फतहनगर । उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आतिशबाजी के साथ मनाया । मेन चौराहे पर जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तथा बुलडोजर पर चढ़कर बुलडोजर बाबा की जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया । कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी पालिका में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ।
Read MoreArchives
फतहनगर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा फतहनगर की ओर से बैंक की महिला उपभोक्ताओं को विभिन्न बैंक सम्बंधी जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक राहुल सोनी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला उपभोक्ताओं को बैंक सम्बन्धी होने वाली धोखाधड़ी, वित्तीय लाभ,बैंक उत्पाद सहित बैंक सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई।
Read Moreराष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में उदयपुर को मिले चार अवार्ड: डॉ.कमलेश शर्मा, राकेश राजदीप, मनीष कोठारी और देवेन्द्र श्रीमाली को मिला गौरव
उदयपुर, 9 मार्च/पृथ्वीराज फाउंडेशन, अजमेर द्वारा आयोजित रूपेश डूडी मेमोरियल परिपक्व राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में उदयपुर जिले को गौरवमयी उपलब्धि हासिल हुई है। इस प्रतियोगिता की दो अलग-अलग श्रेणियों में उदयपुर के जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा, वरिष्ठ फोटोग्राफर राकेश शर्मा ‘राजदीप’, मनीष कोठारी और वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर देवेन्द्र श्रीमाली के फोटोग्राफ्स का चयन किया गया है। पृथ्वीराज फाउंडेशन के सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि वाइब्रेंट कलर्स ऑफ राजस्थान और लाइफ इन पेंडेमिक थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय के साथ सांत्वना पुरस्कार घोषित किए गए थे। प्रतियोगिता में दोनो श्रेणियों में देशभर से 150 फोटोग्राफर्स की प्रविष्टियां प्राप्त हुई जिसमें उदयपुर के चार फोटोग्राफर्स का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि लाइफ इन पेंडेमिक विषय पर आधारित फोटो फीचर कैटेगरी में अजमेर...
Read Moreकलक्टर ने उठाया मैच का लुत्फ, गिर्वा एसडीएम ने खिलाड़ियों से की चर्चा, बुधवार को हुए 8 रोमांचक मुकाबले
उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को 8 मुकाबले हुए। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा शिकारबाड़ी स्थित खेल मैदान पर पहुंचे और मैच का लुत्फ उठाया। इधर फिल्ड क्लब मैदान पर गिर्वा एसडीएम सलोनी खेमका खिलाड़ियों से रूबरु हुई और उनकी हौंसलाफज़ाई की। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि बुधवार को हुए मुकाबलों में फिल्ड क्लब पर बड़गांव व सलूंबर के बीच मैच में बड़गांव टीम 3 रन से विजयी हुई वहीं सेमारी व वेदान्ता हिन्दुतान जिंक के बीच हुए मुकाबले में वेदान्ता 1 विकेट से तथा उदयपुर-रेड व सायरा के बीच हुए मुकाबले में उदयपुर रेड 152 रनों से विजयी रही। एमबी मैदान पर उदयपुर ब्लू व नयागांव के बीच हुए मुकाबले में उदयपुर ब्लू 97 रन से विजयी और पीआईएमएस व झल्लारा के बीच मुकाबले में झल्लारा 6 विकेट से विजयी रहा। शिकारबाड़ी मैदान पर कोटड़ा-आरसीसी ...
Read Moreश्री श्याम कीर्तन में बाबा के भक्तों का उमड़ा सैलाब,खराब मौसम की मार के बावजूद जमे रहे लोग
फतहनगर। यहां के.आर.जी.गार्डन में श्री श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें खराब मौसम ने खलल भी डाला लेकिन भक्तों का जोश कम नहीं हुआ तथा भजन संध्या का लुत्फ उठाने भारी भीड़ जमा रही। भजन संध्या से पूर्व नगर में श्याम बाबा की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भक्तों ने नाचते गाते नगर परिक्रमा करवाई। शोभायात्रा गार्डन पहुंच कर सम्पन्न हुई जहां श्याम बाबा का दरबार सजा। मौसम खराब हो गया तथा ठण्डी हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गयी। खराब मौसम के चलते आयोजकों को कार्यक्रम फेल होने का डर सताने लगा लेकिन भक्तों का जोश था कि पूरा पाण्डाल खचाखच भर गया। भजन संध्या में युवा तो युवा महिलाओं की तादाद भी कम नहीं थी। ज्ञात रहे कि जब-जब भी यहां श्याम बाबा की भजन संध्या हुई है भक्तों का सैलाब ही उमड़ पड़ा है। मंच के सबसे उपर श्याम बाबा का दरबार सजा तथा उनके ठीक सामने ही जोत लगाई गई जहां भक्तों ने बारी-बारी ने आ...
