राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों को किया गया अधिकृत उदयपुर, 1 अप्रैल प्रदेश के आमजन को सरकारी एवम् निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने वाली राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा अब और बढ़ा दिया गया है। पहले जहा इस योजना का लाभ उठाने के लिए पॉलिसी के एक्टिव होने की अनिवार्यता थी वही अब आपात स्थिति में पॉलिसी एक्टिव नही होने की स्थिति में योजना का लाभ देने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा के दौरान इस योजना के संबंध में यह घोषणा की गई थी की कोई भी असहाय अथवा निराश्रित परिवार इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए यह सुनिश्चित करने की दृष्टि से जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया जाएगा जो की ऐसे मरीज जिनकी चिरंजीवी पॉलिसी एक्टिव न होने पर भी उनका निशुल्क उपचार करने के लिए संबंधित चिकित्सालय को न...
Read MoreArchives
जिला स्तरीय जनसुनवाई में साकार हुआ सुशासन का संकल्प: कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई से मिली आमजन को राहत
उदयपुर, 1 अप्रेल। कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई और सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। कलक्ट्रेट स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता नजर आई। राजस्थान संपर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन-181 पर दर्ज परिवादों के निस्तारण के दौरान उदयपुर शहर से लेकर जिले के विभिन्न दूर-दराज के गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को कलक्टर ताराचंद मीणा ने धैर्यपूर्वक सुना और जिस भी प्रकरण में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही नजर आई, वहां सख्ती बरतने के निर्देश दिए। लगभग तीन घंटे तक चली जनसुनवाई के दौरान कलक्टर ने दो दर्जन से ज्यादा प्रकरणों को सुना और जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा भी जनसुनवाई में शामिल हु...
Read Moreफतहनगर। स्वर्णकार समाज महिला मंडल की ओर से फाग महोत्सव धूमधाम के साथ स्वर्णकार समाज भवन में मनाया गया। समाज की सभी महिलाएं फागणिया पहन कर आई। कृष्ण और राधा की झांकी बनाई गई तथा राधा-कृष्ण के डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। महिला स्वर्णकार समाज अध्यक्ष सीमा सोनी, पूर्व अध्यक्ष नम्रता सोनी आदि के नेतृत्व में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फागोत्सव का आनंद लिया। उक्त जानकारी हरीश सोनी ने दी। ...
Read Moreफतहनगर। कोरोना काल के दौरान कोरोना वॉरियर्स के रूप में सराहनीय सेवाओं के लिए पांचवे चरण में शुक्रवार को 55 जनों का उपखण्ड स्तर पर मावली उपखण्ड परिसर स्थित सभागार में एक समारोह का आयोजन कर सम्मान किया गया। दोपहर एक बजे मावली उपखण्ड परिसर में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी श्रवणसिंह राठौड़,तहसीलदार रतनलाल कुमावत,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार,नायब तहसीलदार मावली नंदलाल मेघवाल,ब्लॉक मु.चि.अधिकारी डॉ.मनोहरसिंह,महिला एवं बाल विकास अधिकारी आशा देवनानी आदि अधिकारियों ने इन कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रेमशंकर,योगेश पालीवाल एवं मांगीलाल गुर्जर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। आभार महेन्द्रसिंह ने ज्ञापित किया। सम्मानित होने वालों में पंचायत प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी,शिक्षा विभाग के अन्य ...
Read Moreसांसद सी.पी.जोशी व सुधीर गुप्ता की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी व राजस्व विभाग के अधिकारीयों से मीटिंग के बाद आया निर्णयनई दिल्ली. भारत सरकार के द्वारा अफीम उत्पादक किसानों को राहत प्रदान करते हुये उनकी तैयार फसल के लिये तौल का कार्य अब 13 अप्रेल से ही प्रारंभ हो जायेगा। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी तथा मन्दसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, वित्तराज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी तथा राजस्व व नारकोटिक्स विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक की, जिसके उपरान्त निर्णय लिया गया की अफीम का तौल कार्य अब पहले से निर्धारित 25 अप्रेल की बजाय अब 13 अप्रेल से ही प्रारंभ हो जायेगा।अफीम तौल के 13 अप्रेल से प्रारंभ हो जाने से किसानों को अफीम की फसल के भंण्डारण व उनकी संभाल में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। इसी प्रकार सी.पी.एस. ...
