फतहनगर । विश्व पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर जिला पर्यावरण समिति उदयपुर पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता मोबाइल लिंक से ओपन लेखन प्रतियोगिता के कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा के अनुसार विश्व पर्यावरण में प्लास्टिक कैरी बैग एक ज्वलंत समस्या है आमजन को जागरूकता हेतु नेशनल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन जिला कलेक्टर अध्यक्ष जिला पर्यावरण समिति उदयपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव श्रीमान डिके तिवारी उपवन संरक्षक उत्तर उदयपुर के सानिध्य आयोजन हुई। प्रतियोगिता में हिसार हरियाणा, नीमच मध्य प्रदेश, फैजाबाद हरियाणा, बहादुरगंज प्रयागराज उत्तर समेत चित्तौड़गढ़ ,भीलवाड़ा, अलवर, बीकानेर, उदयपुर आदि से पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ उप विषय विश्व पर्यावरण की प्रमुख समस्या प्लास्टिक कैरी बैग से छुटकारा पाने ...
Read MoreArchives
कपासन । मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया, चित्तौड़गढ़ में भील समाज द्वारा आयोजित सामाजिक महोत्सव व भगवान शिव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डा. सी.पी. जोशी, सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने शिरकत की । इस अवसर पर पूर्व विधायक शंकर बैरवा,कपासन के अनुसूचित जन जाति समाज आयोग उपाध्यक्षा श्रीमती कृति सिंह, कपासन प्रधान श्री भेरूलाल चोधरी, रेलमगरा प्रधान श्री लकी बन्ना, चित्तोड़गढ़ सरस डेयरी के अध्यक्ष श्री बद्रीलाल जाट जगपुरा, लालूराम मरमी एवं भील समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Read Moreफतहनगर । यहां सोमवार से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा । 01 मई 2022 तक रोजाना शाम 07.30 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक कथा प्रवक्ता पं. श्री माणकचंदजी मेनारिया के मुखारविंद से कथा होगी । कथा स्थल श्री हनुमान मंदिर, नानेश कॉलोनी,रेल्वे स्टेशन के पीछे, फतहनगर रहेगा । कथा के आयोजक श्री हनुमान मंदिर कमेटी, आजाद मित्र मण्डल.समस्त भक्त जन, नगरवासी हैं । कलश शोभायात्रा दिनांक 25 अप्रेल 2022 सोमवार , शाम 5.30 बजे श्री द्वारकाधीश मंदिर मैन चौराहा से अंडरब्रिज से होकर कथा स्थल तक रहेगी ।
Read Moreजयपुर, 23 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कार्मिकों के लिए मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर फैसला लेकर ओल्ड पेंशन स्कीम फिर से लागू की है और उनके हितों के लिए आगे भी फैसले लेते रहेंगे। ओपीएस के जैसे ऎतिहासिक फैसले से कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी। इसकी देशभर में चर्चा हो रही है, अब राजस्थान की तर्ज पर केन्द्र में प्रधानमंत्री को ओपीएस लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुनिश्चित करेगी कि कार्मिकों को समय पर पदोन्नति मिलें। श्री गहलोत शनिवार को राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कार्मिकों के हित में देश में सर्वश्रेष्ठ उदाहरण पेश कर रही हैैं। उन्होंने कहा कि अच्छे फैसलों और कार्मि...
Read Moreमोदी सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन से देश में वस्तुओं के स्वदेशी निर्माण व उत्पादन पर विशेष कार्य हो रहा, निर्यात बढ़ने से आर्थिक संपन्नता बढ़ रहीः सी.पी.जोशी
मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा, 80 लाख आवासों का निर्माण हो रहा और 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहाः सी.पी.जोशी जयपुर/भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सी.पी.जोशी ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर बताया कि विशेष रूप से भारत सकार की उपलब्धियां और वित्तीय समावेश इस विषय को लेकर आप लोगों के बीचच में उपस्थित हुआ हूँ, भारत सरकार की पिछले 8 वर्षो में कुशल रणनीति व वित्तीय प्रबंधन के कारण कई ऐसे एतिहासिक काम हुए जो देश कई वर्षो से इंतजार कर रहा है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय हुये हैं, जिसके कारण एक देश एक कर इस योजना को लेकर जो प्रधामंत्री जी इच्छाशक्ति थी, कई प्रकार के करों में भिन्नता थी पुरे देशभर में उनको एकदेश-एककर में पिरोने का काम किया। आप और हम सब देखें तो पिछले कई वर्षो में 2022-23 जो ...
