देश प्रदेश

बंजारा समाज की बैठक में सामूहिक विवाह समेत अन्य विषयों पर किया मंथन

फतहनगर। बंजारा समाज की एक बैठक आली स्थित शनि महाराज सराय में आयोजित की गई जिसमें छात्रावास हेतु भूमि उपलब्ध करवाने के लिए विचार विमर्श किया गया। आगामी दिनों सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन हेतु पूर्ण योगदान का संकल्प व्यक्त किया गया। सराय के नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है जिसका सभी ने अवलोकन किया तथा पूरा सहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। समाज के भामाशाह डाबी निवासी शिवराज बैंस द्वारा 51000 रुपए का योगदान दिए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। विभिन्न गांवों से भामाशाह बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं उनका भी बैठक में आभार व्यक्त किया गया। बैठक में दलीचंद,भेरूलाल चंदेल, नारायण खींची,सुरेश चावड़ा, दिनेश,दिनेश बैंस,सत्यनारायण,रतन चावड़ा,वेणा कच्छावा, सोहनलाल,संस्थान अध्यक्ष देवीलाल चावड़ा, उपाध्यक्ष गोपाल गरासिया, राजमल दायमा, गणेश चौहान, गोपाल मंडलोई,शैतानसिंह, ऋषि नाडावत, प्रेम बक्शी राम, भैरूलाल...

Read More
मावली

पेयजल संकट समाधान की मांग को लेकर भाजपा ने दिया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

मावली, 7 मार्च। मावली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मावली पंचायत सहित पूरी तहसील में व्याप्त भीषण पेयजल संकट के समाधान के लिए भाजपा मावली मण्डल द्वारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी मावली को ज्ञापन सौंपा । भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ने बताया कि मावली पंचायत में ग्रामीणों को आठ दिन में पीने का पानी मिल पा रहा है , साथ ही पूरी मावली तहसील में भीषण पेयजल का संकट है । अभी ग्रीष्म ऋतु आरम्भ होने को है अभी से जल संकट गहरा रहा है, जो भयावह स्थिति है। भाजयुमो मावली मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व संगठन के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मावली विधायक धर्मनारायण जोशी से पेयजल के संकट को लेकर वार्ता हुई ।जिस पर विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इस विषय पर जिला कलेक्टर से दूरभाष पर बात की थी ।जिस पर कलेक्टर ने भी मावली क्षेत्र में...

Read More
उदयपुर

नववर्ष कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित

उदयपुर । भारतीय नववर्ष पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए उदयपुर में विभिन्न संगठन, समाज की बैठक शहर के अलग अलग नगर, वार्ड स्तर पर की गई । नववर्ष समारोह समिति समिति के संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि उदयपुर शहर को 9 नगर में विभाजित किया है और सभी नगर में संयोजक सहसंयोजक की घोषणा की है, यह नगर की टोली वार्ड स्तर तक कि योजना बनाकर घर घर तक संपर्क करेंगे । विद्यानिकेतन विद्यालय में विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन, विभाग संघचालक हेमेंद्र श्रीमाली उपस्थित थे । इसी क्रम में बप्पारावल नगर की बैठक संजीवनी कॉलेज सेक्टर 6 में सम्पन्न हुई, बैठक में डॉ भारत भूषण ओझा, शांतिलाल शर्मा अतिथि थे, बैठक में 70 कार्यकर्ता एवं समाज प्रतिनिधि उपस्थिति थे, जिनसे अधिक से अधिक संख्या में नववर्ष में भाग लेने का आ...

Read More
देश प्रदेश

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बना हेल्प डेस्क

यूक्रेन से लौट रहे राजस्थानी विद्यार्थियों के लिए हो रहा है मददगार साबित जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशों पर यूक्रेन से आने वाले राजस्थानी स्टूडेंट्स के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजस्थान सरकार का हेल्प डेस्क संकट की घड़ी में मददगार साबित हो रहा है। हेल्प डेस्क 24X7 निरंतर संचालित हो रहा है, जिसमें राजस्थान के मंत्री श्री टीकाराम जूली, श्री सुभाष गर्ग एवं राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव तथा प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह की अगुवाई में गठित टीम मुस्तैद रहकर लगातार यूक्रेन में फंसे राजस्थानी विद्यार्थियों से एवं उनके परिजनों से संपर्क बनाकर उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करा रही है। इस कड़ी में यूक्रेन से आने वाले राजस्थानी स्टूडेंट्स को उनके घरों तक उनकी सुविधानुसार पहुंचाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन, एवं टैक्सी आदि क

