पदाधिकारी को संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में मांग की कि रीट की परीक्षा रद्द करना अपने आप ने साबित करताहै कि इस परीक्षा मे ंधांधली हुई है और इसमें इस परीक्षा के आ...
Read Moreजयपुर। रीट धांधली मामले की सीबीआई जांच की मांग के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज विधानसभा घेराव के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री अरुण सिंह, भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद गण, विधायक गण समस्त प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया ।
Read Moreफतहनगर। समिधा संस्थान निदेशक चन्द्र गुप्त सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार गायत्री सेवा संस्थान के सहयोग एवं मार्गदर्शन से समिधा संस्थान सालेरा खुर्द के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय बाल सरंक्षण समिति की बैठक एवं क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता जिला प्रमुख सुश्री ममता कँवर पँवार थी जबकि अध्यक्षता प्रधान पुष्करलाल डांगी ने की। विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह चूंडावत एवं मुख्य वक्ता के रूप में बाल आयोग सदस्य डॉ शैलेन्द्र पंड्या मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य बाल आयोग सदस्य डॉ शैलेन्द्र पंड्या ने कहा कि उदयपुर जिले में कार्यरत संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से श्रेष्ठ कार्य किया जा रहा है एवं यह अन्य जिलों को बेहतर कार्य की प्रेरणा देता है। जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार ने कहा कि बाल संरक्...
Read More