उदयपुर

जिला कलक्टर ने की राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा

उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यहां हर परिवादी एक उम्मीद लेकर अपनी समस्या या शिकायत के साथ हमारे समक्ष रखता है ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्ताण कर राहत प्रदान करे, यह राजकीय और नैतिक दायित्व है। कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक परिवाद के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। कलक्टर ने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल सरकार और आमजन के बीच विश्वास को कायम रखता है। उन्होंने जनराहत के लिए विभिन्न विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलक्टर ने एक-एक कर जिला परिषद, नगर निगम, पीएचईडी, एवीवीएनएल, जिले की नगरपालिकाओं, यूआईटी, रसद, वन, एसआईपीएफ, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिक...

Read More
उदयपुर

करदाताओं की सुविधा के लिए आयकर विभाग की पहल, सरकारी कर्मचारियों के लिए आयकर विषयक निःशुल्क सेमीनार 11 को

उदयपुर, 28 फरवरी। आयकर विभाग उदयपुर द्वारा कर देने वाले जिले के समस्त सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए शुक्रवार 11 मार्च को अपराह्न 3 बजे एक सेमीनार का आयोजन आरसीए सभागार में किया जाएगा। उप आयकर आयुक्त गिरीश परिहार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य आयकर आयुक्त इरिना गर्ग स्वयं मौजूद रहेंगी व विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा वेतन भोगी करदाताओं को ऑनलाइन आयकर विवरणिका भरने की सुविधा एवं इसमें आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न स्रोतों से अर्जित की जाने वाली आय जैसे वेतन, ब्याज, मकान किराया, लाभांश, शेयर्स की खरीद-बिक्री से होने वाली आय, आय के किसी मद में होने वाली हानि को अन्य बजट में होने वाली आय में समायोजित करने व हानि को अगले वर्षों में अग्रेषित करने आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। परिहार ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले इच्छुक करदाताओं ...

Read More
उदयपुर

कलक्टर ने किया नैबफिन्स लिमिटेड की पहली शाखा का उद्घाटन

जरूरतमंदों को सस्ती लागत और सही मात्रा में समय पर मिल सकेगा ऋण उदयपुर, 28 फरवरी। प्रदेश में नैबफिन्स लिमिटेड की पहली शाखा का उद्घाटन सोमवार को उदयपुर में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने गोवर्धन विलास में किया। कलक्टर ने राजस्थान में संचालन शुरू करने के लिए नैबफिन्स की सराहना की और उदयपुर जिले को चुनने के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि यह जिले के गरीब लोगों को सस्ती लागत और सही मात्रा में समय पर ऋण प्राप्त करने में मदद करेगा। प्रबंध निदेशक जी.जी. मैमन ने कहा कि नैबफिन्स एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी है जिसे नाबार्ड, कर्नाटक सरकार के साथ-साथ देश के प्रमुख बैंकों द्वारा प्रवर्तित किया गया है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। यह 15 राज्यांे में 240 शाखाओं के माध्यम से संचालित है। कंपनी, महिला समूहों के तंत्र द्वारा उनकी आजीविका गतिविधियों के लिए तीस हजार रुपये से एक लाख रुपये तक की सूक्ष्म ऋण प्र...

Read More
उदयपुर

पालड़ी में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित, नशा मुक्ति के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें-कलक्टर

उदयपुर, 28 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर के तत्वावधान में संभव संस्थान भीलवाड़ा द्वारा स्व श्री गुरुशरण छाबड़ा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बड़गाँव ग्राम पंचायत के पालडी गांव में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज़िला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह, स्थानीय सरपंच संजय शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास, उपसरपंच श्रीमती मीनाक्षी सुथार आदि ने नशे के भी दुष्प्रभाव बताते हुए नशा नहीं करने, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए...

Read More
उदयपुर

संभाग स्तरीय अमृता हाट 9 मार्च सेे

उदयपुर, 28 फरवरी। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु संभाग स्तरीय अमृता हाट का आयोजन 9 मार्च से 15 मार्च तक भण्डारी दर्शक मण्डप (गांधी ग्राउण्ड परिसर) में किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि इसमें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु लगभग 150 स्टॉल लगाई जाएगी। ...

