उदयपुर

भारतीय नववर्ष: सजने लगे शुभकामना संदेश, घर-घर पहुंचने लगा निमंत्रण

उदयपुर। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2079 के शुभारंभ पर 2 अप्रैल को उदयपुर शहर में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा के लिए घर-घर निमंत्रण का अभियान रविवार से शुरू हो गया। शहर में देवालयों सहित विभिन्न स्थानों पर नववर्ष के शुभकामना संदेशों वाले बैनर भी लगाए जाने शुरू हो गए हैं। कार्यक्रम के संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में होने वाली इस शोभायात्रा में साध्वी ऋतम्भरा का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। रविवार को आवरी माता मंदिर, खाकल देव मंदिर सहित शहर के विभिन्न देवस्थानों पर नववर्ष की शुभकामना तथा 2 अप्रैल की शोभायात्रा में पधारने के निमंत्रण वाले बैनर लगाए गए। कई प्रतिष्ठानों, घरों, चौक, चौराहों पर भी बैनर लगाए गए हैं।  फागोत्सव में सर्वसमाज महिलाओं को निमंत्रणनेहरु बाज़ार में माहेश्वरी समाज, धानमंडी में सर्वसमाज, मेनारिया समाज, जगदीश मंदिर, ज...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दशामाता कथा श्रवण का महिलाएं ले रही लाभ

फतहनगर। होलिका दहन के बाद से ही नगर में महिलाओं ने दशामाता की कथा का श्रवण शुरू कर दिया। आवरीमाता मंदिर प्रांगण स्थित दशामाता के स्थानक समेत नगर के विभिन्न स्थानों पर दशामाता कथा श्रवण का कार्यक्रम चल रहा है। महिलाएं रोजाना पूजा के थाल सजाकर एक स्थान पर एकत्र हो कथा श्रवण एवं पूजा इत्यादि कर रही है। कथा श्रवण का क्रम दशामाता तक चलेगा जहां अंतिम दिन दशामाता पूजन के तहत विभिन्न धामिक क्रियाएं सम्पन्न होगी। ...

Read More
देश प्रदेश

बनेड़िया में होली चातुर्मास में भक्तों ने लिया दर्शन व सेवा का लाभ

फतहनगर। राजसमन्द जिले की रेलमगरा तहसील के बनेड़िया गांव में रविवार को होली चातुर्मास के तहत धर्मसभा का आयोजन किया गया जिसमें मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से ही नहीं अपितु मुंबई,अहमदाबाद एवं सूरत समेत अन्य शहरों से श्रावक-श्राविकाएं पहुंचे। मेवाड़ उपप्रवर्तक गुरुदेव कोमल मुनि .म.सा के होली चातुर्मास कार्यक्रम में पहुंच कर इन श्रावक-श्राविकाओं ने गुरूदेव के दर्शन व सेवा का लाभ लिया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाश्रमणी कनकप्रभा को तेरापंथ समाज ने दी श्रद्धांजलि

फतहनगर। महाश्रमणी कनकप्रभा को यहां के तेरापंथ समाज ने समाज भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की। तेरापंथ समाज भवन में आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें नवकार मंत्र व लोगस्स का सामूहिक जप किया गया। मंत्री वीरेन्द्र मेहता ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष चेतनप्रकाश खाब्या ने भावाभिव्यक्ति के दौरान कहा कि लम्बे समय तक साध्वी समाज को नेतृत्व प्रदान करने वाली साध्वी प्रमुखा ने नारी उत्थान व संघ समर्पण में अपना पूरा जीवन खपा दिया। साहित्य सृजन में आपका बहुत बड़ा योग रहा। संरक्षक कल्याणसिंह पोखरना ने सभा को भावसुमन अर्पित करते हुए बताया कि केसे तीन तीन आचार्यों के कार्यों में साध्वी प्रमुखाजी योगभूत बनी व वात्सल्य की प्रतिमूर्ति ने 60 वर्षों तक साध्वी समाज को एकता व स्नेह के धागे में पिरोए रखा। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष भेरूलाल हिरन ने भावभीनी श्रद्धंाजलि अर्पित की। हिरन ने कहा कि सह...

