फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के लगातार प्रयासों से शिक्षक भर्ती 2012, 2013, 2016 एवं 2018 में नियुक्त 1266 शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश मंगलवार को जारी हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संभाग संगठन मंत्री जसवंतसिंह पंवार लगातार बीस दिन से इस मामले में अधिकारियों सहित जिला प्रमुख ममता कुँवर पंवार के सम्पर्क में थे। जिला परिषद में 9 मार्च को प्राप्त 907, 19 मार्च को प्राप्त 314 एवं 22 मार्च को प्राप्त 45 आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करवाकर स्थायीकरण आदेश जारी करवाये। इस प्रकरण में आने वाली समस्याओं का निराकरण करते हुए मंगलवार को जिला परिषद से स्थायीकरण की फाइल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मंगवाकर हाथों हाथ स्थायीकरण आदेश जारी करवाये। स्थायीकरण होने से शिक्षकों की राज्य बीमा की कटौती मार्च 2021 से ही हो सकेगी। इस कार्य को करवाने में जिलाध्यक्ष भेरूलाल तेली, जिलामंत्री चंदनमल बागड़ी, पुरुषोत्तम...
Read MoreCategory: उदयपुर
श्रीपतिनगर। सोमवार को राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष और उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ सरंक्षक जगदीश राज श्रीमाली के उदयपुर सीमेंट वर्क्स से 40 वर्षो की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त होने पर फैक्ट्री परिसर में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय के वाइस चांसलर अमरीक सिंह थे व अध्यक्षता जे.के.लक्ष्मी सीमेंट के प्लांट हेड पी.एल.मेहता ने की। विशिष्ठ अतिथि उदयपुर सीमेंट के एच. आर.हेड शशिकांत कुमार थे। समारोह में उदयपुर सीमेंट के श्रमिकों,अधिकारियों व प्रदेश के इंटक के अनेकों यूनियनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। श्रीमाली को सेवानिवृत्ति पर मंचासीन मेहमानों व यूनियन पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर व चांदी का मुकुट धारण करवा कर सम्मानित किया। श्रमिकों व जनता की उत्कृष्ट सेवा करने पर श्रीमाली को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्ति समारोह में उपस्थित सेंकडों ...
Read Moreफतहनगर। डबोक क्षेत्र के धुणीमाता में सोमवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक) राजस्थान की 177वीं बैठक मालवीय लौहार समाज की धर्मशाला में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जी.संजीव रेड्डी थे व अध्यक्षता राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने की। बैठक में राजस्थान के सभी जिलों से इंटक,युवा इंटक, महिला इंटक व सेवादल इंटक के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में 14 सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा करते हुए श्रमिकों की समस्याओं व मांगों के बारे में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए। सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. रेड्डी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने श्रमिकों के हितों के लिए जो कानून बनाये उनको केन्द्र की मोदी सरकार ने समाप्त कर दिए व मालिकों के हितों को सरंक्षित करने वाले 4 नए कानून अप्रैल 2021 से लागू कर रहे है जिससे श्रमिकों का शोषण होना नि...
Read Moreफैज़ान मिस्टर एवं अपूर्वा मिस ऑडेसिटी बनीउदयपुर, मार्च 16, 2021: आईआईएम उदयपुर का दो-दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ऑडेसिटी’21 सफलतापूर्वक संपन्न।सिक्योर मीटर द्वारा प्रायोजित 13 और 14 मार्च 2021 को यह समारोह आईआईएमयू बालिचा परिसर में आयोजित किया गया। इस वर्ष वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों गतिविधियों का मिश्रण था।ऑडेसिटी में बेनी दयाल, मामे खान, लॉस्ट स्टोरीज, कर्ण सिंह मैजिक द्वारा मैजिक शो, अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा स्टैंडअप कॉमेडी और डीजे विबोर जैसे प्रशंसित कलाकारों ने शिरकत की। ‘द कार्निवल ऑफ अरावली’ विषय के साथ, ट्रेजर हंट, सोलो सिंगिंग, अंताक्षरी, रॉयल एनफील्ड इवेंट आदि जैसे 30 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉडी ज़ोरिंग और बुल राइडिंग जैसी मजेदार और आकर्षक गतिविधियाँ भी हुईं। फैज़ान लतीफ़ को मिस्टर एवं अपूर्वा तोमर को मिस ऑडेसिटी के ...
