उदयपुर

मिशन कोटड़ा के तहत रोड़वेज बस का संचालन किया प्रारंभ

उदयपुर ।  कलक्टर ताराचंद मीणा का मिशन कोटड़ा ।..अब कोटड़ावासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा । कलक्टर के निर्देशों के बाद 2 रोडवेज बसें होंगी प्रारंभ । आज 1 बस की हुई शुरूआत । साढ़े बारह बजे पहुंचेंगी मामेर तथा कोटड़ा से सुबह 8 बजे वापस प्रस्थान करेगी । रोडवेज महाप्रबंधक महेश उपाध्याय ने दी जानकारी । कल फलासिया से एक अन्य बस की होगी शुरूआत ।दिन में 3 बजे पहुंचेगी कोटड़ा । वापसी में देवला होकर आएगी दूसरी बस । अब तक 1 बस देवला और 2 बसे फलासिया होकर जा रही थी । कोटड़ावासियों में खुशी की लहर । मामेर में भव्य स्वागत की हो रही तैयारी ।

Read More
उदयपुर

कलेक्टर का लसाडिया दौरा : विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

उदयपुर, 16 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा बुधवार को जिले के लसाडि़या दौरे पर रहे। उन्होंने तहसील व उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां के अधिकारियों से चर्चा करते हुए उपखण्ड क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की प्रगति जानी। कलक्टर ने वहां संचालित विभिन्न प्रभागों का निरीक्षण किया और जनहित के कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलक्टर ने वहां संधारित रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलक्टर ने वहां उपकोष कार्यालय को भी देखा। सीएचसी का किया औचक निरीक्षण : लसाडिया दौरे पर पहुंचे कलक्टर अचानक ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी पहुंचे और यहां दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वहा एक स्थानीय एनजीओं के माध्यम से जारी सिविल कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्

Read More
उदयपुर

जिला पर्यावरण समिति की बैठक कल

उदयपुर, 16 फरवरी। जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार 17 फरवरी की शाम 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। समिति के सदस्य सचिव एवं उप वन संरक्षक देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि बैठक में पर्यावरण संरक्षण, मार्बल स्लरी निस्तारण, औद्योगिक इकाइयों एवं यातायात प्रदूषण की रोकथाम, पॉलिथीन प्रतिबन्ध, चिकित्सालयों में साफ-सफाई, अवैध बजरी खनन आदि बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।

Read More
उदयपुर

सहकारिता मंत्री आंजना कल उदयपुर होकर आहोर जाएंगे

उदयपुर, 15 फरवरी। प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना 16 फरवरी की दोपहर 1.10 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे तथा यहां से सड़क मार्ग द्वारा आहोर (जालौर) के लिए प्रस्थान कर जाएंग। ...

Read More
उदयपुर

पाँच दिवसीय ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला से स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

उदयपुर, 15 फरवरी। लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली द्वारा भारत रत्न लता मंगेशकर को पाँच दिवसीय ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। 12 से 16 फरवरी तक चलने वाली इस श्रृंखला में भारत के शीर्षस्थ कलाकारों व साहित्यकारों में ख़्यातनाम कवि व लेखक धु्रव शुक्ल, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पद्मश्री नलिनी मालिनी, पार्श्वगायिका हेमलता, आध्यात्मिक गुरु स्वामी ओमा, शास्त्रीय गायक अप्रमेय मिश्र, प्रख्यात लेखक यतीन्द्र मिश्र, चित्रकार प्रभाकर कोलटे, शास्त्रीय गायक भुवनेश कोमकली तथा उदयपुर की कलाकार डॉ. भूमिका द्विवेदी ने अपने विचार रख व प्रस्तुतियां दी। लताजी को श्रद्धांजलि के इस मंच पर देश के विभिन्न विधाओं से जुड़े विद्वानों ने उनके जीवन में लता जी के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष पहलू को अपनी भावांजलि में कई संस्मरणों के माध्यम से व्यक्त किया। गौरतलब है कि ज...

