फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वराज 75 के तहत विद्यार्थियों की तिरंगा रेली का आयोजन किया गया। रेली विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के प्रांगण से प्रारंभ हुई तथा फतहनगर के विभिन्न गली मोहल्लों से होकर गुजरी। रेली में विद्यार्थी तिरंगा एवं भगवा लिए दुपहिया वाहनों पर सवार थे। सबसे आगे डीजे पर देश भक्ति गीत तिरंगा रेली की शान में चार चांद लगा रहे थे। सबसे अंत में सुसज्जित रथ चल रहा था जिसमें विद्यार्थी भगतसिंह,स्वामी विवेकानंद,चन्द्रशेखर एवं अन्य वीरों के परिधान में दिखे। तिरंगा रैली का समापन फतहनगर स्थित विद्या निकेतन विद्यालय के प्रांगण में किया गया। रैली के दौरान संघ के स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला। ...
Read MoreArchives
मावली। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत साकरोदा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जनरावत बस्ती में वार्षिकोत्सव का आयाजन किया गया। अध्यक्षता उपसरपंच सुखदेव पालीवाल ने की जबकि विशिष्ट अतिथि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी व्याख्याता जयदीप,मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु एवं पत्रकार प्रदीप वैष्णव, हीरालाल जाट,जयदीप उपस्थित हुए। इन सभी अतिथियों का माला, उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि देशबंधु ने बताया कि विद्यालय में नामांकन की गति बढ़ाएं। शैक्षिक- सहशैक्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डालें। इस दौरान अध्यापक दिनेश कीर,विनोद जाट, बाबू महाराज गमेती, शिवालय पुजारी एसएमसी अध्यक्ष सोहनलाल उपाध्यक्ष हीरालाल उपस्थित हुए। संचालन गौरीशंकर द्वारा किया गया। ...
Read Moreभीलवाड़ा, चित्तोडगढ़ और राजसमंद में कॉपर, गोल्ड, लेड, जिंक और सिल्वर के 5 ब्लॉक्स होंगे तैयार, नीलामी से 50 साल में 48354 करोड़ की आय संभावित-एसीएस माइंस
जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य के भीलवाड़ा, चित्तोडगढ़ और राजसमंद जिले में कॉपर, गोल्ड, लेड, जिंक और सिल्वर के ब्लॉक्स तैयार करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन ब्लॉक्स को तैयार कराने परड्रिलिंग व अन्य कार्यों पर 39 करोड़ 82 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। यह समस्त राशि नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट फण्ड से व्यय की जाएगी। एसीएस माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों जयपुर में खान मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य के उपलब्ध खनिज संपदा के पूर्वेक्षण एवं अंवेषण कार्य को गति देने के लिए राजस्थान राज्य खनिज अंवेषण ट्रस्ट आरएसएमईटी सें आरधारभूत संरचना व तकनीकी अपग्रेडशन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है। अब आरएसएमईटी द्वारा भारत सरकार के नेशनल मिनरल एक्स्पलोरेशन ट्रस्ट एनएम...
Read Moreआकोला(नवरतन जैन ) । चित्तौड़गढ़ जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक आकोला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक ऐसा सरकारी भवन है जो लाखों रुपए की लागत का है और आज की दर से करोड़ों रुपए मूल्य की जमीन पर बना हुआ है लेकिन यह कई सालों से अनुपयोगी पडा है और अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यह कहानी है आकोला कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर बने सरकारी भवन की, जिसमें कई दशकों तक प्राथमिक विद्यालय संचालित हुआ कई पीढ़ियां यहां से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर निकली किंतु आज इस भवन की कोई सुध लेने वाला नही है। न तो सरकार को इसकी कोई चिंता है और नहीं राजनीतिक पार्टियों के स्थानीय नेताओं और जन प्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देने का समय है।कई दशकों तक यह भवन पंचायती राज विभाग के अधीन रहा और गत कुछ वर्षों से यह शिक्षा विभाग के अधीन है। यह सरकारी भवन लंबे समय से अनुपयोगी पड़ा है और देखरेख के अभाव में खस्ताहाल में तब्दी
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी ग्राम पंचायत के राजपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुविधाओं को लेकर ग्रामीण आगे आए तथा बच्चों के लिए पानी के कैंपर व अन्य सामग्री प्रदान की। स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता वर्मा ने बताया कि सुविधाओं को लेकर गांव के लालुपुरी व मुकेशपुरी ने सहयोग की पहल करते हुए विद्यालय को बच्चों के लिए पानी के दो कैंपर,स्टूल व चार कुर्सियां प्रदान की। इस सहयोग पर दोनों ही भामाशाहों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष भैरूलाल,अध्यापिका सुलेखा योगी,श्यामुबाई,नवलपुरी व लक्ष्मणपुरी आदि ग्रामीण उपस्थित थे। संस्था प्रधान ने दोनों ही भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। ...
