फतहनगर - सनवाड

चिकित्सा शिविर में 338 मरीजों ने पाया परामर्श व उपचार

फतहनगर। शुक्रवार को यहां की मृदगल वाटिका में स्व.पुरूषोत्तमलाल पालीवाल की स्मृति में पेसीफिक मेडिकल कॉलेज भीलों का बेदला एवं लायन्स क्लब फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित 338 लोगों ने चिकित्सा का लाभ लिया। लायन्स क्लब के प्रान्तपाल संजय भण्डारी एवं स्व.पालीवाल की धर्मपत्नी श्रीमती श्यामादेवी पालीवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के दौरान दंत चिकित्सकों ने 146 मरीजों का परामर्श प्रदान करते हुए चिकित्सा एवं निःशुल्क दवाएं प्रदान की। इसी प्रकार से 48 हड्डी रोग,41 जनरल मेडिसिन,44 त्वचा रोग,31 नाक,कान व गला रोग,14 स्त्री रोग,14 शिशु रोग के मरीज लाभान्वित हुए। शिविर के समापन अवसर पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी,क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र मोर,क्लब सचिव अजय मोर,शैलेष पालीवाल समेत अन्य पदाधिकारी,सदस्य एवं चिकित्साकर्मी उपस्थित थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में रामायण पाठ का चल रहा ठाठ

फतहनगर। गुरु प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से हनुमान मंदिर (भुरदासजी का कुआँ) पर दिनांक 02 अप्रेल से 10 अप्रेल 2022 तक चल रहे सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के सातवें दिन शबरी पर कृपा, राम हनुमान भेंट, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंकादहन एवं सेतुबन्धन के प्रसंगों का जयकारों के साथ पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने भक्तिमय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ किया। पूजन, आव्हान श्री सुबोधजी पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ पर आज रामादल मावली के श्री महेशजी शर्मा एवं पाठक श्री मनोहरजी काबरा ने विराजित होकर सस्वर पाठ करते हुए आनंदित किया। शनिवार को पाठ प्रातः 09 बजे प्रारम्भ किया जाएगा। विश्राम के बाद रामायण जी एवं हनुमानजी की महा आरती आदरणीय श्री रोशनदासजी द्वारा की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। ...

Read More
उदयपुर

आईआईएम उदयपुर में डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट और ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट में एक वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए के 2022-23 बैचों का उद्घाटन

उदयपुर. भारतीय प्रबंधन संस्थान, उदयपुर ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए अपने एक वर्षीय एमबीए - ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट (जीएससीएम) कार्यक्रम के दसवें बैच और एक वर्षीय एमबीए - डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट (डीईएम) के तीसरे बैच की शुरुआत की है।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता आईआईएम उदयपुर के डायरेक्टर प्रो जनत शाह और एक वर्षीय एमबीए प्रोग्राम कमेटी के चेयरपर्सन प्रो राजेश अग्रवाल ने की। श्री कामेश मुल्लापुडी, मैनेजिंग डायरेक्टर, डेलॉइट कंसल्टिंग (यूएस-इंडिया) और श्री सी पी गुरनानी, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, टेक महिंद्रा उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।अपने स्वागत भाषण में डायरेक्टर प्रो जनत शाह ने कहा, ‘‘कोविड से उपजे हालात के बाद दो साल में पहली बार मैं इस साल ऑफ़लाइन सत्रों में आप सभी का स्वागत कर रहा हूं। फिर से ऑफ़लाइन सत्रों की शुरुआत होना हमारे लिए और विद्यार्थी समुद...

Read More
उदयपुर

सेवा दिवस पर स्वयंसेवकों ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

उदयपुर। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जहां एक ओर जगह-जगह सेवाभावी लोग कैम्पर रखकर राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था कर रहे हैं, वहीं कई सेवाभावियों ने पशु-पक्षियों की भी चिंता की है। पंछियों के लिए परिण्डे बांधने का दौर चल रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं ने भी परिण्डे बांधने का अभियान शुरू किया है। संघ का सेवा विभाग हर शुक्रवार को सेवा दिवस के रूप में मनाता है और कोई न कोई सेवा कार्य करता है। इस क्रम में शहर के विभिन्न स्थानों पर सुबह-सुबह यथोचित स्थान देखकर परिण्डे बांधे गए। यह क्रम ग्रीष्म ऋतु में जारी रहेगा। संघ के महानगर  प्रचार प्रमुख श्री चन्द्र प्रकाश प्रजापत ने बताया कि सेक्टर 11, 12, 13, 14, टेकरी, पानेरियों की मादड़ी, सेक्टर-4, 5, 6, विश्वविद्यालय मार्ग आदि क्षेत्रों में परिण्डे बांधे गए। उन्होंने बताया कि इन परिण्डों पर रोजना सुबह

