उदयपुर

इलेक्ट्रिक इंजन से सफर शुरू, उदयपुर पहुँची मेवाड़ एक्सप्रेस

पहले ट्रिप में 20 मिनट का समय बचा फतहनगर। रेलवे द्वारा बेहतर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अब दिल्ली व जयपुर मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों को विद्युतीकृत किया जा रहा है। गत 26 नवंबर को पहले इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रायल ली गई थी। इसके पश्चात शनिवार को "चेतक एक्सप्रेस" (दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर) दिल्ली से 19:35 बजे रवाना हो कर आज सुबह 7.30 बजे उदयपुर पहुँची। पहले ही ट्रिप में यह अपने निर्धारित समय 7:50 से 20 मिनट पहले उदयपुर पहुँची। इस मार्ग डीज़ल इंजन से ट्रेने संचालित होती है ऐसे में इनकी स्पीड 80 से 100 किमी प्रति घन्टा रहती है। इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेनें 100 से 125 किमी प्रति घन्टा की स्पीड से चलती है ऐसे में यात्रियों के समय की बचत होगी। आगामी दिनों में इन इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित ट्रेनों से उदयपुर से दिल्ली के सफर में डेढ़ से दो घन्टे समय की बचत होगी। यहीं ट्रैन 19 को उदय...

Read More
उदयपुर

पूर्व सांसद महावीर भगोरा का कोरोना से निधन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उदयपुर के पूर्व सांसद महावीर भगोरा का शनिवार रात करीब 11:00 बजे कोरोना से निधन हो गया। भगोरा को 6 दिन पहले साइलेंट अटैक के बाद जीबीएच अमेरिकन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को ही उनके कोरोना होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई। भगोरा का उनके गांव में पारंपरिक रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। भगोरा ने भाजपा में अपने दम पर आम लोगों की राजनीति कर बड़ा मुकाम हासिल किया।

Read More
उदयपुर

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान – पहले दिन उदयपुर में 60 लाख 51 हजार निधि समर्पित

-‘मंदिर निर्माण के साथ जन-जन के मन में श्रीराम के जीवन मूल्यों की भी हो प्रतिष्ठा’ -मेवाड़ के नाथ व प्रताप के आराध्य एकलिंगनाथ के श्रीचरणों से निधि समर्पण अभियान का आरंभ -भगवान एकलिंगनाथ व महाराणा प्रताप की जयकार के साथ रामकाज की हुंकार -रामलला के मंदिर के लिए मेवाड़ में अलख जगाने निकले रामभक्त -कई परिवारों ने किया भगवान राम के चरणों में निधि समर्पण उदयपुर। जिस प्रकार लंका प्रस्थान से पूर्व भगवान श्रीराम ने समुद्र किनारे भगवान शिव की आराधना व आह्वान किया था, उसी भावना के अनुरूप अयोध्या में बनने जा रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए घर-घर में निधि समर्पण की भावना को जाग्रत करने का अभियान मेवाड़ के अधिपति भगवान एकलिंगनाथ की आराधना से हुआ। कैलाशपुरी में भगवान एकलिंगनाथ और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ ही रामभक्तों ने घर-घर अलख जगाने की हुंकार भरी। इसके साथ ही उदयपुर जिले...

Read More
उदयपुर

जिला बाल कल्याण समिति की पुस्तक का विमोचन,स्वयंसेवी संस्थाओं को किया सम्मानित

फतहनगर। उदयपुर में जिला कलेक्टर चेतन राम देवड़ा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिद्धिमा शर्मा द्वारा जिला बाल कल्याण समिति, उदयपुर की पुस्तक का एक वर्ष पूर्ण होने पर विमोचन किया गया। स्वागत उदबोधन उपनिदेशक मीना शर्मा द्वारा किया गया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ध्रुव कुमार कविया द्वारा इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रिद्धिमा शर्मा को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। अध्यक्ष कविया द्वारा पुस्तक में अतिसुन्दर एवं उपयोगी कार्यो का संकलन किया गया। पुस्तक में जे.जे. एक्ट की धाराओं एवं बाल विवाह सम्बंधित नियम समावेशित किये गए। जिले में पहली बार अध्यक्ष कविया के प्रयास से पुस्तक का विमोचन है। साथ ही समारोह में बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थान राजकीय शिशु गृह, राजकीय बालिका गृह से अधीक्षिका वीणा म्हरचन्दानी,राजकीय बालक गृह से अधीक्षक के के चन्द्रवंशी,...