Read Moreचित्तौड़गढ़ । चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी संसद के सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हुए। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद जोशी 14 मार्च सोमवार से प्रारंभ होने वाले सत्र में भाग लेंगे। यह बजट सत्र का दूसरा चरण 17वीं लोकसभा का आठवां सत्र 14 मार्च 2022 सोमवार से 8 अप्रेल 2022 शुक्रवार तक चलेगा। इस सत्र मे बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। सांसद रविवार को कोटा थे । इसी कारण फतहनगर में एक हेल्थ केयर सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए थे ।
Read Moreफतहनगर। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने हेतु फतहनगर में आज गोयल हेल्थ केयर व गोयल स्कीन-हेयर केयर का भव्य शुभारंभ किया गया। हॉस्पिटल के चेयरमेन अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र परिवेश में यह एकमात्र सर्व सुविधायुक्त सेंटर है जहाँ पर किफायती व सुलभ चिकित्सा सेवायें उपलब्ध है। हॉस्पिटल का शुभारंभ मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, मावली प्रधान व पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष डॉ आंनद गुप्ता, सोनोलेब ग्रुप के डायरेक्टर डॉ अनिल बंसल, पूर्व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ.हामिद हुसैन ने फीता काट कर किया। डॉ.आर.के.गोयल व डॉ. नीलिमा गोयल द्वारा सभी अथितियों का स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर सेंटर के प्रबंधक शुभम अग्रवाल द्वारा संचालन किया गया। उन्होंने सेंटर पर दी जा रही सभी प्रकार की सुविधाओं व सरकारी योजनाओं के लाभ के ल...
Read Moreमावली। राजस्थान शिक्षक सघ अम्बेडकर के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह रविवार को मेवाड़ के दौरे पर रहें जहां उनका शिक्षकों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि मेवाड़ क्षेत्र का दौरा करने आए प्रदेश अध्यक्ष विजयसिंह का स्वागत मावली,जयसमंद,उदयपुर, चित्तौड़,भीलवाड़ा के शिक्षकों द्वारा माला,उपरना,मेवाडी पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। शिक्षकों ने उनके समक्ष समस्याएं भी बयां की जिनमें स्थानांतरण, वेतन विसंगति आदि प्रमुख रूप से शामिल थी। प्रदेश महामंत्री देशबन्धु का भी स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मीणा, महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल, उदयपुर नरेन्द्र लोट, कमल कुमार मीणा,अतुल गुरावा, राजेश पवार,कैलाश खटीक, प्रधानाचार्य संजय बडाला, देवीलाल सालवी, प्रेमसिंह राजपूत, लाड कंुवर, सुनिता मीणा, प्रेम व्यास, निमा गुजराती, जोली चौधरी, प्रियंका, सो...
Read Moreचित्तौडगढ़। चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में उत्तर पश्चिम रेलवे के अन्तर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुये किये जा रहे विकास कार्यो को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाये। यह बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने उत्तर-पश्चिम रेलवे महाप्रबन्धक जयपुर के साथ अजमेर में आयोजित बैठक के दौरान कही। सांसद जोशी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में उत्तर-पश्चिम रेलवे अन्तर्गत बड़ीसादड़ी से मावली तक रेल मार्ग का कार्य पूर्ण हो गया हैं। इस मार्ग पर सुबह के समय बड़ीसादड़ी से उदयपुर एवं शाम के समय उदयपुर से बड़ीसादड़ी के लिए ट्रेन चलाई जाये। जिससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियो को इसका लाभ मिल सके। मावली-मेवाड़-मारवाड़ मीटरगेज को ब्रोडगेज लाईन में आमान परिवर्ततन किया जाये। मावली से मारवाड़ के मध्य में 152 किमी की लाईन के लिये विगत वर्षो के बजट में इसकी सैद्धान्तिक स्वीतियां भी...