Read Moreफतहनगर। उपखंड में महिला एवं बाल विकास परियोजना मावली तथा फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली द्वारा दिव्या प्रॉपर्टी एंड कंस्ट्रक्शन उदयपुर एवं दिव्या एसोसिएट उदयपुर के सौजन्य से भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं अभिवृत्ति के उद्देश्य से राष्ट्रीय रंगोली प्रतियोगिता का डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल कार्यक्रम संयोजन महिला पर्यवेक्षक रेखा देवड़ा ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मावली आशा नेमानी ने डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ललिता वर्मा प्रदेशाध्यक्ष इन्टर नेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल थी जबकि विशिष्ट अतिथि सम्पतलाल रजक निदेशक, दिव्या एसोसिएट उदयपुर एवं ललिता शर्मा अध्यापिका नाथद्वारा थी। रंगोली के दौरान प्रतिभागियों ने देश के योद्धाओं यथा झांसी की ...
Read Moreफतहनगर। सरकारी स्कूलों में बुधवार से पुनः मिड डे मिल के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के बालक-बालिकाओं के लिए दोपहर का भोजन शुरू हुआ। कोरोना के लम्बे अंतराल के बाद आज पुनः शुरू हुए इस योजना के भोजन का बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वाद लिया। मध्यान्ह के दौरान सरकारी स्कूलों में आज बच्चे पंक्तिबद्ध होकर भोजन करने बैठे। इन सुनहरे पलों को शिक्षकों ने अपने केमरों में कैद किया तथा विभाग के निर्देशानुसार अधिकारियों को छाया चित्र शेयर कर पोषाहार के प्रारंभ होने की सूचना दी। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण उक्त योजना बंद पड़ी थी तथा बच्चों को पोषाहार के किट प्रदान किए जा रहे थे। मावली तहसील क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में आज दोपहर का भोजन बना तथा शिक्षकों की देखरेख में बच्चों ने भोजन किया। सरकारी स्कूलों में रोजाना पोषाहार के तहत तय मीनू के अनुसार दोपहर का भोजन दिया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर(विकास चावड़ा)। बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ था तथा चटक धूप खिली हुई थी लेकिन दोपहर बाद तीन बजे अचानक मौसम में बदलाव आया तथा घने बादल छाने के साथ ही बारिश की बूंदों के साथ हवा एवं ओले गिरने शुरू हो गए। ओलों चने के आकार के थे। इससे रबी की फसल गेहूं,जौ,चना व सरसों में काफी खराबे की जानकारी है। फसलें खेतों में बिछ गई। अफीम में भी नुकसान हुआ है। जेवाणा की सरपंच श्रीमती सीता जाट एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भैरूलाल जाट ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के आस पास के गांवों में ओलावृष्टि के चलते अधिक नुकसान हुआ है। सरकार गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान करें। चंगेड़ी क्षेत्र में भी बारिश के कारण फसलें बिछ गई तथा नुकसान हुआ है। फतहनगर में ओलावृष्टि हुई तथा सड़क पर पानी बहकर निकला। इस बारिश के कारण फायदा कम और नुकसान अधिक हुआ है। इधर क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने संभागीय आयु...
Read Moreचित्तौड़गढ़। कल शाम रात्रि को अचानक आई बारिश से चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर जिले में बहुत बड़ी मात्रा में बारिश हुई और उसका इस क्षेत्र के किसानो को बहुत बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ। बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसले खराब हो गई और तेज हवा के कारण फसले नीचे गिर गई। किसानों को हुए नुकसान का प्रशासन शीघ्र सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें और किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिले इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो। उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज क्षेत्र के किसानों के खेत पर पहुंचकर उनके मध्य कहीं। सांसद जोशी ने किसानो के खेत पर जाकर गेंहूॅं, सरसों, चना व अफीम के खेतो का आंकलन किया। तेज हवा के कारण व ओलावृष्टि के कारण गेंहूॅं व सरसों की फसल तैयार थी वो खराब हो गई। संभागीय आयुक्त उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर के जिला कलेक्टर से सांसद जोशी ने पत्र लिख व फोन पर बातचीत कर शीघ्र आंकलन की बा...