Read Moreफिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने राजस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उधमियों को किया सम्मानित
टाइम्स पावर आइकन्स 2022 ने राजस्थान के स्प्रिट ऑफ आइकन का जश्न मनायाजयपुर, 01 अप्रैल 2022: युवा पीढ़ी के आइडियल (प्रेरणा देने वाले) लीडर्स को उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य और सर्वोत्म योगदान की सराहना करते हुए प्रोत्साहित करने के लिए टाइम्स पावर आइकन्स 2022 राजस्थान ने क्रेडाई राजस्थान, एकमे और रीन्यू पावर के सहयोग से गुरुवार को राजस्थान के स्प्रिट ऑफ आइकन का जश्न मनाया, जो राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान देने के साथ ही प्रदेश में प्रभावशाली सामाजिक योगदान दे रहे हैं।इस आयोजन को आरआरईसीएल, हॉप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फोर्टी वुमन विंग का समर्थन प्राप्त था। कार्यक्रम उस वक्त अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया जब भारतीय फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री, जो इस कार्यक्रम में ग्रेस ऑफ ऑनर थीं और कैबिनेट मंत्री, प्रताप सिंह खाचरियावास जैसी हस्तियों की उपस्थिति के बीच विजेताओं की घोषणा की गई।डॉ. सुबोध...
Read Moreउदयपुर । भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में कमांडो मार्शल आर्ट एकेडमी एवं मोती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं फिटनेस प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र मारू, विशिष्ट अतिथि नरेश यादव एवं पवन हिरण थे। मुख्य अतिथि जितेंद्र मारु ने बच्चों को नियमित अभ्यास करने का संकल्प दिलाया साथ ही स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देकर बच्चों को प्रेरित किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नरेश यादव ने बच्चों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासित जीवन एवं सकारात्मक सोच को अपने जीवन में सदैव रखने की बात कही । कमांडो मार्शल आर्ट अकेडमी के निदेशक किशन सोनवाल ने बताया कि इस पांच दिवसीय शिविर में 38 छात्र - छात्राओं को जूडो-कराते, शारीरिक फिटनेस और योग विषय की जानकारी एवं ट्रेनिंग दी गयी। कार्यक्रम में अतिथियों
Read Moreउदयपुर। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए संचालित सम्पर्क पोर्टल के क्रियान्वयन को लेकर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा पर 17 सीसीए में कार्यवाही करते हुए एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए है। कलक्टर ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित तय समय सीमा में प्रकरण निस्तारित नहीं करने पर यह कार्यवाही करते हुए ईओ को दंडित किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि संबंधित कार्मिक द्वारा सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। अधिशासी अधिकारी के स्तर पर 86 प्रकरण 61 से 180 दिन की अवधि के वहीं 3 प्रकरण 181 से 365 दिन की अवधि के बकाया हैं। यह कृत्य राजकीय क...
Read Moreफतहनगर। रंग तेरस के अवसर पर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फागोत्सव की धूम रही। सनवाड़ के चारभुजा मंदिर पर फाग का आयोजन किया गया जिसमें नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा फाग का आनंद उठाया। इसी तरह से फतहनगर में हिमाड़िया बावजी के स्थानक पर 221 किलो की पकौड़ी का प्रसा वितरण किया गया। यहां हिमाड़िया बावजी का विशिष्ट श्रृंगार किया गया। इसी प्रकार से सिद्ध हनुमान मंदिर एवं इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर फागोत्सव का आयोजन किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं नेशनल फास्टर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्टर माध्यम से प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार निरोधक विधेयक को पारित कराने के लिए ज्ञापन भेजा गया। नेशनल को-ऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार भारत में भ्रष्टाचार विकास की एक अवरूद्ध दीवार को खत्म करने को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनो का समुह नेशनल फास्टर कमेटी द्वारा ई-वेबीनार डिजिटल माध्यम द्वारा गत दिनों आयोजित की गई थी जिसमें विशेषज्ञों के मंथन एवं सैद्धांतिक परिवर्तन के लिए भारत से भ्रष्टाचार मुक्त के लिए विधेयक को लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित कराने का आग्रह किया गया। जिला कलक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपने के दौरान गिरीराज माली, जिलाअध्यक्ष शाखा उदयपुर, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम नई दिल्ली एवं उषा शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता उदयपुर आदि उपस्...