Read Moreएम्स जोधपुर और एस्ट्राजेनेका इंडिया के सहयोग से इंडिया-स्वीडन हेल्थकेयर इनोवेशन सेंटर (आईएसएचआईसी) ने डायबिटीज मैनेजमेंट में नर्सेज के अपस्किलिंग प्रोग्राम की शुरुआत की
राजस्थान. स्वीडिश ट्रेड कमिश्नर ऑफिस, एम्स नई दिल्ली और एम्स जोधपुर के बीच साझेदारी के साथ गठित इंडिया-स्वीडन हेल्थकेयर इनोवेशन सेंटर ने ‘स्किल फॉर स्केल’ प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह एक ऐसी ई-लर्निंग पहल है, जिसके माध्यम से नर्सेज को व्यावहारिक ज्ञान से लैस करने की तैयारी की गई है, ताकि वे गैर-संचारी रोगों के प्रबंधन के लिए रोगियों की देखभाल से संबंधित नवीनतम तरीकों को अपना सकें। यह कार्यक्रम एम्स जोधपुर द्वारा प्रमाणित है और स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा समर्थित है और इसके तहत देश भर के नर्सेज को निशुल्क पंजीकरण करने और अपनी सुविधा के अनुसार सीखने का अवसर मिलेगा।इस प्रोग्राम के पहले चरण में एनपीसीडीसीएस के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए एनसीडी डोमेन के भीतर उपलब्ध विविध संसाधनों से निर्मित विश्व स्तरीय व्यापक पाठ्यक्रम पर आधारित डायबिटीज मैनेजमेंट, इस रोग की रोकथाम औ...
Read Moreउदयपुर। भगवान श्री परशुराम सर्वब्रह्म समाज समिति एवं विप्र फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय परशुराम जयंति हेतु स्थानीय सुरजपोल स्थित निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, उदयपुर पर अस्थाई कार्यालय का उद्घाटन विधायक श्री धर्मनारायण जोशी द्वारा किया गया तत्पश्चात् कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया जिसमें बैठक की अध्यक्षता विफा के प्रदेश अध्यक्ष के.के.शर्मा थे विशिष्ठ अतिथि विफा युवा प्रकोष्ठ के नरेन्द्र पालीवाल, निम्बार्क कॉलेज के प्राचार्य डी.एन नागदा, लक्ष्मीकान्त जोशी, हिम्मतलाल नागदा थे । बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा के संयोजक नरेन्द्र पालीवाल व सह संयोजक राजकुमार मेनारिया होगें, दुपहिया वाहन रैली के संयोजक सुनिल शर्मा व सह संयोजक जसपाल नागदा होगें । इस अवसर पर विफा के प्रदेश अध्यक्ष व आयोजन समिति के मुख्य संयोजक के.के. शर्मा ने बताया कि प...
