फतहनगर। सनवाड़ में आज एक युवक के हाथ में मोबाइल फट गया जिससे युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया। युवक कमलेश पारासर मोबाइल पर बात करने के बाद जैसे ही उसे जेब में रखने लगा मोबाइल फट गया। इससे युवक के चेहरे पर हल्की चोंट आई जबकि उसके सीने के पास शर्ट फट गया। मामूली बाल भी झुलसे। जान माल का नुकसान बच जाने पर युवक कमलेश ने राहत की सांस ली। मोबाइल फटने के साथ ही लोग जमा हो गए। ...
Read MoreArchives
उदयपुर, 26 फरवरी। ज्योतिष अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा ज्योतिषविद् व पूर्व सांसद् भानुकुमार शास्त्री की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष सेमीनार का शुभारंभ निम्बार्क महाविद्यालय के सभागार में वैदिक मंत्रों के उच्चारण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आरम्भ में मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डा. कैलाश सोडानी, विशिष्ट अतिथि महन्त रासबिहारी शरण, विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व विधायक रणधीरसिंह भीण्डर, वर्द्धमान महावीर विश्वविद्यालय की क्षैत्रीय निदेशक डा. रश्मि बोहरा व संस्थान अध्यक्ष हरीश्चन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन व स्व. भानुकुमार जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पं. जगदीश श्रीमाली व विप्रजनों ने मंगलाचरण किया। संस्थान के डा. सुरेश चन्द्र जोशी, अखिलेश शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद जैन, भगवती शंकर व्यास व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। पं. अखिलेश शर्मा ने संस्थान का परिचय व ग...
Read Moreफतहनगर । राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश कुमार देशबंधु की पूज्य माताजी श्रीमती गीता बाई का आज ह्दयगति रुक जाने से आकस्मिक देहावसान हो गया है । अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान प्रताप नगर जिला चित्तौडगढ़ से मोक्षधाम के लिए अपरान्ह 3 बजे निकलेगी । राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के शिक्षकों ने श्रृद्धांजली अर्पित की है।
Read Moreजयपुर। उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री टी. रविकांत एवम् प्रबंध निदेशक, रीको श्रीमती अर्चना सिंह, ने शुक्रवार को दिल्ली में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राजस्थान की दो प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का समर्थन मांगा। कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार की MITRA (मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क) योजना के संबंध में उन्होंने अतिरिक्त सचिव श्री विजय कुमार सिंह एवम् श्रीमती शुभ्रा, व्यापार सलाहकार से मुलाकात कर काकानी, जोधपुर में प्रस्तावित पार्क पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। राजस्थान सरकार की और से भारत सरकार को एक कांसेप्ट नोट प्रस्तुत किया गया है जोधपुर में एक मित्र (MITRA)पार्क के लिए साथ ही भारत सरकार को जल्द ही औपचारिक रूप से एक परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत किया जायेगा। भारत सरकार के अधिकारियों ने राजस्थान के प्रस्ताव की सराहना की और राजस
Read Moreजल जीवन मिशन (जेजेएम):प्रदेश के 18 जिलों के 2486 गांवों में करीब 5 लाख नए ‘हर घर जल‘ कनेक्शन की मंजूरी,474 परियोजनाओं पर खर्च होगी 6 हजार 155 करोड़ रुपये की राशि
जयपुर। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत प्रदेश के ग्रामीण परिवारों के लिए करीब 5 लाख (4 लाख 98 हजार 861) नए ‘हर घर जल‘ कनेक्शन की मंजूरी दी गई है। ये स्वीकृतियां 474 नई परियोजनाओं के तहत जारी की गई है, इन पर 6 हजार 155 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने बताया कि इससे 18 जिलों अजमेर, अलवर, बीकानेर, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, पाली, सिरोही, उदयपुर, चितौड़गढ़, सीकर, भरतपुर, राजसमंद, जोधपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर एवं प्रतापगढ़ के 2486 गांवों में हजारों ग्रामीण परिवारों को सीधा फायदा होगा। डॉ. जोशी ने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश में अब तक जेजेएम के तहत 38 हजार से ज्यादा गांवों में करीब 9 हजार 800 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं में 91 लाख से अधिक परिवारों को ‘हर घर जल‘ कनेक्शन की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है। जेजेएम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति ...
