फतहनगर - सनवाड

महिला मोर्चा ने भाजपा नेता कल्याण सिंह पोखरणा की शादी की सालगिरह मनाई

फतेहनगर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पूर्व नगरपालिका चेयरमैन एवम वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता कल्याण सिंह पोखरना और काकी जी की 49 वी शादी की सालगिरह केक काटकर मनाई । महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल ,महिला मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री लीला , फतहनगर सनवाड महिला मोर्चा महामंत्री चित्रा  त्रिवेदी, उपाध्यक्ष शाहिदा बानू व मंत्री पुष्पा साहू की उपस्थिति रही ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में आज मेडिकेयर का शुभारंभ

फतहनगर । सनवाड़ में आज मेडि केयर डायग्नोस्टिक सेंटर एंड डिजिटल एक्सरे का शुभारंभ होने जा रहा है ।  सरकारी अस्पताल के सामने आरंभ होने वाले इस मेडिकेयर सेंटर पर अत्याधुनिक मशीनों एवं अनुभवी विशेषज्ञो की सेवाऐं उपलब्ध रहेगी । टीम मेडिकेयर के अतुल वजुवावत तथा शुभम अग्रवाल ने बताया कि इस केन्द्र पर विभिन्न जाँचों की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

Read More
उदयपुर

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करें प्रभावी प्रयास: आयुक्त भट्ट

उदयपुर, 21 फरवरी। संभाग स्तरीय महिला समाधान समिति की त्रैमासिक बैठक सोमवार को संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्तालय सभागार में सम्पन्न हुई।् संभागीय आयुक्त ने महिला अधिकारों की सुरक्षा के लिए सतत् प्रभावी प्रयास करने के साथ ही नियमित ब्लॉक स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठकों के आयोजन पर बल दिया। उन्होंने जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जिला महिला समाधान समिति में ब्लॉक स्तरीय समितियों की बैठकों की नियमित मॉनिटरिंग करने संबंधी निर्देश भी प्रदान किये। उन्होंने प्रत्येक उपखण्ड एवं जिला मुख्यालय पर महिला रिसोर्स सेंटर की स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही करने एवं त्रिस्तरीय महिला समाधान समिति, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र व वन स्टॉप सेन्टर के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश प्रदान किये। महिला अधिकारिता उप निदेशक को महिला हिंसा के प्रभावी रोकथाम के लिये

Read More
देश प्रदेश

आरपीएससी : प्रवक्त – भौतिकी के साक्षात्कार 11 मार्च को किया जाएंगे आयोजित

जयपुर, 21 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को प्रवक्ता-भौतिकी (तकनीकी शिक्षा विभाग) 2020 परीक्षा के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया। सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार साक्षात्कार 11 मार्च 2022 को आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार पत्रों को आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिया जाएगा। लाने होंगे मूल दस्तावेज व 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति अवश्य साथ लाएं। इनके अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार दिनांक से 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट आवश्यक रूप से आयोग में प्रस्तुत करनी होगी। साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थीयों द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वार

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद सीपी जोशी ने तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

चित्तौड़गढ । आज चित्तौड़गढ़ में केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जयपुर द्वारा आयोजित सरकार की योजनाओं व आजादी का अमृत महोत्सव, नया भारत, संकल्पित भारत, सशक्त भारत पर आयोजित तीन दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिव्य भारत की झलक दिखाई देती है। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, प्रधान देवेंद्र कँवर भाटी एवं विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे ।

Read More
देश प्रदेश

पहनना ही होगा स्टैंडर्ड हेलमेट, जांच व कार्यवाही के लिए भी बनेगा कैलेंडर

जयपुर, 21 फरवरी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह ओला ने बताया कि प्रदेशभर में अब बिना आईएसआई मार्क (नॉन स्टैंडर्ड) वाले हेलमेट बेचने वालों और उपयोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और पुलिस विभाग द्वारा जल्द ही सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। हालांकि इस अभियान से पहले विशेष अभियान चलाकर हेलमेट निर्माताओं और वाहन चालकों को स्टैंडर्ड हेलमेट ही उपयोग में लेने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री श्री ओला की अध्यक्षता में सोमवार को परिवहन भवन में स्टैंडर्ड हेलमेट ही उपयोग में लाने और नॉन स्टैंडर्ड पर कार्यवाही करने के संबंध में अहम बैठक हुई। इसमें श्री ओला ने परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही और जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देश दिये।श्री ओला ने कहा कि दोपहिया वाहनों की सड़क दुर्घट...