Read More
उदयपुर

शेल्टर होम के सर्वश्रेष्ठ संचालन के लिये संस्थान निदेशक पूर्बिया सम्मानित

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। जिला बाल कल्याण समिति उदयपुर के पुस्तक विमोचन एवम सम्मान समारोह में लवीना विकास सेवा संस्थान, ओगना के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को ओपन शेल्टर होम, ओगना को सरकार द्वारा बिना अनुदान मिले साडे तीन वर्षों से संस्थान स्तर पर सर्वश्रेष्ठ संचालन हेतु जिला कलेक्टर श्री चेतन राम देवड़ा एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रिद्धिमा शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर एवम जिला बाल कल्याण समिति द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Read More
उदयपुर

कोरोना से राहत: उदयपुर जिले में 21 जने मिले पॉजीटिव

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। आज 1080 सैंपल की कोविड जांच होने पर 1059 नेगेटिव तथा 21 पॉजिटिव पाये जाने पर अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 11637 हो गयी है। सीएमएसओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि अब तक 11102 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 422 मरीज एक्टिव होकर 201को होंम आइसोलेशन किया है एव अब तक कोविड से 113 मृत्यु हो चुकी हैं। कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि 21 पॉजिटिव संक्रमित मरीजों में से 14 मरीज शहरी क्षेत्र से जिसमेंओ 03 कोरोना वाररिर्स, 03 क्लोज कांटेक्ट वाले,08 नए संक्रिमित मिले हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र से 07 पॉजिटिव मरीजों में से 01 कोरोना वाररिर्स,03 क्लोज कांटेक्ट वाले , 03 नए संक्रमित मिले। 04 कोरोनावरियर्स 01 चिकित्सक ,02 नर्सिंग स्टाफ एवं एक शिक्षक आये है। चिकित्सक में मिराज मल्हार कॉन्प्लेक्स न्यू भूपालपुरा से 34 वर्षीय चिकित्सक ,नर्सिंग स्टा

Read More
उदयपुर

उदयपुर पहुंची वैक्सीन की खेप

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आज उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंची। सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की 1 लाख 5 हजार डोज पहुंची । एयरपोर्ट से सीधे बड़ी स्थित ड्रग वेयर हाउस में किया जाएगा शिफ्ट ।इधर वैक्सीन आने से पहले ही कोरोना के केसो में कमी आ गयी है।

Read More
उदयपुर

संस्थान निदेशक ने की एस पी डॉ राजीव पचार से भेंट

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने एस पी डॉ राजीव पचार को श्री नीमच माताजी की तसवीर भेंट कर संस्थान कार्यक्रमों की जानकारी दी।उनके द्वारा ओपन शेल्टर होम के निराश्रित बालको के पुलिस सेवा में जाने के जज्बे के बारे में बताया गया।एस पी साब द्वारा बालको के एक समय का भोजन अपनी तरफ से कराने की घोषणा की गई साथ ही बालको के लिए पुलिस सेवा में जाने हेतु मार्गदर्शन व हर सम्भव प्रयास की सहमति भी प्रकट की।

Read More
उदयपुर

संस्थान निदेशक ने आई जी सत्यवीर सिंह से की भेंट

फतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान ओगना के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने आई जी सत्यवीर सिंह को श्री नीमच माताजी की तसवीर भेंट कर संस्थान कार्यक्रमों की जानकारी दी।उनके द्वारा ओपन शेल्टर होम, ओगना के निराश्रित बालको के पुलिस सेवा में जाने के जज्बे के बारे में बता होम में आने का निमंत्रण दिया।

Read More
उदयपुर

उदयपुर जिले की तीनों पालिकाओं के लिए भाजपा ने घोषित किए निकाय चुनाव प्रभारी

फतहनगर। भाजयुमो मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा व भाजपा देहात जिला अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार के निर्देशानुसार उदयपुर देहात जिले में निकाय चुनाव हेतु प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका के लिए नाहरसिंह राठौड़ को प्रभारी एवं अनिल जारोली को सह प्रभारी बनाया गया है जबकि सलूंबर नगरपालिका के लिए विक्रांत कोठारी को प्रभारी एवं नोजीराम पटेल को सह प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसी तरह से भिंडर नगरपालिका के लिए नीलेश कोठारी को प्रभारी तथा देवेंद्र चैधरी को सह प्रभारी बनाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए भाजयुमो उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने प्रभारियों एवं सह प्रभारियों से आग्रह किया है कि वे आगामी 2 दिवस में वार्ड प्रभारीगण,बुथ प्रभारी,बुथ अध्यक्ष,मण्डल कार्यकारिणी व युवा मोर्चा की बैठक लेकर प्रभावी बुथ जनसम्पर्क रचना, वार्ड सम्मेलनों, पालिका युवा कार...