Read More
उदयपुर

जंगल की सैर के लिए निकले साइकिल सवार

उदयपुर, 6 मार्च। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग, ग्रीन पीपल सोसायटी, पर्यटन विभाग “ली टूर डी इंडिया तथा बेला बसेरा रिसोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल पर प्रकृति के त्रिदिवसीय रोमांच पेडल टू जंगल के पांचवें संस्करण के तहत रविवार को प्रतिभागी साइकिल से जंगल की ओर रवाना हुए। सभी साइकल राइडर को वन संरक्षक आर.के.जैन व हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के प्रद्युमन सोलंकी ने झंडी दिखाकर फ़ील्ड क्लब से रवाना किया गया। प्रतिभागियों ने मार्ग में रामा गाँव के मोटा भीलवाड़ा फला के माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जियोमेट्री बॉक्स, टेनिस बॉल एवं बेडमिंटन किट, फ़ुटबॉल सामग्री एवं अल्पाहार के पैकेट वितरित किए। इस टीम में डॉ. आशीष सूद ने विद्यालय के विद्यार्थियों की सुविधार्थ पचास हज़ार तक की सामग्री प्रदान करने की घोषणा की। वन विभाग के उप संरक्षक डी.के.तिवारी ने सभी प्रतिभागियों स्वागत किया एवं...

Read More
उदयपुर

धुणीमाता में खूब जमी मोइनुद्दीन मनचला की भजन संध्या,उमड़ा जन सैलाब

फतहनगर। शनिवार रात्रि को धुणीमाता मेला प्रांगण में धुनीमाता मित्र मंडल, डबोक द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन सम्राट मोइनुद्दीन मनचला,भजन गायक सुर लहरी लहरुदास वैष्णव,सुरेश पालीवाल व मीनाक्षी शर्मा ने आनंद विभोर करने वाली प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या देर रात तक जमी। भजन सन्ध्या में उपस्थित चेतनानंद महाराज का रमेश पालीवाल,विजय बनजारा व मांगीलाल मेघवाल ने पगड़ी व उपरणा पहना कर स्वागत किया तत्पश्चात माता के भक्त जगदीश राज श्रीमाली, पण्डित खूबीलाल पालीवाल,सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधक शशिकांत कुमार व प्रतीक भटनागर को चेतनानंद महाराज ने पगड़ी व उपरणा पहना कर स्वागत किया। जगदीश राज श्रीमाली को राज्य सरकार में श्रम सलाहकार मण्डल में उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर मोहिनुद्दीन मनचला ने मेवाड़ी पगड़ी व लहरुदास ने शॉल पहना कर एवं मेड़ता सरपंच खेमसिंह देवड़ा व रामलाल बनजारा ने उपरणा पहना ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 305 रोगियों की जांच कर दिया परामर्श

फतहनगर। महावीर इंटरनेशनल, फतेहनगर शाखा एवं गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को मुदगल वाटिका में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में 305 मरीजों को जिसमें नेत्र रोग, त्वचा रोग, दंत रोग, शिशु रोग,महिला व प्रसुति रोग विशेषज्ञों ने चेक कर परामर्श दिया। 11 मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए उदयपुर रेफर किया गया। गीतांजलि हॉस्पिटल के चीफ एक्सिक्यूटिव ऑफिसर प्रतीम तंबोली ने बताया कि आने वाले समय में फतेहनगर क्षेत्र में सभी नगर वासियों के लिए चिरंजीवी योजना का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन का कैंप लगाया जाएगा व महावीर इंटरनेशनल फतेहनगर टीम के साथ एक बार रजिस्ट्रेशन करवाने पर 10फीसद छूट का आश्वासन दिया। संस्था के मार्केटिंग प्रमुख आलोक शर्मा ने बताया कि अगला कैंप ग्रामीण क्षेत्र में लगाकर लोगो में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है। श...

Read More
देश प्रदेश

बुखारेस्ट से 6 राजस्थानी विद्यार्थी मुंबई पहुंचे

जयपुर, 6 मार्च । यूक्रेन से भारतीयों को भारत पहुँचाने का काम तीव्र गति से जारी है। इसी क्रम में फ़्लाइट  IX 1202 रात्रि 12ः51 पर 182 भारतीयों को लेकर मुम्बई पहुँची, जिसमें 6 राजस्थानी विद्यार्थी थे। कुल 5 विद्यार्थी नेहा साहा, अविनाश गाबा, कार्तिक गौतम, आकाश पाराशर, महेंद्र कुमार को गो-एयर की फ़्लाइट नंबर G8-390 से 05ः45 बजे मुंबई से जयपुर भेजा गया है। यह फ़्लाइट 07ः55 बजे जयपुर पहुंची। यह विद्यार्थी जोधपुर, कोटा, श्री गंगा नगर व नागौर के हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य विद्यार्थी सिरोही के प्रियदर्शन सिंह को अपने रिश्तेदार साथ ले गए। सभी छात्र वतन वापसी पर बेहद प्रसन्न हैं।राज्य सरकार के प्रति उन्होंने आभार जताया एवं उनके द्वारा किये जा रहे प्रबंधों पर बेहद खुशी ज़ाहिर की। यह जानकारी राजस्थान भवन के उप महाप्रबंधक श्री मनोज तिवारी ने दी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

