मावली

राणेरा महादेव प्रांगण में आयोजित महाशिवरात्रि का मेला सम्पन्न

फतहनगर। नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रांगण में आयोजित महा शिवरात्रि मेले का आज समापन हो गया। मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में आयोजन के तहत ही चल रहे शिव पुराण में आज पांचवे दिन की कथा का वाचन हुआ एवं रात्रि में 5 आरतियों के साथ अभिषेक किया गया। मेले में मनिहारी दुकान,डॉलर,चकरी, झूले व मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही। मेले के दूसरे दिन आज सांसद चंद्रप्रकाश जोशी भी दर्शन हेतु आए जिनका विकास कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर विकास समिति अध्यक्ष शंकरप्रसाद गाडरी, महंत गिरीश गोस्वामी, नारायण लाल चौबीसा, सचिव ललितसिंह भाटी, उपाध्यक्ष देवीलाल जाट, मंच संचालक संदीप चौबीसा, भेरुलाल जाट, किसान नेता अमरसिंह,बालू गाड़री आदि उपस्थित थे। ...

Read More
चित्तौडगढ़

यूक्रेन से लौटने लगे विद्यार्थी सांसद जोशी ने किया स्वागत

      चित्तौड़गढ़ 2 मार्च/यूक्रेन में अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्वदेश वापसी को लेकर केंद्र सरकार के ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत चित्तौडगढ क्षेत्र के विद्यार्थियो की वापसी प्रारम्भ हो गई है।      यूक्रेन से लौटे छात्र महेश टांक का आज चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने सांसद जनसुनवाई केन्द्र पर उपरणा ओढा कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार यूक्रेन में अध्ययनरत विद्यार्थियो की सुरक्षा और स्वदेश वापसी के लिए कृतसंकल्पित है। सांसद जोशी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के सभी विद्यार्थियो की सूचना पर शीघ्र मंत्रालय और दूतावास में संपर्क कर जल्दी स्वदेश वापसी के प्रयास किए जा रहे है ।    इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, भाजयुमो पूर्...

Read More
मावली

अम्बेड़कर शिक्षक संघ ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, किया धन्यवाद ज्ञापित

मावली। राजस्थान अम्बेड़कर शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने मंगलवार को राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रांतीय महामंत्री डॉ.खेमराज कडे़ला ने जयपुर से लौटकर बताया कि संगठन के समस्त पदाधिकारी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। जहां नई पेंशन योजना की एवज में पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रोस्टर पंजिका संधारित्र कर पदोन्नति में आरक्षण का लाभ शीघ्र दिलाने की भी मांग की गई। जो आदेश के बावजूद मंथर गति लिए हुई है। इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष लालचंद हठीला, प्रांतीय महामंत्री डॉ. खेमराज कड़ेला, प्रांतीय सभाध्यक्ष आनंदमल चौहान, प्रदेश मन्त्री गोपाल प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बीकानेर हरिकिशन मेघवाल, संभाग अध्यक्ष भरतपुर महेंद...

Read More
उदयपुर

यूक्रेन में फंसे 9 बच्चे आज उदयपुर पहुंचे

फतहनगर । यूक्रेन में फंसे संभाग के 9 और बच्चे आज उदयपुर पहुंचे है । डबोक एयरपोर्ट पर एडीएम अशोक कुमार ने अगवानी की ।  सकुशल स्वदेश पहुंचे बच्चों का किया स्वागत । संभाग के विभिन्न जिलों से है यह बच्चे । समाजसेवी पीयूष कच्छावा और मनोज कुमावत की तरफ से भेंट किए अल्पाहार पैकेट । एडीएम कुमार ने बच्चों से की बातचीत । राज्य सरकार की तरफ से सरकारी खर्चे पर बच्चों को घरों तक किया रवाना ।बच्चों और अभिभावकों ने सरकार का जताया आभार । 7 बच्चे बांसवाड़ा से और 1-1 चित्तौड़ और डूंगरपुर से है । भिंडर एसडीएम रमेश सीरवी, वल्लभनगर उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ और अन्य अधिकारी रहे मौजूद ।

Read More
देश प्रदेश

राणेरा महादेव के दरबार में पहुंचे ईंटाली के शिव भक्त

फतहनगर । महाशिवरात्रि के अवसर पर समीपवर्ती इंटाली गांव के शिव भक्त पैदल राणेरा महादेव पहुंचे तथा दर्शन लाभ लिया । इंटाली के शिवालय सजे । महादेव का अभिषेक किया महादेव को सज्जित कर पूजा अर्चना की । महादेव को खीर का भोग भी लगाया गया । ग्रामीणों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में धार्मिक आयोजन में शिरकत की ।