Read More
उदयपुर

उदयपुर जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन के ड्राई रन की तैयारियां पूरी

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। उदयपुर जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु dry-run तीन स्थानों पर यथा जिला चिकित्सालय चांदपोल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नई एवं अमेरिकन मेडिकल कॉलेज बेडवास पर किया जाएगा | जिला कलेक्टर श्रीमान चेतन देवड़ा के निर्देशानुसार डॉक्टर दिनेश खराड़ी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर ने आर सी एच ओ डॉक्टर अंकित जैन, डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर अक्षय व्यास के साथ तीनों स्थानों की विजिट कर तैयारियों का जायजा लिया| सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि प्रत्येक सत्र के लिए 25 लाभार्थियों के वैक्सीनेशन का ड्राई रन दिनांक 8 जनवरी 2021 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा| इस हेतु प्रत्येक सत्र स्थल पर एक वैक्सीनेटर ऑफिसर मौजूद होगा जो वैक्सीनेशन का कार्य करेगा| टीम में अन्य चार वैक्सीनेशन ऑफिसर प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ होंगे जो क्रमशः पंज

Read More
उदयपुर

सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष कविया के निजी दौरे के तहत चार बाल श्रमिक हुए रैस्क्यू

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ध्रुव कुमार कविया द्वारा निजी दौरे पर जाते वक्त उदयपुर के आर.के.सर्कल पर कॉफी पीते वक्त एक बालक उनसे खाने की भिक्षा की मांग करने लगा तब देखा कि वो वहां आने वाले हर ग्राहक से भिक्षा मांग रहा है। इस पर वे अपने निजी दौरे को स्थगित कर एक घण्टे रुक  मानव तस्करी विरोधी यूनिट,चाइल्ड लाइन व लवीना विकास सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयास से आर के सर्कल से जोगमाया रेस्टोरेंट से एक बाल श्रमिक खाना बनाते हुए,श्री नाथ रेस्टोरेंट फतेहपुरा से एक बाल श्रमिक व एक शॉप पर काम करते हुए बाल श्रमिक को रेस्क्यू कर नारायण सेवा संस्थान बड़ी में शेल्टर कराया। साथ ही भिक्षा मांगने वाले बालक को भी शेल्टर कराया।  कुल चार बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया जिसमे लवीना विकास सेवा संस्थान से संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया साथ रहे। .

Read More
उदयपुर

पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र हो लागू – जार

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा उदयपुर। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों पर लगातार हमले की घटनाएं बढ़ रही है, जिससे पत्रकारों व दूसरे मीडियाकर्मियों में भय व खौफ है। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को भयमुक्त करने के लिए राजस्थान में पत्रकारों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना बहुत जरूरी हो गया है। महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो चुका है। राज्य में पत्रकारों व मीडियाकर्मियों पर बढ़ते हमले को देखते हुए यहां भी शीघ्रातिशीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आॅफ राजस्थान (जार) की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुर इकाई की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जार उदयप

Read More
उदयपुर

शेल्टर होम में हुई बाल अधिकार सप्ताह की शुरुआत

फतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओगना में बाल दिवस पर बाल अधिकार सप्ताह की शुरुआत संस्थान निदेशक की माता दाखु बाई ने गुब्बारा उड़ाकर की। बालको को विशेष भोजन कराया गया। वार्डन बंशीलाल द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया गया। द्वितीय दिवस को दीपावली पर्व पर बालको द्वारा रंगोली बना सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यकर्ता लक्ष्मी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ...

Read More
उदयपुर

धनतेरस पर महिलाएं ले जाती है माटी का धन

उदयपुर। पुजारी श्री लक्ष्मी लाल गमेती के अनुसार नीम के पेड़ से माताजी प्रकट हुई थी इसलिए नीमच माताजी नाम पड़ा है। श्री नीमच माताजी के श्री चरणों से देवाली ग्राम की महिलाओं द्वारा पूजन कर खुदाई कर मिट्टी को घर ले जाकर स्वास्तिक बना पूजन किया जाता है। महिलाओं द्वारा बताया गया कि वे प्रारंभ से धनतेरस के दिन सुबह यहां से मिट्टी ले जाती है। वे इस मिट्टी को धन ले जाना बोलती है। मान्यता है कि इससे घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। महिलाओं द्वारा पत्थर से घर बनाने की मान्यता भी है। कहा जाता है इससे जिसके मकान नहीं हो उसका मकान बन जाता है। प्रातः व सायंकाल की मां की आरती पूरे फतहसागर पर गुजती हुई वातावरण को देवमय बना देती है। ...