Read Moreफतहनगर । पूर्व पार्षद बद्रीलाल सोनी, राजेन्द्र सोनी तथा गिरिराज सोनी की माताश्री श्रीमती रतनदेवी सोनी धर्मपत्नी स्व.श्री औंकारलाल जी सोनी का 7 मार्च को देहावसान हो गया था । स्व.श्रीमती सोनी का उठावणा आज शाम 4.30 बजे स्वर्णकार समाज भवन में रखा गया है ।
Read Moreउदयपुर ! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय बडोला हुंडई शोरूम पर कार्यरत महिला स्टाफ का सम्मान गुलाब पुष्प, गिफ्ट एवम केक काटकर किया गया। इस मौके पर टीना तलेसरा एवं अनामिका ने महिला स्टाफ के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं महिलाओं के व्यवसाय में बढ़ते कदम को देश के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी बताया। निदेशक रोहित बडोला ने महिलाओं के व्यवस्थित कार्यकुशलता से समाज की पक्की नींव के समान बताया ! साथ ही भावी समय में युवा महिला उद्यमियों को सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोसाहन से रूबरू करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्टाफ ने इस तरह के आयोजनों से दुगनी ऊर्जा से कार्य करने का प्रोत्साहन मिलना बताया।
Read Moreजनजाति की बेटी आगे बढ़ेगी व उसको सम्मान का दर्जा मिलेगा उस दिन सार्थक होगा महिला दिवस : पूर्बिया
झाड़ौल । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित वूमेन अलर्ट टीम का बैनर बनाया गया जिसका अवलोकन ए एस पी अंजना सुखवाल द्वारा कर हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया गया।द यूनीवर्सल स्कूल फतहपुरा की प्रधानाचार्या नम्रता द्वारा समस्त महिला स्टाफ की उपस्थिति में हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया गया।उसके पश्चात देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका भट्ट ने भी बैनर तले हस्ताक्षर कर संस्थान की कार्यप्रणाली को सराहा।ब्राण्ड एम्बेसडर डॉ दिव्यानी कटारा ने भी संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया के कार्य की सराहना करते हुए बैनर तले हस्ताक्षर कर अभियान में पूर्ण सहयोग करने की सहमति दी।रजत पिचोलिया द्वारा भी बैनर पर हस्ताक्षर किए गए।व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया, दाखु बाई,लवीना पूर्बिया ,नवीधा व तनीष कुमार पूर्बिया द्वारा हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनाया गया।
Read Moreफतहनगर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए एपेक्स ग्लोबल एजुकेशन स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसके अंदर विद्यालय के महिला अभिभावकों द्वारा बड़ चढ़ के भाग लिया प्रतियोगिता में मेंहदी,रंगोली, एक मिनट में गुब्बारा फुलाओ , पिरामिड बनाओ , प्रश्नोत्तरी, कुर्सी रेस, इत्यादि रखी गई। उक्त प्रत्योगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही महिला प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन ज्योति सोनी एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर्स प्रीतिका कुंवर चौहान,सुमन सुखवाल द्वारा की गई। विद्यालय की PRo सुमन सेन द्वारा महिलाओ का स्वागत किया गया। इसके साथ ही मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के संभागीय अध्यक्ष उदयपुर ललित सुखवाल द्वारा महिलाओ के अधिकार और समस्त क्षेत्र मे कार्य करने के बारे में अवगत करवाया।
Read Moreवार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोहः चंगेड़ी में मेरा गांव मेरा विद्यालय की थीम पर होगा विद्यालय विकास
फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का पंचायत स्तरीय वार्षिकोत्सव,भामाशाह सम्मान एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम मंगलवार को पूर्व प्रधान जीतसिंह चुण्डावत के मुूख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की जबकि सरपंच श्रीमती सुमित्रादेवी जाट अति विशिष्ट अतिथि एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश जोशी, पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत, भगवानलाल जाट,मोहनलाल जाट, सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट,आर.पी. मुकेश त्रिवेदी आदि बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। मेरा गांव मेरा विद्यालय की थीम का किया विमोचनः विद्यालय विकास की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए कार्यक्रम के दौरान मेरा गांव मेरा विद्यालय की थीम के बैनर का मुख्य अतिथि जीतसिंह चुण्डावत,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार एवं अन्य अतिथियों ने विमोचन किया। पंचायत प्रारंभिक श...