Read Moreउदयपुर, (विजय प्रकाश विप्लवी) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह व अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जोशी उपाख्य भैय्याजी जोशी ने कहा कि विश्वकल्याण का भाव ही भारत का मूल विचार है और अब भारत कोई सामर्थ्यशाली बनने से कोई रोक नहीं सकता। वे गुरुवार शाम यहां सेवा भारती चिकित्सालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बाला साहब देवरस की स्मृति में आयोजित व्याख्यानमाला को मुख्य वक्ता के रुप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व का मानवता, धर्म व आध्यात्म के क्षैत्र में मार्गदर्शन भारत का दायित्व है, यदि भारत में धर्म सुरक्षित नहीं रहा तो विश्व में कहीं धर्म सुरक्षित नहीं रहेगा। जोशी ने कहा कि शक्तिशाली, सामर्थ्य सम्पन्न समाज के निर्माण से संस्कृति, मूल्य व धर्म की रक्षा होगी, इसके लिये समाज को अज्ञानता से बाहर निकालकर उदासीनता व स्वकेन्द्रित भाव से ...
Read Moreप्रतापगढ़ स्पर रोड़, चित्तौड़गढ़ रिंग रोड़, भारतमाला-2 में रावतभाटा-कोटा मार्गो के लिये दिये सर्वे के निर्देश भटेवर-मावली-नाथद्वारा रोड़ के टेण्डर इसी वर्ष करने के दिये निर्देश नई दिल्ली 31 मार्च 2022 :-चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने गुरूवार को संसद भवन में केन्द्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में राजमार्गो से संबधी विषयों पर चर्चा की। इस भेंट के दौरान सांसद जोशी ने संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के जिला प्रतापगढ़ में स्पर योजना के तहत दिल्ली मुम्बई 8 लेन एक्सप्रेस वे के जावरा बिन्दु तक सड़क निर्माण का कार्य, चित्तौड़गढ़ के लिये रिंग रोड़ निर्माण कार्य, भारतमाला-2 के तहत रावतभाटा से कोटा सड़क निर्माण का कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग 162-ई भटेवर से मावली -नाथद्वारा तक के कार्य एवं किशनगढ़ अहमदाबाद सिक्स लेन पर विभिन्न स्थलां पर अण्डरपासों संबधी विषयो...
Read Moreजयपुर। (भाषा) गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता रहे कर्नल सेवानिवृत्त किरोड़ी सिंह बैंसला का बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया। बैंसला (84) कई दिनों से बीमार चल रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैंसला के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि देशसेवा व गुर्जर समाज के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के तबियत बिगड़ने पर उन्हें यहां एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके हिंडौन के पास मुंडिया गांव में किया जाएगा। बैंसला के परिवार में तीन बेटे व एक बेटी है। उनके पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार को यहां अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि बैंसल...
Read Moreचितौड़गढ़। सारस्वत ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान चितौड़गढ़ द्वारा रंग तेरस के पावन पर्व श्री खरडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए संस्थान सचिव ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि समाज के व्यक्तियों के लिए कुर्सी रेस और साफा बांधो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं की कुर्सी रेस में प्रथम श्रीमती विजेता व्यास, पुरुष वर्ग में अभिषेक ओझा, बच्चों की कुर्सी रेस में देवेश व्यास रहे। साफा बांधो प्रतियोगिता में प्रथम गिरधारी लाल ओझा रहे। इस कार्यक्रम में 200 व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्मल जोशी आर्केटेक भीलवाड़ा थे। अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी ने की। सांसद सीपी जोशी ने भी ऑनलाइन माध्यम के द्वारा दिल्ली से संदेश प्रेषित किया व राष्ट्र ओर समाज के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का परिचय एवं भाव...