Read More
उदयपुर

भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान काउंसलिंग का कार्य हुआ शुरू

प्रतापगढ़ के मुख्य न्यायाधीश व बाल संरक्षण आयोग सदस्य भी जुड़े उदयपुर। भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर पहल पर मंगलवार से काउंसलिंग कार्य महाकाल व अंबामाता मंदिर से प्रारंभ किया गया। इस कार्य में प्रतापगढ़ के मुख्य न्यायाधीश महेंद्रसिंह, बाल संरक्षण आयोग सदस्य शैलेंद्र पंड्या व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों व बच्चों की काउंसलिंग कर समझाया। *दी सरकारी योजनाओं की जानकारी* सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मांधाता सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर की पहल के तहत यह काउंसलिंग का कार्य प्रारम्भ किया है। इसके तहत भिक्षावृत्ति में लिप्त महिलाओं,बच्चों एवं दिव्यांगजनों से वार्ता की और काउंसलिंग कर उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकार...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में निकाला घोष संचलन

फतहनगर। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला भिंडर खंड फतहनगर द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में घोष संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने कतारबद्ध एवं सुमधुर ध्वनि के साथ घोष संचलन निकाला। मार्ग में आने वाले सभी शिवालयों पर घोष वादन किया गया। नगर वासियों ने जगह-जगह घोष संचलन का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। किंग सेना की ओर से भी पुष्पवृष्टि की गई। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ऋषिबोधोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

फतहनगर। अशोक वाटिका चोरवडी में ऋषि बोधोत्सव कार्यक्रम प्रकाश मेनारिया की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि पुष्कर मेनारिया, विशिष्ट अतिथि फौजी मोहनलाल भील बडगाँव तथा भावेश मेनारिया थे। मुख्य अतिथि पुष्कर मेनारिया ने बोधोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर महर्षि दयानंद सरस्वती को बोध रुपी ज्ञान हुआ था। तत्पश्चात आर्यवीर दल राजस्थान के प्रांतीय शिक्षक दिनेश कुमार आर्य का ओम के दुपट्टे से सभी सदस्यों ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में आशीष मेनारिया, कौशल मेनारिया, मोहित चौहान,यश मेनारिया, कन्हैया लाल मेनारिया, कालूराम, तुलसीराम, दशरथ,योगेश, राधेश्याम, खुश मेनारिया,आकाश मेनारिया,नरेश मेनारिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जीवनलाल आर्यवीर ने किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उदयपुर संभाग का स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया ।

फतहनगर। महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती व स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि दिलीप कुमार व माधवलाल ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात आर्य वीर दल के नवनियुक्त उदयपुर के संभाग संचालक जीवनलाल आर्यवीर का सभी सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में नए व पुराने आर्य सज्जन व आर्यवीर वह अन्य महानुभाव उपस्थित थे। स्वामी जी की जयंती पर सभी सदस्यों ने उत्साहित होकर आर्य वीर दल के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया तथा आर्यवीर राजस्थान का प्रांतीय सम्मेलन मैं अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की सहमति जताई । इस कार्यक्रम में रतन लाल आर्य आर्य पूरणमल आर्य नारायण लाल आर्य राधेश्याम टेलर भंवर सिंह चौहान मुकेश योगी प्रभु दयाल वैष्णव देवी लाल नायक राघव तिवारी राजू नाथ चौहान दिनेश आर्य विजयराज रेगर शम्भु ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सेतुबंध रामेश्वर महादेव को धराया नयनाभिराम श्रृंगार

फतहनगर। महा शिवरात्रि के अवसर पर नगर के शिवालयों में विविध धर्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज प्रताप चौराहा स्थित सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर भोले का अभिषेक एवं पूजा अर्चना के साथ दर्शनों का क्रम चलता रहा। यहां सायंकाल शिव भक्तों ने पुष्प मालाओं से भोले का नयनाभिराम श्रृगार किया। ...

Read More
उदयपुर

जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 6 मार्च को

उदयपुर। एमेच्योर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 6 मार्च को होगी इसमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर ,मास्टर ,महिला व पुरुष वर्ग भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ी आने वाली राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों का वजन सुबह 9ः00 बजे से 11ः30 बजे तक लिया जाएगा। सचिव निजामुद्दीन खान ने बताया कि एसोसिएशन की तरफ से सीनियर स्ट्रांग मैन को 1100 सौ रुपए का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी और सीनियर स्ट्रांग वुमन को 700 रुपए नगद व ट्रॉफी दी जाएगी और जो खिलाड़ी अलग से डेडलिफ्ट बेंच प्रेस यह स्क्वायड खेलना चाहता हूं तो वह भी हो सकता है और जिस जिम के खिलाड़ी ज्यादा मेडल जीतेंगे उस टीम के कोच को सम्मानित किया जाएगा। ...