Read More
चित्तौडगढ़

सर्वसहमती से चपलोत बने निम्बाहेड़ा बीजेएस के अध्यक्ष

निम्बाहेड़ा। वर्ष 1985 से स्थापित व आपदा प्रबंधन, सामाजिक विकास और शैक्षिक पहल के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत संस्था भारतीय जैन संघटना के निम्बाहेड़ा अध्यक्ष पद पर युवा समाजसेवी वीरेश चपलोत को सर्व सहमती निर्वाचित किया गया।संस्था की बैठक रविवार रात्रि 8 बजे स्थानीय आदर्श कॉलोनी स्थित मोहित उच्च माध्यमिक विद्यालय में पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस अवसर पर बैठक में संस्था क सिद्धराज सिंघवी व मनोज पटवारी ने संस्था का विवरण देते हुए बताया कि बीजेएस एक गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी, पेशेवर रूप से प्रबंधित गैर-सरकारी संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य सकल जैन समाज को एकसूत्र में पिरोकर धर्मानुकूल सर्वांगीण विकास करना है।बैठक में निम्बाहेड़ा के अध्य्क्ष पद के लिए वीरेश चपलोत के नाम का प्रस्ताव मुकेश बम ने रखा, जिसे उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने सर्व सहमति से स्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

डीएमएफटी की बैठक 3 को

उदयपुर, 28 फरवरी। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की मैनेजिंग कमेटी की बैठक गुरुवार 3 मार्च को शाम 5.30 बजे डीएमएमटी अध्यक्ष व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह जानकारी कमेटी के सदस्य सचिव व खनि अभियंता चंदन कुमार ने दी। ...

Read More
उदयपुर

कलक्टर ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, कहा-इस वर्ष के लक्ष्यों को पूरा करने प्रतिबद्धता दिखावें अधिकारी

उदयपुर 28 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि जल जीवन मिशन आम जनता को राहत देने की मंशा से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है और विभागीय अधिकारी इस वर्ष के लिए ‘हर घर नल कनेक्शन‘ के आवंटित लक्ष्यों को पूरा करने में प्रतिबद्धता दिखावें ताकि आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संबंधित किसी प्रकार की समस्या न आने पाए। कलक्टर मीणा सोमवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अब तक प्राप्त हुए लक्ष्यों की समीक्षा की और कहा कि कोटड़ा क्षेत्र के लिए आवंटित लक्ष्यों को वे प्राथमिकता में लेते हुए पूरा करें ताकि उस क्षेत्र के निवासियों को राहत दी जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की बजट घोषणा में कोटड़ा क्षेत्र में बनने वाले बांध से कोटड़ा क्षेत्र को भी पूरा-पूरा लाभ मिले, इस संबंध में जल संसाधन विभाग को प्रस्ताव तैयार कर प्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राकेश मानव सेवा संस्थान के ई रिक्शा का कल होगा लोकार्पण

फतहनगर। मानव सेवा के क्षेत्र में मंगलवार को राकेश मानव सेवा संस्थान का एक अध्याय ई रिक्शा के रूप में और जुड़ने जा रहा है। राकेश मानव सेवा संस्थान सूत्रों के अनुसार मंगलवार को महा शिवरात्रि के अवसर पर सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सुबह 11 बजे ई रिक्शा का लोकार्पण होगा। पालिका क्षेत्र में इसी के साथ ई रिक्शा का शुभारंभ भी हो जाएगा। उक्त ई रिक्शा मरीजों को अस्पताल लाने एवं ले जाने में उपयोग लिया जाएगा। उक्त सेवा मरीजों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। राकेश मानव सेवा संस्थान ने पिछले दिनों ही रोगी वाहन का लोकार्पण किया था। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महा शिवरात्रि पर कल होंगे विविध आयोजन

फतहनगर। महा शिवरात्रि के अवसर पर नगर के शिवालयों में विविध आयोजन होंगे। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में सायंकाल भोले की झांकी सजेगी। रात्रि 8 बजे से पप्पु महाराज एण्ड पार्टी द्वारा भजन संध्या होगी तथा रात्रि 11 बजे महा आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। नगर के अन्य शिवालयों पर भी धार्मिक आरयोजन एवं साज सज्जा के कार्यक्रम होंगे। पूर्व संध्या पर शिवालयों को विद्युत सज्जा के साथ ही उत्सवी आयोजन के लिए तैयार कर लिया गया है। ...

Read More
देश प्रदेश

सहकारिता मंत्री आंजना ने निम्बाहेड़ा को दी सौगात,2 करोड़ 62 लाख की दो प्रमुख सड़कों का किया शिलान्यास

निम्बाहेड़ा । सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने कहा है कि अधिकाधिक लोगों की समस्याओं को सुन कर उनका समाधान करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेडा नगर की गलियों में घूम कर आमजन से रूबरू होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक है एवं इसने समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाई है। श्री आंजना निम्बाहेडा नगर में 2 करोड़ 62 लाख की दो सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे थे। मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने 135.72 लाख की लागत से जेके तिराहा से बंजारा बस्ती सड़क चौडाइकरण कार्य एवं 126.57 लाख की लागत से बंजारा बस्ती से पुराना चुंगी नाका तक सड़क चौड़ाईकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा पेश किए गए बजट को सराहा और कहा कि इस बजट में मुख्यमंत्री श्री गहलोत क

