जयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में रीट परीक्षा जुलाई 2022 में कराये जाने की घोषणा की है। उसी क्रम में रीट परीक्षा जो कि केवल पात्रता परीक्षा होगी, 23-24 जुलाई, 2022 को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जायेगी। अध्यापक लेवल-1 व लेवल-2 के कुल 62,000 पदों पर भर्ती की जानी है जिसमें से लेवल-1 के 15,500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। डॉ कल्ला ने बताया कि अध्यापक लेवल-1 के 15,000 तथा लेवल-2 के 31,500 अर्थात् कुल 46,500 नये पदो के लिए उक्त भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। लेवल-2 की रद्द हुई रीट परीक्षा के अभ्यर्थियों से पुनः आवेदन शुल्क नहीं लिया जावेगा। रीट परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की पुनः प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी। उक्त प्रतियोगी परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर
Read MoreArchives
मावली । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट भाषण में 2004 के बाद लगे सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त करने के लिए पूर्व विधायक व वर्तमान मावली प्रधान श्रीमान पुष्कर लाल डांगी से मिलकर आभार जताते हुए उन्हें साफा, उपरणा ओढ़ाकर व मुंह मीठा कर समान्नित किया गया।राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल जाट , महामंत्री दिनेश बोरीवाल ,हिम्मत सिंह राव,उपाध्यक्ष हरिदेव विश्नोई ,समन्वयक राकेश विद्रोही ,कोषाध्यक्ष किशन पूर्बिया ,हिरा लाल गुर्जर ,मुक्तानंद शर्मा ,मोहन डांगी , सुख लाल डंगी ,गहरी लाल डंगी ,विनोद प्रताप सिंह आदि ने सम्मानित किया ।
Read Moreउदयपुर । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के *जिलाध्यक्ष-भेरूलाल तेली* एवं *जिलामंत्री-चन्दनमल बागड़ी* ने बताया कि राज्य में 2004 के बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों को नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय लंबे समय से आंदोलन,धरना प्रदर्शन तथा राज्य व्यापी आंदोलन के जरिये सरकार का ध्यान आकर्षित कर मांग करता रहा। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामंत्री श्री अरविंद व्यास ने बताया कि संगठन द्वारा राजस्थान सरकार के अधिकारियों से समय समय पर हुई वार्ता में नवीन पेशन के स्थान पर पुरानी पेंशन देने की मांग को संगठन प्रमुखता से उठाता रहा। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष श्री सम्पतसिंह ने बताया कि संगठन हमेशा शिक्षक हितों के मुद्दों के साथ पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद, विधायकों को ज्ञा...
Read Moreउदयपुर । दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड फिल्म की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस पीस अवार्ड 2022 से सम्मानित मॉडल डॉक्टर दिव्यानी कटारा का आज उदयपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया उनके स्वागत हेतु एयरपोर्ट पर परिवारजन सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक मनीषा भटनागर, तंबाकू एवं फ्लोरोसिस कार्यक्रम समन्वयक सोनिया चौहान एवं सपना चौधरी सहित मीडिया कर्मी एवं उनके फैंस मौजूद रहे। एयरपोर्ट से सीधा कलेक्टर आवास पहुची मॉडल दिव्यानी कटारा का वहाँ पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी एवं कोटड़ा सीडीपीओ गरिमा उपाध्याय द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि आदिवासी अंचल के एक छोटे से गांव की रहने वाली व मॉडलिंग के क्षेत्र में कई मुकाम हासिल कर चुकी यूथ आइकॉन डॉ दिव्यानी कटारा को उदयपुर जिले के आदि...
Read Moreफतहनगर । फतहनगर थाना क्षेत्र में दो-तीन लोगों ने ऑनलाइन लोगों से ठगी कर एक व्यावसायिक फर्म के खाते में दो करोड़ से अधिक रुपया मंगवाकर कई लोगों से ठगी की है । मामले में जब फर्म के खाते से दो करोड़ निकल गए तो जिस महिला के नाम पर यह बैंक खाता था उसने कुछ लोगों के खिलाफ उसके खाते से दो करोड़ निकलवाने का मामला दर्ज करवाया है ।
Read Moreपाली। पाली सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को कपोल कल्पित घोषणाओं का आधार बताया। सांसद ने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा राजस्थान का जो बजट पेश किया गया है, वो इस सरकार के पिछले बजटों की तरह मात्र घोषणाएं करके भूल जाने वाला ही बजट है। पिछले तीन साल से यह सरकार बजट में सिर्फ और सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं करके वाह-वाही लूट रही हैं। अभी तक पिछली बजटों की घोषणाएं भी धरातल पर दिख ही नहीं रही है। पाली जिले के लिए घोषित पिछली घोषणाएं जो कि सड़क, अस्पताल, पर्यटन आदि के लिए थी, वो भी धरातल पर नहीं आई है। पानी की त्वरित समस्या के लिए मैंने जोधपुर-रोहट-पाली हेतु नई पाइप स्वीकृत करने पर कई बार ध्यान आकर्षित किया, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। सांसद चौधरी ने कहा कि वहीं कांग्रेस ने सत्ता में आते ही 10 दिनों के भीतर संपूर्ण किसान कर्जमाफी का वादा किया था। अब तो...