Read More
देश प्रदेश

सेना भर्ती को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सांसद बेनीवाल

फतहनगर । शुक्रवार को दिल्ली में अकबर रोड़ स्थित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर एक दर्जन से अधिक युवाओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ हनुमान बेनीवाल ने मुलाकात की व राजस्थान सहित देश भर में सेना भर्ती रैलियों का आयोजन जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की साथ ही 2 वर्ष की आयु में शिथिलता देने की मांग भी की ! आरएलपी चीफ हनुमान बेनीवाल ने बताया कि इस मामले को लेकर आंदोलित युवाओं के साथ रक्षा मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा हुई, वहीं भारतीय वायु सेना व नौ सेना से जुड़ी भर्ती के मामलें के सम्बन्ध में भी अवगत करवाया इसके साथ ही प्राप्त ज्ञापन के क्रम में आर्मी धर्म गुरु (RTJCO) भर्ती में सेना द्वारा शास्त्री डिग्री अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा से वंचित नही करने की मांग की प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड, हरियाणा आदि राज्यो के अभ्यर्थी साथ रहे !

Read More
मावली

विधायक धर्म नारायण जोशी के सानिध्य में धोला का धनेरिया में साइकिल वितरण संपन्न

फतहनगर । मावली पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरताना के राजस्व गाँव धनेरिया धोला का में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा 9 में अध्यनरत छात्रों के लिए निःशुल्क साईकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । मावली के विधायक श्रीमान धर्मनारायण जी जोशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित निःशुल्क साईकिल वितरण में अध्यक्षता खरताना सरपंच श्रीमती लक्ष्मी कुंवर झाला ने की जबकि विशिष्ट अतिथि श्रीमान गणपत लाल जी सोनी और ग्रा.प. खरताना पूर्व सरपंच गोपाल सिंह झाला, बादल सिंह जी, महेंद्र सिंह जी झाला लदानी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच चोखलाल जी डांगी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। माननीय विधायक महोदय जी ने इस अवसर पर तीन कक्षा कक्ष बनवाने की घोषणा की । संस्था प्रधान निर्भय सिंह सिसोदिया ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताते हुए स्कूल में कम...

Read More
देश प्रदेश

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा जल्द होःजोशी,आयु सीमा में भी मिले दो वर्ष की छूट

नई दिल्ली। सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से भेट की। आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा जल्दी हो। उक्त बात सांसद सी.पी.जोशी ने केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से भेट कर की एवं संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने कहा कि चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र के युवाओ ने कोटा एक आर ओ के तहत सेना भर्ती में फिजिकल और मेडिकल में उत्तीर्ण हो गये परंतु लिखित परीक्षा शेष है इसीलिए शीघ्र लिखित परीक्षा का आयोजन कर इन्हे राहत प्रदान की जाए। इसके साथ ही कोविड 19 के कारण विगत दो वर्षाे से भर्ती का आयोजन नही होने के कारण कई युवा अब ओवरएज हो रहे है इसीलिए अब आगामी भर्ती में दो वर्ष की छूट भी दी जाए। ...

Read More
देश प्रदेश

सेना भर्ती रेली के आग्रह को लेकर दिया कुमारी ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात

राजसमंद । राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह  से मिलकर शीघ्र ही सेना भर्ती रैली करवाने का आग्रह किया। दिया कुमारी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राजसमंद संसदीय क्षेत्र में युवाओं का सेना के प्रति रुझान है एवं यहां बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक परिवार भी निवास करते है। इन युवाओं का सेना के माध्यम से मातृभूमि की सेवा का संकल्प साकार हो ।  इसके लिए राजनाथ सिंह ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही औपचारिकताएं पूर्ण कर सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

Read More
उदयपुर

चंद्रगुप्त सिंह चौहान बने भाजपा देहात जिला अध्यक्ष

फतहनगर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष के पद पर चंद्रगुप्त सिंह चौहान का मनोनयन किया है । चौहान के जिला अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई । कार्यकर्ताओं ने चौहान को इसके लिए बधाई दी है तथा प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेह नगर में नि :शुल्क चिकित्सा शिविर आज

फतहनगर । यहां मुद्गल वाटिका में आज नि : शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। पेसिफिक डेंटल कॉलेज भीलों का बेदला तथा लायंस क्लब फतहनगर के तत्वावधान में स्वर्गीय पुरुषोत्तम लाल जी पालीवाल की स्मृति में आयोजित इस शिविर में दांतो से संबंधित चिकित्सा की जाएगी ।  रोगियों को नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की जाएगी ।  शिविर प्रातः 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