Read Moreप्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान- सार्वजनिक निर्माण मंत्री
जयपुर। सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजनलाल जाटव ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2022-23 में नवीन सड़क निर्माण के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।श्री जाटव ने प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने विधायकों की मांग के अनुसार नवीन सड़क निर्माण के लिए राशि 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दी है। इस राशि से वे अपने क्षेत्र में 700 किलोमीटर की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण तथा 2 हजार किलोमीटर तक का मिसिंग लिंक कार्य करवा सकते है। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य नाबार्ड बैंक से प्राप्त ऋण के अन्तर्गत स्वीकृत होते है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबार्ड के नियमों के तहत स्वीकृत कार्य तथा शेष कार्य दोनों को पृथक माना जाता है।श्री जाटव ने इससे पहले विधा...
Read Moreजयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े राज्य कर्मचारियों ने मुलाकात कर राज्य बजट में पूर्व पेंशन योजना सहित अन्य घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया। प्रदेशभर से आए इन कार्मिकों ने कहा कि 1 जनवरी 2004 से नियुक्त कार्मिकों के लिए एनपीएस के स्थान पर पूर्व पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा से लाखों राज्य कर्मचारी एवं उनके परिजन बेहद खुश हैं। यह ऎतिहासिक निर्णय लेकर मुख्यमंत्री ने उनके भविष्य को सुरक्षित किया है। राजस्थान से इस दिशा में अभूतपूर्व पहल हुई है। इससे केन्द्र एवं अन्य राज्य सरकारों पर भी कर्मचारी कल्याण के उद्देश्य से पूर्व पेंशन योजना को पुनः लागू करने का दबाव बनेगा। कार्मिकों ने कहा कि उनके द्वारा लंबे समय से न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त करने की मांग की जा रही थी। इस योजना के कारण उनमें भविष्य के प्रति काफी चिंता व्याप्त...
Read Moreजयपुर,। यूक्रेन में फंसे राजस्थान के 23 और छात्र रोमानिया के बुखारेस्ट से दिल्ली और मुम्बई एयपोर्ट पर पहुचेंगे। इन में से 9 छात्र दिल्ली तथा 14 छात्र मुम्बई एयपोर्ट पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा ने राजस्थानी छात्रों को रिसीव करने, होटल में ठहराने तथा सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की निःशुल्क व्यवस्था करने के निर्देश दिये थे। राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि यूक्रेन से लौटने वाले राजस्थानी नागरिकों और छात्रों की सुविधा के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली और जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे हुए लोगों की निकासी के लिए राज्य सरकार तथा राजस्थान फाउंडेशन से मदद मांगने वाले व्यक्तियों तथा छात्रों की सूची तैयार की जा रही है जिसे विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास ...
Read Moreउदयपुर । आज दिनांक जगदीश राज श्रीमाली के राजस्थान श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर एवं शंकर यादव को अनुसूचित जाति वित्त एवम विकास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित अभिनंदन स्वागत समारोह में रघुवीर मीणा,लाल सिंह झाला,त्रिलोक पूर्बिया, गोपाल शर्मा व सलूंबर नगरपालिका के चेयरमैन मंचासीन अतिथि थे।इस अवसर पर श्रीमाली एवं यादव सहित सभी वक्ताओं ने अशोक गहलोत को मेवाड़ और वागड़ में प्रतिनिधित्व देने के लिए आभार व्यक्त किया तथा ऐतिहासिक बजट देने के लिए बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन चुन्नीलाल सांखला ने किया और धन्यवाद प्रवक्ता टीटू सुथार ने दिया ।
Read Moreउदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन बाल संरक्षण व बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए जन जागरूकता हेतु शहर के मुख्य स्थलों पर पोस्टर्स तथा फ्लेक्स आदि चस्पा किए गए। मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ उदयपुर के सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह ने बताया कि जिले में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के प्रति आमजन में जागरूकता के लिए युनिसेफ के सहयोग से विकसित किए गए पोस्टर्स को शहर के मुख्य स्थल फतहसागर पाल, देहलीगेट सूरजपोल, उदियापोल, गुलाबबाग तथा सुखाडिया सर्कल पर चस्पा कराया गया। पुलिस विभाग द्वारा रेंज स्तर पर संचालित किए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग टू बिल्ड अवेयरनेस एण्ड ट्रस्ट कार्यक्रम अर्न्तगत विकसित प्रचार सामग्री को जिले के पर्यटन पुलिस थाने के साथ ही अन्य स्थलों पर भिजवाया जा रहा है। भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए जारी इस जागरूकता अभियान में प्रकोष्ठ के रेखा, प्रभावती, सुभाष , लक्ष्मी, प...