Read Moreउदयपुर। राजस्थान षिक्षा सेवा परिशद जिला षाखा उदयपुर द्वारा षिवजी गौड द्वारा पदौन्नत होकर राज्य षैक्षिक अनुसंधान परिशद मे प्रोफेसर पद(समकक्ष संयुक्त निदेशक) पर कार्यग्रहण करने पर अंिभनन्दन किया गया। रेसा की ओर से पुष्पेन्द्र्र शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक एवं प्राथमिक द्वारा बुके एवं उपरणा ओढा कर अभिनन्दन किया गया। अभिनन्दन कार्यक्रम में रेसा जिलाध्यक्ष डाॅ.नरेन्द्र टाक जिला महामंत्री मुकेश पण्डया कोषाध्यक्ष वैंकटेश्वरी पानेरी अति.जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर जोशी राज्य षैक्षिक अनुसंधान परिशद में प्रधानाचार्य समकक्ष पद पर कार्यरत कमलेन्द्र सिंह राणावत रेसा की प्रदेष प्रतिनिधि मनीशा उज्ज्वल मोहन मेधवाल अति.मु.ब्लाक षिक्षा अधिकारी देवेन्द्र मेघवाल एवं भीमराज मीणा षरद पारीक जयेष ओझा दीपक गौड राजीव सुखववाल चेतन पानेरी समेत बडी संख्या में रेसा के सदस्य सम्मिलित हुए। इस अवसर ...
Read Moreअपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी हम सजग:रेसा द्विमासिक बैठक में विभिन्न मुद्दो पर हुआ मंथन
उदयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवीना ग्राम नेला मे डा.नरेन्द्र टाक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित रेसा जिला इकाई उदयपुर द्वारा आयोजित द्विमासिक बैठक में विभिन्न मुद्दो पर विचार विर्मश हुआ । जीवन लाल मेघवाल प्रधानाचार्य अलसीगढ द्वारा वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर के चलते विद्यालयों में कोरोना गाइड लाइन का किस प्रकार पालन किया जाए इस पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किये। जयेश ओझा प्रधानाचार्य चीरवा द्वारा अगामी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा परिणाम उन्नयन एवं नामांकन वृद्धि हेतु विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सुझाव प्रस्तुत किए ।उन्होने बताया कि इससे जिला रेंकिंग भी प्रभावित होती है।वर्तमान में जिला रेंकिंग में तीसवे पायदान पर है ।यदि हम सभी मिलकर अच्छा काम करेंगें तो जिले की रेंकिंग अवश्य बढेगी । मोहनलाल मेघवाल प्रधानाचार्य काया द्वारा रेसा की नवीन कार्यकारिणी का अभिवादन करते हुए नि...
Read Moreफतहनगर। आज 1034 सैंपल की कोविड जांच होने पर 995 नेगेटिव तथा 39 पॉजिटिव पाये जाने पर अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 12291 हो गयी है। कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि 39 पॉजिटिव संक्रमित मरीजों में से 23 मरीज शहरी क्षेत्र से जिसमें 01कोरोना वाररिर्स, 09 क्लोज कांटेक्ट वाले,13 नए संक्रिमित मिले हैं । तथा ग्रामीण क्षेत्र से 16 पॉजिटिव मरीजों में से 01 कोरोना वाररिर्स,04क्लोज कांटेक्ट वाले, 11 नए संक्रमित मिले। फतहनगर में भी एक जने की रिपोर्ट पाॅजीटिव मिली। ...