रामायण पाठः भरत मिलाप प्रसंग ने किया भाव विभोर

फतहनगर । पूज्य सद्गुरुदेव की प्रेरणा एवं रामायण पाठकों की सहभागिता से हनुमान मंदिर (भुरदासजी का कुआँ) पर दिनांक 02 अप्रेल से 10 अप्रेल 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक किये जा रहे सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के छटवें दिन भरत मिलाप, सती अनुसूया सुतीक्ष्ण प्रेम,पंचवटी निवास, खर दूषण वध एवं सीता हरण के प्रसंगों का भावविभोर होते हुए पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने करुणामय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। पूजन, आव्हान श्री सुबोधजी पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ पर आज रामायण पाठक श्री प्रह्लाद जी मंडोवरा(गुरूजी) ने सुशोभित होकर सस्वर पाठ किया। कल के पाठ में रामादल मावली के श्री महेशजी शर्मा आदि व्यासपीठ सुशोभित रहेंगें। विश्राम के बाद रामायण जी एवं हनुमानजी की महा आरती आदरणीय श्री रो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर रेलवे स्टेशन पर शीतल जल वितरण व्यवस्था शुरू

फतहनगर । जन सेवा का जज्बा मन में हो तो भीषण गर्मी भी राह में रोडा नहीं बन सकती । ऐसा जज्बा नगर के कुछ सेवाभावी लोगों के मन में है जिन्होंने यहां के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शीतल जल की व्यवस्था प्रारंभ की ।  इस कार्य में भामाशाह का काफी सहयोग है ।  पिछले 2 साल यह व्यवस्था कोरोना के कारण बंद थी ।  सेवा का भाव ऐसा कि रेल रुकते ही स्वयंसेवक शीतल जल का लोठा लेकर यात्रियों के हलक तर करने दौड़ पड़ते हैं ।

Read More
उदयपुर

उदयपुर वन विभाग ने दावानल पर दिया फ्रंटलाइन स्टाफ को प्रशिक्षण

आग की रोकथाम और अग्निशमन विषयक गहन प्रशिक्षण उदयपुर । वन मंडल, उदयपुर के फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए आग की रोकथाम और अग्निशमन पर बुधवार को पूरे दिन की कार्यशाला आयोजित की गई| कार्यशाला की अध्यक्षता श्री. मुकेश सैनी, डीसीएफ और श्री केएल शर्मा, एसीएफ, और रेंज अधिकारी, वनपाल, वन रक्षक, कार्यालय कर्मचारी आदि ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को हिंदुस्तान जिंक के सौजन्य से जावरमाइंस में आयोजित किया गया। कार्यशाला जीवन में आग के महत्व और उससे जुड़े जोखिमों के साथ शुरू हुई, आग के पीछे के विज्ञान पर चर्चा और अग्नि त्रिकोण पर ध्यान केंद्रित कर आग की रोकथाम, और फिर आग के प्रकार, अग्निशामकों के प्रकार पर जोर दिया गया, जिसके बाद विभिन्न अग्निशमन विधियों का लाइव प्रदर्शन किया गया। जिसमें फील्ड स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आग बुझाने की तकनीक सीखी।

Read More
भूपालसागर

मेवाड़ सेन समाज चोकला कमेटी: आकोला के किशन सेन नव युवक मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष चुने गए।

आकोला। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनिमहाराज आली में मंगलवार को मेवाड़ सेन समाज चोकला कमेटी पंच पटेलों और युवाओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मे उपस्थित जनो की सहमति से नव युवक मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर आकोला के किशनलाल सेन को सर्वसम्मति से मेवाड़ सेन समाज चोकला कमेटी की युवा कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष शांति लाल काकंरवा, श्याम लाल बानसेन, सचिव माधवलाल कुमाखेडा, सहसचिव कैलाश चन्द्र पांडोली,रहन माली खेड़ा, कोषाध्यक्ष माधवलाल पीपलखेडी, सहकोषाधक्ष गोपाल लाल उचनार, कैलाश चन्द्र रनावखेडा, संगठन मंत्री उदयलाल चाकुडा, शोभालाल भादसोड़ा, महामंत्री नारायण लाल करजाली, कैलाश चन्द्र बबराणा, मीडिया प्रभारी कालूलाल सोनियाणा,दयाल लोठियाणा,प्रचार मंत्री प्रकाश चन्द्र उमंड, किशनलाल चाकुडा, संचालक विनोद कुमार लेसवा,सह कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सरोपा, किशनलाल रोलिया को बनाया...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में भाजपा का 42वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

फतहनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर माहेश्वरी सदन में ध्वजारोहण कर गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ सदस्य जगदीश तंबोली ने की। जनसंघ से लेकर पार्टी के गठन एवं मोदी के कार्यकाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, जिला उपाध्यक्ष गणपत स्वर्णकार, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन सुनील डांगी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री रामचंद्र मेहलाना, फूलचंद कुमावत, रोशन खटीक, पार्षद विनोद धर्मावत, गजेन्द्र सिंह रावल, सोहन लाल खटीक, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष मोहित बंसल, अशोक मोर, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एस टी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष स...