Read Moreभगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय कार्यक्रम के आगाज के तहत प्रथम पूज्य. श्री बोहरागणेशजी को पीले चावल अर्पित कर दिया न्यौता
उदयपुर । विप्र फाउण्डेशन (महिला शाखा) उदयपुर द्वारा आज भगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय कार्यक्रम को भव्यतम सफलता हेतु प्रथम पूज्य. श्री बोहरा गणेश जी को पीले चावल, कार्यक्रम पत्रिका अर्पित कार्यक्रम की सफलता हेतु न्यौता देकर भजन की प्रस्तुतियां दी गई तत्पश्चात् महिला प्रकोष्ठ द्वारा आस पास के क्षैत्र में निमंत्रण पत्रक वितरित कर पांच दिवसीय कार्यक्रमों में आने हेतु निवेदन किया गया । इस अवसर पर पंडित जी श्री खेमराज जोशी ने फाउण्डेशन की द्वारा पूजा अर्चना करवा श्री बोहरा गणेश जी मंदिर के पास स्थित ब्रह्म समाज के परिवारो को पांच दिवसीय कार्यक्रम का पत्र व पीले चावल देकर जन सम्पर्क किया गया । इस अवसर पर विप्र समाज की श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती संगीता व्यास, श्रीमती चन्दा औदिच्य, श्रीमती चन्द्रकान्ता मेनारिया, श्रीमती नागदा, श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती शश...
Read Moreभगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय तैयारियों को लेकर विप्र महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित
उदयपुर । विप्र फाउण्डेशन (महिला शाखा) उदयपुर द्वारा आज भगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय विभिन्न आयोजनों को लेकर बैठक स्थान निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुरजपोल, पर आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती संगीता व्यास ने की मुख्य अतिथि विफा के प्रदेश महासचिव श्री लक्ष्मीकान्त जोशी थे व विशिष्ठ अतिथि विफा के जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, सत्यनारायण पालीवाल, श्रीमती कुसुम शर्मा व श्रीमती अर्चना शर्मा श्रीमती इंदिरा राजपुरोहित थे । इस अवसर पर बैठक में शहर के विभिन्न मौहल्लो में घर घर विप्र परिवारो में जाकर पीले चावल पत्रक देने निमंत्रित करने हेतु टीम बनाई गई जो घर घर जाकर परशुराम जयंति के समस्त आयोजनो, शोभायात्रो में सपरिवार सहित पधार कर समस्त आयोजनो को सफल बनाने हेतु सभी को निमंत्रित करने का निर्णय लिया गया । बैठक में दुपहिया वाहन रैली में बढ चढ कर हिस्सा लेने हेतु मह...
Read Moreउदयपुर । लविना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना में निवासरत बीटी कॉटन के निराश्रित बालको हेतु एक बार फिर से हाकम ने दिखाई सवेंदनशीलता। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया के अनुसार होम को प्रारंभ से आज तक अनुदान नहीं मिलने से जिला कलेक्टर साब बालको का राशन का खर्च तो उठा ही रहे है। परंतु अभी बालको के शौचालय के दोनो सेफ्टी टेंक भर जाने पर बालको की आपात सेवा को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर साब द्वारा नगर निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ को आदेशित कर स्वयं के खर्च से सेफ़्टी टेंक खाली कराने का जिम्मा उठाया है। जिसके लिए होम के सभी बालको द्वारा भी खुशी जाहिर करते हुए श्रीमान कलेक्टर साब के लिए दुआए प्रकट करते हुए आभार जताया। फीटर जगदीश माली द्वारा होम के सभी शौचालय की व्यवस्था को सुचारू किया गया। नगरनिगम की टीम में एईएन सत्यनारायण जी के नेतृत्व देवनारायण, शंकर व विक्की छ...
Read Moreचित्तौड़गढ़ , भारतीय जनता युवा मोर्चा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम जिला संयोजक भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को याद कर युवा मोर्चा चित्तौड़गढ़ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही यह कार्यक्रम युवा मोर्चा द्वारा हर मंडल स्तर पर जो पूर्व में अपनी सेवा दे चुके सैनिकों के घर जाकर सम्मान करेंगे। और शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसी के साथ युवा मोर्चा जिले भर में शहीद हुए सैनिकों के परिवार जन का सम्मान एवं शहीद स्मारकों पर साफ-सफाई करेगा एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, युव...
