देश की एकमात्र ऐसी मैनेजमेंट मैगजीन जिसका संचालन आईआईएम द्वारा किया जा रहापत्रिका का यह अंक ‘सप्लाई चेन मैनेजमेंट-द बिग पिक्चर टू एफिशिएंसी’ पर है केंद्रितउदयपुर- भारतीय प्रबंधन संस्थान उदयपुर ने आज अपनी द्विवार्षिक आईआईएमयू बिजनेस रिव्यू पत्रिका के दूसरे अंक को लॉन्च किया। इस पत्रिका के प्रकाशन का उद्देश्य प्रेक्टिशनर्स के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, प्रभाव छोड़ने में सक्षम रिसर्च को सुलभ बनाना और उन्हें विशेषज्ञों के ऐसे विशिष्ट ज्ञान से रूबरू कराना है, जिसे मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए मूल्यवान माना जाता है।मैगजीन के दूसरे अंक में सप्लाई चेन मैनेजमेंट (एससीएम) से संबंधित आलेख शामिल किए गए हैं। साथ ही इस संबंध में विशेषज्ञों के विचार भी लिए गए हैं, जिनमें सप्लाई चेन को बेहतर तरीके से मैनेज करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसके अलावा, भविष्य के कारोबारों पर सप्लाई चेन मैनेजम...
Read MoreArchives
उदयपुर। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2079 के आगमन पर चैत्र प्रतिपदा 2 अप्रेल को उदयपुर में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा के लिए शनिवार को जैसे ही समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं की टोली शोभायात्रा मार्ग पर शहरवासियों को निमंत्रण देने निकली तो निमंत्रण के साथ नववर्ष की शुभकामनाओं का दौर भी चल पड़ा। जैसे ही कार्यकर्ता पीले चावल देकर शोभायात्रा में पधारने का आग्रह करते, शहरवासी भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शोभायात्रा में सहभाग पर सहमति प्रदान करते। शहरवासियों ने कहा कि भारतीय नववर्ष हम सभी का नववर्ष है, इसे उत्सव के रूप में मनाया ही जाना चाहिए और इस बार पूरा शहर इसे लेकर उत्साहित है। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि विभिन्न समाज-संगठनों के वरिष्ठजनों के साथ समिति के कार्यकर्ता शाम 5 बजे नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल में एकत्र हुए। कार्यकर्ता देशभक्ति के नारे...
Read Moreउदयपुर, देलवाड़ा जैन सोसाइटी, उदयपुर के होली मिलन कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सेवा निवृत बैंक अधिकारी राजेन्द्र पामेचा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष पामेचा ने कहा की सोसाइटी का मूल उद्देश्य सामजिक उत्थान ही एक मात्रलक्ष्य है को प्राप्त करने के लिये सोसाइटी से जुडे परिवारो को एक स्नेह सूत्र में बाँधने की शपथ ली तथा उनके माध्यम से सर्व समाज के उत्थान का संकल्प जताया। नवीन कार्यकारिणी घोषणा- राजेन्द्र पामेचा को अध्यक्ष, रमेश मेहता को महामंत्री, हिम्मत बडाला एवं अशोक खेतपालिया को उपाध्यक्ष, बंशीलाल चवाण को मंत्री, अशोक छाजेड को कोषाध्यक्ष, रमेश मेहता को संगठनमंत्री, गजेन्द्र कटारिया को कार्यक्रम प्रभारी, अनिल लोढ़ा को समाज सेवा प्रभारी, रोशन लाल माण्डावत को संयोजक, अजय लोढ़ा को...
Read Moreउदयपुर । रविवार को गांव नामरी मावली तहसील के डांगी समाज के प्रबुद्धजनों ने इंटक कार्यालय पर राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष और श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली को किसान साफा व माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा नामरी में अप्रैल महीने में होने वाले महायज्ञ में पधारने का न्योता दिया।
Read Moreघुमन्तु जाती उत्थान न्यास के तत्वावधान में जनजातियों के गौरवशाली इतिहास के सन्दर्भ में अधिवक्ता सम्मेलन
उदयपुर। घुमन्तु जाती उत्थान न्यास के तत्वावधान में जनजातियों के गौरवशाली इतिहास के सन्दर्भ में अधिवक्ता सम्मेलन एबीवीपी कार्यालय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय घुमंतू कार्य प्रमुख दुर्गादास थे। दुर्गादास ने घुमंतू जनजातियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने की बात कही साथ । इस सम्मेलन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजा शकर मेहता, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल, अधिवक्ता परिषद के महामंत्री भूपेंद्र जैन, अधिवक्ता के परिषद के जिला समन्वयक महेंद्र ओझा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत वरिष्ठ अधिवक्ता खुबीलाल सिंघवी आदि उपस्थित रहे एवं अपने विचार रखे संचालन ओम नागदा एवं नाथूलाल माली ने किया। ...