Read More
मावली

मावली मण्डल ने मनाया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस

मावली। भारतीय जनता पार्टी मावली मण्डल द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा विधायक निवास पर पार्टी का ध्वज लगाया गया। इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा मावली मण्डल द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर मावली में जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया। भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने बताया कि जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के सम्मान कार्यक्रम के तहत मावली विधायक धर्मनारायण जोशी द्वारा वरिष्ठ जनसंघ के नेता भंवरलाल ओस्तवाल,रामचन्द्र सोनी, मीठालाल सिंयाल,भेरूलाल खटीक,गणेशलाल खटवड,नंदलाल खटवड़,बसंतीलाल लावटी,चंद्र प्रकाश सिंयाल, शांतिलाल मारवाड़ी,गोपाल विजयवर्गीय आदि का उपरना ओढाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, देहात महामन्त्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ,भाजपा उपाध्यक्ष बंशी लाल ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में आज मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस

फतहनगर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर सनवाड द्वारा स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमे प्रत्येक शक्ति केन्द्रों के शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी ,बुथ अध्यक्ष समेत कार्यसमिति , शक्ति केन्द्रों में रहने वाले जिला,मोर्चा,प्रकोष्ठ, मण्डल अध्यक्ष,महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, मण्डल प्रभारी,जिला पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम माहेश्वरी सदन में सुबह 9 बजे होना है। उक्त जानकारी मण्डीक ने दी। ...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद जोशी ने की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट,संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से संबधित विभिन्न विषयों परकी चर्चा

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में संसद भवन में केन्द्रीय रेल, संचार, सूचना प्रोद्योगिकी एवं इलेक्ट्रोनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से संबधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री वैष्णव को भगवान परशुराम पर भारत सरकार के द्वारा डाक टिकट जारी किये जाने पर आभार व्यक्त किया तथा आगामी अक्षय तृतीया के दिन इसके विमोचन के कार्यक्रम को किया जाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में रेलवे से संबधी विषयों पर चर्चा करते हुए कॉरोना काल के दौरान विभिन्न स्टेशनों पर आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टोपेज को समाप्त कर दिया गया था, वर्तमान में अनुकुल परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार स्टोपेज प्रारंभ करने का आग्रह किया। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से गुजरने वाली ऐसी ट्रेने जो कि कॉरोना के ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कल मण्डी में नहीं होगा निलामी कारोबार

फतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में बुधवार को निलामी कारोबार बंद रहेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए मण्डी सचिव ने बताया कि मण्डी प्रांगण में कार्यरत हम्मालों के बुधवार को सामाजिक कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से निलामी कार्य बन्द रखने का निवेदन किया गया था। मण्डी सचिव ने किसानों से आग्रह किया है कि वे बुधवार को कृषि उपज विक्रय हेतु नहीं लावें। ...

Read More
चित्तौडगढ़

कला उम्र की मोहताज नहीं होती इसकी मिसाल है आकोला का ग्यारह साल का बच्चा भूवनेश छीपा

(नवरतन जैन)। चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला कस्बे के सदर बाजार के पास रहने वाले चौथमल छीपा के 11 साल के लड़के भूवनेश की मासूम उम्र मे होते हुए भी उसकी परिकल्पना पर आधारित कला को देखकर हर कोई दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो सकता है। ताज्जुब की बात यह है कि यह बच्चा पढाई के अलावा शेष समय में कूछ न कुछ करता रहता है और धार्मिक आस्था भी पूरी है। नवरात्रि के समय नौ ही दिन व्रत रखना और गणेशोत्सव पर यह बच्चा स्वयं मिट्टी लाकर उससे गणपति की मूर्ति बनाकर शुभ मुहूर्त में घर मे स्थापित कर नियमित पूजा भी करता है और साथ में उपवास भी करता है। बच्चे की मम्मी राधिका देवी बताती है कि भूवनेश ने इन दो सालों में कई तरह के खिलोने स्वयं ने अपने हाथों से बनाएं है इसके लिए आवश्यक सामग्री वह खुद जुटाता है। इन दिनों भूवनेश ने अपने घर के उपरी मंजिल के बरामदे में अपनी कल्पना के आधार पर कागज के गत्तों से शानदार ...

Read More