Read More
चित्तौडगढ़

सीपी जोशी ने सांवलियाजी में निर्मित लेजर लाइट सिस्टम का किया अवलोकन

मंडपिया ।  भारत सरकार के आध्यात्मिक सर्किट में सम्मिलित होने के बाद मेवाड़ के तीर्थ स्थल श्री सांवलिया जी में निर्मित लेजर लाइट एंड साउंड वाटर शो, केफेटेरिया, टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर, पर्यटक लॉकर रूम व सुविधाओं का निरिक्षण किया। शीघ्र ही इस योजना की सुविधा क्षेत्र के लोगो को मिलेगी। साथ में कपासन विधायक अर्जुन लाल जी जीनगर, सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैयादास जी वैष्णव, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन जी गाडरी व पार्टीपदाधिकारी।

Read More
मावली

श्री माली का मावली स्टेशन पर किया स्वागत

मावली । इंटक के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली को श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर मावली जंक्शन प्लेटफार्म पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कर्ताओ ने श्रीमाली का मेवाड़ी पगड़ी ,माल्यार्पण एवम उपरना भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश चेचानी ,शंकर लाल जिनावत ,बसन्त कुमार त्रिपाठी ,सतीश मेहरा ,शंकर दास वेरागी ,मनीष खत्री ,अकरम हूसेन, मुंशी खान , मांगी लाल टेलर ,इकबाल भाई एवम लफिस खान उपस्थित थे।

Read More
देश प्रदेश

योगी की सभाओं में जनसैलाब

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं में इन दिनों जनसैलाब उमड़ रहा है । पीलीभीत में ऐसे ही जनसैलाब को देखकर योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि "जनपद पीलीभीत के राष्ट्रवादी जनमानस ने दंगावादियों और भ्रष्टाचारियों की ऐतिहासिक पराजय की पटकथा लिख दी है। यहां का अगाध जन समुद्र भाजपा की विजय की गर्जना कर रहा है।

Read More
चित्तौडगढ़

कमल मुनि “कमलेश ” का होली चातुर्मास चित्तौड़गढ़ में होगा

फतहनगर। 18 राज्यो में राजकीय अतिथि का दर्जा प्राप्त,देश में 750 से अधिक गौ शालाओं को संचालित कराने के प्रेरणास्रोत,संत साध्वियों के विहार हेतु विहार धामों के निर्माण के प्रेरक,श्रमण संघीय राष्ट्रीय मंत्री,चित्तौड़गढ़ में अहिँसा सर्किल के प्रणेता, समाज की एकता के सूत्रधार, राष्ट्रसंत पूज्य गुरुदेव कमल मुनि कमलेश म.सा. आदि ठाणा का होली चातुर्मास खातर महल में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान चित्तौड़गढ़ को प्राप्त हुआ है। फतेहपुर राजसमंद में श्री संघ अध्यक्ष हस्तीमल चोरड़िया, मंत्री अजीत नाहर, पूर्व अध्यक्ष सुरेश मेहता,प्रचार मंत्री सुधीर जैन,संगठन मंत्री राकेश सेठिया ने श्री संघ की ओर से गुरुदेव के श्रीचरणों में होली चातुर्मास हेतु विनती प्रस्तुत की जिसे प्रवचन सभा में स्वीकृति प्रदान की गई। हर्ष हर्ष जय जय के जयकारों के बीच स्वीकृति प्राप्त कर चित्तौड़गढ़ जैन समाज को ये सौभाग्य प्राप्त ह...

Read More
देश प्रदेश

चंबल नदी में गिरी बारातियों से भरी कार, दुल्हे सहित नौ की मौत

कोटा ।  राजस्थान के कोटा में रविवार सुबह  बड़ा हादसा हुआ ।  दूल्हे समेत नौ बारातियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार कार चंबल नदी में गिर गई । हादसे में सभी की मौत हो गई । घटना नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर हुई । सूचना मिलते ही पुलिस और निगम के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची । रेस्क्यू अभियान चलाया गया । नदी में डूबे सभी लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं । राजस्थान सरकार ने कोटा में कार के चंबल नदी में गिरने से हुए हादसे के प्रत्येक मृतक के आश्रित को ₹200000 एवं एक परिवार से दो या अधिक मृतकों पर अधिकतम ₹500000 की सहायता देगी ।

Read More
देश प्रदेश

मेड इन इंडिया पुस्तक पर चर्चाःयह किताब भारतीयों के जीवन के विविध पहलुओं की मजेदार खोज है

