चित्तौडगढ़

सांसद खेल महाकुंभ प्रथम चरण 14 अप्रैल से प्रारंभ, प्रत्येक मंडल पर होगा आयोजन

         चित्तौडगढ 11 अप्रैल/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए होने वाले सांसद सी.पी.जोशी की पहल सांसद खेल महाकुंभ कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम चरण का प्रारंभ 14 अप्रैल भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती से भादसोड़ा मंडल से होगा। भादसोड़ा मंडल के मैच मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम श्री सांवरिया सेठ में होगे।         प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके साथ ही लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल स्तर पर यह प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है इसकी तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन सोमवार को सांसद जनसुनवाई केंद्र चितौड़गढ़ पर हुआ। आगामी 14 अप्रैल से लेकर इस अप्रैल माह में अधिकांश मंडल स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके साथ ही मई माह के अंदर चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर पूरे लोकसभा क्षेत्र के मंडलों की कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मंडल स्तर पर होने ...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद सी.पी.जोशी दिल्ली रवाना

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति की बैठक में भाग लेने सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। जहां वो मंगलवार 12 अप्रेल को आयोजित होने वाली संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति की बैठक मे भाग लेंगें। जिसमें समिति की बैठक के विषय वस्तु पर चर्चा की जायेगी। ...

Read More
मावली

विधायक जोशी ने कंकू केसर मां का किया स्वागत

फतहनगर । मावली विधायक धर्मनारायण जोशी आज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे । उन्होने परम् पूज्य आई श्री सोनल मां धाम गडवाडा (भानसोल) की अधिष्ठात्री पूज्या कंकूकेसर मां के जन्म दिवस पर उनका स्वागत किया तथा उनसे शुभाशीष प्राप्त किया । विधायक जोशी के साथ भाजपा नेता रतनसिंह कितावत, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी सहित अन्य कार्यकर्ता थे ।

Read More
उदयपुर

जिले में डीएमएफटी से होने वाले विकास कार्यों पर हुई चर्चा, जनहित के कार्यों को मिले सर्वाेच्च प्राथमिकता -कलक्टर

उदयपुर, 10 अप्रेल। डिस्ट्रिक्ट मिनरल् फाउंडेशन ट्रस्ट से जिले में खनन प्रभावित क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में रविवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला कलकेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। कलक्टर मीणा ने डीएमएफटी के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में जनहित के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल आपूर्तिं, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा में नवाचार एवं अत्याधुनिक व तकनीकी शैक्षिक सुविधाओं को बढ़ावा देने, वन विकास, पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के उपायों के साथ इसके संरक्षण संबंधी कार्य, पौधारोपण, विभिन्न निर्माण कार्यों पर चर्चा करते हुए कलक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की समीक्षा कर प्रस्ताव पुनः तैयार कर डीएमएफटी को प्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आजाद मित्र मण्डल ने बांधे परिण्डें

फतहनगर। आजाद मित्र मंडल के तत्वावधान में राहगीरों के लिए पेयजल एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। बढ़ती भीषण गर्मी से राहत के लिए राहगीरों के लिए पेयजल एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधते हुए सभी वार्ड वासियों से अपील की कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी अपने घरों की छतों एवं पेड़ों पर परिंडें बांधे जिससे कि बेजुबान पक्षियों के लिए इस गर्मी में पानी की व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर महेंद्रसिंह चौहान,दीपक बडगुर्जर,शक्तिसिंह चुंडावत,नितिन पालीवाल, दिनेश पालीवाल,लोकेश खटीक, विक्रम सिंह,पवन मेनारिया, राहुल जीनगर,अभिराज सिंह, देवेंद्र सिंह, राजू माली,राजू तेली,नाहर सिंह यादव उपस्थित रहे। ...

