उदयपुर

शेल्टर होम के बालको ने मनाया मुख्य सचिव निरंजन आर्य का जन्मदिन

उदयपुर । लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना के बालको द्वारा राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव निरंजन आर्य का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा होम के बालको को विशेष भोजन कराया गया।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा मुख्य सचिव आर्य के कार्यों के बारे में बालको को बताया गया।

Read More
उदयपुर

आर्म्स एक्ट में युवक गिरफ्तार

http://www.fatehnagarnews.com खेरोदा । जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार द्वारा अवैध हथियारों की धडपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मुकेश साखंला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदयपुर एवं रविन्द्र प्रतापसिंह पुलिस उप अधीक्षक वल्लभनगर के सुपरविजन में चलाये गये अभियान के दौरान एएसआई चतराराम की टीम द्वारा अडिन्दा निवासी जितेन्द्र पिता भेरूलाल रावत को अवैध रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया ।

Read More
उदयपुर

शेल्टर होम के बालको ने मनाया जिला कलेक्टर व आई जी का जन्मदिन

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर । लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना के निराश्रित बालको द्वारा जिला कलेक्टर, उदयपुर चेतन देवड़ा एवम आई जी उदयपुर रेंज श्री हिंगलाज जी दान का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बालको को विशेष भोजन कराया गया।

Read More
उदयपुर

नेशनल गोल्ड टैलेंट लेखन प्रतियोगिता कल

फतहनगर ।  फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली द्वारा स्वच्छ, हरित और सर्वोच्च भारत निर्माण पर ओपन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 2 जनवरी डिजिटल माध्यम से आयोजित होगी। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा के अनुसार स्वच्छ प्रकृति, समृद्ध भारत निर्माण पर ओपन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक होगी। डिजिटल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार टांक एवं विशिष्ट अतिथि पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल पिपलांत्री एवं रवि माथुर क्षेत्रीय वन अधिकारी मावली और अनुराग यादव क्षेत्रीय अधिकारी राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल राजसमंद आदि डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाएंगे। निबंध लेखन ओपन प्रतियोगिता लेखन अपने स्वविवेक से लिखना है। चयनित लेखन का राष्ट्रीय पुस्तक निर्माण में सम्मिलित किए जाएंगे।

Read More
उदयपुर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 त्रिदिवसीय कार्यशाला का समापन

उदयपुर । विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा राष्ट्रिय शिक्षा नीति – 2020 मे त्रिदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के आज तीसरे दिन संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने आए आचार्य दीदियों को तीन दिवसीय कार्यशाला में आए 12 विषयों पर अपनी तैयारी के लिए आह्वान किया और कहा कि हम सबको नवाचार से जुड़कर देश की शिक्षा अपनी सहभागिता व शिक्षा नीति में आए परिवर्तनों को साकार रूप देने में अहम भूमिका निर्वहन करनी है हम पूर्व से ही यह काम करते आ रहे हैं और उन्होंने विषय बताते हुए सभी विषय राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है विषय का प्रतिपादन करते हुए उन्होंने विषयों की जानकारी देते हुए आए कार्यशाला में आए 12 विषयों को एक बार पुनः स्मरण कराया 1.राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2.अनुभव जन शिक्षण 3.भारतीय शिक्षा दर्शन एवं मनोविज्ञान 4.कौशल विकास 5.21वीं सदी के कौशल 6 .सीखने के प्रतिफल 7.अभिनव पंचपदी 8.बहु विषयक एवं अंतर विषयक 9.आईसीटी 10 ...

Read More
उदयपुर

लवीना संस्थान की कार्यकारिणी बैठक आयोजित- संस्थान जिला टोंक में करेगा नए प्रोजेक्ट शुरू-

उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन संस्थान के हेडऑफिस ओंगना में हुआ।बैठक में संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि 1- ओपन शेल्टर होम,ओंगना का पूर्व अनुदान अभी तक बकाया है। 2-मूकबधिर बालक छात्रावास को आवासीय विद्यालय की मान्यता प्रक्रिया कर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए है। 3-राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजना संस्थान उदयपुर, चित्तौड़गढ़ के अंतर्गत संचालित विशेष बाल श्रमिक प्रशिक्षण केन्द्रों के अनुदान हेतु राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने जवाब मांगा है। 4-उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कलेक्टर उदयपुर द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में संस्थान निदेशक का हुआ चयन5-संस्थान द्वारा जिला टोंक में श्रम विभाग के तहत नए केन्द्र प्रारंभ किये जाने के प्रस्ताव सर्वसहमति से लिए गए।बैठक में उपस्थित मन्त्री हेमराज राव, अध्यक्ष मनोज जीनगर, उपाध्यक्ष कुसुमलता कुमावत, सदस्य लक्...