Read More
चित्तौडगढ़

अम्बिका” का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,जीवन को सार्थक करने के लिए अपने कार्य से कुछ अतिरिक्त भी करते रहे- त्रिपाठी

निम्बाहेड़ा। महावीर इन्टरनेशनल के 'अम्बिका' केन्द्र निम्बाहेड़ा का शपथ ग्रहण समारोह जेके सीमेंट वक्र्स के यूनिट हेड आरबीएम त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा व आल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस अध्यक्षा पुष्पा गोखरू के अतिविशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।भैरव वाटीका में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता महावीर इन्टरनेशनल चित्तौडग़ढ़ जोन चैयरपर्सन सरोज ढ़ेलावत ने की तथा आल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय मंत्री मधु जैन, चितौडग़ढ़ जोन सचिव वीर एवन्त पोखरना, जोन कोषाध्यक्ष वीर सुरेश सरूपरिया, गर्वनर कौंसिल मेंबर वीर हस्तीमल चण्डालिया, वीर चांदमल बोकडिय़ा, बेबी किट जोन डायरेक्टर वीरा अल्पना चपलोत, कन्यादान प्रोजेक्ट जोन डायरेक्टर वीरा कल्पना सिंघवी एवं  ब्लड थेल्समिया डायरेक्टर वीरा टीना नाहर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान...

Read More
मावली

महाशिवरात्रिः राणेरा की पाल पर विधायक धर्मनारायण जोशी ने किया मेले का उद्घाटन

फतहनगर। मंगलवार को महा शिवरात्रि के अवसर पर नीलकण्ठ महादेव मंदिर राणेरा की पाल ढूंढिया के प्रांगण में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले का विधायक धर्मनारायण जोशी ने उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों समेत ग्रामीण उपस्थित थे। मेले के पहले दिन रात्रि को जगदेव कंगाली का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जबकि दूसरे दिन बुधवार को गोक चौहान व कॉमेड़ी शो होगा। समिति अध्यक्ष शंकरप्रसाद गाडरी ने बताया कि डोलर,झूले एवं अन्य दुकाने लगी है। यहां सुबह से ही दर्शनों के लिए शिवभक्तों का जाना जाना लगा है। इस प्राचीन शिवालय के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। 15 से 20 हजार लोग आज के दिन दर्शन लाभ प्राप्त करते हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिवरात्रि : भोले की शोभायात्रा में उमड़े शिव भक्त

फतहनगर। महा शिवरात्रि के एपलक्ष्य में मंगलवार को शिव भक्तों ने भोले की शोभायात्रा का आयोजन किया। जय महादेव संगठन 07 के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा का आगाज अखाड़ा मंदिर से हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे घुड़सवार,पीछे शिव भक्त डीजे एवं ढोल की थाप पर नाचते गाते चल रहे थे। इनके पीछे ही भोले का सजी झांकी तथा अंत में घोड़े पर विराजित भोले शामिल थे। भोले के भजनों पर थिरकते शिव भक्तों के साथ ही भोले की शोभायात्रा हिमाड़िया बावजी,सरदार पटेल स्टेडियम,प्रताप चौराहा,नया बाजार,मैन चौराहा होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भोले के भक्तों ने शिरकत की।

Read More
उदयपुर

रूस -यूक्रेन संकट के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित

उदयपुर । रूस—यूक्रेन संकट के मद्देनजर उदयपुर कलक्टर ताराचंद मीणा ने स्थापित किया कंट्रोल रूम । कलेक्टरी में स्थापित किया कंट्रोल रूम ।  0294-2414620 है कंट्रोल रूम का नम्बर । यूक्रेन में फंसे बच्चे और अभिभावक दे सकेंगे सूचना । कलक्टर ने किया आह्वान । बच्चे, अभिभावक और आमजन दे सकेंगे सूचना ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