Read Moreउदयपुर। सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर द्वारा 14 से 25 फरवरी तक वर्चुअल मोड में‘ अनुस्थापन (बुनियादी) पाठ्यक्रम पर एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन समारोह के अतिथि सीसीआरटी की अध्यक्ष श्रीमती डॉ. हेमलता एस.मोहन एवं निदेशक श्रीमान ऋषि वशिष्ठ उपस्थित थे, जिन्होने 95 प्रतिभागियों को वर्तमान परिपेक्ष में आधुनिकीकरण के युग में हमारी गौरवमय संस्कृति की रक्षा के लिए भावी पीढ़ी को जागरूक करने एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भारतीय समाज में प्रचार प्रसार करने के लिए एक संदेश दिया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को शिक्षित करने के लिए छत्तीसगढ़, गुजरात, हरयाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के 10 राज्यों से लगभग 95 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। 12 दिनों में 18 विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। इस...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ ललित कुमावत ने 100 मीटर दौड़ को हरी झण्डी दिखा कर किया। खेल प्रभारी श्री देवेन्द्र सिंह राठौड़ एवं शारीरिक शिक्षक श्री रामलाल गाडरी के अनुसार खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसके अन्तर्गत छात्र वर्ग मे दौड़ 100 मीटर मे प्रथम कृष्णवर्धन,लादूलाल,द्वितीय कमलेश गाडरी तृतीय जगदीश जाट रहे। 200 मीटर मे प्रथम कमलेश गाडरी, द्वितीय लादूलाल जाट तृतीय अजय जाट तस्तरी फेंक में प्रथम गगन जाट, द्वितीय राहुल जाट, तृतीय भगवती लाल जाट, भाला फेंक मे प्रथम जगदीश जाट, द्वितीय राहुल जाट, तृतीय अभिषेक सिंह राठौड़ गोला फेंक मे प्रथम राहुल जाट, द्वितीय जगदीश जाट, तृतीय शुभम छीपा रहे। इसी के साथ छात्रा वर्ग मे दौड़ 100 मीटर मे प्रथम सीता जाट, द्वितीय आशा जाट, तृतीय मुस्कान...
Read Moreफतहनगर । वर्षीतप तपस्वी एवं मुमुक्षु विनय भंडारी की जैन भागवती दीक्षा अक्षय तृतीया पर मावली तहसील के थामला गांव में होनी है । इस महोत्सव के तहत शुक्रवार को वल्लभनगर के लिए जैन स्थानक में मेवाड़ उपप्रवर्तक कोमल मुनि के सानिध्य में चौबीसी का आयोजन किया गया इसमें श्रावक श्रावकाओं ने उत्साह से शिरकत की । कोमल मुनि व रमेश मुनि खेरोदा की ओर विहार करेंगे । संतद्वय का होली चौमासा रेलमगरा तहसील के बनेड़यामें गांव में होना है ।
Read Moreमावली । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुरानी पेंशन लागू करने पर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उदयपुर प्रतिनिधिमंडल द्वारा आभार एवं स्वागत अभिनंदन प्रकट किया गया । अतिरिक्त जिला कलेक्टर उदयपुर ओपी बुनकर को ज्ञापन सौंपकर प्रकट किया आभार । इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु जिला महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र नलवाया जिला प्रतिनिधि राकेश कुमार अठवाल बापू लाल मीणा रमेश चंद्र डाबी मुकेश कुमार शंकरलाल आदि प्रतिनिधि उपस्थित हुए ।
Read Moreवल्लभनगर । यहां के जैन स्थानक में श्रमण संघ के उपप्रवर्तक कोमल मुनि एवं रमेश मुनि के सानिध्य में धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस आयोजन में बड़ी संख्या में बालक बालिकाओं ने भाग लिया । प्रतियोगिता को सफल बनाने में जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं ने पूरा सहयोग किया । कोमल मुनि आदि ठाणा 2 इन दिनों खेरोदा की ओर विहार पर हैं । कोमल मुनि का होली चातुर्मास बनेडिया में होगा ।
Read Moreउदयपुर । प्रदेश में आमजन को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संचालित मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आज स्वास्थ्य भवन बड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल, डीपीसी चिरंजीवी शरद पाटीदार एवं योजना से सम्बद्ध निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में योजना से जुड़े अस्पतालों द्वारा चिन्हित बीमारियो पर दिए जा रहे लाभ, योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओ, चिरंजीवी मित्र की भूमिका इत्यादि पहलुओं पर चर्चा की गई। डॉ खराड़ी ने कहा कि हर अस्पताल की मंशा ये होनी चाहिये कि अस्पताल में आये मरीज को कैसे चिरंजीवी योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने अस्पताल प्रतिनिधियों को सख्त लहजे में निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी अ...