Read More
उदयपुर

हर पत्रकार को भूखण्ड पहली प्राथमिकता – शर्मा

-जार उदयपुर की बैठक में ग्रामीण पत्रकारों को भी भूखण्ड की प्राथमिकता पर जोर उदयपुर, 30 दिसम्बर। राजस्थान में पत्रकारों को आवास सुविधा के लिए भूखण्ड आवंटन नियमों को लेकर सरकार द्वारा मांगे जा रहे सुझावों के क्रम में गुरुवार को उदयपुर में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आॅफ राजस्थान की उदयपुर इकाई के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में हाल ही पत्रकार व साहित्यकार कल्याण कोश कमेटी में सदस्य मनोनीत किए गए जार के वरिष्ठ सदस्य पंकज शर्मा का अभिनंदन भी किया गया। जार उदयपुर के जिलाध्यक्ष नानालाल आचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर नगर निगम, जेडीए, नगर परिषद, नगरपालिका, उपखण्ड स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को भूखण्ड उपलब्ध करवाने के लिए कवायद की जा रही है। सरकार चाहती है कि जिले से लेकर तहसील स्तर तक पत्रकारों को भूखण्ड आवंटन के लिए एक जैसा फॉर्मेट बने। इसके लिए राज्यस्तरीय आवास कमेटी भी गठ...

Read More
उदयपुर

इंडियन फास्टर झंकार आगाज 31को

फतहनगर। फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली द्वारा डिजिटल माध्यम भारतीय संस्कृति संरक्षण, नेशनल डांस महाकुंभ का आगाज 31 दिसंबर होगा । कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं समाज को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक द्वारा नेशनल डांस महाकुंभ तहत इंडियन फास्टर झंकार का आयोजन 31दिसम्बर होगा। कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह चुंडावत विकास अधिकारी मावली एवं विशिष्ट अतिथि महिला बाल विकास अधिकारी आशा नेमानी डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाएंगे। इंडियन फास्टर झंकार में श्रेष्ठ प्रतिभा को सर्वाेच्च राष्ट्र युवारत्न शिरोमणि सम्मान से अलंकृत कर सम्मानित किया जाएगा। ...

Read More
उदयपुर

आज उदयपुर में मिले तीन पॉजीटिव

उदयपुर। कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे उदयपुर में पैर पसारने लगा है। आज 1429 जनों की प्राप्त रिपोर्ट में से 1426 नेगेटिव एवं तीन पॉजीटिव मिले। शहरी क्षेत्र में मिला एक पॉजीटिव नया है जबकि ग्रामीण में दो केस मिले हैं तथा दोनों ही नए हैं। जो मरीज पॉजीटिव मिले हैं वे तत्सरा होटल एरिया,लखवली बड़गांव व न्यू फ्लोरा कॉम्पलैक्स भुवाणा उदयपुर क्षेत्र से हैं। ...

Read More
उदयपुर

फतहनगर क्षेत्र में रात को हुई मावठ की बारिश

फतहनगर । मध्यरात्रि को बादलों की गर्जना के साथ मावठ की बारिश हुई। सोमवार शाम को मौसम ठंडा हो गया था तथा आसमान में बादल घिर आए थे । रात को गर्जना के साथ बारिश हुई जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया । सुबह घना कोहरा छाया रहा । ठिठुरन के चलते लोगो का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया । बारिश के चलते खेतो में खड़ रबी फसलों को जीवन दान मिल गया है । चना एवं सरसों की फसलें इस बारिश से अच्छी होने की संभावना है ।

Read More
उदयपुर

मैं पत्रकार साथियों में से ही एक : शर्मा

उदयपुर, 27 दिसम्बर। राजस्थान पत्रकार एवं साहित्यकार कल्याण कमेटी में उदयपुर के वरिष्ठ जार सदस्य पंकज शर्मा के मनोनयन पर जार उदयपुर की ओर से सोमवार सुबह अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पत्रकार साथियों के लंबित प्लाट प्रकरण को सरकार से निस्तारण कराते हुए राहत दिलाना है, साथ ही नए पत्रकार साथियों को भी इसका लाभ मिले इसका प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि कई पत्रकार साथी पात्रता रखने के बावजूद अधिस्वीकरण से वंचित हैं, उनका अधिस्वीकरण भी उनकी प्राथमिकता में है। शर्मा ने कहा कि वे पत्रकार साथियों में से ही एक हैं और उन्हें साथियों की सामान्य समस्याओं की जानकारी है भी और मिलती भी रहती है, वे सभी के साथी के रूप में उनके साथ खड़े हैं। शर्मा के मनोनयन पर जार प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव संजय सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदेश सचिव कौशल मूंदड़ा,

