मावली

जेवाणा पंचायत मुख्यालय पर वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेवाणा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या गंगा विजयवर्गीय ने की। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि बद्रीलाल जाट एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट भेरूलाल जाट, पूर्व सरपंच देवकिशन लोहार थे। कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों, पूर्व छात्र-छात्राओं, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नियमितता, अध्ययन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पारितोषिक, सम्मान चिन्ह व उपरना देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता सुनील कुमार जोशी ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों, एस एम सी सदस्यों व अध्यापकों का स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में समाजसेवी दिनेश लोहार ने 11 सेट टेबल एवं स्टूल भेंट करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्याथर््िायों ने दर्जनों रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान एनसीसी के द्वारा भी प्रस्तुति के माध्यम से आमजन क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जनाधार में जन्मतिथि बनी जंजाल,पिता-पुत्री का जन्म एक ही दिन

फतहनगर। जनाधार में अंकित जन्मतिथि स्कूली बच्चों के लिए जी का जंजाल बन कर रह गयी है। आश्चर्य तो तब होता है जब कई बच्चों के जन्म तारीख पिता की जन्म तारीख के समकक्ष ही अंकित की दी गई। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए तो इससे परेशानी खड़ी हो गयी है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी में अध्ययनरत बालिका सुश्री सायना के आधार कार्ड में पिता की जन्म तारीख भी गलत अंकित है। पिता की जन्म तारीख 01.01.1950 अंकित है तथा पुत्री की जन्म तारीख भी यही डाल दी गई। ऐसे कई उदाहरण हैं। ऐसे में शुद्धिकरण के लिए बच्चों को भटकना पड़ रहा है तथा इसमें संशोधन के लिए उन्हें अनावश्यक खर्च वहन करना पड़ रहा है। ...

Read More
मावली

रोड़ी स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतयां

फतहनगर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रोड़ी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थानीय विद्यालय रा उ प्रा वि रोड़ी के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा, मुख्य अतिथि वारणी पिईईयो सुश्री नीलू शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि वारणी सरपंच रोडीलाल गुर्जर व एस एम सी अध्यक्ष जगदीश तेली थे। कार्यक्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रोड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जावदा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भारोड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गायरियावास जावदा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय काड़ा के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भामाशाहो,पूर्व छात्र-छात्राओं,अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नियमितता, अध्ययन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पारितोषिक,सम्मान चिन्ह व उपरना देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक विनोद शर्मा द्वारा सभी अतिथियों,ग्रामी...

Read More
मावली

उदाखेड़ा में वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न

फतहनगर। मावली तहसील के उदाखेड़ा के सरकारी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ढूंढिया पंचायत के उदाखेड़ा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान महेन्द्र कुमार यादव ने की जबकि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल मेनारिया व सरपंच प्रतिनिधि माधवलाल डांगी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। संचालन ओंकारेश्वर लाल सुथार ने किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल फतहनगर सनवाड की कार्यकरिणी घोषित

फतहनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के फतहनगर-सनवाड मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निवर्तमान एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शेलेष मीणा को महामंत्री मनोनीत किया। मीणा के अलावा सनवाड़ से भाविन जैन को भी महामंत्री के रूप में शामिल किया गया। आयुष मोर व ऊँकारदास वैष्णव को उपाध्यक्ष बनाया गया। श्रेयांस पोखरना, शुभम तम्बोली,पंकज सेन,मोहित सोनी को मंत्री बनाया गया। रोशन जटिया को कोषाध्यक्ष,गोपाल प्रजापत को मिडिया प्रभारी,हिमांशु सिकलीगर को सहमीडिया प्रभारी, अमित सोनी को आई टी सेल संयोजक, एडवोकेट गौरव पालीवाल को प्रवक्ता, कुमार सानु को संगठन मंत्री, लोकेश खटीक को प्रचार प्रसार मंत्री, सूर्यप्रताप सिंह रावल को कार्यालय मंत्री तथा रौनक तातेड़,मोहित शर्मा,गिरिजेश लौहार को बतौर सदस्य के रूप में शामिल किया गया। ...