Read More
उदयपुर

वल्लभनगर में मानव श्रृंखला से जन जागृति

वल्लभनगर । वल्लभनगर विधिक सेवा केन्द्र न्यायालय वल्लभनगर एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली संयुक्त तत्वाधान में विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय वल्लभनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए कार्यशाला एवं वल्लभनगर मुख्य चौराहे पर मानव श्रृंखला का आयोजन हुआ। फास्टर के निदेशक एवं पेरानिगल वोलियटर ललित नारायण आमेटा के अनुसार 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के पुर्व प्रचार प्रसार के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के तत्वधान में विद्यानिकेतन में कार्यशाला के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार टॉक ने बताया कोर्ट में निलंबित केस का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च को दोनों पक्ष के समझौता के आधार पर निस्तारण किया जाता है जिसमें ना किसी की जीत ना किसी की हार होती है इस फैसले को हाई कोर्ट चैलेंज नहीं कर सकती। राष्ट्रीय लोक अदालत का आम जनता ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के जिला संस्कार केन्द्र प्रमुखों की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

फतहनगर। विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के जिला संस्कार केंद्र प्रमुखों की ऑनलाइन बैठक अखिल भारतीय संस्कार केंद्र प्रमुख रामस्वरूप शर्मा प्रांतीय संस्कार केंद्र प्रमुख प्रभात आमेटा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस बैठक में स्वराज 75 के कार्यक्रम, केंद्रों के समिति सम्मेलन, वार्षिक उत्सव, केंद्र संचालक की एक माह वर्चुअल एक माह ऑफ लाइन बैठक .संस्कृति प्रवाह परीक्षा. मातृ सम्मेलन .अभिभावक सम्मेलन. कन्या पूजन. सूर्य नमस्कार. मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम .नियमित योजना अनुसार प्रवास , आवर्ती प्रशिक्षण बैठक. नए केंद्र संचालक का प्रशिक्षण वर्ग विषयों पर वार्ता हुई। केंद्रों के प्रभावी संचालन होने पर केंद्रों के माध्यम से नई शिक्षा नीति प्रबल होगी। विद्या भारती संस्थान द्वारा चलाए जा रहे इन केंद्रों पर शिक्षा के साथ संस्कार , अनुशासन . ईमानदारी. सत्य निष्ठा. माताजी पिताजी सभी बड़ों का आदर सम्मान . कर्तव्यपा...

Read More
उदयपुर

श्रीमाली का राजपूत व लोहार समाज ने किया सम्मान

डबोक। धुनीमाता मंदिर पर देवड़ा नोबल्स सोसाइटी की उपशाखा मावली एवं धुनिमाता विकास समिति के पदाधिकारियों द्वारा जगदीश राज श्रीमाली के राजस्थान सरकार में श्रम कल्याण सलाहकार मंडल का उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत और सम्मान किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष तख्त सिंह ,महामंत्री लहर सिंह देवड़ा व कोषाध्यक्ष गिरधारी सिंह देवड़ा ने श्रीमाली जी को साफा व माला पहना कर एवं सोसायटी के सदस्यों ने माला पहना कर स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर श्रीमाली ने कहा कि मुझे साधारण मजदूर से यहां तक पहुंचाने वाली मां हिंगलाज भेरु भवानी का दरबार है,मैं प्रार्थना करता हूं कि मां मुझे सफलतापूर्वक काम करने की शक्ति देना जिससे मैं लोगों की सेवा करता रहूं। स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रीमाली व उनकी टीम ने बड़ी मेहनत कर 10 वर्षाे से बंद सीमेंट फैक्ट्री को पुनः चलवाया जिससे क्षेत्र ...

Read More
मावली

पुरोहित जार मावली के तहसील अध्यक्ष मनोनीत

फतहनगर । जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा व महासचिव संजय सैनी की अनुशंषा पर उदयपुर जिलाध्यक्ष नानालाल आचार्य ने सर्वसम्मति से जिले में मावली तहसील जार इकाई की घोषणा की। जिसमे वरिष्ठ साथी महेन्द्र बारबार गुड़ली व मनीष दाधीच मावली को सरंक्षक के साथ तहसील अध्यक्ष पद का दायित्व ओम प्रकाश पुरोहित को दिया गया है। जबकि उपाध्यक्ष विष्णु वैष्णव घासा व लिलेश सुयल पलाना, कोषाध्यक्ष दिनैश वैष्णव घासा, सचिव दीपक जोशी चंगेड़ी, कार्यकारी सदस्य पूरणमल साहू सिन्दू को मनोनीत किया गया।।

Read More
उदयपुर

दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन का समापन, 40 से अधिक पत्र वाचन प्रस्तुत किए गए