Read Moreउदयपुर, 13 मार्च। उदयपुर निवासी युवा चित्रकार सौरभ शर्मा की चित्रकृति आगामी 24 से 28 मई तक लुम्बिनी (नेपाल) में आयोज्य चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगी। उक्त प्रदर्शनी व आवासीय कला शिविर लुम्बिनी (नेपाल) में मायादेवी मंदिर के पास आयोजित होगा। उदयपुर में सेक्टर चार निवासी सौरभ शर्मा वर्तमान में एम. आई. टी. पुणे में फाईन आर्ट्स में तृतीय वर्ष के विद्यार्थी है।...
Read Moreउदयपुर | नीट यूजी 2021 परीक्षा की घोषणा शुक्रवार देर रात एनटीए द्वारा की गयी परीक्षा रविवार 1 अगस्त को आयोजित की जाएगी |करियर काउंसलर विकास छाजेड़ ने बताया की देश की सबसे बड़ी और एक मात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 11 भाषाओं में पेन और पेपर मोड के माध्यम आयोजित की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जा रही है । पाठ्यक्रम अनुसार सीट, परीक्षा सिलेबस, परीक्षा हेतु आवेदन सम्बंधित जानकारी एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी एनटीए द्वारा जल्दी ही दी जाएगी | ...
Read Moreफतहनगर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल एवं प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जिला उदयपुर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रालोपा जिलाध्यक्ष भैरू शंकर जाट ने सर्वसम्मति से गणेश देसाई को उदयपुर जिला उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
Read Moreफतहनगर। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद के बैनर तले कलेक्ट्रेट सर्किल जयपुर पर विगत चार दिनों से रेसा के बैनर के तले चल रहे अनशन में उदयपुर जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र टाक के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल ने उपस्थित होकर अनशनकारियों एवं रेसा के कार्यकर्ताओं को संबल प्रदान किया। डॉ. नरेंद्र टाक ने बताया कि विगत कुछ समय से सरकार की तुष्टीकरण की नीति के चलते एक वर्ग विशेष को बिना किसी नीतिगत पक्ष के होते हुए भी केवल बहुसंख्यक तानाशाही की तरह अवांछित लाभ जो दिया गया उसके चलते आज इनकी मांगे बढ़ती जा रही है और राज्य में शिक्षा सेवा के अधिकारी प्रधानाध्यापक पद का धीरे धीरे अस्तित्व समाप्त होकर शिक्षा सेवा के अधिकारियों का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य सरकार को तत्काल इस समस्या का हल निकालते हुए राज्य में इस समस्या के चलते हो रही शैक्षिक अव्यवस्था को समाप्त करने का प्रयास किया जाना चाहिए...
Read Moreफतहनगर। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल का आज मंगलवार चौराया पहुंचने पर आरएलपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सांसद बेनीवाल वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव पर अपनी पार्टी की रणनीति बनाएंगे, जिसमें पार्टी प्रत्याशी पर भी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे। सांसद चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ के दर्शन करने के बाद भींडर में स्वर्गीय विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के परिजनों से मिलने के बाद भटेवर में होटल वासुदेव में मीडिया से वार्ता व स्थानीय लोगों से मिलने के बाद राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में जाने का कार्यक्रम रहेगा।
Read Moreराष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल कल वल्लभनगर के दौरे पर रहेंगे
फतहनगर। सांसद बेनीवाल वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव पर अपनी पार्टी की रणनीति बनाएंगे, जिसमें पार्टी प्रत्याशी पर भी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे। सांसद चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ के दर्शन करने के बाद भींडर में स्वर्गीय विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के परिजनों से मिलने के बाद भटेवर में होटल वासुदेव में मीडिया से वार्ता व स्थानीय लोगों से मिलने के बाद राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में जाने का कार्यक्रम रहेगा। यह जानकारी रालोपा जिलाध्यक्ष भेरूशंकर जाट ने दी। ...