Read More
उदयपुर

जिले में सीडीएस और एनडीए की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,आधे से कम रही उपस्थिति

उदयपुर 10 अप्रैल। उदयपुर शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सीडीएस और एनडीए की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि सीडीएस की परीक्षा 3 सत्रों में आयोजित हुई। वहीं एनडीए की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई। इन परीक्षा के दौरान उपस्थिति आधे से भी कम रही। एडीएम ने बताया कि सीडीएस की परीक्षा के प्रथम सत्र में 43.40 प्रतिशत, द्वितीय सत्र में 43.17 प्रतिशत तथा तीसरे सत्र में 42.95 प्रतिशत उपस्थिति रही वही एनडीए के प्रथम सत्र में 30.02 प्रतिशत व दूसरे सत्र में 29.60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। ...

Read More
मावली

ईंटाली में गौ माता का पूजन कर किया विधिवत शुभारंभ

फतहनगर। मावली तहसील के ईंटाली गांव में रविवार को रामनवमी के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण महावीर गौशाला के लिए गौ माता का पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। यह गौशाला इंटाली से भीलाखेड़ा मार्ग पर प्रस्तावित है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भरत कुमार मेनारिया, वार्डपंच प्रतिनिधि सुंदर लाल सोनी, पूर्व वार्ड पंच ओमप्रकाश सोनी, पं.भूरालाल मेनारिया, मोतीलाल मेनारिया,लक्ष्मीलाल पुष्करणा, रामलाल सैन, पं. प्रेमशंकर पुष्करणा, शिवशंकर चौधरी, केशुराम पुष्करणा, मीठालाल खारोल, ललित कुमार सेन, लादूलाल पशुधन सहायक, पन्नालाल सरगरा, गोपीबाई सरगरा, सुरेशचंद्र लक्षकार,जगदीशचंद्र सोनी,मुकेश कुमार सोनी सहित गांव के कई व्यक्ति उपस्थित थे। ...

Read More
उदयपुर

धारा 144 की पाबंदियों में हुआ आंशिक संशोधन

उदयपुर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने एक आदेश जारी कर जिले में लगाई गई धारा 144 की पाबंदियों में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में 8 अप्रैल से 7 जून तक लगाई गई धारा 144 के तहत प्राप्त सुझावों के आधार पर जारी आदेश में आंशिक संशोधन कर वैवाहिक समारोह, शव यात्रा, निजी तथा राजकीय कार्यालयों में बैठके और राजकीय आयोजन अनुमत होंगे कलेक्टर ने बताया कि यह आदेश 10 अप्रैल की मध्य रात्रि से लागू होकर 7 जून की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेंगे शेष पाबंदियां पूर्ववत यथावत रहेंगी। ...

Read More
उदयपुर

कलेक्टर ने किया जयसमंद के पर्यटन स्थलों का निरीक्षण,क्षतिग्रस्त पर्यटन स्थलों का होगा जीर्णोद्धार

उदयपुर 9 अप्रैल। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा शनिवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के तहत जयसमंद पहुंचे । उन्होंने यहां पहाड़ी की चोटी पर बने रूठी रानी के महल और हवा महल का निरीक्षण किया। कलेक्टर मीणा ने रूठी रानी के महल के क्षतिग्रस्त भागों को देखकर चिंता जताई । उन्होंने कहा कि इन पर्यटन स्थलों के उद्धार के लिए पर्यटन और पुरातत्व विभाग को प्रस्ताव भेजे गए हैं । जल्द ही इसके क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरस्त कर दिया जाएगा । उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त भाग से पर्यटकों को दूर रखा जाए ताकि किसी प्रकार का हादसा ना होने पाए । उन्होंने यहां पर साफ-सफाई और पर्यटकों को को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान उन्होंने यहां मौजूद पर्यटकों और ग्रामीणों से संवाद भी किया । कलेक्टर में दोनों पर्यटन स्थलों का तसल्ली से अवलोकन किया और इसके सौंदर्य स...

Read More
उदयपुर

उदयपुर कलेक्टर ने किया रक्तदानः कहा-पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई भी पुण्य नहीं

उदयपुर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने शनिवार को नवरात्रि उपवास के बावजूद रक्तदान किया और लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर मीणा ने आज सुबह अनुष्का अकैडमी उदयपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। चौत्र नवरात्रि के तहत दुर्गा अष्टमी का उपवास होने के बावजूद कलेक्टर मीणा ने एक यूनिट रक्तदान किया और कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई भी पुण्य नहीं है, रक्तदान जीवनदान है ऐसे में हर व्यक्ति को अवश्यमेव रक्तदान करना चाहिए । इस दौरान उन्होंने अनुष्का अकैडमी द्वारा आयोजित शिविर का अवलोकन भी किया और यहां पर रक्तदान कर रहे लोगों की सराहना की । उन्होंने आयोजकों को नियमित रूप से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करने की बात भी कही। ...