Read Moreचित्तौडगढ। राजस्थान में कांग्रेस की राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है,यह बात भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद ने चित्तौडगढ विधानसभा के तुंबडिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित युवा मोर्चा की युवा चौपाल के दौरान कही। भाजयुमो जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि भाजयुमो की युवा चौपाल सायंकालीन बिजली कटौती के बीच तुंबडिया में भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव के आतिथ्य और भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाड़री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। युवा चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद ने कहा कि कांग्रेस ने युवा, महिला, किसान सहित समाज के किसी भी वर्ग के उत्थान के लिए कोई काम नही किया है । आज भी विगत सात दिनो से रोज शाम को अघोषित बिजली कटौती जो पांच घंटे से भी ज्यादा होती है।...
Read Moreउदयपुर, 26मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 2 अप्रेल को निकलने वाली विशाल शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके तहत शनिवार को समिति के कार्यकर्ता शोभायात्रा मार्ग पर निकलेंगे और मार्ग के दोनों ओर स्थित प्रतिष्ठानों व घरों में पीले चावल के साथ शोभायात्रा में सहभाग का आग्रह करेंगे। समिति के संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि शाम 5 बजे सभी शोभायात्रा के आरंभ स्थल नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल में एकत्र होंगे। इसके बाद वहां से सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, चेतक होते हुए महाराणा भूपाल स्टेडियम पहुंचेंगे। इस दौरान मार्ग में आने वाले सभी व्यापारीगण, निवासियों को शोभायात्रा के लिए निमंत्रण दिया जाएगा और सहभागिता का आग्रह किया जाएगा। साथ ही, भारतीय नववर्ष के महत्व को दर्शाने वाले पत्रक भी बांटे जाएंगे। इधर, शोभायात्रा में शहर
Read Moreफतहनगर। आज कुम्हारिन के घर से गणगौर लाने के साथ ही इसके कार्यक्रम प्रारंभ हो गए। दोपहर बाद नव ब्याहिताएं,युवतियां एवं महिलाएं सज धज कर कुम्हारिन के द्वार पहुंची तथा ढोल ढमाकों के साथ गणगौर लेकर गीत गुंजन करती अपने घरों को पहुंची। इसके साथ ही घर-घर गणगौर पूजने का क्रम भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में युवतियांें द्वारा गणगौर के लिए सैंवरा लाने हेतु बाग बगीचों में भी चहल पहल शुरू हो जाएगी। ...
Read Moreफतहनगर। रियासतकालीन परम्परा को याद दिलाने वाली बादशाह की सवारी का आज सनवाड़ में आयोजन किया गया। प्रति वर्ष शीतला सप्तमी के अवसर पर बादशाह की सवारी निकाली जाती है। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को बादशाह की सवारी का आयोजन किया गया। सदर बाजार में बादशाह की सवारी सज्जित की गयी। बग्घी में बादशाह एवं बेगम को विराजित किया गया तथा बैंडबाजों के साथ बादशाह की सवारी को रवाना किया गया। बग्घी के आगे बादशाह की सेना चल रही थी तथा रास्ते में महाराणा की सेना अलग-अलग सेनापतियों के नेतृत्व में छापामार हमले कर रही थी। बादशाह की सेना एवं महाराणा की सेना के बीच अच्छी रस्सा कस्सी चली। बादशाह की सवारी रावला चौक होते हुए रावले में प्रवेश कर गयी जहां पर बादशाह की दाढ़ी नोंच ली गयी तथा बादशाह को कैद कर लिया गया। बाद में नगरवासियों ने गैर नृत्य किया। इसके अलावा बादशाह की बेगम बने कलाकारों ने भी नृत्य कर मौजूद जन सैलाब...
Read Moreसालेरा कलां। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव तरंग 2022 का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं प्रधान पुष्कर लाल डांगी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच अभिषेक इनाणी, समाज सेवी बाबूलाल इनाणी, पीटीए अध्यक्ष सुरेश सुथार उपस्थित थे। अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोपाल साहू ने की। कार्यक्रम संयोजन भवेश कुमार माहेश्वरी ने किया जबकि संचालन श्रीमती गुणमाला मेहता, नीलम ओस्तवाल एवं जगदीश लाल आमेटा ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीमती प्रमिला पालीवाल एवं रिंकू शर्मा द्वारा तैयार किए गए एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। वर्ष भर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों के हाथों प्रदान किए गए। धन्यवाद प्राध्यापक देवेंद्र गमेती ने ज्ञापित किया। प्रधान डांगी ने इस अवसर पर पुराने कमरों की छत मरम्मत के लिए 51000 रू...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 12 वीं कक्षा का विदाई समारोह शुभकामना समारोह क रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आमप्रकाश टेलर थे जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद हितेश अग्रवाल थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान सी.आर.सेठी ने की। विदा होने वाली बालिकाओं को शुभकामनाएं दी गई। पारितोषिक प्रदान किए गए। शिक्षिका देवकन्या आमेटा एवं संस्था प्रधान का सम्मान किया गया। श्रीमती अनिता यादव,जगदीश प्रसाद सिंघल सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। ...