Read More
उदयपुर

जिला स्तर पर आनंद भारद्वाज बने ’स्ट्राँगमेन’

उदयपुर। उदयपुर अमेचर पॉवर लिफ्टिग एसोसियेशन के तत्वाधान में आयोजित हुई पॉवर लिफ्टिग प्रतियोगिता में आनंद भारद्वाज सीनीयर व अनिकेत सौलंक ’जुनियर स्ट्राँगमेन’ बने ओर अनुष्का भारद्वाज सब जुनियर में गार्गी जैन जुनियर में, प्रियंका वैष्णव सीनीयर स्ट्रॉग वुमन बनी और केटेगरी में महिला वर्ग में अनुष्का भारद्वाज, पुष्पा पटेल, प्रियंका वैष्णव, प्राची खुबचंदानी, गार्गी जैन, सोनु, प्रियंका मीणा, प्रमीना कुंवर, अंजनी पारिता, पुरूष वर्ग में फरदीन खान, साहिल खान, अनिकेत सौलंकी, विशाल गुर्जर, देवेन्द्र डांगी, वसीम हुसैन, निशान्तसिंह राठौडा, विशाल मीणा, तोषित सनाढ्य, भागीरथ नंगारची, ईब्राहिम, मोहम्मद अयान, हर्षल जोशी, पृथ्वीसिंह, तालिम हुसैन, कमलेश गुर्जर, विजेता रहे। इस अवसर अमेचर पॉवर लिफ्टिग के सचिव निजामुद्दीन खान ने बताया कि सीनीयर स्ट्रॉग मेन और वुमन को नगद पुरूस्कार दिया, एसोसियेशन के अध्यक्ष सौरभ...

Read More
चित्तौडगढ़

चुनावी जीत पर युवा मोर्चा ने मनाया जश्न

चित्तौडगढ। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पांच राज्य में भाजपा के पक्ष में चुनावी परिणाम को लेकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। उत्तर प्रदेश सहित तीनों राज्य मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से हुई जीत को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कलेक्ट्री चौराहा चित्तौड़गढ़ पर भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े बजाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि खुशी के इस मौके पर नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला महामंत्री मुकेश गुर्जर, सूर्य प्रताप सिंह गुढा,राधेश्याम कुमावत,जिला उपाध्यक्ष जगदीश भांड, सिद्दार्थ तांतेड, रवि मेनारिया,शाश्वत सक्सेना, जितेंद्र शर्मा,महेंद्र जाखड, कर्नल सिंह, विजय सिंह डूंगला, उदय सिंह, शुभम सुखव...

Read More
उदयपुर

घुटना प्रत्यारोपण पर सेमीनार

उदयपुर। अपोलो हॉस्पिटल एवं चन्द्रा नी क्लीनिक, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में ’नी’ (घुटना) प्रत्यारोपण एवं स्वास्थ्य चर्चा कार्यक्रम होटल रेडिसन ब्ल्यू में आयोजित किया गया । सेमीनार में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि चन्द्र नी क्लीनिक के डॉ. के.सी. मेहता एवं टीम से डॉ. जतीन वखारिया ऑर्थोपडिक सर्जन एवं घुटना सर्जरी के विशेषज्ञ थे । डॉ. वखारिया सा. का प्रारंभ में श्री बसंत जोशी मैनेजर अपोलो हॉस्पिटल, उदयपुर शाखा, लक्ष्मी पब्लिसिटी के निदेशक विकास जोशी एवं मुकेश माधवानी अध्यक्ष बेकरी व शक्ति नगर एसोसियेशन, नरेन्द्र जी आर्या, धीरज दोषी, होटल एसोसियेशन व सारण साहब संजय गुप्ता हाईटेक आर.आ.े के रिजनल मैनेजर व अन्य श्रेष्ठीजनांें को डॉ. वखारिया साहब को मेवाडी पगडी पहनाकर, उपरना ओढा कर व बुके देकर भव्य स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओ.पी. महात्मा ने किया । डॉ. वखारिया साहब ने...