Read Moreउदयपुर । कर्वट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म भारत एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में डिजिटल माध्यम भारतीय अर्थव्यवस्था में पैसिव इनकम का जीवन महत्व और भारत में पैसिव इनकम स्रोत पर नेशनल निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 27 फरवरी को होगा। कर्वट ई-कॉमर्स राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल माध्यम आयोजित राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप राणा के सानिध्य में संपन्न होगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता आमेटा के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था में गरीबी महंगाई और आर्थिक असमानता की कैसे दूर हो एवं पैसिव इनकम का जीवन में महत्त्व एवं स्रोत का वर्णन करना। किसी भी समाज की उन्नति समाजिक न्याय बहुत ही मत्वपूर्ण विषय हैं, आज भारत में गरीबी, महंगाई और आर्थिक असमानता हद से ज्यादा है ऐसी परिस्थितियों में सामाजिक न्याय केवल ...
Read More-दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मिले राजस्थान सरकार के सहयोग के लिए किया आभार व्यक्त जयपुर। यूक्रेन में चल रहे संकट से प्रभावित प्रवासी विद्यार्थी तथा कामगार स्वदेश लौटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह राजस्थान के 17 विद्यार्थी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर दिल्ली स्थित आवासीय आयुक्त कार्यालय द्वारा संचालित राजस्थान हेल्पडेस्क के अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया तथा अपने गंतव्य पर जाने के लिए विद्यार्थियों को सुविधानुसार राजकीय वाहन, ट्रेन और उनके परिजनों के साथ भेजने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की। यूक्रेन संकट से प्रभावित प्रवासी राजस्थानियों को सकुशल वापस लौटाने के लिए समुचित सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से नामित नोडल अधिकारी राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह राजस्थान के 17 विद...
Read Moreउदयपुर। ज्योतिष अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान, उदयपुर द्वारा ज्योतिषविद् व पूर्व संासद भानुकुमार शास्त्री की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष सेमीनार 26-27 फरवरी को निम्बार्क महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा। आयोजन के मुख्य संयोजक हरीशचन्द शर्मा ने बताया कि शनिवार प्रातः 10 बजे उद्घाटन सत्र अध्यक्षता राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. परमेन्द्र दशोरा करेगें। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डा. कैलाश चन्द्र सोडानी, विशिष्ट अतिथि महन्त रासबिहारी शरण, सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक धर्मनारायण जोशी व फूलसिंह मीणा होगंे। शर्मा ने बताया कि रविवार अपराह्न समारोह सत्र में मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व कुलपति प्रो. बद्रीलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया होगें। अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. मनोहर कालरा करेगें...
Read Moreडबोक(श्रीपतिनगर) राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली को राज्य सरकार द्वारा राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष मनोनीत करने के उपरांत उनकी कर्मस्थली उदयपुर सीमेंट वर्क्स प्रथम बार आगमन पर उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ द्वारा उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्लांट के हेड नवीन कुमार शर्मा थे एवं विशिष्ठ अतिथि कंपनी के अधिकारी डी.सी. झंवर,प्रदीप शर्मा,शशिकांत कुमार एवम नांदवेल पंचायत के पूर्व सरपंच शंकर लाल चौधरी थे। स्वागत कार्यक्रम में नवीन कुमार शर्मा ने श्रीमाली की फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवम संघ के अध्यक्ष गौतम लाल आमेटा व उपाध्यक्ष इन्दर सिंह राव ने पगड़ी एवम कैलाश लाल वीरवाल व तख्त सिंह ने शॉल पहना कर और महामंत्री मांगीलाल प्रजापत सहित कार्यसमिति पदाधिकारियों व श्रमिकों ने उपरणा व मालाएं पहना कर स्वागत किया।श्रीमाली ने सम्बोधित करते ह...
Read More