Read Moreजयपुर। राज्य सरकार द्वारा पेंशनर्स की सुविधाओं को देखते हुए दिसम्बर 2021 से पेंशन का भुगतान पे-मैनेजर के माध्यम से प्रारम्भ कर उनके लिए प्रक्रियाओं को सरल किया गया है। इसके लिए पेंशनर्स को विभाग की वेबसाइट पर स्वयं के डाटा को शीघ्र अपडेट करना होगा।पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण निदेशालय के निदेशक श्री संजय सोलंकी ने बताया कि पेंशन विभाग की वेबसाइट https://pension.raj.nic.in पर उपलब्ध Pensioners Services के अन्तर्गत Pensioner Login करके पेंशनर इस विभाग में अपना मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर, पेन नम्बर एवं ई-मेल आई डी दर्ज करने के साथ उनमें संशोधन भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए लेपटॉप या कम्प्यूटर पर लॉगिन करना होगा। मोबाईल नम्बर के विभाग में रजिस्टर्ड होने पर भविष्य में पेंशनर्स को एस.एम.एस. मेसेज भेजे जा सकेंगे तथा आधार अपडेट होने पर ऑनलाईन जीवन प्रमाण पत्र ई-मित्र के माध्यम स...
Read Moreफतहनगर। नया बाजार स्थित रतन कॉम्प्लैक्स में आज पतंजलि आरोग्य केन्द्र का शुभारंभ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन समाजसेवी पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिहारीलाल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पूर्व पार्षद बद्रीलाल सोनी,भंवरलाल सोनी,लक्ष्मीनारायण,बनवारीलाल पालीवाल,राजु पालीवाल,विजेश पालीवाल,शंकरलाल चावड़ा आदि उपस्थित थे। हर्षित पालीवाल एवं खुशवंत पालीवाल ने अतिथियों की अगवानी एवं स्वागत किया। इस केन्द्र पर पतंजलि के उत्पाद के साथ ही दीक्षित वैद्यों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। स्वदेशी समृद्धि कार्ड पर उत्पादों की खरीद पर 5 से 12 प्रतिशत तक की विशेष छूट एवं 5 लाख का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना भी उपलब्ध है। ...
Read Moreउदयपुर। भारतीय नववर्ष पर 2 अप्रैल को उदयपुर में होने वाली विशाल शोभायात्रा में दिगम्बर जैन आचार्य सुनील सागर महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। आचार्य श्री ने सम्पूर्ण भारतवासियों से भारतीय नववर्ष को उत्सव के रूप में मनाए जाने का आह्वान किया है।भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन, समिति के संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने कानपुर में विराजित दिगम्बर जैन आचार्य सुनील सागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और शोभायात्रा के निमित्त श्रीफल एवं पीले चावल प्रदान कर आचार्यश्री एवं सम्पूर्ण जैन समाज को शोभायात्रा में पधारने का निमंत्रण दिया। आचार्यश्री ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में नवसंवत्सर का महत्व बताते हुए सम्पूर्ण भारतवासियों को इसे उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। साथ ही, आचार्यश्री ने कहा कि 2 अप्रेल चैत्र शुक्ल प्र...
Read Moreराजसमन्द। सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजसमन्द में बुधवार को शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा एवं सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.महेशचन्द्र तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती शकुन्तला शर्मा ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं के लिए उन्हे सदैव के लिए प्रेरणा देने वाला बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। डॉ.उषा शर्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस सेमीनार मे डॉ.सुमन बडोला, डॉ.दुर्गेश शर्मा, डॉ. सन्तोष भण्डारी, डॉ.विभा शर्मा,श्रीमनदीप सिंह, अनिल कुमार कालोरिया, डॉ. मीनाक्षी बोहरा आदि ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर स्वयंसेवक नितिन खिंची, फोजियाकोशर, ललित पालीवाल एवं अभिषेकपुरी ने देशभक्ति गी...