Read Moreफतहनगर। अंबामाता मंदिर प्रांगण मन्देसर का गुड़ा मंे देवड़ा नोबल्स सोसाइटी आशापुरा नगर मेवाड के केंद्रीय अध्यक्ष फतेह सिंह देवड़ा बिलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान देवड़ा नोबल्स सोसाइटी के महामंत्री उदयसिंह देवड़ा, मावली तहसील उपाध्यक्ष हरिसिंह देवड़ा मेड़ता, बड़गांव तहसील उपाध्यक्ष उदयसिंह देवड़ा वडा, गोगुंदा तहसील उपाध्यक्ष प्रेमसिंह देवड़ा चोर बावड़ी, वल्लभनगर तहसील उपाध्यक्ष प्रेमसिंह देवड़ा मन्देसर का गुड़ा, सह संगठन मंत्री मक्खनसिंह देवड़ा देबारी, कोषाध्यक्ष मोहनसिंह देवड़ा देबारी आदि केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वल्लभनगर तहसील के सभी मोतबीरों एवं युवाओं द्वारा सर्वसम्मति से इंदर सिंह देवड़ा मन्देसर का गुड़ा को देवड़ा नोबल्स सोसाइटी के वल्लभनगर तहसील अध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह देवड़ा(उपसरपंच) गुपड़ी महामंत्री एवं किशन सिंह देवड़ा बांसलिया उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए। यह सारी प्रक्रिया केंद्रीय ...
Read Moreश्रीकृष्ण "जुगनू" जीव और माया पर जो चाहे दार्शनिक विचार हो लेकिन लौकिक रूप से माया जीव की सहायक लगती है। यह माया मायां-बायां (महिलाएं) रचती है और वे अच्छे से जानती हैं कि बिन माया के कुछ भी संभव नहीं। माया के मूल में हमारे कृषि उत्पाद हैं। लोक की यही सुविचारित रीति बुद्धिमान के रचे श्लोकों के फेर में सदियों से फेरे खा रही है और हम माया को नागिन बताकर थाप दिए जा रहे हैं।विवाह के लोकाचारों में माया की रचना होती है। सृष्टि के प्रथम कला समुदाय के प्रतिनिधि कुम्हार के यहां से बाजे-गाजे के साथ मृण कलश लाए जाते हैं तब चार 'माया माटले' ( छोटे कलश) भी लाए जाते हैं। इनको सुवासिनी बहन-बेटी और बहू-वारी लेकर आती है। क्यों? इसके पीछे अनोखा सोच है।कोहबर या माया सदन में महिलाओं द्वारा इन माटलों में सबसे पहले धान्य भरा जाता है :1. अक्षत चावल,2. गेहूं का दलिया,3. अक्षत मूंग एवं4. गुड़ की डलियां।बा...
Read Moreउदयपुर। शहर में एक बार फिर कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। शहर के राजकीय जनजातीय कस्तूरबा बालिका आश्रम छात्रावास में 16 छात्राओं के कोरोना पोजेटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। आपको बता दे कि छात्रावास में 16 पॉजिटिव आने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मची मची हुई है। इधर मौके पर पहुंचे सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि लगातार दो दिनों तक कुल 168 छात्राओं की सैंपलिंग हुई। जिसमें से 16 पोजिटिव सामने आए हैं उन्होंने यह भी कहा कि पूरे छात्रावास को सेनीटाइज करवाया गया है। इतना ही नहीं छात्रावास में आने जाने वाले सभी लोगों को पाबंद कर दिया गया है साथ ही पूरे स्टाफ की भी सेम्पलिंग करवाई जाएगी। (खबर गांव री खबरां के हवाले से) ...