Read Moreउदयपुर। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा) जिला इकाई उदयपुर ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार का वर्ष 2004 से नियुक्त राज्य कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना लागू करने के फैसले का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया है। रेसा के जिलाध्यक्ष डॉ.नरेन्द्र टांक ने कहा कि इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा, भविष्य सुरक्षित होगा। राजस्थान सरकार के इस फैसले से अन्य राज्यों में भी कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। बजट घोषणा में पुरानी पेंशन लागू करने के अभूतपूर्व और ऐतिहासिक फ़ैसले से सभी कर्मचारियों/शिक्षकों में खुशी की लहर हैं। साथ ही सभी माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करने एवं 2000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने से स्थानीय नागरिकों को फायदा होगा। संगठन पुनः इन कर्मचारी व जनकल्याणकारी निर्णय पर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री गहलोत का आभार प्रकट कर...
Read Moreचित्तौड़गढ़ 23 फरवरी/राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया राजस्थान का बजट केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य सरकार ने अपने नाम से पेश किया है यह केवल वाह वाही लूटने का प्रयास है। उपरोक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहीं। सांसद जोशी ने कहा कि सरकार ने अपने इस कार्यकाल के पहले और दूसरे साल में जो बजट में घोषणा की आज भी वह या तो शुरू नहीं हुई है और कुछ शुरू होने के प्रयास में है तो वह गति नहीं पकड़ पाई। केंद्र प्रवर्तित योजनाओं को अपने नाम से राज्य सरकार ने पेश करने का प्रयास किया मनरेगा से लेकर कृषि बजट में पेश की गई अधिकांश योजनाएं केंद्र सरकार की योजनाओं का ही अंश है इसी प्रकार पर्यटन, स्वच्छ भारत मिशन, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के लिए और हर घर जल के लिए स्वच्छ जल मिशन भी भारत सरकार की ही योजना का हिस्सा है। ...
Read Moreजादुगर का जादुयी, तथ्यहीन व,विजनविहिन घोषणाओ का पुलिंदा,पिछले बजटों की तरह मात्र घोषणाएं करके भूल जाने वाला ही बजट हैः अर्जुनलाल जीनगर
चितौडगढ़। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किये बजट पर प्रतिकिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया बजट तथ्यहीन व विजन विहिन घोषणाओ का पुलिंदा है। इसमे न तो कोई विजन है न ही तथ्यात्मक रुप से सही है। बजट को कपोल कल्पित घोषणाओं का आधार बताया। गहलोत सरकार द्वारा राजस्थान का जो बजट पेश किया गया है वो इस सरकार के पिछले बजटों की तरह मात्र घोषणाएं करके भूल जाने वाला ही बजट है। पिछले तीन साल से यह सरकार बजट में सिर्फ और सिर्फ बड़ी.बड़ी घोषणाएं करके वाह.वाही लूट रही हैं। अभी तक पिछली बजटों की घोषणाएं भी धरातल पर दिख ही नहीं रही है। 2021 मे 2.08 हजार करोड़ व्यय घोषित किया वही 2022 मे 2.15 हजार करोड़ 2023 मे 2.33 हजार करोड़ व्यय घोषित किया है । लेकिन वर्तमान मे कि गयी घोषणाएं क्या 13000 करोड़ मे पुरी हो पायेगी । पिछले बजट मे कि गयी जनता क...
Read Moreमावली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट में पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा करने पर कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ मावली ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल जाट व दिनेश बोरीवाल के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मचारियों ने मावली चौराहे पर पटाखे फोड़ कर एवं मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया । इस अवसर पर हिम्मत सिंह आसोलिया,हिम्मत सिंह राव,हरिदेव बिश्नोई,,पवन खटीक ,वगताराम चौधरी,पंकज चौधरी , जगदीशचन्द्र जाट, हरचंद राम मेघवाल, राजेन्द्र महिया ,विनोद जाट, कविन्द्र शर्मा शर्मा ,मुक्तानंद शर्मा हीरा लाल गुर्जर ,पंकज शर्मा, निर्भय सिंह ,हरीश दाधीच ,,महेश विजयवर्गीय ,अनिल आमेटा ,निरंजन मीणा,वीरेन्द्र आंजना सहित सभी शिक्षक साथियो ने मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बज...