Read More
उदयपुर

संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने ली संभाग के कलक्टर्स की बैठक,नवाचारों और योजनाओं से लोगों को मिले लाभःभट्ट

उदयपुर15 फरवरी। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने कहा है कि जनजाति उपयोजना क्षेत्र के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और सभी जिलाधिकारी प्रयास करें कि उनके नवाचारों और विभागीय योजनाओं से अधिकाधिक लोग लाभांवित हो। संभागीय आयुक्त भट्ट मंगलवार को आयुक्तालय सभागार में संभाग के समस्त जिला कलक्टर्स और वन विभाग के अधिकारियों की विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भट्ट ने जनजाति अंचल की भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए आवश्यकता आधारित ग्राम विकास योजना के क्रियान्वयन की जरूरत बताई और कहा कि इस दिशा में समस्त विभागों और जिला प्रशासन को मिलकर प्रयास करने होंगे तभी हम सरकार की मंशाओं के अनुरूप जनजाति उपयोजना क्षेत्र के निवासियों को राहत दे पाएंगे। बैठक में संभाग में 2 लाख हैक्टेयर वन भूमि का अमल दरामद कराने पर चर्चा के साथ सभी कलक्टर्स से उनके उनके क्षेत्र में अमल दर...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में दिखा दुर्लभ प्रजाति का पीला पलाश

उदयपुर । ढाक, टेसू या किंशुक जैसे अलग-अलग नामों से पुकारे जाने वाले सुर्ख केसरी लाल रंग की आभा वाले पलाश के बारे में हर किसी को जानकारी है परंतु बहुत ही कम लोग जानते हैं कि केसरी लाल रंग के पलाश के साथ पीले रंग वाला पलाश भी वन क्षेत्रों में मिलता है। जैव विविधता से समृद्ध उदयपुर अंचल के कोटड़ा के वन क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति का पीला पलाश देखा गया है। पर्यावरण वैज्ञानिकों के अनुसार दुर्लभ प्रजाति के इस पीले पलाश का वानस्पतिक नाम ब्यूटिया मोनोस्पर्मा ल्यूटिया है और पलाश के कई हजार पेड़ों के बीच एक पेड़ इसका पाया जाता है। पीले पलाश के फूलों का औषधीय महत्त्व है वहीं इन फूलों से प्राकृतिक रंग भी बनाए जाते हैं। कोटड़ा से दस किमी दूर पथरपाड़ी ग्राम पंचायत के गऊ पिपला गाँव में सड़क किनारे एक पीले पलाश पर खिले फूलों का यह आकर्षक नज़ारा जनसंपर्क उपनिदेशक व वाईल्डलाइफ फोटोग्राफर डॉ. कमलेश शर्मा ने

Read More
उदयपुर

बेटियां होंगी एनीमिया मुक्त

पायलट प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की हुई शुरुआत उदयपुर, 14 फ़रवरी। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की बालिकाओ को रक्ताल्पता (एनीमिया) मुक्त करने हेतु जारी पायलट प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की शुरूआत सोमवार को हुई।  नोडल अधिकारी डॉ रमेश चन्द्र बैरवा ने बताया कि दूसरे चरण में  जिले के पांच राजकीय बालिका विद्यालयों सुन्दरवास, रेजीडेंसी, जगदीश चौक, अम्बामाता व सेक्टर 11 में चिकित्सक व लेब टेक्नीशियन टीम द्वारा ब्लड सेम्पल लिए गए। आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ महेश दत्त दाधीच, नोडल अधिकारी डॉ रमेश चन्द्र बैरवा, कार्यक्रम समन्वयक डॉ शोभालाल औदीच्य, सहायक निदेशक डॉ राजीव भट्ट आदि ने इन विद्यालयो का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Read More
उदयपुर

हर परिवाद में दर्ज है एक आदमी का दर्द : कलक्टर ताराचंद मीणा

कलक्टर ने की राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश उदयपुर, 14 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक परिवाद के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर देते हुए कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाला कोई भी प्रकरण सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं होता है। उस परिवाद में आम आदमी का दर्द और पीड़ा होती है। हमें जनता के इस दर्द को समझना होगा। हर जिला स्तरीय अधिकारी का यह राजकीय और नैतिक दायित्व है कि उस आदमी की पीड़ा को संवेदनशीलता से समझें और प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें। *छह माह से अधिक लंबित, तो जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई* कलक्टर ने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल राज्य सरकार की ओर से जन समस्याओं