जयपुर। भारतीय रेलवे लेखा सेवा की अधिकारी तारिका रॉय और भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी सौम्या गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई पुस्तक 'Mad(e) in India' पर आईएएस लिटरेरी सोसायटी राजस्थान द्वारा वर्चुअल इंटरेक्शन सेशन के माध्यम से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन आईएएस श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने किया। तारिका रॉय और सौम्या गुप्ता की यह पहली किताब है। तारिका रॉय ने अपनी किताब पर चर्चा करते हुए बताया कि यह पुस्तक हमारे देश भारत और भारतीयों की आदतों, रहन-सहन, आचार-व्यवहार और यहां की संस्कृति और परंपराओं के मजेदार पहलुओं की खोज है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय इस किताब से खुद को जोड़ सकता है। यह पुस्तक बताती है कि हम एक व्यक्ति और एक राष्ट्र के रूप में कौन हैं, हमारी विचित्रता, अंधविश्वास, असंख्य देवी-देवता और पवित्र पुरुष, हमारे भीड़-भाड़ वाले शहर और सड़कें, फिल्मी सितारों और फिल्मी शैली के साथ हमारा ज

Read More
फतहनगर - सनवाड

आवरीमाता शक्ति पीठ पर सभागार की नींव भराई का हुआ शुभारंभ

फतहनगर। यहां के प्रमुख शक्तिपीठ आवरी माता मंदिर पर रविवार को सभागार की नींव भराई का शुभारंभ प्रातः 9बजे किया गया। इस अवसर पर पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने विधि विधान से मुहूर्त करवाया। इस अवसर पर माताजी के सेवक हीरा लाल, शंकरलाल, अंबालाल संरक्षक मुकंद सिंह राणावत, मंदिर विकास कमेटी अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ललित पालीवाल, निर्माण कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गौड़,पूर्व पार्षद कल्याणसिंह पोखरना, क्षेत्रीय पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, रितु अग्रवाल, निर्भय कोठारी, बिहारीलाल अग्रवाल, बंशीलाल कुमावत आदि धर्मप्रेमी मौजूद थे। ...

Read More
उदयपुर

कल श्रीमाली का उदयपुर आगमन पर होगा स्वागत

उदयपुर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक)के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने के पश्चात प्रथम बार जयपुर से उदयपुर आगमन पर उनका स्वागत एवं राज्य सरकार के प्रति आभार समारोह का आयोजन सोमवार 21 फरवरी दोपहर 1 बजे सहेली मार्ग,चेतक सर्कल सूचना केंद्र सभागार में इंटक की यूनियनों के तत्वावधान में होगा। श्रीमाली दोपहर 12.30 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेंगे जहां से इंटक व कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें रैली द्वारा सभा स्थल तक लाएंगे। मुख्य समारोह सूचना केंद्र में होगा जिसमें इंटक व कांग्रेस के नेतागण व कार्यकर्ता एवं प्रमुख बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे। उक्त जानकारी राजस्थान इंटक के महासचिव नारायण गुर्जर ने दी। ...

Read More
देश प्रदेश

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय: तीन वर्ष का सेवा विस्तार करवाकर और अपनी साधन सुविधाए बढाना चाहते हैं कुलपति

सेवा निवृत्ति में मात्र दो सप्ताह शेष उदयपुर। मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी पर प्रबंध मंडल की बैठक की आड़ में मनमाने निर्णय करवाने के आरोप लगाए हैं। उक्त निर्णय विद्या परिषद की बैठक में थानवी की अध्यक्षता में लिए जा चुके हैं। जोशी ने आरोप लगाया कि कुलपति के नियोक्ता राज्यपाल के बनाए नियमों को ताक में रख हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति ओम थानवी चाहते हैं कि वे कुलाधिपति से बगैर पूछे देश भर में राजकीय खर्चे पर यात्रा करें और उनके लिए उच्च गुणवत्ता और खास किस्म के दो चौपहिया वाहन उनकी सेवा में हो। हवाई जहाज की यात्रा भी करें तो बिजनेस क्लास की । पत्रकारिता में नैतिकता और मूल्यों की बात करने वाले कुलपति 21 फरवरी को होने वाली प्रबंध मण्डल की बैठक में स्वयं की अध्यक्षता में ये प्रस्ताव पारित कराने ...