तकनीक एवं अनुसंधान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाए ज्योतिष विज्ञान प्रोफेसर चौधरी उदयपुर। ज्योतिष मानव जीवन से जुड़ा विषय है और इसके अध्ययन अनुसंधान एवं तकनीक के माध्यम से इसे आम जन तक पहुंचाने का सतत प्रयास किया जाना चाहिए। यह बात सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर बीएल चौधरी ने रविवार को निंबार्क महाविद्यालय सभागार में ज्योतिष अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन के समापन सत्र में कहीं। उक्त सम्मेलन पूर्व सांसद भानु कुमार शास्त्री की स्मृति में आयोजित किया गया था। प्रोफेसर चौधरी ने कहा कि मानव जीवन में ज्योतिष एवं कर्मकांड का अति महत्व है जो कि हमारी सनातन परंपरा का हिस्सा है ज्योतिष विज्ञान की विभिन्न विधाओं का संरक्षण किया जाना चाहिए साथ ही इसे सरलता के साथ आमजन तक भी पहुंचाना चाहिए ताकि इस विद्या का ला...

Read More
उदयपुर

रूस – यूक्रेन संकट के बीच उदयपुर की बेटियो को राज्य सरकार ने दी राहत

यूक्रेन से उदयपुर की दो बेटियां सकुशल पहुंची, कलक्टर मीणा ने किया स्वागत उदयपुर, 27 फरवरी। रूस यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में प्रवासरत व्यक्तियों व विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के एक फैसले के बाद राज्य सरकार की पहल रंग ला रही है। रविवार को यूक्रेन में एमबीबीएस में अध्ययनरत यहां की दो बेटियां सकुशल पहुंची, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बेटियों का स्वागत किया तो बेटियों ने व उनके परिजनों ने सरकार की पहल का आभार जताया है। आज दोपहर 2.30 बजे दिल्ली से विस्तार की फ्लाइट से उदयपुर पहुंची यूक्रेन में एमबीबीएस की छात्रा भार्गवी वशिष्ट व मोक्षिता उपाध्याय को रिसीव करने खुद जिला कलक्टर ताराचंद मीणा डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। कलक्टर मीणा व एडीएम सिटी अशोक कुमार ने दोनों छात्राओं के सकुशल उदयपुर पहुंचने पर स्वागत किया और यहां पर उनसे बात की। कलक्टर ने उनके यूक्रेन में अध्ययन, वहां प्रवा...

Read More
मावली

राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न

फतहनगर ।  कर्वट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म भारत एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में डिजिटल माध्यम *भारतीय अर्थव्यवस्था में पैसिव इनकम का जीवन महत्व* और भारत में पैसिव इनकम स्रोत पर नेशनल निबंध प्रतियोगिता का डिजिटल माध्यम से आयोजन हुआ । कर्वट ई-कॉमर्स राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल माध्यम आयोजित राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप राणा के सानिध्य में संपन्न हुई। राष्ट्रीय सहायक प्रवक्ता नरेश कुमार डिविजन कार्यपालक अधिकारी शामली के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था में गरीबी महंगाई और आर्थिक असमानता की कैसे दूर हो एवं पैसिव इनकम का जीवन में महत्त्व एवं स्रोत का वर्णन किया । उदयपुर समेत राजस्थान , मध्य प्रदेश नीमच, उत्तर प्रदेश शामली, निबंध में भाग लिया। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को *सर्वोच्च ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पूजा -अर्चना के साथ अफीम की चिराई व लुवाई का काम शुरू

फतहनगर । ईन्टाली क्षैत्र में अफिम के किसानों ने शुभ मुहूर्त में मां कालीका की पूजा अर्चना के बाद अफिम की फसल में चिरा लगाने व लुवाई का काम शुरू हो गया है।अफिम के डोडो में नक्का (नाणा) औजार से चिराई करते हैं और सुबह छरपलों से दुध को एकत्रित किया जाता है।

Read More
देश प्रदेश

उदय खेल महोत्सव का समापन : सहकारिता मंत्री और खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला ,विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

जयपुर। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना की ओर से चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने एवं खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के मकसद से शुरू किए गए सात दिवसीय उदय खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। इस खास मौके पर खेल मंत्री श्री अशोक चांदना एवं भारतीय कबड्डी टीम के कैप्टन श्री दीपक हुड्डा भी गवाह बने। सभी ने मिलकर खिलाड़ियों का खूब हौसला बढ़ाया। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना एवं खेल मंत्री श्री अशोक चांदना ने जनता मैदान में फुटबॉल के फाइनल मैच का किक मारकर शुभारंभ भी किया। उदय खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें खिलाड़ियों ने काफी उत्साह दिखाया। फुटबॉल में फाइनल मैच अमन क्लब और उदय क्लब के बीच हुआ जिसमें अमन क्लब निंबाहेड़ा की टीम विजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में मांगरोल क्लब और गागरोन क्लब के बीच अंतिम मैच हुआ जिसमें मांगरोल

Read More