Read Moreमावली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली क्षेत्र के स्काउट ग्रुप राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा इको क्लब द्वारा पृथ्वी दिवस मनाया गया। इको क्लब प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में स्काउट, गाइड तथा विद्यालय स्टाफ द्वारा पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे बांधकर तथा वृक्षारोपण कर पृथ्वी दिवस मनाया गया। स्काउट ग्रुप द्वारा जल, जीव तथा जमीन संरक्षण की शपथ लेकर गांव के विभिन्न क्षेत्रों में जन चेतना के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार, अध्यापक कैलाश कुमावत, महेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक पन्ना लाल रेगर अध्यापिका श्रीमती संतोष बुनकर, कविता कुमारी एवं पर्यावरण प्रेमी श्रीमती रवीना टेलर उपस्थित रहे। ...
Read Moreउदयपुर । राजराजेश्वर भगवान विप्र कुल गौरव 1008 श्री परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में आगमी 30 अप्रेल को रक्तदान और 1 मई को होने वाली फतेह स्कूल से शोभायात्रा, को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की निंबार्क महाविद्यालय में बैठक सम्पन्न हुई जिसमे सभी समाजजन को किस तरह परशुराम जयंती समारोह को और भव्य बना सके इसपर चर्चा हुई, बैठक में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रिय सरक्षक धर्मनारायण जोशी, विफा के प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा, वीसीसीआई के राष्ट्री महासचिव कृष्णकान्त शर्मा महामंत्री लक्ष्मीकांत जोशी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, महामंत्री सुनिल कुमार शर्मा, पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, पूर्णाशकर जी नागदा-अध्यक्ष सौलह खेडा, हिम्मत नागदा, त्रिभुवन व्यास, प्रदेश आई टी संयोजक मोहित सनाढ्य, केशव व्यास, सुरेश शर्मा, राकेश जोशी, भुपेंद्र शर्मा, कलडवास एसोसियन ...
Read Moreभोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को एक दिवसीय प्रवास के बाद भोपाल से नई दिल्ली रवाना होने पर आज शाम स्टेट हैंगर पर विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल सहित राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य, निगमों के अध्यक्ष और अन्य जन-प्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह आज सुबह एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आए थे। ...
Read Moreफतहनगर। सेंन्ट थॉमस सी.सैकण्डरी स्कूल फतेहनगर में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में रोडवेज बस स्टेण्ड फतेहनगर पर विद्यालय की तरफ से निःशुल्क जल सेवा महावीर इन्टरनेशनल के साथ मिलकर शुक्रवार को शुरू की गई एवं विद्यालय के छात्रों के द्वारा पृथ्वी को बचाने के लिए स्लोगन के माध्यम से सभी को संदेश भी दिया कि हमारी पृथ्वी को प्रदुषण से कैसे बचाना है । निःशुल्क जल सेवा का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक विनय सोनी के हाथो से करवाया गया साथ में विशाल सोनी , रोहित मारू, सुनिल कोठारी, मनोज तातेड, रमसादपीजी, विनोद यादव , जानवी कोठारी तथा महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष आशीष जैन,विशाल सामोता, शुभम, महावीर जैन, रिषभ सेठिया एवं नरेश मण्डोवरा, श्यामलाल अजमेरा, दीपक वैष्णव के द्वारा विद्यालय परिवार का उप्परना ओडा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमें विश्व पृथ्वी ...
