देवस्थान मंत्री ने ली ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा’ योजना संबंधी बैठक,सितंबर माह से यात्रा प्रारंभ करने व जून माह से ऑनलाइन आवेदन लेने के दिए निर्देश
जयपुर, 9 मई। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने अधिकारियों को आगामी सितंबर माह से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना प्रारंभ करने तथा जून माह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। श्रीमती रावत सोमवार को देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सम्बंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा योजनान्तर्गत रेल यात्रा द्वारा देश के 12 धार्मिक स्थलों की व हवाईजहाज द्वारा पशुपतिनाथ-काठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जाएगी। श्रीमती रावत ने कहा कि तीर्थ यात्रा में पहली बार 20 हजार यात्रियों को देशभर के तीर्थ स्थलों तक ले जाया ...
Read More