रूस-यूक्रेन संकटः घर लौटने का सिलसिला जारी,दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखी केबिनेट मंत्रियों की सहृदयता, मनाया उदयपु के नक्षत्र का जन्मदिन

उदयपुर। रूस-यूक्रेन संकट के बीच राजस्थान के बच्चों को सरकार की ओर से हरसंभव सुविधाओं के साथ खुशियां बाटी जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उनकी टीम इन बच्चों को घर तक सकुशल पहुंचाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। वहीं राजस्थान सरकार के मंत्रियों की का एक उदाहरण नई दिल्ली एयरपोर्ट पर देखने को मिला जहां कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली व मंत्री सुभाष गर्ग ने ंयूक्रेन से पहुंचे उदयपुर के नक्षत्र का जन्मदिन एयरपोर्ट पर मनाया। मंत्रीद्वय ने छात्र नक्षत्र के साथ जन्मदिन का केक काट कर बधाई दी और नक्षत्र के परिजनों से भी मोबाइल पर बात कर बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह, सहायक आवासीय आयुक्त श्रीमती रिंकू मीणा और मनोज कुमार सिंह ने बच्चे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी। ...

Read More
उदयपुर

बस पर लगे तिरंगे ने आंच नहीं आने दी

भिंडर । रूस यूक्रेन युद्ध के बीच पड़ोसी देश स्लोवाकिया में फंसी भिंडर निवासी तस्नीम शुक्रवार को रात्रि 8:00 बजे दिल्ली पहुंची थी । दिल्ली से डबोक एयरपोर्ट पर पहुंची तस्नीम ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद करीब 4 दिनों तक बंकर में डर के साए में रहे । कुछ लेने बाहर निकलते थे । वापस सायरन बजने पर बंकरो में चले जाते थे । खाने पीने का सामान भी नहीं मिल रहा था । जैसे तैसे हिम्मत करके 28 फरवरी को सुबह 45 जनों के साथ बस में बैठकर रवाना हुई । रास्ता सुरक्षित नहीं था लेकिन बस पर तिरंगा लगा होने से कोई आंच नहीं आई । स्लोवाकिया पहुंचे तब राहत की सांस ली । वहां होटल में रहे । फिर मंत्री किरेन रिजीजू से मुलाकात के बाद उन्होंने विमान की व्यवस्था की जिससे हम दिल्ली पहुंचे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेहनगर में नि :शुल्क चिकित्सा परामर्श शिवर आज

फतहनगर । महावीर इंटरनेशनल की स्थानीय शाखा एवं गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मुद्गल वाटिका में नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा । इस शिविर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ,दंत रोग, नेत्रों रोग विशेषज्ञ तथा त्वचा रोग विशेषज्ञ सेवाऐं देंगे ।  शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में कमलमुनि के सानिध्य में गौ शाला के लिए आगे आए ग्रामीण

फतहनगर। उपकारी हमारे लिए परमात्मा के समान है। उसको अनदेखा करना साक्षात परमात्मा का अपमान करने के समान है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने आज ईंटाली में ग्रामीणों की धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि नमक हराम आदमी का विश्व के किसी भी धर्म में प्रवेश नहीं है। उपकारी के चरणों में सर्वस्व न्योछावर कर दें तो भी उनके ऋण से मुक्त नहीं हो सकते। मुनि कमलेश ने बताया कि उपकारी के साथ जो दुर्व्यवहार करता है वह राक्षस और शैतान है। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट बताया कि नूगरा द्वारा किया गया दान तपस्या और तीर्थ आत्म कल्याण में सहयोगी नहीं हो सकते। जैन संत के आव्हान पर श्री लक्ष्मी नारायण महावीर गौशाला हेतु करीब 100000रूपए की राशि दानदाताओं ने प्रदान की। रामनवमी और महावीर जयंती तक गौ शाला प्रारंभ करने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया। धर्मसभा को लाभ ग्रामीणों एवं जैन समाज क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कानोड़ में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रमः भवसागर से वेतरणी तो गाय ही पार कराएगीः कृष्ण किंकरजी महाराज