Read Moreएयर स्ट्राईक की खबर आते ही कलेजा मुंह को आ जाताः सलुम्बर के बेटे का युक्रेन से लौटने पर नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
सलूम्बर। युक्रेन के सुमिय सिटी में युध्द में फंसे जैनम जैन का सलुम्बर लौटने पर नगरवासियों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। भाजपा के ऑपरेशन गंगा के जिला सयोजक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि प्रातः पौने आठ बजे दिल्ली से वायुयान द्वारा जैनम व सम्भाग के अन्य छात्र डबोक एयरपोर्ट पहुचे जहां भाजपा के ऑपरेशन गंगा के जिला सह संयोजक व जिला मंत्री शांतिलाल जैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ईश्वर जैन व एडीएम सिटी अशोक कुमार,वल्लभनगर एसडीओ श्रवण सिह राठौड़ द्वारा स्वागत व अगवानी की गई। डबोक से वाया बम्बोरा जैनम को भाजपा जिला मंत्री शांतिलाल जैन की अगवानी में सलुम्बर लाया गया। मार्ग में भी जैनम का बम्बोरा व गुडेल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। सलुम्बर पहुँचने पर परिजनों , नगरवासियों,समाजजनों व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गांधी व नगर मण्डल अध्यक्ष डॉ लव व्यास के नेतृत...
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढूंढिया में आयोजित वार्षिकोत्सव में राजस्थानी गीतों पर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोपाललाल मेनारिया ने की जबकि मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती मेता डांगी, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण कीर, सेवानिवृत्त अध्यापक केशुलाल प्रजापत, भेरुलाल जाट, किशनलाल सालवी, विष्णुप्रसाद लोहार, चतुर्भुज लोहार आदि थे। संस्था प्रधान मेनारिया ने विद्यालय की गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में खेलकूद,अनुशासन, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य, समूह गान, कविता, नाटक प्रस्तुति एवं राजस्थानी गीतों की शानदार एवं रंगारंग प्रस्तुतियां द...
Read Moreफतहनगर । इंटाली उच्च माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव में राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष और श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने बतौर विशिष्ठ अतिथि भाग लेते हुए उद्घाटन किया । अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज समदानी ने की। मुख्य अतिथि श्रीमति अन्नू मेनारिया थी।समारोह में विशिष्ठ अतिथि किसान नेता गणेश जाट,कमलाशंकर मेनारिया, उदय लाल मेनारिया, प्रकाश चंद्र सामर,चुन्नीलाल सुथार,दिनेशनाथ योगी,गणेश टेलर,जगदीश मूंदड़ा,भरत मेनारिया, मधुसूदन पारीक व नानूराम कुम्हार उपस्थित थे।इस अवसर पर भामाशाह सम्मान और प्रतिभावान विद्यार्थियों को श्रीमाली ने समानित किया।इस अवसर पर श्रीमाली ने कहा कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आभारी है जिन्होंने जन भावनाओं को ध्यान में रख कर कल्याणकारी बजट पेश किया जिससे प्रदेश के सभी वर्गों को राहत मिलेगी और पूरे प्रदेश में अच्छा संद...
Read Moreफतहनगर । यहां के अग्रसेन नगर में रविवार को हेल्थ केयर का शुभारंभ होने जा रहा है । प्रातः 11:30 बजे आयोजित होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी, मावली विधायक धर्म नारायण जोशी तथा मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी बतौर अतिथि शिरकत करेंगे ।
Read Moreफतहनगर। किंग सेना फतहनगर शाखा ने आज पुलिस प्रशासन को बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में कहा गया कि वारदातों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाए। इस अवसर पर भुवनेश पुरी, नितेश वैष्णव,कैलाश खटीक,राकेश मारोठिया, महेंद्र कुमावत, गुड्डू पालीवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। भाजयुमो फतहनगर-सनवाड़ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का भाजयुमो उदयपुर देहात जिला मंत्री प्रहलाद सिंह राणावत,पूर्व पार्षद रामदेव खटीक, बादल देवसिंह राणावत, महेंद्र सिंह द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिसमें महामंत्री शैलेश मीणा, महामंत्री भाविन जैन,उपाध्यक्ष आयुष मोर, मंत्री शुभम तम्बोली,पंकज सेन,मीडिया प्रभारी गोपाल प्रजापत,प्रवक्ता गौरव पालीवाल,संगठन मंत्री कुमार शानु, कार्यालय मंत्री सूर्य प्रताप सिंह,कार्यकारिणी सदस्य गिरीजेश लोहार का स्वागत किया गया। ...