Read More
उदयपुर

लवीना विकास सेवा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक सम्पन

फतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक संस्थान कार्यालय पर मंत्री हेमराज राव की उपस्थिति में हुई जिसमें संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि संस्थान को कही से अनुदान नहीं मिलने से आर्थिक संकट है। जिस पर मंत्री राव द्वारा दीपावली पर्व को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक से व धनाढ्य वर्ग से ऋण लेकर कार्यकर्ताओं के भुगतान करने का प्रस्ताव पारित किया। कोषाध्यक्ष नर्बदा देवी ने बताया कि होम के बालको के पोषाहार व्यवस्था पर भी संकट है। इस पर व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा आश्वस्त किया गया कि वे इसके लिए भी राशि की व्यवस्था करेगी। दिनेश गमेती,मुकेश भगत,गीता कुशवाह द्वारा सहमति प्रकट की गई। मंत्री हेमराज राव ने बताया कि अनुदान के लिए वे शीघ्र महिला एवम बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली जाकर स्वयं मंत्री स्मृति ईरानी से मिलेंगे। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रकट करते हुए बैठक का स...

Read More
उदयपुर

उदयपुर जिला परिषद नामांकन :भारत विकास परिषद् ‘आज़ाद’ की अध्यक्षा डॉ पुष्पा शर्मा ने जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 41 से नामांकन किया

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। भारत विकास परिषद् 'आज़ाद' की अध्यक्षा डॉ पुष्पा शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी (जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 41 ) से नामांकन किया। इस दौरान भाजपा के जिला संयोजक प्रमोद  सामर, सांसद अर्जुनलाल  मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा,देहात जिलाध्यक्ष भँवर सिंह पंवार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका  मुंदड़ा, शहर महामंत्री किरण जैन, गजपाल सिंह , युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Read More
उदयपुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवरलाल शर्मा के निधन पर विधायक जोशी ने दी श्रद्धांजलि

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है । जोशी ने कहा कि पार्टी की भारतीय जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा के साक्षी व प्रमुख सहभागी, वयोवृद्ध नेता भंवरजी हवामहल विधानसभा क्षैत्र से छ: बार चुनाव जीते, सातवें चुनाव में स्वयं चुनाव न लड़कर अपने सहयोगी सुरेन्द्र जी पारीक का नाम प्रस्तावित कर उन्हें विधायक बना दिया । संगठननिष्ठता व राजनीति शुचिता के प्रतीक भँवरजी का निधन राजस्थान में भाजपा की संगठन यात्रा के एक युग का अंत है।

Read More
उदयपुर

शासन सचिव डॉ वीणा प्रधान वीडियो कांफ्रेंस से जाने होम के बालकों के हाल

फतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओगना के बालको से बाल अधिकारिता विभाग, जयपुर की आयुक्त एवम शासन सचिव डॉ वीणा प्रधान द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंस से बात कर खुशी जाहिर की गई। उनके द्वारा होम के आवास कक्ष, कार्यालय,रसोई घर, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष, आइसोलेशन कक्ष,बाल कल्याण समिति कक्ष, स्नानागार एवम शौचालय का निरीक्षण कर संतोष प्रकट किया। उनके द्वारा बालको को कोरोना से बचाव के टिप्स दिए गए। वे बालको की सोशियल डिस्टेंसिंग देख बहुत खुश हुई। उन्होंने बालको को खूब पढ़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके द्वारा व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया, भीमराज मीणा, मोनिका व अनीता से वार्ता की गई। उनके द्वारा संस्थान निदेशक पूर्बिया को होम के व्यवस्थित संचालन के लिए बधाई भी दी I ...

Read More
उदयपुर

आज महाराणा प्रताप जयंती पर होगी ई चित्रकला प्रतियोगिता

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर | नगर निगम, उदयपुर द्वारा आयोजित 3 दिवसीय ई-प्रतियोगिता एवं ई-योग शिविर आज से प्रारम्भ होने जा रहा है | उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया की तीन दिन का ई-योग शिविर में योगनिद्रा, मुद्रा-विज्ञान योग-आसन विशेषज्ञ एवं योगाचार्य श्रीवर्द्धन जी के निर्देशन में रहेगा | योग शिक्षक के रूप में प्रभात आमेटा सहयोग करेंगे | कल आसान समूचय, सूक्ष्म योग, मुद्रा विज्ञान, योग निद्रा का विषय रहेगा, जिसमे शहरवासी मायउदयपुरडॉटकॉम पर जाकर प्रातः 7 से 8 बजे तक लाइव योग लाभ ले सकते है | योग शिविर के लिए दैनिक कर्म से निवृत होकर पांच मिनिट पूर्व जुड़े, योग के लिए सुविधाजनक वस्त्र धारण करे आज महाराणा प्रताप जयंती पर होने वाली ई-चित्रकला प्रतियोगिता का विषय महाराणा प्रताप या उनके जीवन से सम्बंधित - जैसे भीलू राणा, झाला मन्ना, हकीम खां सुरी, भामाशाह, हल्दी घाटी युद्व

Read More