Read More
देश प्रदेश

आयुर्वेदिक आहार को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर जोर

जयपुर.‘आयुर्वेद दिवस’ के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान और आयुष मंत्रालय ने आज जयपुर के जवाहर कला केंद्र में तीन दिवसीय आयुष एक्सपो और खाद्य महोत्सव की शुरुआत की। ‘पोषण के लिए आयुर्वेद’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का समापन 13 मार्च 2022 को होगा। आयुष एक्सपो की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के आयुष मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, जयपुर शहर सांसद श्री रामचरण बोहरा, विशेष सचिव, आयुष मंत्रालय श्री प्रमोद कुमार पाठक, पूर्व कुलपति, राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रो. बनवारी लाल गौड़, सेलिब्रिटी शेफ श्रीमती पंकज भदौरिया, संयुक्त सचिव- आयुष मंत्रालय श्रीमती कविता गार्ड, और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा, ‘‘आयुर्वेद सिर्फ उपचार की पद्धति नहीं है, बल्कि यह तो एक सदियों पुरानी परंपरा है, जिसका ह...

Read More
उदयपुर

समाज के फागोत्सव में नववर्ष शोभायात्रा का निमंत्रण, साध्वी ऋतम्भरा के सानिध्य का सर्व समाज में उत्साह

उदयपुर । विभिन्न समाज की महिलाओं द्वारा फागोत्सव मनाया गया, धर्मजागरण से अंजू सोनी ने बताया की कोरोना के कारण लगभग 2 वर्षों से कोई भी त्यौहार धूमधाम से नहीं मना पा रही महिलाओं ने फागोत्सव से त्यौहार मनाना प्रारम्भ कर दिया है यह उत्साह और दोगुना हो गया जब पता चला की उदयपुर में होने वाले नववर्ष के कार्यक्रम में साध्वी ऋतम्भरा जी का सानिध्य मिलने वाला है | सेक्टर 14 स्थित सुहालका भवन में सर्ववर्गीय कलाल समाज की महिलाओं एवं सेक्टर 4 स्थित जिला महेश्वरी महिला समिति, बजरंग sena मेवाड़ मातृशक्ति संगठन, श्री गीता रामायण सेवा संघ, भूपालपुरा, श्री अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत आदि समाज एवं महिला संगठनों के फागोत्सव में भारतीय नववर्ष पर आयोजित होने वाली कलश शोभायात्रा के लिए श्रीफल एवं कलश भेंट कर महिलाओं को निमंत्रण दिया गया, सभी ने उत्साह दिखाते हुए अधिक से अधिक संख्य...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच थमा

उदयपुर रेड बना चैम्पियन, महिला शक्ति में दिखा अपार उत्साह उदयपुर। जिला क्रिकेट संघ, वेदांता हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को फिल्ड क्लब में हुआ। फाइनल मुकाबले में उदयपुर रेड की टीम ने उदयपुर ब्लू के साथ हुए मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज कर इस प्रतियोगिता के खिताब को जीता। जिला स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का हो आयोजन: विधायक समापन समारोह की मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक श्रीमती प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत ने विजेता-उपविजेता टीम के साथ प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करने वाली सभी टीमों की बधाई दी और महिला शक्ति को संबल देने वाले इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बालिकाओं एवं महिलाओं को खेलों के क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्ह

Read More
उदयपुर

ब्राण्ड एम्बेसडर डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं

झाड़ौल । जनजाति वर्ग की डूंगरपुर की प्रथम आदिवासी बेटी ब्राण्ड एम्बेसडर डॉ दिव्यानी कटारा स्वयं के हौसले से संघर्ष करते हुए बिस एवार्ड प्राप्त कर कामयाबी के शिखर पर है। कभी हार नहीं मानी।खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी लक्ष्मी बाई की तरह सफलता के चोपान की तरफ निरन्तर बढ़ती गई।बेटी बचाने की जिद,महिला अत्याचार के खिलाफ आवाज और निराश्रित बालको को आगे बढ़ाने का जज्बा लिए बढ़ती चली,श्रीमान कलेक्टर साब ने आपके कार्य को देखते हुए ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया।श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय ने अपने कार्यालय पर बुला इस आदिवासी बेटी का हौसला अफजाई की।लवीना विकास सेवा संस्थान के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने डॉ दिव्यानी को चीफ एडवाइजर बनाया।वास्तव मे देखा जाए तो डॉ दिव्यानी किसी दैवीय अवतार से कम नहीं।निराश्रित बालको के जीवन को सवारने वाली डॉ दिव्यानी का नाम लवीना विकास सेवा संस्थान के ओपन शेल्टर होम क...