कानोड़(भरत जारोली)। निकटवर्ती श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा में तृतीय दिवस के श्रीमद् भागवत कथा में व्यासपीठ से कृष्ण किंकर महाराज ने संतो ऋषियों की अधिष्ठात्री गौ माता को ही बताते हुए प्रकट किया कि इस कलिकाल में व्यक्ति समस्त लोगों को भोगता हुआ जीवन व्यतीत करता है लेकिन पुण्य कर्मों के संचय से व्यक्ति की आत्मा जन्म जन्मांतर से छुटकारा पाने के लिए भवसागर से पार करने के लिए गौ माता का सहारा लेकर गोलोक धाम में पहुंचते हैं। उसके बाद में उन्हें किसी भी जीव में जन्म लेने का अवसर प्राप्त नहीं होता और गोलोक धाम से ऊंचा कोई धाम नहीं जहां परमात्मा की शरणागत प्राप्त होती है। मनुष्य जन्म पूर्व जन्म में किए गए कार्यों के प्रारब्ध स्वरूप मिलता है और उस जीवन को भी अगर व्यक्ति अनर्गल बातों में या कार्यों में व्यतीत कर देता है तो उसका जीवन निरर्थक हो जाता है और वही जीवन अगर परमात्मा के नाम का स्...

Read More
मावली

भाजयुमो प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक जोशी से की भेंट

उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मावली मंडल का प्रतिनिधिमंडल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज पुजारी के नेतृत्व में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी से मिला व मावली में पेयजल की आपूर्ति सप्ताह में एक बार जलापूर्ति होने की समस्या के समाधान की मांग की। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पुजारी ने बताया कि विधायक जोशी ने जिला कलक्टर से दूरभाष पर बात करके मावली में पेयजल की आपूर्ति टेंकरों से कराने की मांग की। जिस पर जिला कलक्टर ने अगले सप्ताह से मावली में टेंकर से जलापूर्ति प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में महेंद्र चौधरी, बादल शर्मा ,साकेत शर्मा,जगदीश पुजारी शामिल थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

यूक्रेन से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची 6 उड़ानों में राजस्थान के 47 विद्यार्थी शामिल,एयरपोर्ट पर राजस्थान सरकार के तीन मंत्रियों सहित अधिकारियों ने की छात्रों की अगवानी

जयुपर। रूस और यूक्रेन के बीच तनावपूर्ण युद्ध ग्रस्त परिस्थितियों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है इसी श्रंखला में शुक्रवार को सुबह से देर शाम तक पांच उड़ाने दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची, इन उड़ानों में आए राजस्थान के 33 विद्यार्थियों को एयरपोर्ट पर बने राजस्थान सरकार के हेल्प डेस्क पर रिसीव किया गया।मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशों के अनुरूप एयरपोर्ट पर बनाए गए 24 × 7 हेल्पडेस्क पर यूक्रेन से लौटे इन बच्चों का फूल मालाओं से स्वागत राजस्थान के कैबिनेट मंत्री श्रीमती ममता भूपेश, श्री टीकाराम जूली मंत्री श्री सुभाष गर्ग, प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर यूक्रेन से लौटने वाले इन बच्चों को राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर रिसीव करने आए मंत्रियों ने कहा कि राजस्थान सरकार अपने प्रवासियों की हर ...

Read More
देश प्रदेश

ज्वैलरी फर्मो पर बड़ी कार्यवाही

जयपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ के जांच दल ने आज शुक्रवार को जयपुर जिले में बहुमूल्य सोना, चांदी, डायमंड की मात्रा करने में  प्रयुक्त स्पेशल एवं हाई एक्यूरेसी मशीनों की विभिन्न प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के यहां जांच की। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि खाद्य मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निर्देशों पर यह कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान मैसर्स मोती संस प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स सुराणा ज्वेलर्स ऑफ जयपुर  पर तौलन  यंत्रों की क्षमता का 10%  टेस्ट बाट उपलब्ध नहीं होने पर प्रकरण दर्ज किया गया।सुदर्शनपुरा स्थित यू.वी. ओवरसिस पर 2  मशीनें बिना सत्यापन कराए उपयोग में ली जा रही थी। कालाजी ज्वेलरी पर असत्यापित बाट पाए गए। इसी प्रकार विनायक ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा

Read More
उदयपुर

उदयपुर के चिकित्सकों का अनूठा सेवा संकल्प,40वीं बार निःशुल्क स्वास्थ्य सेवार्थ के लिए रवाना हुआ दल