Read Moreविकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न,आमजन को विभागीय योजनाओं का मिले पूरा-पूरा लाभ-सांसद
उदयपुर। जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद अर्जुनलाल मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। मंचासीन चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, जिला प्रमुख ममता कुंवर, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और संबंधित विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, धरियावाद विधायक नगराज मीणा, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, कुराबड़ प्रधान कृष्णा मीणा, भींडर प्रधान हरिसिंह, फलासिया प्रधान शंभुलाल, सेमारी के दुर्गाप्रसाद मीणा और वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नगारची, दिशा समिति के सदस्य शालिग्राम खराड़ी, मणीबेन पटेल व उमाशंकर शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने विभागीय विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। जन...
Read Moreउदयपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हो रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को जनकल्याण यात्रा निकाली गई। सुबह गुलाबबाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, जिला परिषद सीईओ व महोत्सव प्रभारी मयंक मनीष, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बुनकर, गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज शर्मा, सह संयोजक सुधीर जोशी, भगवान सोनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मानधाता सिंह, कॉलेज शिक्षा से फरहात बानू सहित बड़ी संख्या में गांधी दर्शन समिति सदस्यों, शहरवासियों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने गांधीजी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद यहां से जन कल्याण यात्रा निकाली गई। यात्रा को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने हरी झण्डी दि...
Read Moreउदयपुर। रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को सकुशल स्वदेश लाने की मुहिम लगातार जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के अहम फैसले पर राजकीय खर्च से इन बच्चों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। शनिवार को उदयपुर संभाग के 10 और उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। इन बच्चों में 5 बच्चे डूंगरपुर से, 3 बांसवाड़ा से और एक-एक बच्चा (सलूंबर)उदयपुर व भीलवाड़ा से हैं। डबोक एयरपोर्ट पर एडीएम सिटी अशोक कुमार ने इन बच्चों की अगवानी की और सकुशल स्वदेश पहुंचे बच्चों का स्वागत किया। यहां पर समाजसेवी पीयूष कच्छावा की ओर से बच्चों को अल्पाहार के पैकेट भेंट किए गए और इन बच्चों को राज्य सरकार की तरफ से सरकारी खर्चे पर घरों के लिए किया रवाना किया गया। सकुशल अपने घर लौटने पर बच्चों और अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर वल्लभनगर एसडीएम श्रवण सिंह राठौड़ सहित अ...
Read Moreनूरड़ा में पांच घंटे तक चला वार्षिकोत्सव... मावली । विद्यालय आधुनिक भारत के मंदिर है जिसमे बच्चे अंधविश्वासों की डोर धीरे धीरे छोड़ते हुए शिक्षित होते है।शिक्षक बच्चों के भाग्य निर्माता है जिन्हें शिक्षा देने के साथ बच्चों को संस्कारवान बनाने की भी आवश्यकता है। इस काम को नारीशक्ति ज्यादा अच्छे से कर सकती है, इसीलिए भारतीय संस्कृति में कंही उन्हें लक्ष्मी तो कंही दुर्गा या अन्य नामो से देवियों के रूप में पूजा जाता है।यही देवियां संस्कार और संस्कृति को फैलाते है। ग्रामीण अंधविश्वासों में उलझे है तो अशिक्षा ही इसका सबसे बड़ा कारण है। जैसे जैसे शिक्षा का उजाला फैलता जाएगा अन्धविश्वास भी ऐसे ही समाप्त होते जाएंगे। ये विचार मावली के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान पुष्कर लाल डांगी ने मावली ब्लॉक के नूरडा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधि...
Read Moreजयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने शनिवार को राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्री शिरीष माथुर मेमोरियल एक्सपेरिमेंटल लर्निंग लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने भामाशाह को प्रेरित कर विद्यालय का अनूठा कायाकल्प करने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य श्री भरत जोशी की प्रशंसा की एवं विद्यालय में संचालित गुड़िया घर से अभिभूत होकर पांच लाख रुपए देने की घोषणा की । समाज कल्याण बोर्ड कि अध्यक्ष डॉ.अर्चना शर्मा ने बताया कि समय-समय पर मेरा स्थानीय विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के बीच आना होता रहता है। यहां का प्रत्येक कार्मिक समर्पित भाव से सेवा कार्य में सलंग्न है और इसी के परिणाम स्वरूप इस संस्था में भामाशाह पूर्ण मनोयोग से सेवा करते हैं। संस्था की ओर से आशिता दत्त शर्मा, आईआईटी मुंबई ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन कर बताया कि लैब के माध्यम से दिव्यांग छात्र...
Read More