Read Moreउदयपुर । भारतीय नववर्ष समारोह द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा में चैत्र शुक्ल एकम (2 अप्रैल) को वात्सल्य मूर्ती परम् पूज्या दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी का सानिध्य रहेगा । कार्यक्रम संयोजक विष्णु शंकर नागदा के अनुसार शोभायात्रा कार्यक्रम में दीदी माँ की उपस्थिति रहेगी साथ ही आशीर्वचन मिलेगा । नागदा ने बताया कि आज ही दीदी माँ के कार्यक्रम की स्वीकृति मिली है समाज, सभी संगठन एवं कार्यकर्त्ताओ में उत्साह है । सहसंयोजक विनोद यादव ने बताया कि 20 मार्च से नववर्ष समारोह समिति के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर पीले चावल व कर पत्रक देकर शोभायात्रा के लिए आमंत्रण देंगे । सहसंयोजक किशन सोनी, अशोक प्रजापत ने बताया कि नववर्ष समारोह समिति का संरक्षक मंडल बनाया गया जिसमे शहर के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि है | पूरे शहर को 11 उपनगरों में विभाजित कर रचना बनाई है और हर कार्य के लिए समितियां एवं समिति प्र...
Read Moreमावली । तालुका विधिक सेवा केन्द्र न्यायालय मावली एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली संयुक्त तत्वाधान में राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मावली में राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व प्रचार प्रसार के लिए कार्यशाला एवं जवानजी का खेड़ा मुख्य चौराहे पर मानव श्रृंखला का आयोजन हुआ। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के पुर्व प्रचार प्रसार के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के तत्वधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यशाला के मुख्य अतिथि थानाधिकारी चन्द्र शेखर, बताया कोर्ट में निलंबित केस का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च को दोनों पक्ष के समझौता के आधार पर निस्तारण किया जाता है जिसमें ना किसी की जीत ना किसी की हार होती है इस फैसले को हाई कोर्ट चैलेंज नहीं कर सकती। राष्ट्रीय लोक अदालत का आम जनता में जागरूकता पैदा करें सभ...
Read Moreफतहनगर । यहां के आर जी गार्डन में मंगलवार की शाम श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा । इस कार्यक्रम में कई ख्यातनाम भजन गायक श्री श्याम के भजन प्रस्तुत करेंगे । श्री श्याम संकीर्तन प्रभु इच्छा तक चलेगा । बाबा का दरबार सजेगा । आयोजन को लेकर श्री श्याम के भक्त लगे हुए हैं । आयोजकों ने सभी से अनुरोध किया है कि भजन संध्या में पधारकर श्री श्याम के भजनों के श्रवण का लाभ लें ।
Read Moreफतहनगर। नगर के मैन चौराहा के समीप व्यस्ततम बाजार में एक आढ़तिए की दुकान से अज्ञात उच्चका 1.60 लाख चुरा कर ले गया। घटना रविवार की शाम करीब 7.30बजे की है। दुकान मालिक सम्पतलाल हिंगड़ समीप ही स्थित घर पर गया। उसने तिजोरी के ताला लगा किंवाड़ लगाए लेकिन अज्ञात उच्चका मौका पाकर दुकान में घुस गया तथा तिजोरी का लॉक खोल कर उसमें रखी नकदी ले कर निकल गया। 15 मिनिट बाद घर से दुकान पहुंचे हिंगड़ को तिजोरी खुली मिली। इस पर पुलिस को इतल्ला की गई। ...
Read Moreफतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली के अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक फैसला पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा पंचायत समिति मावली के शिक्षकों सहित समस्त कर्मचारियों को कोरोना काल में ड्यूटी करने पर पुष्कर लाल डांगी प्रधान पंचायत समिति मावली द्वारा सम्मानित करने पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली के शिक्षकों द्वारा आभार ज्ञापित किया गया जिसमें क्षेत्र के पूर्व मंडल संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, सह संगठन मंत्री जगदीश शर्मा, उपशाखा मंत्री भीमसिंह राव, कोषाध्यक्ष सुनील मंडोवरा, गणेश लाल डांगी, बालू दास वैष्णव, सुरेंद्र कुमार पालीवाल,अतुलेश शर्मा,जगन्नाथ सिंह चुंडावत,धर्मेंद्र तेली, शेखर मंडोवरा,जयेंद्रसिंह राठौड़,श्रीमती कुसुम लता जांगिड़,श्रीमती पूनम राठौर, श्रीमती उषा देवड़ा, श्रीमती...
Read Moreफतहनगर। दूधालिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जीतसिंह चुण्डावत थे जबकि अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने की। इस अवसर पर कुलदीपसिंह चुण्डावत,सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट, पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत,शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष शंकरलाल जाट,गणेशलाल गुर्जर,एसएमसी अध्यक्ष मनोहरलाल गुर्जर,शंकरलाल चावड़ा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। नन्हें बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को आनन्दित कर दिया। प्रतिभावान एवं विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले बच्चों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई भामाशाहों ने विद्यालय के लिए राशि की घोषणा भी की जिनका आभार व्यक्त किया गया। संचालन नीलम राव ने किया। ...
Read More