Read More
उदयपुर

आगामी पर्व त्योहारों को देखते हुए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जिला कलक्टर एवं एसपी ने लिया जायजा

उदयपुर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा और जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार शनिवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहे। उन्होंने इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी पर्व त्योहारों के तहत कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। आज सुबह पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले कलेक्टर और एसपी ने जिले के खेरवाड़ा, सराडा और सलूंबर क्षेत्र का दौरा किया । उन्होंने यहां पर संबंधित उपखंड अधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षकों से क्षेत्र में आगामी पर्व त्योहार के तहत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के तहत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए और हर प्रकार की गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाए । उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में पाबंदी और जिले में लगाई गई ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाविद्यालय का पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

फतहनगर। महाविद्यालय में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति कैलाशचन्द्र अग्रवाल थे जबकि अध्यक्षता शिक्षाविद् चौसरलाल कच्छारा ने की। विशिष्ट अतिथि कैलाश खण्डेलवाल थे। पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मांगीलाल सांखला,पूर्व प्राचार्य डी.एन.नागदा आदि बतौर अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था संचालक गजेन्द्र मेहता द्वारा अतिथियों का माला,शॉल, पगड़ी और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने महाविद्यालय के विकास का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह के अतिथि कैलाश अग्रवाल एवं कैलाश खण्डेलवाल की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियॉ देने वाले विद्यार्थियों में नोसर जाट, आशा लोहार, पलक पंवार, ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नवाह्नपारायण रामायण पाठ का कल होगा समापन

फतहनगर। गुरु प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से हनुमान मंदिर (भुरदासजी का कुआँ) पर 02 अप्रेल से चल रहे सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के आठवें दिन अङ्गद रावण संवाद, लक्ष्मण मुर्छा, कुंभकर्ण, मेघनाद, रावण वध, भरत हनुमान मिलन के प्रसंगों का उत्साह के साथ पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने भक्तिमय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ किया। पूजन, आव्हान सुबोधजी पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ का भार आज गोवर्धन माली एवं पाठक नटवर अग्रवाल ने वहन करते हुए सस्वर पाठ करके आनन्द प्रदान किया। रविवार को रामनवमी पर दोपहर 01 बजे पाठ प्रारम्भ किया जाएगा। पाठ के बाद हवन एवं महाआरती के साथ आयोजन को विराम दिया जाएगा। ...

Read More
मावली

चपलोत को लगी बूस्टर डोज

फतहनगर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत को आज ढूंढ़िया में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिन की बूस्टर डोज लगाई गई । इस अवसर पर पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल मेनारिया भी मौजूद थे । इसके जरिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया ।

Read More
चित्तौडगढ़

उदयपुर जिले में 7 जून मध्य रात्रि तक धारा 144,सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

उदयपुर, 9 अप्रेल। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने उदयपुर जिले में कानून व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए 7 जून 2022 मध्यरात्रि तक सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा और प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। कलक्टर ताराचंद मीणा के आदेशानुसार उदयपुर जिले की संपूर्ण सीमा में पांच या इससे अधिक व्यक्ति बिना समक्ष प्राधिकारी की अनुमति के एक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, चिकित्सकीय संस्थान, राजकीय एवं सार्वजनिक कार्यालय, परीक्षा कक्ष आदि को अपवाद स्वरूप इस निषेधाज्ञा से मुक्त रखा गया है। किसी भी स्थान पर असाधारण परिस्थिति में इस आदेश से छूट प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) या संबंधित उपखण्ड अधिकारी से विशेष अनुमति लेनी होगी। विभिन्न पर्वों और महाविद्यालयों-विद्यालयों की परीक्षाओं के दौरान कानून व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द बनाए र...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विधायक धर्म नारायण जोशी ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत

