उदयपुर

जिला कलक्टर की जनसुनवाई :कलक्टर ने परिवादी को अपने पास वाली सीट पर बिठाकर सुनी समस्याएं,

पीड़ित व्यक्ति की समस्या का समाधान करना हमारा पहला दायित्व-कलक्टर उदयपुर, 4 मार्च। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी केंद्र में जनसुनवाई की। उन्होंने वहां आए परिवादी की समस्या-शिकायत को तसल्ली से सुना। कलक्टर ने अपने पास की सीट पर परिवादियों को बिठाकर उनसे चर्चा की और उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 48 प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई में आए परिवादियों द्वारा प्रस्तुत परिवाद के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारी से चर्चा करते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने वहां मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों और वीसी के माध्यम से जुड़े उपखण्ड अधिकारियों से कहा कि हर परिवादी एक उम्मीद और आस लेकर हमारे पास आता है, वो समाधान के साथ लौटे यही हमारा दायित्व है। जनसुनवाई के दौरान ...

Read More
देश प्रदेश

गौचर भूमि पर अवैध कब्जा गौ माता के मुंह से निवाला छीनने जैसाः कमलमुनि

फतहनगर। गोचर भूमि पर अवैध कब्जा करके गौ माता के मुंह से निवाला छीनने वाला भी कसाई है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने ईंटाली स्थानक में शुक्रवार को धर्मसभा के दौरान कहा कि ऐसे मानव दानव है। उनके द्वारा दान, तीर्थ यात्रा मुर्दे को श्रृंगार कराने के समान है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि राज्य सरकार तत्काल गोचर भूमि के अवैध कब्जों को हटाए। उसको अनदेखा करना संविधान के साथ खिलवाड़ है। मुनि कमलेश ने बताया कि सफेद पोशाक और भूमाफिया की मिलीभगत से अवैध कब्जा करने वाली आत्मा अपराधी से कम नहीं। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि गोचर भूमि पर सरकारी भवन, फैक्ट्री, कॉलोनी बनाई जा सकती है तो फिर गौशालाओं को जमीन क्यों नहीं मिलती है। जैन संत के आगमन पर सरपंच ने श्री महावीर लक्ष्मीनाथ गोशाला के लिए जमीन की एनओसी प्रदान की। लक्ष्मीलाल ब्राह्मण ने मुनि श्री का गौशाला प...

Read More
चित्तौडगढ़

यूक्रेन से लौटे विद्यार्थीयों का सांसद जोशी ने दिल्ली में किया स्वागत

      नई दिल्ली 4 मार्च 2022/शुक्रवार :- यूक्रेन में अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्वदेश वापसी को लेकर केंद्र सरकार के ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत चित्तौडगढ क्षेत्र के विद्यार्थियो की वापसी प्रारंभ हो गयी हैं जिसमें आज भी चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के छात्र स्वदेश लौटे है। यूक्रेन से स्वदेश लौटने पर छात्रों का चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में स्वागत किया तथा उनसे उनके अनुभवों को साझा किया।       यूक्रेन से लौटे छोटीसादड़ी के छात्र मेहुल राठौड़ एवं छात्रा मेघना राठौड़ का आज चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में उपरणा ओढा व माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार यूक्रेन में अध्ययनरत विद्यार्थियो की सुरक्षा और स्वदेश वापसी के...

Read More
देश प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की सौगात

जयपुर, 4 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आगामी 8 मार्च को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय किया है। श्री गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वातानुकूलित एवं वॉल्वो के अतिरिक्त निगम की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान की सीमा तक इस दिन यात्रा करने वाली सभी महिलाएं एवं बालिकाएं निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

Read More
चित्तौडगढ़

चित्तौड़ – उदयपुर लोकल ट्रेन संचालन के आदेश जारी

फतहनगर । चित्तौड़ से उदयपुर के बीच लोकल रेल सेवा के संचालन के आदेश जारी कर दिए गए हैं । सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से जारी आदेशों के तहत पूर्व में संचालित उक्त लोकल ट्रेन चित्तौड़गढ़ से प्रातः 5:50 पर रवाना होगी तथा 8:35 पर उदयपुर पहुंचेगी ।  वापसी में सायं 7:30 बजे उक्त ट्रेन उदयपुर से रवाना होकर 10:25 पर चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी । हालांकि उत्त ट्रेन कब प्रारंभ होगी इसकी तिथि अभी तक नहीं आई है । यह ट्रेन कोरोना काल के दौरान बंद कर दी गई थी ।  चित्तौड़ से उदयपुर के मध्य कपासन, भूपालसागर, फतहनगर आदि क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं । अनेकानेक लोग इसी ट्रेन के माध्यम से उदयपुर अप एंड डाउन करते हैं । लोगों ने इसके संचालन के आदेश जारी होने पर सांसद सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया है ।