Read Moreफतहनगर । समाजसेवी भामाशाह गणपत लाल स्वर्णकार की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दूधालिया में तीन पंखे भेंट किए गए । विद्यालय की ओर से शिक्षक सत्यवान तथा एसएमसी सदस्य मनोहर लाल गुर्जर ने पंखे प्राप्त किए । विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया है ।
Read Moreमावली । पांचवें चरण का उपखंड स्तरीय कोरोनावरियर्स सम्मान समारोह 1 अप्रैल 2022 को प्रातः 10:30 के स्थान पर दोपहर 1:00 बजे उपखंड कार्यालय में आयोजित किया जाएगा । संबंधित पीईईओ से आग्रह किया गया है कि संबंधित अधिकारीगण/ कार्मिक गण को निर्धारित समय पर उपखंड कार्यालय में भेजें । उक्त जानकारी जगदीश चंद्र पालीवाल कोविड प्रभारी अधिकारी(एसडीएम ऑफिस मावली) ने दी ।
Read Moreफतहनगर । प्रदेश में गर्मी का भीषण प्रकोप प्रारंभ हो चुका है । ईंटाली के आदर्श राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में आज पंडित प्रेमशंकर पुष्करणा की ओर से गर्मी में पानी पीने के लिए कैम्पर भेंट किए। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनिष कुमार, प्रकाश पुष्करना, मेल नर्स देवीलाल पटेल,राजेश पुष्करना आदि उपस्थित थे। चिकित्सा प्रभारी ने इस पर पुष्करणा का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Read Moreफतहनगर। लालसोट (दौसा) में प्रसूता की मौत पर हत्या के केस में नामजद महिला चिकित्सक की आत्महत्या से बुधवार को उदयपुर के चिकित्सकों में भी जबर्दस्त आक्रोश दिखा। सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्साकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर विरोध व्यक्त किया। अस्पताल में पर्ची काउंटर व दवाघर बंद रहे। इमरजेंसी आदि सेवाएं बहाल रहने से मरीजों को दिक्कत नहीं हुई। ...
Read Moreउदयपुर .दिल्ली में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने सम्मान से नवाजाउदयपुर। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने महान कवयित्री, सुविख्यात लेखिका, पद्म विभूषण और पद्म भूषण सम्मान से अंलकृत महादेवी वर्मा की जयंती पर दिल्ली में आयोजित महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह-2022 में विविध क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उदयपुर के डॉ विवेक भटनागर सहित 27 विभूतियों को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन की अध्यक्षता में समारोह में प्रमुख अतिथि संदीप मारवाह, सुमन कुमार, ज्ञानेन्द्र रावत, प्रिया मल्लिक और माया कुलश्रेष्ठ निगम थे। जीकेसी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने स्वागत किया। ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रख्यात लेखिका एवं उपन्यासकार स्व. महादेवी वर्मा छायावादी युग की प्रमुख कवयित्री मानी जाती हैं। आधुनिक हिन्दी की सब...
Read Moreफतहनगर । आज पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फाग उत्सव की धूम रहेगी । सनवाड़ के चारभुजा मंदिर पर चारभुजा मंदिर मंडल के तत्वावधान में फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा । इसी प्रकार से फतहनगर के सिद्ध हनुमान मंदिर पर फाग होगा । हिमाड़ीया बावजी के स्थानक पर भी फागोत्सव के तहत 221 किलो पकौड़ी का प्रसाद वितरण किया जाएगा । इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर में भी मंदिर मंडल के तत्वावधान में फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा । इन सभी स्थानों से धर्म प्रेमी बंधुओं को फागोत्सव में अधिक से अधिक भाग लेने हेतु निवेदन किया गया है ।
Read More