Read Moreजयपुर । राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत का मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगो जिसमें वित्त विभाग के आदेश दिनांक 30.10.2017 के आदेश मे परिवर्तन कर ए. सी. पी.पर आगामी पदौन्नती पद की ग्रेट पे का चयनित वेतनमान का लाभ दिया जायेगा, एन. पी.एस. के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना की बहाली, मंत्रालय कर्मचारियों के पदौन्नती के पदो का पुर्नगठन को बजट घोषणा बर्ष 2022-2023 में शामिल कर मंत्रालयिक कर्मचारियों की लम्बे समय से चल रही वेतन विसंगति की मांग पर जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है उस पर आभार एवं धन्यवाद अर्पित किया है*. *महासंघ के प्रदेश महामंत्री विरेंद्र दाधीच, टि्व्यूनल चेयरमैन कमलेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष यतेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, विजय सिंह राजावत, सतवीर सिंह राजावत, मुकेश मुदगल...
Read Moreउदयपुर। पीसीपीएनडीटी की समीक्षा बैठक में आदिवासी अंचल में घटते लिंगानुपात पर कलेक्टर ताराचंद मीणा हुए चिंतित । गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम हुआ लिंगानुपात । कलक्टर मीणा ने विभागीय अधिकारियों को लिंगानुपात में सुधार के दिये निर्देश । जागरूकता गतिविधियों के संचालन को कहा ।कलक्टर ने जनजाति अंचल की पहली मॉडल डॉ. दिव्यानी कटारा को बनाया ब्रांड एंबेसडर । राष्ट्रीय स्तर पर 15 से अधिक मॉडलिंग अवार्ड जीत चुकी है डॉ. दिव्यानी । कलक्टर ने कहा-जागरुकता गतिविधियों में लें डॉ. कटारा का सहयोग ।
Read Moreमावली । उदयपुर जिले के मावली उपखंड के मुख्य चौराहे पर एक व्यक्ति शराब की लत में बेहोश हालत में पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू किया गया। समाजसेवी ललित नारायण आमेटा के अनुसार भगवान लाल जाट पैरानीगल वालंटियर विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के द्वारा मावली मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति बेहोश हालत में पाया गया तो 100 नंबर पर फोन करने पर पुलिस थाना मावली के अधिकारी के नंबर दिए और उनको सूचना देने के लिए बोला। भगवान लाल द्वारा पुलिस थाना मावली को फोन किया जिस पर प्रशासन मौके पर पहुंचकर आदमी का रेस्क्यू कर आमजन को आने जाने में राहत पहुंचाई।
Read Moreउदयपुर। विदेश मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर की ओर से अमृत महोत्सव के तहत 7 दिनों का सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय झालाना डूंगरी परिसर में 21 फरवरी से 27 अप्रेल तक आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्रीमती नीतू एस. भगोलिया आईएफएस ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा क्रिकेट मैच का आयोजन, योगा, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी, पौधारोपण फैंसी ड्रेस आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह के अंतिम दिन 27 फरवरी को जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा के मुख्य अतिथ्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
Read Moreउदयपुर। दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड फिल्म्स की ओर से मुम्बई के अंधेरी स्थित होली-डे इन मे आयोजित समारोह में देश की प्रथम आदिवासी मॉडल डॉ. दिव्यानी कटारा को ‘नेताजी सुभाषचंद्र बॉस नोबेल पिस अवार्ड- 2022‘ से सम्मानित किया गया। संस्था के फाउंडर चेयरमैन कल्याण जाना ने बताया कि डॉ. दिव्यानी को उनके सर्वश्रेष्ठ कार्याे, 18 अवार्ड व मॉडलिंग क्षेत्र के टाइटल प्राप्त करने पर यूथ फेस आइकन ऑफ द ईयर-2022 के लिए यह अवार्ड दिया गया। दिव्यानी को यह अवार्ड पीएम मोदी की तरह हूबहू दिखने वाले एक्टर व समाजसेवी विकास महांते, आचार्य पुनीत गिरी, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी ने प्रदान किया। इस अवार्ड को पाकर डॉ. दिव्यानी राजस्थान की सबसे पहली कास्टिंग डायरेक्टर और सबसे ज्यादा अवार्ड प्राप्त कर यूथ फेस बन गयी है। डॉ. दिव्यानी ने कल्याण जाना और भैरू जैन का आभार जताया। समारोह में रंजन कुमार, अरुण बक्शी, नि...