Read More
उदयपुर

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न,संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी देहांत जिला किसान मोर्चा उदयपुर जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की एक बैठक भाजपा कार्यालय पटेल सर्कल उदयपुर में रखी गई जिसमें किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीचंद डांगी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज अहीर, नारायण सिंह चंदाना, जिला महामंत्री मोहनलाल जाट, विजय जैन, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया,गणेशलाल कुमावत, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता वालजी सुथार, विजय, जिला मंत्री देवीसिंह राव,रमेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष देवीलाल पटेल, भूपेश कुमार मोदी, सवाईसिंह राव, भैरूसिंह राठौड़, केसर सिंह राठौड़ वालचंद पटेल,मोहब्बतसिंह,भीमसिंह राजपूत, पुरुषोत्तम जोशी, लक्ष्मीलाल डांगी ,देवीलाल गाडरी, लक्ष्मणसिंह चुंडावत, कचरूलाल पटेल, घनश्याम सिंह, सुरेश, अलीचंद,राजेंद्र एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में नारायण सिंह ने किसान मोर्चा की रीति नीति एवं आगे क...

Read More
उदयपुर

रूस-यूक्रेन संकट: गुरुवार को संभाग के 21 और विद्यार्थी पहुंचे उदयपुर

उदयपुर, 3 मार्च। रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को सकुशल स्वदेश लाने की मुहिम लगातार जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के अहम फैसले पर राजकीय खर्च से इन बच्चों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इसी कड़ी में गुरुवार को उदयपुर संभाग के 21 विद्यार्थी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। इनमें डूंगरपुर के 7, बांसवाड़ा के 6, उदयपुर के 4, चित्तौड़गढ़ के 2 एवं भीलवाड़ा व प्रतापगढ़ के 1-1 बच्चे हैं। डबोक एयरपोर्ट पर एडीएम अशोक कुमार ने इन सभी बच्चों की अगवानी की और सकुशल स्वदेश पहुंचने पर बच्चों का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर समाजसेवी पीयूष कच्छावा और पीयूष सुखवाल  की तरफ से अल्पाहार पैकेट भेंट किए गए। एडीएम कुमार ने बच्चों से बातचीत की। इसके बाद इन बच्चों को राज्य सरकार की तरफ से सरकारी खर्चे पर घरों के लिए किया रवाना किया गया। सकुशल अपने घर लौटने ...

Read More
उदयपुर

कमिश्नर-कलक्टर ने किया शहर का दौरा,नगर निगम के कार्यों का किया निरीक्षण,लेकसिटी को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के निर्देश

उदयपुर, 3 मार्च। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने गुरुवार सुबह शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा करवाएं जा रहे कार्यों का जायजा लेकर शहर की साफ-सफाई व कचरा निस्तारण से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तकनीकी पहलुओं के साथ जन सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिये और कहा कि लेकसिटी को स्वच्छ व सुंदर बनाने में निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है, ऐसे में वे पूरे मनोयोग से इस दिशा में प्रयास करें। दोनों अधिकारियों ने कुम्हारों का भट्टा स्थित ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया और कचरे को एकत्र कर कैप्सूल बनाने और यहां से कचरा डंपिंग यार्ड तक भेजने की प्रक्रिया देखी। उन्होंने सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर इस स्थान के समुचित उपयोग के निर्देश दिए। भ्रमण दौरान उन्हों...