Read More
उदयपुर

ओजोन परत संरक्षण सम्मान समारोह सम्पन्न

उदयपुर । जिला पर्यावरण समिति उदयपुर पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार एवं फास्टर भारतीयफ पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली द्वारा ओजोन परत संरक्षण पर में सम्मान समारोह उपवन संरक्षक उत्तर उदयपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा के अनुसार ओजोन परत संरक्षण के लिए डिजिटल माध्यम से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रतिभागियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक वन लेखाधिकारी महावीर पटवारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीके तिवारी उपवन संरक्षक एवं सचिव जिला पर्यावरण समिति ने की । इस अवसर पर भीलवाड़ा से अक्षिता वैष्णव ,दिव्या वैष्णव चित्तौड़गढ़ से उज्जवल दाधीच लाजवंती खटवानी, डूंगरपुर से विन्कल डामोर, कानोड़ से प्रियंका जारोली, उदयपुर से खुशराज सोलंकी, याश्री मेहता , ख्याति जोशी,ईशानी जैन,सोनल इसरानी,हर्षिता दाधीच,ध्रुव जैन,समायरा अहमद,भोली मिश्रा,...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में ओमीक्रॉन की एंट्री,प्रशासन हुआ सतर्क

उदयपुर । उदयपुर में भी ओमीक्रॉन  की एंट्री हो चुकी है । इसके मद्देनजर प्रशासन अलर्ट हो गया है । आज उदयपुर में ऑमीक्रॉन पॉजीटिव मरीजों के तीन केस सामने आए हैं। 1 Male , 48 yrs, hawala marg hathipole came form Nigeria on 11.12.21 Asymptomatic and found double negative now Fully vaccinated 1 Female 46 yrs ,wife of person who came from Nigeria , asymptomatic Found double negative now, fully vaccinated 1 male 73 yrs , Laxminarayan nagar , savina, No contact history, no travel history, found negative on 21 st Dec. Now admitted in MBGH Fully vaccinated

Read More
उदयपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने डबोक चौराहे पर किया स्वागत

≈फतहनगर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के चितौड़गढ़ से उदयपुर जाते समय डबोक चौराहे पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात की ओर से भव्य स्वागत किया । इस मौके पर चितौड़ सांसद सीपी जोशी, देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान, प्रदेश प्रभारी आईटी सेल संजय चंदेल, एससी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, पूर्व जिलाध्यक्ष पूरण खटीक, लवदेव बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष पूरण जीनगर, प्रथा जोगी, भेरूलाल बैरवा, जगदीश पहाड़िया, पराग रजक, जया विरवाल, सुमन पहाड़िया, जीवन सिंह राव, खेमसिंह देवड़ा, गजेन्द्र प्रजापत, महेश तंवर, महेंद्र सिंह देवड़ा, दलपत सिंह देवड़ा, पारस तंवर, देवीलाल मेघवाल आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

Read More
उदयपुर

घर बैठे करें मोबाइल एप्प से शिकायत, उदयपुर नगर निगम ने लाँच किया मोबाइल एप्प

उदयपुर 23 दिसंबर 2021: उदयपुर की जनता को सफाई , सड़क और स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर बार-बार निगम के चक्कर काटने से बचाने के लिए और एक व्यवस्था मूलक सिस्टम लाने की कवायद में मोबाइल ऐप बनवायी गई है जिसका उद्घाटन आज महापौर गोविन्द सिंह टाँक,उपमहापौर पारस सिंघवी और नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ के कर कमलों द्वारा किया गया। उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि उदयपुर नगर निगम नाम की इस मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से इंस्टॉल किया जा सकता है और घर बैठे निगम से जुड़ी शिकायत जैसे नाली जाम, सड़क पर कचरा, स्ट्रीट लाइट बन्द होना, सड़क पर खःड्डे इत्यादि अनेक समस्याओं को निगम के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी तक पहुँचाया जा सकता है। ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर के सर्च पर जाकर 'Udaipur Nagar Nigam' लिख कर सर्च कर इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है या नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर ड...