Read More
उदयपुर

विभिन्न महिला संगठनों द्वारा फाग महोत्सव मनाया

 नववर्ष शोभायात्रा में कलश लेकर चलेगी महिलाएं उदयपुर । विश्व हिन्दू परिषद् कार्यालय पर विभिन्न महिला संगठनों के महिला कार्यकर्ताओं ने फाग महोत्सव मनाया । महिला मोर्चा से अल्का मूंदड़ा ने बताया की दो वर्ष से कोरोना के कारण त्योहारों को धूमधाम से नहीं मना पा रहे थे। प्रारंभ में भगवान श्रीकृष्ण सहित मंदिर में विराजित सभी देवताओं को गुलाल अर्पित कर फाग महोत्सव का शुभारंभ किया। विभिन्न महिला संगठनों से 153 महिला कार्यकर्ता उत्सव में उपस्थित रही, जिसमे से महिला मोर्चा, हिन्दू आध्यात्म सेवा संगम, धर्म जागरण, सहकार भारती, प्रज्ञा प्रवाह, विश्व हिन्दू परिषद् आदि संगठन थे । कार्यक्रम में अतिथि पर्यावरण गतिविधि के प्रमुख कार्तिकेय नागर थे । नागर ने फाग का महत्व समझाते हुए बताया की उत्सव हमें अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं और इसी क्रम में आगामी चैत्र शुक्ल एकम पर भारतीय नववर्ष पर विशाल शोभायात्रा का आ

Read More
चित्तौडगढ़

केंद्र ने चिकित्सा क्षेत्र में दिया ऐतिहासिक बजटःजोशी

सांसद ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय का किया निरीक्षण चित्तौड़गढ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में चिकित्सा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बजट दिया है यह बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने शुक्रवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और सांवलिया जी जिला चिकित्सालय पीडियाट्रिक्स आईसीयू वार्ड के निरीक्षण के दौरान कही। सांसद जोशी गुरुवार को भारत सरकार की वित्तीय सहायता से बनने वाले चिकित्सा क्षेत्र के कार्यों को देखने सर्वप्रथम सांवलिया जी चिकित्सालय पहुंचे वहां प्रधानमंत्री खनिज कल्याण कोष के तहत लगने वाली सीटी स्कैन कक्ष जो भारत सरकार के उपक्रम आईओसीएल के सीएसआर द्वारा निर्माण, पीडियाट्रिक्स, आईसीयू वार्ड इसमें करोना कॉल में शिशु चिकित्सा को लेकर विशेष व्यवस्था के रूप में तैयार किया गया। प्रत्येक पलंग के ऊपर मॉनिटरिंग मॉनिटर और ऑक्सीजन सप्लाई ...

Read More
मावली

लेखन प्रतियोगिता में चार ने मारी बाजी

फतहनगर ।  कर्वट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म भारत एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में चार का प्रथम स्थान पर चयन हुआ। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं डिवीजन कार्यपालक अधिकारी ललित नारायण आमेटा के अनुसार हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में भारतीय अर्थव्यवस्था में आर्थिक असमानता को दूर करने के लिए और पैसिव इनकम के भारत में स्रोत पर कर्वट ई-कॉमर्स की भूमिका प्रमुख रही । कर्वट राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राणा के द्वारा नेशनल लेखन प्रतियोगिता के रिजल्ट की घोषणा के अनुसार प्रथम स्थान पर उदयपुर से उदित चौबीसा, गोगावान जलालपुर शामली उत्तर प्रदेश से शुभम कुमार शर्मा, नीमच मध्य प्रदेश से वर्षा जाधव, चित्तौड़गढ़ राजस्थान से लाजवंती खटवानी आदि का लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रहा। राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान में नीमच मध...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उत्तर प्रदेश में कुशल नेतृत्व व सुशासन की जीत : धर्मनारायण जोशी