Read More
फतहनगर - सनवाड

डिवाइडर पर चढ़कर गाड़ी पलटी,चालक की मौत

फतहनगर। आज दोपहर बाद वासनी के समीप हाइवे पर एक कार अनियन्त्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी तथा पलटी खाने से कार का चालक मौत का शिकार हो गया जबकि कार में सवार एक अन्य को कोई चोट नहीं लगी। पुलिस के अनुसार कार के पलटी खाने से चालक रतनसिंह पिता धाकलसिंह निवासी जैसलमेर दब गया तथा उसने दम तोड़ दिया जबकि कार में सवार भंवरलाल पिता धर्मपाल जाट को खरोंच तक नहीं लगी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा शव को अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द कर दिया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर क्षेत्र में लहलहा रही गेहूं की फसल

फतहनगर। बारिश की कमी के बावजूद इन दिनों क्षेत्र में गेहूं की फसल लहलहा रही। हालांकि किसान रोजड़ों के कारण परेशान हैं। रात के समय खेतों पर रखवाली कर फसलों को बचाने का किसान जतन कर रहे हैं। लहलहा रही फसल का फोटो शंकरलाल चावड़ा ने केमरे में कैद किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अनिल कुमार गुस्सर मजदूर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बने

फतहनगर। अनिल कुमार गुस्सर को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम घावरी ने किया। इस मनोनयन पर स्थानीय संघ के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष घावरी का आभार व्यक्त किया है। ...

Read More
मावली

ईन्टाली में बच्चों एवं ग्रामीणों ने गटका आयुष काढ़ा

फतहनगर। मावली उपखंड के ईन्टाली में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय एवं ग्राम पंचायत तथा फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली के संयुक्त तत्वावधान में आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार के मार्गदर्शन में आयुर्वेदिक आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। प्रातः 10 बजे से हनुमान अखाड़ा प्रांगण में छात्र-छात्राओं को काढ़ा पिलाया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार आयुर्वेद विभाग द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं बदलते मौसम के रोग प्रतिरोध का काढ़ा का निर्माण डा. वंदना मीणा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनोज समदानी,ग्राम विकास अधिकारी मांगीलाल आमेटा, डॉ ओम प्रकाश किराड़, भरत मेनारिया के सानिध्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती, मातृभूमि माध्यमिक विद्यालय, द सनराइज पब्लिक स...

Read More
उदयपुर

परीक्षा परिणाम में हो रही देरी को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में बी.एससी. बी.एड़. एवं बी.ए.बी.एड़. इन्टीग्रेटेड के छात्रों ने गुरूवार को परीक्षा परिणाम हो रहीं देरी को लेकर परीक्षा नियंत्रक एवं रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन छात्रनेता कीर्तिराज सिंह के नेतृत्व में दर्जनों विद्यार्थीयों ने सौंपा। विद्यार्थीयों ने बताया कि परीक्षाओं को संपन्न हुए महीनों बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालय की ओर से द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों का परिणाम जारी नहीं किया गया है। इसको लेकर पूर्व में भी छात्रों ने परीक्षा परिणाम त्वरित जारी करने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। गुरूवार को कोर्स के समस्त विद्यार्थीयों ने सामूहिक रूप से पुनः ज्ञापन सौंपते हुए आगामी 2 दिन में परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की गई। वहीं विश्वविद्यालय ने भी 2 दिन में परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थीयों ने पाठ्यक्रम के...

Read More
देश प्रदेश

प्रत्येक उपखण्ड मुख्यालय पर महाविद्यालय खोलने की प्रक्रिया जारी,शेष रहे 6 उपखण्ड मुख्यालयों पर भी प्राथमिकता से महाविद्यालय खोलने पर विचार-उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

जयपुर, 3 मार्च। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजेंद्र सिंह यादव ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले तीन वर्षों में 122 नवीन महाविद्यालय खोले हैं और इसी वर्ष 33 कन्या महाविद्यालय खोलने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। श्री यादव प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि राज्य में मात्र 6 उपखंड ऎसे हैं जिनमें महाविद्यालय नहीं हैं, इन उपखंडो में चरणबद्ध रुप से महाविद्यालय खोले जाने की प्रक्रिया जारी है। जिसमें टाटगढ उपखंड भी शामिल है।इससे पहले उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने सदस्य श्री शंकर सिंह रावत के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2019-20 के अनुसार प्रदेश में महाविद्यालय से वंचित रहे उपखण्ड मुख्यालयों पर संभावनाओं के परीक्षण हेतु नई नीति लाकर चरणबद्ध तरीके से महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की गई थी। उन्हों...