Read Moreउदयपुर। भाजपा किसान मोर्चा जिला उदयपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक शहर जिला और देहात जिला की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय पर आज आयोजित की गई। बैठक के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, विशिष्ठ अतिथि गजपालसिंह राठौड़ जिला महामंत्री, सुशिलकुमार जैन जिला मंत्री,दल्लीचंद डांगी पूर्व विधायक देहात जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, नारायणसिंह चदाणा धनराज अहीर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरालाल डांगी ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नरपतसिंह आसोलिया ने किया। मंचासीन अतिथियों में दुदाराम डांगी, मोहनलाल जाट, विजयकुमार जैन थे। बैठक में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन करके शुरुआत की। सभी अतिथियों का उपरणा पहनाकर तिलक द्वारा स्वागत सम्मान किया। स्वागत जिला अध्यक्ष हीरालाल डांगी और दल्लीचंद डांगी ने किया। गजपालसिंह ने संगठन में किसान मोर्चा की भूमि...
Read Moreफतहनगर। विधायक धर्मनारायण जोशी ने आज विधानसभा में विशेष उल्लेख प्रस्ताव के द्वारा मावली विधानसभा क्षैत्र में आसन्न पेयजल संकट के समाधान के लिये आपात योजना बनाने व बागोलिया बांध को भरने की योजना को मंजूरी देने की मांग की। इसके अलावा विधायक जोशी ने विधानसभा में अनुसूचित जाति-जनजाति उत्थान राशि आंवटन विधेयक 2022 की चर्चा में जाति व जनजाति से जुडे विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए। राजस्थान भू राजस्व संशोधन विधेयक 2022 पर चर्चा में भी उन्होने अपनी बात रखी। ...
Read Moreफतहनगर। यहां बाजार में किंग सेना द्वारा राजगुरु,सुखदेव और भगतसिंह को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा गया। भुवनेशपुरी, नितेश वैष्णव, महेंद्र कुमावत, राकेश मारोठिया, महेश मीणा,मोहन व्यास, दीपक पालीवाल, मनोज पालीवाल, गोपाल मीणा, उदय लाल जाट, गौरव पालीवाल आदि ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। ...
Read Moreफतहनगर। शहीद दिवस के अवसर पर आज सनवाड़ कस्बे के वार्ड नंबर 1 में शहीदों की शहादत को कस्बेवासियों ने नमन किया। कस्बे के समाजसेवी राजेंद्र कुमार उनिया, प्रभुलाल शर्मा,पार्षद शिवकुमार शर्मा, पूर्व पार्षद नीलमपुरी गोस्वामी, आशा सहयोगिनी श्रीमती सुमन शर्मा ने दीपक प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस कार्यक्रम में वार्ड के कई युवाओं ने शिरकत की। इस अवसर पर बाबूलाल शर्मा,नानालाल शर्मा,प्रहलाद शर्मा,शांतिलाल शर्मा, प्रभुलाल सालवी, हरीश शर्मा,गजेंद्र शर्मा,शिवलाल चपलोत, रोहित सालवी, राहुल शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा,प्रहलाद शर्मा,ओमप्रकाश शर्मा,भावेश जाट, निशिद पुरी गोस्वामी, रवि पुरी गोस्वामी, दीपकपुरी गोस्वामी, मोहित पुरी गोस्वामी, प्रिंस पुरी गोस्वामी, अरविंद प्रजापत, अर्पित प्रजापत, गोपाल दाधीच, मोहित टेलर,नितेश पहाड़िया, अंकित पहाड़िया, संजय पहाड़िया, साहिल पहाड़िया, बबलू जाट आदि उपस्थित थे। स...
Read Moreफतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से केन्द्र सरकार के संचार मंत्रालय ने भगवान परशुराम जी पर डाक टिकट जारी करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सांसद जोशी ने इस दौरान केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुये कहा की हमारा देश ऋषि परम्परा का राष्ट्र है। इन्हीं अन्वेषक ऋषियों के ज्ञान, तप, अन्वेषणो से भारत विश्व गुरू कहलाया। आर्य संस्कृति के प्रसार से ही ’वसुधैव कुटुम्बकम’ का स्वप्न साकार किया जा सकता है। आर्य संस्कृति के ध्वज वाहक अवतारों, प्रचेताओं, ऋषियों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाने के लिये उनकी स्मृति स्वरूप डाक टिकट जारी किये, ऐसे दिव्य आत्माओं को समर्पित संस्थाओं का गठन किया तथा इनकी मूर्तियों का अनावरण भी किया। जामदस्य श्री परशुराम जी ने अनेक शास्त्रां की रचना की। शास्त्रों के साथ ही कई ब्रह्मास्त्र, दिव्यास्त्र, रूद्रास्त्र को सिद्ध किया। पाशुपत अस्त्र, भुषुण्डी (बन्दुक), ...
Read More