Read Moreउदयपुर। जावर माइंस थाना क्षेत्र में अपने दादा दादी के पास सो रही एक 5 वर्षीय मासूम को रात्रि के समय में पैंथर उठाकर ले गया। दादा ने शोर मचाते हुए पैंथर का पीछा किया तो पैंथर करीब सवा किलोमीटर दूर जाकर बच्ची के शव को छोड़कर जंगल में चला गया। इधर इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के सामने आक्रोश जताया। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग के अधिकारी ने पिंजरा लगा दिया और कैमरे भी लगा दिए। इसके साथ ही पैंथर को शूट करने की फाइल को जयपुर भेजने का आश्वासन दिया है।
Read Moreफतनिगर। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि कार्यालय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर मंडल उदयपुर में संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि अनिल पालीवाल से वार्ता कर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के पदाधिकारीयो ने ज्ञापन सौंपा जिसमें संयुक्त निदेशक उदयपुर से जारी सूची में बांसवाड़ा से चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति 2005 में विभिन्न विषयों के पदोन्नति के पात्र शिक्षकों के नाम स्थाई सूची से हटा दिए गए जबकि संयुक्त निदेशक से जारी सूची में अन्य जिलों के नाम सत्र 2005 में नियुक्त हुए थे उनके नाम यथावत रखे हैं। बांसवाड़ा जिले से 92 शिक्षक वरिष्ठता सूची में योग्यता रखते हैं। एक साथ शिक्षकों के नाम नही होने पर 92शिक्षकों के नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज की गई और 2005 के शिक्षकों के नाम लिस्ट में नहीं जोड़े जाने पर शिक्षकों में रोष है इसके साथ ही राजसमंद जिले में प्रबोधक श...
Read Moreउदयपुर। विप्र फाउण्डेशन राजस्थान प्रदेश जोन-1-ए के अध्यक्ष के.के.शर्मा के निर्देशानुसार शहर जिलाध्यक्ष हिम्म्तलाल नागदा की अनुशंषा पर ओमप्रकाश जोशी को विप्र फाउण्डेशन-उदयपुर शहर-सचिव नियुक्त किया है। इस अवसर पर के.के.शर्मा ने ओमप्रकाश जोशी को नियुक्ति देते हुए कहां कि विप्र फाउण्डेशन द्वारा चलाई जा रही समाज हित के कार्यकलापो को ज्यादा से ज्यादा ब्रह्म समाज में बतावें व उन्हें लाभान्वित कराने का प्रयास करेगें जिससे ब्रह्म समाज में एकता, सामाजिक समरसता स्थापित हो सकें साथ ही विप्र फाउण्डेशन के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर ब्रह्म संगठन को मजबुती प्रदान करने में सहयोग प्रदान करें। ...
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार को देवड़ा नोबल्स सोसाइटी की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आशापुरा माताजी मंदिर बेडवास के प्रांगण में अध्यक्ष फतेहसिंह देवड़ा बिलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर सोसाइटी के महामंत्री उदय सिंह देवड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिसिंह देवड़ा, गिर्वा तहसील उपाध्यक्ष ओनारसिंह देवड़ा,उपाध्यक्ष हरिसिंह देवड़ा, बड़गांव तहसील उपाध्यक्ष उदयसिंह, गोगुंदा तहसील उपाध्यक्ष प्रेम सिंह देवड़ा,वल्लभनगर तहसील उपाध्यक्ष प्रेमसिंह देवड़ा, निर्माण मंत्री दूल्हेसिंह देवड़ा,समारोह मंत्री भंवरसिंह देवड़ा,प्रचार मंत्री मोहन सिंह देवड़ा,कोषाध्यक्ष मोहन सिंह देवड़ा, सह संगठन मंत्री मक्खनसिंह देवड़ा,सह संयुक्त मंत्री अभयसिंह देवड़ा एवं मंदिर के पुजारी विशेष रुप से मौजूद रहे। बैठक में पूर्व की कार्यकारिणी का कार्यभार नवीन कार्यकारिणी को सौंपा गया। अध्यक्ष द्वारा शब्दों से स्वागत एवं तिलक लगाकर सब पदाधिकारियों ...
Read More