Read More
उदयपुर

वार्षिकोत्सव: फलीचड़ा में रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोहा

मावली । मावली इलाके के समीपवर्ती गांव फलीचड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अद्भुत कला के रंग बिखेरे जिससे की संपूर्ण फलीचड़ा गांव ही झूम उठा। संस्था प्रधान संजय बडाला ने बताया कि अतिथियों का स्वागत, स्वागत नृत्य आयो रे शुभ दिन आयो पर बालिका स्कूल की छात्रा मोनिका ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। बडाला ने बताया कि बालिका स्कूल की छात्राओं राजश्री एवं पार्टी द्वारा रट्टा मार राजश्री द्वारा मरू नृत्य माहीनूर बानो द्वारा आयो रे मारो ढोलना मुजस्सम एवं फलक द्वारा बावन गज का दामन पंकज द्वारा एकल गीत ओ देश मेरे, नन्ही छात्र नरेश द्वारा भारत मां का सदन सुहाना, रवीना कुंवर द्वारा एकल नृत्य ऐ मेरे वतन के लोगों और खुशी चौहान द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जावा से कार्यक्रम को रोमांचित और अनूठा बना डाला खेड़ी स्कूल के नन्हें बालक धनराज जाट द्वारा ल...

Read More
देश प्रदेश

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण खोले जाने की शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की मांग

फतहनगर । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण से पाबंदी हटाने की मांग की है । प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया कि पिछले तीन वर्षो से स्थानान्तरण पर पाबन्दी होने से कई शिक्षक अपने ट्रांसफर नही करवा पा रहे हैं । व्यास ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण खोले जाने का आग्रह किया है ।

Read More
उदयपुर

बालिकाओं एवं ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर 5 को

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 मार्च को बालिकाओं एवं ग्रामीण महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हेतु सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अपने खंड के अधीन समस्त एएनएम, आशा सहयोगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पाबंद कर तथा महिला व बाल विकास विभाग के समन्वय से शिविर आयोजित कर स्कूल ना जाने वाली बालिकाओं व ग्रामीण महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उड़ान योजना का प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। ...

Read More
उदयपुर

श्री नागेश्वर पारसनाथ गौशाला बांसड़ा में आज से भागवत कथा,निकलेगी कलश यात्रा

कानोड़(भरत जारोली)। श्री नागेश्वर पारसनाथ गौशाला बांसड़ा में गुरुवार से 7 दिनी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा। श्री नागेश्वर पारसनाथ गौशाला बांसड़ा के माध्यम से होने वाली इस भागवत कथा के पहले दिन गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में 101 मातृ शक्ति सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। गांव में जगह-जगह यात्रा का स्वागत होगा। इसमें आगे-आगे मुख्य यजमान भागवत ग्रंथ को सिर पर धारण कर चलेंगे। कथा का वाचक परम गौभक्त श्री कृष्ण किंकर जी महाराज करेंगे। वे भी कलश यात्रा में शामिल होंगे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कथा रोजाना दोपहर 10बजे से 3बजे तक की जाएगी। कथा स्थल श्री नागेश्वर पारसनाथ गौशाला बांसड़ा पर कथा सुनने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही महिला व पुरुषों के बैठने के लिए भी अलग-अलग व्यवस्था होगी। कथा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रंगों के पर्व की आहट,खिल उठे पलाश के फूल

फतहनगर। रंगों का त्यौहार नजदीक आने के साथ ही प्रकृति भी अपनी छटा बिखेर रही है। मनमोहक लाल सूर्ख पलाश के पुष्प जगह-जगह दिखने लगे हैं। ग्रामीण इलाकों में आज भी रंग खेलने में पलाश के फूलों का लोग काफी उपयोग भी करते हैं। ये फूल किसी प्रकार का शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते। शंकरलाल चावड़ा ने उक्त फोटोे केमरे में कैद किया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फीडर इंचार्ज की सजगता से टला लाखों का नुकसान

फतहनगर। बिजली विभाग के फीडर इंचार्ज लक्ष्मणसिंह चौहान की सजगता से लाखों का नुकसान होने से बच गया। बताया गया कि तुलसीराम गुर्जर के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गयी। फीडर इंचार्ज लक्ष्मणसिंह के पास कॉल आते ही मात्र 15 मिनिट में पालिका की दमकल के साथ मौके पर पहुंच की आग पर काबू पाया। यदि अधिक समय लग जाता तो आस पास खड़ी तैयार गेहूं की कई बीघा फसल के नष्ट होने का खतरा था। हालांकि ट्रांसफार्मर पूरी तरह से नकारा हो गया। ...

Read More