उदयपुर, 4 मार्च। विगत 39 वर्षों से स्वामी श्री रामदास जी के पावन स्मृति एवं संत श्री राम ज्ञानदास महाराज की प्रेरणा से उदयपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा उदयपुर से 1150 किलोमीटर दूर जरूरतमंदों लोगों की निःशुल्क सेवा का संकल्प लगातार जारी है। इस बार 40 वीं बार निःशुल्क स्वास्थ्य कार्य करने के लिए चिकित्सा दल शुक्रवार सुबह बीएन कॉलेज प्रांगण से रवाना हुआ।   संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, सेवानिवृत्त आईपीएस मनोज भट्ट, मंदिर मण्डल नाथद्वारा के अधिकारी सुधाकर शास्त्री, आईएमए अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता व बीएन संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंघोली ने बतौर अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना  किया। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जज़्बा जरूरी: बीएन कॉलेज में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने कहा कि कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों के बावजूद गत 39 वर्षों से ल...

Read More
देश प्रदेश

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 5 मार्च से, शुरु होगा चार दिवसीय महिला उत्सव – प्रमुख शासन सचिव

जयपुर]4 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में 5 मार्च से 8 मार्च तक राज्य एवं जिला स्तर पर चार दिवसीय महिला उत्सव की शुरुआत होगी।निदेशक महिला अधिकारिता श्रीमती रश्मि गुप्ता ने बताया कि जयपुर जिले में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 5 मार्च को नो बैग डे पर खेलकुद गतिविधियों का आयोजन जिले की समस्त 22 पंचायत समितियों में एवं ग्राम पंचायतों में किया जायेगा। स्थानीय खेल यथा खो-खो ,रूमाल झपट्टा, रस्सी कूद/दौड/म्यूजिकल चैयर या अन्य खेलों तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता गायन एवं नृत्य आदि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। यह गतिविधियां डॉप आउट किशोरियों तथा समस्त अन्य बालिकाओं एवं किशोरियों के साथ पंचायत समिति/ग्राम पंचायत स्तर के राजकीय विद्यालयों में आयोजित की जायेगी। साथ ही राजकीय विद्यालयों...

Read More
उदयपुर

रूस-यूक्रेन संकट : शुक्रवार को 7 विद्यार्थी पहुंचे उदयपुर

उदयपुर, 4 मार्च। रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को सकुशल स्वदेश लाने की मुहिम लगातार जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के अहम फैसले पर राजकीय खर्च से इन बच्चों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इसी कड़ी में शुक्रवार को उदयपुर संभाग के 7 विद्यार्थी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। इनमें डूंगरपुर के 4, बांसवाड़ा का 1 और उदयपुर के खेरवाड़ा के 2 बच्चे शामिल हैं। डबोक एयरपोर्ट पर एडीएम अशोक कुमार ने इन सभी बच्चों की अगवानी की और सकुशल स्वदेश पहुंचने पर बच्चों का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर समाजसेवी पीयूष कच्छावा और डीपीएस की तरफ से अल्पाहार पैकेट भेंट किए गए। एडीएम कुमार ने बच्चों से बातचीत की। इसके बाद इन बच्चों को राज्य सरकार की तरफ से सरकारी खर्चे पर घरों के लिए किया रवाना किया गया। सकुशल अपने घर लौटने पर बच्चों और अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन का आभा...

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना की दी जानकारी,राजकीय कार्यो में पात्र बेरोजगार की सेवाओं का लाभ ले-कलक्टर

युवाओं को मिलेगा संबल, स्टाफ की कमी का होगा समाधान उदयपुर, 4 मार्च। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों और वीसी से जुड़े उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री युवा संबल योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युवा बेरोजगारों को संबल प्रदान करने के लिए यह योजना चलाई है। इस योजना में पंजीकृत युवाओं का राजकीय कार्य में उपयोग लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया जा सकता है। कलक्टर ने कहा कि अक्सर हमारे समक्ष स्टाफ की कमी की समस्या रहती है ऐसे में इस योजना में पंजीकृत योग्य व प्रशिक्षित बेरोजगारों को सेवा का अवसर प्रदान किया जा सकता है। इससे योजना का उद्देश्य साकार होगा, युवाओं को संबल भी मिलेगा और स्टाफ की कमी की समस्या का समाधान भी होगा। कलक्टर ने विभागवार प्राप्त सूची के अनुसार आशार्थी उपलब्ध कराने, निर्धारित प्रपत्र में उपस...

Read More