Read More
देश प्रदेश

रायसेन जिले की घटना दुखद, अपराधियों को मिलेगा कठोरतम दंडः शिवराजसिंह चौहान

भोपाल . मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार 18 मार्च की रात्रि रायसेन जिले की खमरिया ग्राम के पास हुई वारदात के घायलों से आज हमीदिया अस्पताल जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान एक-एक घायल से व्यक्तिगत रूप से मिले। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह घटना दुखद है। गोली चलाना कोई साधारण अपराध नहीं है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वारदात में मृतक श्री राजू आदिवासी के परिवार को 5 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर घायल श्री हरि सिंह और श्री रामजी भाई को 2-2 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। घायल श्री नरेन्द्र की आँख में चोट है, जिन्हें भी 2 लाख रूपए की सहायता दी जाएगी। अन्य घायलों को भी 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों का होगा...

Read More
देश प्रदेश

आरएएस मुख्य परीक्षा 2021-समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों के 113 केंद्रों पर होगी आयोजित

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 20 व 21 मार्च 2022 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य परीक्षा) 2021 का आयोजन किया जा रहा है। सचिव श्री एच एल अटल ने बताया कि आयोग की और से परीक्षा की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों के 113 केंद्रों पर 20 हजार 371 अभ्यर्थियो के लिए निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः 9 से 12 एवं दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दृष्टिगत् आयोग कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। दूरभाष संख्या 0145-2635255 पर इससे संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार अभ्यर्थियों की सुविधार्थ सभी संभागीय मुख्यालय प्रशासन द्वारा भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अपने परीक्षा केन्द्र स्थल (Location) की जानकारी अवश्य सुनिश्चित करें। के...

Read More
उदयपुर

विश्व वानिकी दिवस एवं पलाश पुष्पन उत्सव 21 को

उदयपुर। वन विभाग द्वारा विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष्य मे संभागीय आयुक्त के मुख्य आतिथ्य में ग्राम किटोडा, दईमाता ग्राम पंचायत- काया, तहसील- गिर्वा, उदयपुर में 21 मार्च को सुबह 8.15 बजे पलाश पुष्पन उत्सव का आयोजन किया जायेगा। उप वन संरक्षक मुकेश सैनी ने बताया कि वनों के महत्व को समझाने और लोगों को जागरूक बनाने के लिये विश्व वानिकी दिवस हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है ताकि जंगलो को काटने से रोका जा सके और लोगों को बताया जा सके कि यदि पेड़ पौधें नही बचेंगे तो पर्यावरण में असंतुलन आ जायेगा जिससे प्राकृतिक आपदा आने की संभावना बढ जायेगी। वनखण्ड समर में बहुतायत से पलाश के वृक्ष पाये जाते है। इस समय पलाश के वृक्ष फूलों से आच्छादित रहते है। पलाश हमारे देश के जंगलो का एक विशिष्ट वृक्ष है। यह हमारे इतिहास व संस्कृति का भी हिस्सा है। इसका उल्लेख हमारे कला साहित्य व पुराणो में आता है। पलाश को हिन्...

Read More
मावली

विश्व गौरैया दिवस कलः घासा में विद्यार्थियों ने बनाए कृत्रिम घौंसले

फतहनगर। विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय घासा में विशेष आयोजन हुए। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने गत्ते के बॉक्स से कृत्रिम घौंसले बनाए और विद्यालय में तथा अपने घरों में विभिन्न स्थानों पर लगाए। इस अवसर पर पर्यावरण विशेषज्ञ विनय दवे ने जूतों के खाली डिब्बों से गौरैया का घौंसले बनाना सिखाया । छात्राओं के इस प्रयास से गौरैया की संख्या में वृद्धि हो सकेगी। उन्हें गौरेया के पारिस्थितिकी तंत्र में महत्व को समझाया गया। ...