Read Moreजनजाति क्षेत्र के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास में होगी पढ़ाई, शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने वर्चुअल समीक्षा बैठक की
उदयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग में 123 विद्यालय एवं छात्रावासों में 6 करोड़ 40 लाख के स्मार्ट क्लास विकसित कर पढ़ाई कराई जाएगी। शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने मंगलवार को राइजटेक जयपुर एवं औरंगा आईटी सोल्युशन के निदेशक रंजन आहूजा एवं प्रबंध निदेशक मनोज तिवारी द्वारा प्रस्तुतिकरण को सहमति दी और इसका उपयोग सुनिश्चित करने हेतु निर्देश प्रदान किए। इसके अंतर्गत सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है वह शीघ्र ही स्मार्ट क्लास इंस्टॉलेशन का शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस हेतु विद्यालय व छात्रावासों के शिक्षकों, अधीक्षकों व प्रत्येक कक्षा के 5 विद्यार्थियों को संचालन का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 30 एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल विद्यालयों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। वर्चुअल बैठक में शासन सचिव ने की समीक्षा आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने बताया कि शासन सचिव की अध्यक्षता में समस्त विद्यालयों व छा...
Read Moreसनवाड़ के बाशिन्दों को मिली मेडिकेयर डायग्नोस्टिक सेन्टर एण्ड डिजिटल एक्स रे की सुविधा,
फतहनगर। सनवाड़ के लोगों को अब जांच के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। पिछले दिनों समाजसेवा के तहत राकेश मानव सेवा संस्थान ने एम्बुलैंस का लोकार्पण कर सुविधा मुहैया करवाई वहीं मंगलवार को चिकित्सा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आज अस्पताल के ठीक सामने मेडिकेयर डायग्नोस्टिक सेन्टर एण्ड डिजिटल एक्स रे का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समाजसेवी उदयपुर निवासी शांतिलाल जैन, गणपतलाल स्वर्णकार,डॉ.नरेन्द्र भाटी,डॉ.रविन्द्र गोयल एवं डॉ.महेश वजुवावत के कर कमलों से फीता काट कर किया गया। इससे पहले संचालक अतुल जैन व शुभम अग्रवाल ने अतिथियों की अगवानी एवं स्वागत किया। जैन व अग्रवाल ने यहां उपलब्ध सुविधा की सभी को जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,पार्षद विनोद यादव,सुनील मून्दड़ा,पूर्व पार्षद अशोक जैन फोटोग्राफर,पुरूषोत्तम मोर, अजय मोर,अशोक मोर,बीमा निगम के अनिल दाखेड़ा,राज कुम...
Read Moreउदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा मंगलवार को लेकसिटी में पर्यटकों की पसंदीदा जगह सहेलियों की बाड़ी पहुंचे और यहां के अलग-अलग भागों का निरीक्षण कर जानकारी ली व दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल हालात सुधारने के निर्देश दिए। गिर्वा एसडीओ सलोनी खेमका और अन्य अधिकारियों के साथ आज अपराह्न सहेलियों की बाड़ी पहुंचे कलक्टर मीणा ने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ की। उन्हें पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि उदयपुर आने वाला हर पर्यटक सहेलियों की बाड़ी अवश्य ही आता है तो उन्होंने आश्चर्य जताया। इस दौरान कलक्टर ने यहां चल रहे फव्वारों, बनाई गई पुतलियों, छतरियों और आकर्षक उद्यान को देखा। कलक्टर ने फव्वारों से निकल कर जहां-तहां बहते पानी और क्षतिग्रस्त भागों को देखकर कलक्टर ने नाराजगी जताई और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल साफ-सफाई और मरम्मत करवान...
Read Moreकलक्टर मीणा ने ली औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठकः उद्योग जगत की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ हो निस्तारणःकलक्टर
उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने मंगलवार को जिले के औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ ‘विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग जगत की तमाम प्रकार की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण हो ताकि ‘इंवेस्ट उदयपुर’ जैसी राज्य सरकार की मंशा पूर्ण हो सके। तसल्ली से सुनी समस्याएं, दिए महत्त्वपूर्ण निर्देशः कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में कलक्टर ने उद्योगों से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतों और विवादों को तसल्ली से सुना और इसके समाधान के लिए पूर्व में किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी लेते हुए महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में शुरू होगा पब्लिक ट्रांसपोर्टः बैठक में औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में बसों की व्यवस्था नहीं होने से श्रमिकों को परेशानियों का म...
Read Moreउदयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार 23 फरवरी को सुबह 11 बजे कृषि बजट एवं राजस्थान राज्य बजट विधानसभा में पेश करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला आईटी सेंटर व एनआईसी वीसी शाखा तथा उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारियों को संबंधित ब्लॉक या ग्राम पंचायत आईटी सेंटर व ई-मित्र प्लस के माध्यम से इस कार्यक्रम से आवश्यक रूप से जुड़ने के निर्देश दिए हैं। ...
Read More