Read More
उदयपुर

कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 22 को

उदयपुर। जिले के 11 ब्लॉक में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में आगामी 22 फरवरी को कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एडीपीसी वीरेंद्र सिंह यादव के अनुसार राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के आदेशों की पालना में यह कार्यक्रम जिले के गिर्वा, भींडर, झाड़ोल, कोटड़ा, मावली,सराड़ा,सेमारी, सलूम्बर,खेरवाड़ा, गोगुन्दा तथा सायरा ब्लॉक में स्थित समस्त केजीबीवी में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रातः 11 बजे समस्त केजीबीवी में पुष्पांजलि के साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी जिसमें कस्तूरबा गाँधी के व्यक्तित्व और कृतित्व से समस्त छात्राओं को रूबरू करवाया जाएगा। ...

Read More
उदयपुर

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कल उदयपुर आएंगे

उदयपुर। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार 21 फरवरी के दोपहर 2.45 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे वे दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के पश्चात 23 फरवरी की रात्रि 8.15 बजे वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे ...

Read More
उदयपुर

फतहसागर पाल पर हुआ सामूहिक सूर्यनमस्कार

उदयपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत रविवार को सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम शहर की फतहसागर झील के पाल पर आयोजित हुआ। यह आयोजन राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, पतंजलि योग समिति एवं भारत विकास परिषद मेवाड़ के संयुक्त तत्ववाधान में हुआ। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि जिला अध्यक्ष मुकेश पाठक, कार्यक्रम संयोजक योगी अशोक जैन, सहसंयोजक जिग्नेश शर्मा, प्रेम जैन, योग एक्सपर्ट शुभा सुराणा एवं लक्ष्मी मीणा ने सूर्यनमस्कार के 13 चक्र का मंत्रों के साथ अभ्यास करवाय। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद मेवाड़ के अध्यक्ष प्रशांत व्यास जिला मदन लाल, योग साधक सुरेश पालीवाल, कृष्णा पालीवाल, सुरेश व्यास, भावना व्यास, दरब सिंह बघेल, उमेश माहेश्वरी हनुमान प्रसाद जिंदल आदि का सहयोग रहा। ...

Read More
उदयपुर

आईसीडीएस आयुक्त ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, महिलाओं -बालकों से जुड़ी योजना पर की चर्चा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

उदयपुर। समेकित बाल विकास सेवाऐं राजस्थान की आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया की अध्यक्षता में रविवार को जिले के बाल विकास परियोजना अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक सर्किट हाउस उदयपुर में आयोजित हुई। जिले में एनिमिया नियंत्रण के संबंध में चर्चा के दौरान आयुक्त ने निर्देष दिये कि बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रति परियोजना 5 आंगनवाडी केन्द्रों पर बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं की खून की जांच करवाई जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करे ताकि जिले में एनिमिया की स्थिति का अवलोकन किया जा सके। उन्होंने किराए मे संचालित आंगनवाडी केन्द्रों के किराया निर्धारण हेतू नवीन जारी दिशा निर्देशों अनुसार पालना सुनिश्चित करने के निर्देष दिए। आयुक्त ने पंजीकृत दिव्यांग एवं पालनहार के लिए जो बच्चे नामांकित है, उनमें पात्रता वाले बच्चों को भी आंगनवाडी केन्द्रों से लाभान्वित करने की बात कही। अल्पसंख्यक पर चर्चा के दौरान उन्होंन...

Read More
उदयपुर

प्रधान मुख्य वन संरक्षक पांडे ने महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान का किया निरीक्षण

उदयपुर। वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक-हाफ वन बल प्रमुख दीपनारायण पांडे(ने रविवार को वन क्षैत्र गमधर और अम्बेरी में संचालित महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान, फूलों की घाटी का निरीक्षण किया । उन्होंने वन सुरक्षा समिति के सदस्यों से पार्क के संचालन एवं एडवंेचर्स गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समिति द्वारा बताया गया की ग्राम अम्बेरी के 25 अनुसूचित जनजाति के महिला एवं पुरूष द्वारा पार्क के संचालन में भागीदारी निभाई जा रही है एवं उनको रोजगार प्राप्त हो रहा है। समिति एवं स्थानीय अधिकारियांें द्वारा बताया कि विगत तीन वर्षों में लगभग 1,40000 ट्यूरिस्ट भ्रमण कर चुके है। पार्क में स्थापित इन्टरप्रिेटेशन सेन्टर जिसमें अरावली के बीजों, पार्क में पाये जाने वाले वनस्पतियों एवं वन्यजीवों के प्रदर्शन बोर्ड लगाये गये र्है। महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान में लगाये गये टॉल प्लान्ट जिसमें मुख्...

Read More