रोगियों के लिए ई-रिक्शा :विधि विधान से किया ई-रिक्शा का लोकार्पण

फतहनगर । राकेश मानव सेवा संस्थान सनवाड़ द्वारा आज रोगियों के लिए ई-रिक्शा का विधि विधान से लोकार्पण किया गया । लोकार्पण जगदीश जीनगर एवं बाबुलाल गढ़ी के कर कमलों से हुआ । इस अवसर पर राकेश मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों सहित समाजसेवी एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे ।  ई-रिक्शा की सेवा रोगियों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी । इसके लिए संस्थान ने एक हेल्पलाइन नंबर 7073920594 जारी किया हैं । ई-रिक्शा रोगियों को अस्पताल लाने एवं पुनः उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य करेगा । मानव सेवा के क्षेत्र में यह संस्थान पिछले काफी समय से सक्रिय होकर कार्य कर रहा है । गत दिनों ही इस संस्थान द्वारा रोगी वाहन का लोकार्पण किया गया । इस रोगी वाहन की सुविधा न्यूनतम दर पर हर समय उपलब्ध है ।

Read More
उदयपुर

यूक्रेन से 20 बच्चे उदयपुर पहुंचे

उदयपुर । रूस—यूक्रेन संकट के बीच राहत दे रही मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल । यूक्रेन में अध्ययनरत 20 बच्चे पहुंचे उदयपुर । डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे उदयपुर संभाग के बच्चे । दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से पहुंचे हैं बच्चे । कलेक्टर ताराचंद मीणा व एडीएम सिटी अशोक कुमार खुद रिसीव करने पहुंचे एयरपोर्ट । कलक्टर व एडीएम ने सभी बच्चों का किया स्वागत ।कलक्टर ने बच्चों से की बात । उनके अध्ययन और यूक्रेन प्रवास के अनुभवों को पूछा । सरकार के खर्चें पर बच्चों को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, नाथद्वारा निवास पर भिजवाया । बच्चों व उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार । भींडर एसडीएम रमेश सिरवी और बच्चों के परिजन रहे मौजूद ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाशिव रात्रि पर अलसुबह किया अभिषेक

फतहनगर । नगर के अखाड़ा मंदिर स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को अल सुबह ही भोले के दरबार में भक्तों ने अभिषेक किया । इस अवसर पर वैदिक मंत्रोचार के साथ पंचामृत से अभिषेक कर भोले के दरबार को सज्जित किया गया । महा आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया । यहां भोले के भक्तों ने दर्शन कर खुशहाली की मन्नत मांगी ।

Read More
उदयपुर

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का संकल्प 39 वर्षों से जारी, 4 मार्च को बाराबंकी जाएगा वरिष्ठ चिकित्सकों का दल

उदयपुर। विगत 39 वर्षों से स्वामी श्री रामदास जी के पावन स्मृति एवं संत श्री रामज्ञानदास महाराज की प्रेरणा से वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंदों की निःशुल्क सेवा का संकल्प लगातार जारी है। इस बार निःशुल्क स्वास्थ्य कार्य करने वाला चिकित्सा दल 4 मार्च को सुबह 8 बजे बीएन कॉलेज प्रांगण से रवाना होगा। सेवा के पुनीत कार्य के लिए जाने वाले इस दल को संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, सेवानिवृत्त आईपीएस मनोज भट्ट, मंदिर मण्डल नाथद्वारा के अधिकारी सुधाकर शास्त्री, आईएमए अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता व बीएन संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंघोली बतौर अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। चिकित्सा दल प्रभारी और ख्यातनाम चिकित्सक डॉ.जे.के.छापरवाल ने बताया कि यह दल उत्तरप्रदेश के बाराबंकी के हंडियाकोल जंगल स्थित श्रीराम वन कुटीर आश्रम में जरूरतमंदों की स्वास्थ्य सेवा के लिए आयोजित होने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर ...

Read More
उदयपुर

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उदयपुर। उदयपुर शहर व जिले में 2 मार्च फरवरी तक महाशिवरात्रि पर्व व 17 मार्च को होली, 18 को धुलण्डी व शब-ए-बारात के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस थाना क्षेत्रवार कार्यपालक मजिस्ट्रेट्स नियुक्त किये गये हैं। जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा के आदेशानुसार सूरजपोल, भूपालपुरा, प्रतापनगर व हिरणमगरी थाना क्षेत्र के लिए गिर्वा तहसीलदार, अंबामाता हाथीपोल, घंटाघर, सुखेर व धानमण्डी थाना क्षेत्र के लिए यूआईटी तहसीलदार, गोवर्धन विलास व नाई थाना क्षेत्र के लिए उप पंजीयक द्वितीय को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। आदेशानुसार समस्त अधिकारीगण व संबंधित पुलिस उप अधीक्षक आपसी समन्वय के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए अतिरिक्त जिला...

Read More