Read More
उदयपुर

उदयपुर एयरपोर्ट पर 3 गुना बनेगा टर्मिनल भवन

  नई दिल्ली । चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरीक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, उदयपुर के विकास के सम्बन्ध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने केन्द्रीय नागरीक उड्डयन मंत्री से भेंट के दौरान उदयपुर हवाईअड्डे पर स्थित सुविधाओं की जानकारी दी एवं वहॉ की प्रमुख आवश्यकताओं के बारे में ध्यानाकर्षण करते हुये बताया की उदयपुर से खाड़ी देशों समेत पर्यटन वाले अन्य देशों के लिये नई अर्न्तराष्ट्रीय उडानों को प्रारंभ किये जाने की अत्यन्त आवश्यकता है। उदयपुर हवाई अड्डा दक्षिणी राजस्थान का महत्वपुर्ण हवाई अड्डा है। यह क्षेत्र अपने प्राकृतिक सौन्दर्य व संसाधनों के कारण विश्व में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, साथ ही विश्व का विख्यात वेडिंग डेस्टीनेशन है। यहॉ पर ट्युर पैकेज से भी हज

Read More
उदयपुर

कोरोना अपडेट : शहरी क्षेत्र में मिले 4 पॉजीटिव

उदयपुर । मंगलवार को प्राप्त 806 रिपोर्ट में से 802 नेगेटिव तथा चार पॉजिटिव प्राप्त हुई । यह सभी मरीज शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं जिनमें से 2 नए केस तथा एक क्लोज कांटेक्ट एवं एक कोरोना वॉरियर्स है । पॉजीटिव मरीज इन क्षेत्रों में पाए गए है :  रोड नंबर 4 अशोक नगर ,माधव कॉलोनी कालका माता मंदिर के , न्यू अहिंसापुरी अहिंसा अपार्टमेंट , सिद्धि गणपति पार्क कंपलेक्स सेक्टर 8 उदयपुर ।

Read More
उदयपुर

पहल जैन ने पाया गोल्ड मेडल

उदयपुर । खेरवाड़ा (उदयपुर) की 10 वर्षीय पहल जैन ने पेंचाक पीनाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा अयोध्या में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय चैंपियनशिप (ताईक्वांडो) में जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पहल ने आगरा एयरफोर्स टीम की ओर से प्रतियोगिता में भाग लिया। पहल के पिता श्री कपिल जैन पुत्र श्री अजीत कुमार जैन आगरा में एयर फोर्स में तैनात हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉमनवेल्थ की गोल्ड मेडल विजेता रेसलर बबिता फोगाट थी। पहल की कोच किरण कश्यप ने बताया कि उनके क्लब की ओर से कुल 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

Read More
उदयपुर

सवीनाग्राम नेला विद्यालय में निः शुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

उदयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवीनाग्राम नेला विद्यालय में गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय की कक्षा 9 एवं 10 में अध्ययनरत 49 बालिकाओं को निःषुल्क साईकिल प्रदान की गई। मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए प्रधान सज्जन कटारा ने राजस्थान सरकार की बालिका षिक्षा को बढावा देने हेतु दूर दराज क्षेत्र में रहने वाली बालिकाओं हेतु उपयोगी बताया। संस्थाप्रधान मुकेष कुमार पण्ड्या ने समस्त अतिथियों के सम्मान में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए विद्यालय की समस्त गतिविधियों पर प्रकाष डाला। कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि भगवती डांगी पार्षद, प्रमोद मेनारिया सहवृत पार्षद, मदन सिंह बाबरमल सहवृत पार्षद, प्रदीप त्रिपाठी, भागीरथजी, लालसिंह देवडा, उॅकार जी महाराज आदि रहे। कार्यक्रम में गोविन्द हरमोर एसएमसी अध्यक्ष एवं सरपंच प्रत्याषी, गोविन्द गमेती, राजेन्द्र नगारची, विनोद हरमोर, पुष्कर हरमोर, ...

Read More
उदयपुर

विकास अधिकारी ने किया शेल्टर होम का औचक निरीक्षण

उदयपुर । लविना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना का औचक निरीक्षण विकास अधिकारी, झाड़ोल वीरेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।वक्त निरीक्षण 32 बालक एवम सभी स्टाफ उपस्थित मिला। विकास अधिकारी द्वारा रसोईया कुशबा बाई को भोजन में स्वच्छता के निर्देश दिए गए।होम में मिडडेमील के तहत आये कोम्बो पैकेट का अवलोकन किया। सभी व्यवस्था संतोषप्रद मिली।

Read More