Read More
उदयपुर

जिला कलेक्टर के आदेश पर ब्राण्ड एम्बेसेडर डॉ दिव्यानी ने किया शेल्टर होम का औचक निरीक्षण

उदयपुर। होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए बालक निराश्रित होंगे तो होम में मिलेंगे अगर घर पर मिले तो वो निराश्रित नहीं होंगे। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए ब्राण्ड एम्बेसेडर डॉ दिव्यानी कटारा द्वारा लवीना विकास सेवा संस्थान के ओपन शेल्टर होम, ओंगना में औचक निरीक्षण करने पहुंची। होली का पर्व होते हुए भी होम में पूरे तैतीस बालक व सभी स्टाफ उपस्थित मिला। डॉ दिव्यानी ने बीटी कॉटन के निराश्रित बालको संग होली मनाई। उनके साथ रजत पिचोलिया भी उपस्थित रहे। डॉ दिव्यानी ने बालको को रंग लगाया। होम के बालको ने भी डॉ दिव्यानी संग नाचते हुए ठुमके लगाए। डॉ दिव्यानी ने व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया, संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को होली की बधाई दी। संस्थान के श्रेष्ठ कार्यशैली से वे खुश हुई और बताया कि वे जिला कलेक्टर को रिपोर्ट करेगी। बता दे कि हाल ही में जिला कलेक्टर द्वारा एक माह का राशन इन बालको ...

Read More
देश प्रदेश

विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन 26 और 27 को नाथद्वारा में, कांकरोली में सांस्कृतिक समावेश

उदयपुर। ब्राह्मण समाज की अग्रणी संस्था विप्र फाउंडेशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन नाथद्वारा में आहूत किया गया है। इस अवसर पर देश विदेश से तीन सौ प्रतिनिधि नागद्वारा पहुँचेंगे. इस दौरान महिला समागम सांस्कृतिक समावेश वराष्ट्रीय परिषद् बैठक आयोजित होगी, विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 के अध्यक्ष के के शर्मा व संरक्षक धर्मनारायण जोशी ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय परिषद् में वर्ष 2022-24 के लिये नव-कार्यकारिणी का गठन एवं आने वाले समय में संगठन की दिशा पर प्रस्ताव ग्रहण किया जायेगा। संवाददाता सम्मेलन में मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वैष्णव एवं राधेश्याम सिखवाल ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन पूज्य विशाल बाबा करेंगे और बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी तथा संरक्षक धर्मनारायण जोशी, विधायक एवं चितौड सांसद् सी पी जोशी पधारेंगे. इस अवसर पर सं...

Read More
उदयपुर

विश्रान्ति गृह के लिए 15 लाख की घोषणा

उदयपुर। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा ने ग्राम पंचायत बलीचा में भेरूजी बावजी मंदिर के पास विश्रान्ति गृह निर्माण की ग्राम वासियों की माँग पर निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस घोषणा पर ग्राम पंचायत बलीचा के ग्रामीणों ने विधायक मीणा का आभार व्यक्त किया है। ...

Read More
उदयपुर

डीएलईसी की बैठक29 को

उदयपुर। जिला स्तरीय पारिस्थितिकी पर्यटन समिति की बैठक 29 मार्च को शाम 4.30 बजे जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी समिति के सदस्य सचिव मुकेश सैनी ने दी। ...

Read More
उदयपुर

जिला स्तरीय समिति की बैठक 22 को

उदयपुर। उद्योगों से संबंधित विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक 22 मार्च को सुबह 11 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी समिति की सदस्य सचिव व जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू माली ने दी। ...

Read More
उदयपुर

राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उदयपुर के विजेताओं का हुआ सम्मान

उदयपुर। मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने कहा है कि हर एक कला हमारे मानस को अजीब से संतोष से सिंचित करती है परंतु फोटोग्राफी एक ऐसी कला है जो इन सब कलाओं से उपर सर्वाेच्च आत्मतोष का विषय है। मेवाड़ मंगलवार को यहा सिटी पैलेस में पृथ्वीराज फाउंडेशन, अजमेर द्वारा आयोजित रूपेश डूडी मेमोरियल परिपक्व राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के विजेताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संचार प्रौद्योगिकी के इस दौर में हर एक व्यक्ति के भीतर फोटोग्राफर छिपा हुआ है पर एक उमदा फोटोग्राफर अपनी कल्पना, कला और कौशल से बेहतरिन क्लिक करता है। लक्षित बिंदु के बीच अच्छी तस्वीर क्लिक करने वाले ऐसे फोटोग्राफर प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करते हैं। उन्होंने उदयपुर जिले के चार फोटोग्राफर्स के एक साथ राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में चयनित होने को गौरवमय...