Read Moreकोमा में थे पिता, होश आया तो बोले-इतने महंगे हॉस्पीटल में कितना रूपया खर्च किया ?बेटा बोला-यह गहलोत सरकार है, इसमें 2011 से निःशुल्क इलाज हो रहा है।
जयपुर। सर, मैं करौली जिले का निवासी हूं और मेरे 80 वर्ष के पिता कोमा में थे तो इसी हॉस्पीटल में लाकर इलाज करवाया। पिता को आज शाम को 5 बजे ही जब होश आया तो उन्होंने इतने बड़े प्राईवेट जैसे चमचमाते हॉस्पीटल को देखकर मुझसे कहा - बेटा इतने महंगे हॉस्पीटल में मेरा इलाज करवाया और सारा रुपया मेरे इलाज पर खर्च कर दिया ? तो मैंने कहा कि पिताजी, यह अशोक गहलोत सरकार है, इसमें 2011-12 से निःशुल्क इलाज होता आ रहा है। यह संवाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से शुक्रवार को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में करोली निवासी डॉ. धर्मसिंह मीणा से रूबरू होते हुए सामने आया। मुख्यमंत्री से मुखातिब होते हुए धर्मसिंह ने कहा कि मेरे पिताजी हरिगोविंद मीणा अनपढ़ है और गांव में खेती कर गुजारा करते हैं। कभी किसी हॉस्पीटल में भर्ती रहे नहीं। आज पिताजी ने होश में आते ही हॉस्पीटल को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा ...
Read Moreराजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा मुख्यमंत्री को मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन की प्रतिकृति प्रस्तुत
जयपुर। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष श्री टी. रविकांत द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा निगम के सी.एस.आर. कोष से बीकानेर संभाग के लिए मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन क्रय किए जाने हेतु रूपये 1.25 करोड़ का भुगतान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (RMRS) को किया गया, जिसकी प्रतिकृति मुख्यमंत्री की उपस्थिति में निगम के अध्यक्ष श्री टी. रविकांत द्वारा राज्य सरकार को प्रस्तुत की गई। निगम अध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन द्वारा संभाग में कैंसर की रोकथाम में सहायता मिलेगा और दूर-दराज के मरीजों को राहत पहुंचाने में सुविधा होगी। ...
Read Moreमुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में हुए शामिल: रोजेदारों के साथ मिलकर मांगी प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली, निरोगी राजस्थान की दुआ
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शुक्रवार को राजस्थान स्टेट हज कमेटी द्वारा हज हाउस, करबला में आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए। रोजेदारों के बीच पहुंचकर श्री गहलोत ने प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली, निरोगी राजस्थान की दुआ मांगी। इस दौरान जमा मस्जिद के इमाम मुश्ती सैय्यद अमजद अली ने रमजान इफ्तार की दुआ पढ़ाई। इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जलदाय मंत्री श्री महेश जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री रफीक खान, राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष श्री अमीन कागजी भी उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर । रात्रि को रोडवेज बस स्टैंड के समीप बारदान के गोदाम में आग लगने से बारदान जल कर खाक हो गया । आग लगने से काफी समय तक बिजली गुल रही । दमकल के जरिए आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन नुकसान होने से नही बचाया जा सका । बारदान गोदाम दिनेश सुराणा का बताया जाता है । मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए ।
Read Moreजोधपुर में राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट के लिए 672.5 करोड़ रूपये की मंजूरी: मुख्यमंत्री स्टेट ऑफ द आर्ट के रूप में विकसित होगा संस्थान
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता मंप गुरूवार को फिनटेक डिजिटल विश्वविद्यालय, जोधपुर की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने जोधपुर में राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए 672.5 करोड़ रूपये की संशोधित राशि को मंजूरी दी है। यह संस्थान जोधपुर में 66 बीघा भूमि में स्थापित किया जाएगा। वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा में 400 करोड़ रूपये फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए आवंटित किये गये थे। इस संस्थान को स्टेट ऑफ द आर्ट के रूप में विकसित किया जायेगा। संस्थान का परिसर शून्य अपशिष्ट, शून्य बिजली और शून्य पानी के साथ नेट जीरो कैंपस होगा। यह भवन पर्यावरण हितैषी भवन होगा। राजस्थान राज्य में अपनी तरह का यह पहला निर्माण होगा।प्रारंभ में संस्थान के लिए 1,400 छात्रों की क्षमता की सोच रखी गई थी। अब यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों की संख्या को देखते हुए छात्...
Read More