फतहनगर । मावली विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मनारायण जोशी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत को मोदी -योगी के कुशल  नेतृत्व एवं सुशासन की जीत बताते हुए उत्तर प्रदेश की जनता का आभार जताया है । देश के चार राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलने पर जोशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है ।

Read More
चित्तौडगढ़

अमर्यादित आचरण पर करे कार्यवाही – युवामोर्चा

चित्तौड़गढ। चित्तौडगढ जिले के बेंगू विधायक द्वारा पुलिस अधिकारी के साथ गाली गलौच की भाषा के विरूद्ध प्रशासन कडी कार्यवाही करे और गत दिनो बारिश और औलावृष्टि से फसलो के हुए नुकसान की सरकार शीघ्र गिरदावरी कर मुआवजा प्रदान करे इसके लिए भाजयुमो ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर बेंगू विधायक के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी की गई। ज्ञापन के दौरान सभी ने अवगत कराया कि सरकार के जिम्मेदार जन प्रतिनिधि का लोक सेवक को गाली गलौच करना सभी सरकारी कर्मचारियो का मनोबल गिराने का काम करता है। इस लिए कडी कार्यवाही हो। इसके साथ ही गत दिनो बारिश और ओलावृष्टि से हुई नुकसान का भी शीघ्र सर्वे हो प्रशासन इसकी भी तुरंत व्यवस्था हो। जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि...

Read More
देश प्रदेश

चुनाव परिणाम सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर-जोशी

       चित्तौड़गढ़ .देश के 5 राज्यों में हुए चुनाव में चार राज्यों में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना इन चारों राज्यों में सरकार के कामकाज पर जनता की सकारात्मक मुहर है, यह बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।       सांसद जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विगत 5 वर्षों और केंद्र की सरकार ने पिछले 7.5 वर्षों में जो काम जनकल्याणकारी किए है उन्हीं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव में सभी ने काम किया और परिणाम यह रहा कि जन कल्याणकारी नीतियां जब आमजन में पहुंचती है तो वह चुनाव में पुनः सरकार बनने का काम करती है। सभी राज्यों में जहां सब प्रकार के हथकंडे विपक्ष ने अपनाएं और भाजपा के कार्यकर्ता अपनी सरकार की नीतियों और अपनी मेहनत के दम पर उन्हें सरकार बनाने में सफल हुए यह अपने आप में दर्शाता ह...

Read More
मावली

ईंटाली में अज्ञात चोर आंगनवाड़ी की फाटक ही ले गए

फतहनगर। मावली तहसील के इंटाली स्थित आंगनवाड़ी केंद्र द्वितीय की फाटक को तोड़कर अज्ञात चोर ले गए। बताया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र द्वितीय सहकारी समिति के पास में एक पंचायत के भवन में संचालित हो रहा है। इस आंगनवाड़ी केंद्र का अपना कोई भवन नहीं है। बहुत साल पहले दूसरी जगह चला। फिर बाद में पंचायत द्वारा यहां शिफ्ट कर दिया गया जिसके फाटक नहीं थी। जनसहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पुष्करणा द्वारा लोहे की फाटक बनवाई गई ताकि स्वच्छंद विचरण करते पशु गंदगी नहीं करें। विगत 8-9 सालों से यह फाटक थी। आज सुबह जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी व साथिन के साथ जब आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे तो फाटक नदारद मिली। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने इसकी पुलिस में इतल्ला भी की है। ...

Read More
मावली

मावली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा की जीत का जश्न मनाया

मावली । भाजपा मावली मण्डल द्वारा उत्तर प्रदेश ,मणिपुर, उत्तराखंड, और गोवा में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने के उपलक्ष में मावली मुख्य चौराहे पर मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी एवं बुलडोजर चलाने का आयोजन कर कार्यकर्ताओ ने खुशी व्यक्त की।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाईया भी बाटी इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार ने प्रदेशो में भाजपा की जीत श्रेय नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृव को बाताया।सुथार ने कहा कि यह जीत मोदी जी की केंद्र की जन कल्याण कारी योजनाओ से हुई ।और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत से जित मिली।सुथार ने कहाँ की 2023 में राजस्थान में भी मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।इस अवसर पर देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत स्वर्णकार,महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष म...

Read More