फतहनगर । शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक धर्म नारायण जोशी क्षेत्र के दौरे पर रहे जिन्होंने फतेह नगर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में शिरकत की । इसके अलावा उन्होंने पूर्व पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बद्रीलाल सोनी के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की । विधायक के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला एवं उदयपुर के पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी भी थे । विधायक ने धारता में कार्यकर्ता बंधुओं के साथ समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की । यहां पर शहीद मुरलीधर लोहार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में आज होगी भजन संध्या

फतहनगर ।  श्री द्वारिकाधीश मंदिर में नवनिर्मित चांदी व स्वर्ण जड़ित सिहासन पिछवाई का निर्माण  नगर वासियों व भामाशाह के सहयोग से पूर्ण कर लिया गया है । अब ठाकुर जी को विराजमान करने का शुभ अवसर रामनवमी तय किया गया है ।  इसके लिए एक विशाल भजन संध्या 9 अप्रैल सायंकाल 7:00 बजे से होगी । रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री द्वारकाधीश ठाकुर जी को नवनिर्मित सिहासन पर विराजमान किया जाएगा ।  इस अवसर पर छप्पन भोग महोत्सव व महा आरती दिन में 12:00 बजे विशेष झांकी के साथ ठाकुर जी को विराजमान किया जाएगा ।  सभी नगर वासी इस पावन अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित होकर इसके साक्षी बनेंगे। फतहनगर इतिहास में बसावट के साथ ही श्री द्वारिकाधीश मंदिर का भी निर्माण किया गया था जिसमें समय-समय पर नगर वासियों व भामाशाह के सहयोग से मंदिर अपना विशाल रूप ले रहा है.  नगर वासियों व भामाशाह से आगे भी इसी प्रकार से आर्थिक सहयोग मिलत...

Read More
उदयपुर

लवीना विकास सेवा संस्थान के भामाशाह बने गोगुंदा तहसीलदार व विकास अधिकारी

उदयपुर । आर्थिक संकट में नववर्ष पर लवीना विकास सेवा संस्थान के द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना के निराश्रित बालको के शयनकक्ष में दो वेंटिलेशन दरवाजे लगभग पच्चीस हजार रुपये की लागत के गोगुन्दा तहसीलदार श्री विमलेन्द्र सिंह राणावत एवम गोगुन्दा विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह राजावत के सहयोग से तैयार कर सात दिवस में लगवाए जाएंगे। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Read More
देश प्रदेश

रोजमर्रा की चीजें एमआरपी पर मिलना उपभोक्ता का अधिकारः खाचरियावास

जयपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ को आमजन की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सीमेंट, पेट्रोल, खाने पीने जैसी चीजों की कीमतों और तोल सही और उपयुक्त होने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वस्तु की सही एमआरपी, सही तोल, सही वजन पर मिलना हर उपभोक्ता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी दुकानों और फर्मों का निरंतर निरीक्षण करें और एमआरपी पर समान का मिलना सही तोल, सही वजन सहित सभी मानदंड उपयुक्त होना सुनिश्चित करें। श्री खाचरियावास शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में खाद्य मंत्री के निर्देशों पर प्रत्येक शुक्रवार राज्य स्तरीय जांच दलों द्वारा किए जा रहे निरीक्षणों और कार्यवाहियो...

Read More
मावली

सुखवाड़ा में वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

मावली। उपखण्ड क्षेत्र के पी ई ई ओ कार्यालय साकरियाखेड़ी अधीनस्थ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में एक दिवसीय गैर आवासीय वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में केआरपी दक्ष प्रशिक्षक श्रीमती बीना वैष्णव ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पावटा तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा ढाणी कैचमेंट क्षेत्र के 30 वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान वॉलिंटियर्स की भूमिका, कार्य तथा कार्य के सकारात्मक परिणामों पर चर्चा की गई। इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पावटा प्रधानाध्यापक चतरसिंह राव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा ढाणी प्रधानाध्यापक फतेहलाल डांगी, स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पन्नालाल रेगर, कैलाश कुमावत, महेंद्र कुमार, अध्यापिका संतोष बुनकर तथा कवि...

Read More