Read More
उदयपुर

नवलखा महल देख अभिभूत हुई राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य अंजना पंवार

उदयपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य श्रीमती अंजना पंवार ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान शहर के गुलाबबाग स्थित नवलखा महल का अवलोकन किया। वे यहां भारतीय संस्कृति, देशभक्ति, धर्म व समाज आदि से जुडे विभिन्न तथ्यों का जीवंत दर्शन कर अभिभूत हो उठी। उन्होंने वहां श्रीमद् दयानन्द सत्यार्थ प्रकाश न्यास द्वारा सोलह संस्कारों की तैयार वीथिका देखी जिसमें गर्भाधान से लेकर अत्येष्टि तक की क्रिया को संस्कारों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक और उपयोगी बताया और न्यास के प्रयासों की सराहना की। श्रीमती पंवार ने वहां चित्रदीर्घा का अवलोकन करते हुए कहा कि महर्षि दयानन्द की प्रेरणा से स्वतंत्रता संग्राम के आन्दोलनकारी नेताओं ने प्रेरणा ली और देश को स्वतंत्र कराने में अपना योगदान दिया। यहाँ तक की श्यामजी कृष्ण वर्मा, लाला लाजपतराय जैसे आन्दोनकारी नेता भी महर्...

Read More
चित्तौडगढ़

वरिष्ठ साहित्यकार केशव पथिक नहीं रहे

कपासन । वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. केशव पथिक का आज निधन हो गया । साहित्य के क्षेत्र में पथिक का काफी योगदान रहा है । पथिक के निधन से साहित्य जगत में रिक्तता आ गयी है । साहित्य प्रेमियों ने पथिक के निधन पर श्रद्धांजली अर्पित की है।

Read More
देश प्रदेश

राजभवन में मनाया गया होली मिलन समारोह, राज्यपाल से बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी

 जयपुर। राजभवन में शुक्रवार को धुलण्डी के दिन उत्साह और उमंगपूर्वक होली मिलन समारोह मनाया गया । इस दौरान राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर उन्हें गुलाल लगाया। राज्यपाल के साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित उनके परिवारजन भी होली उत्सव में शामिल हुए। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। ...

Read More
देश प्रदेश

साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी के महाप्रयाण पर राज्यपाल की संवेदना

जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जैन तेरापंथ धर्मसंघ के साध्वी समुदाय की शासनमाता साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभा जी के महाप्रयाण पर उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। राज्यपाल ने उनके अनुयाइयों को शोक की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना भी की है।

Read More
मावली

शोक संदेशःश्रीमती भागवतीबाई अजमेरा का निधन

फतहनगर। इंटाली गांव के समाजसेवी राजमल, मनोज अजमेरा की माता जी का निधन हो गया है। स्वर्गीय शंकरलाल जी अजमेरा की धर्म पत्नी भागवती बाई का स्वर्गवास आज दिनांक 18/3/2022 को हुआ जिनकी अंतिम यात्रा 19/3/2022 को सुबह 11बजे निज आवास ईंटाली से निकाली जाएगी ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

धुलेण्डी पर फतहनगर में गली मोहल्लों में जमकर खेली होली

फतहनगर। धुलेण्डी पर आज नगर के विभिन्न गली मोहल्लों में लोगों ने जमकर होली खेली। युवा टोलियों में बंट कर गुलाल अबीर के साथ मित्रों के यहां पहुंचे तथा रंग खेला। रंगोत्सव को लेकर युवाओं के साथ ही बच्चों में भी खूब उत्साह देखा गया। धुलेण्डी के साथ ही अब फागोत्सव की धूम रहेगी। इस बार शीतला सप्तमी पर बादशाह की सवारी का भी सनवाड़ में आनंद लिया जा सकेगा। ...

Read More