Read More
उदयपुर

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभाग वार समीक्षा

उदयपुर । राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर रहे हैं जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा । जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक । अधिकारियों को नियमित रूप से प्रकरणों की समीक्षा के निर्देश ।बैठक में उपस्थित नहीं रहने वाले और संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को मिलेंगे नोटिस । कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा- संपर्क पोर्टल जन समस्याओं को त्वरित और गुणवत्ता पूर्वक निपटाने का माध्यम है, समस्याओं को अटकाने का नहीं ।

Read More
उदयपुर

भ्रष्टाचारियों पर लगाम के लिए विधेयक विकल्प हो सकता

उदयपुर । राजस्थान, भ्रष्टाचार ब्यूरो कार्यालय उदयपुर एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल माध्यम से लेखन हाल आयोजित हुई, रिज्लट की घोषणा ओर प्राप्त लेखन पर विशेषज्ञों द्वारा मंथन कर कानून में सैद्धांतिक परिवर्तन से ही भ्रष्टाचारियों पर लगाम के लिए विधेयक लाने का निर्णय का प्रस्ताव सर्वसमिति डिजिटल माध्यम संपन्न हुआ। ई वेबिनार के कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार भारत में भ्रष्टाचार विकास की एक अवरूद्ध दीवार को खत्म करने के लिए प्राप्त लेखन का मंथन एवं कानून में सैद्धांतिक परिवर्तन कर नये विधयक चर्चा की । ई कार्यक्रम की अध्यक्षता डिजिटल माध्यम से प्रभाशंकर शर्मा समाजसेवी केदारीया ने की।डिजिटल माध्यम से मुख्य अतिथि हरिश्चन्दृ सिंह पुलिस निरीक्षक भ्रष्टाचार ने माध्यम से भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि अशोकानंद प्रधान सेवक -हम ...

Read More
उदयपुर

मिशन कोटड़ा में हुई मैराथन मीटिंग

उदयपुर । जिले में चलाए जा रहे मिशन कोटड़ा के तहत रविवार को कोटड़ा पंचायत समिति सभागार में दोपहर 12.30 बजे शुरू हुई संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट की मैराथन मीटिंग करीब .साढ़े सात घंटे तक चली। इस दौरान आयुक्त भट्ट ने कलक्टर ताराचंद मीणा व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में एक-एक कर सभी विभागों की समीक्षा की और कोटड़ा के संबंध में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

Read More
उदयपुर

विश्व संवाद केन्द्र चित्तौड़ प्रांत का स्थापना दिवसः सकारात्मक, रचनात्मक और तथ्यात्मक संवाद के प्रेषण की आवश्यकता:महेन्द्र सिंघल

उदयपुर, 13 फरवरी। समाज में आज सकारात्मक, रचनात्मक और तथ्यात्मक संवाद के प्रेषण की आवश्यकता है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख महेन्द्र सिंघल ने रविवार को यहां हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित विश्व संवाद केन्द्र में आयोजित संगोष्ठी में कही। विश्व संवाद केन्द्र चित्तौड़ प्रांत के 22वें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि आज प्रचार के विविध माध्यम हो गए हैं। इन माध्यमों का सदुपयोग होने के साथ साथ कई तत्व समाज को बांटने, संस्कृति को दूषित करने जैसे तथ्य भी प्रचारित कर रहे हैं। ऐसी सोच से मुकाबला करने का एकमात्र तरीका जागरूकता है। समाज जागरूक रहे और समाज व संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले तथ्य प्रचारित करने वालों को सटीक और तथ्यपरक जवाब प्रेषित करे, तब ऐसी विखंडनकारी ताकतों को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विश्व संवाद केन्द्र का उद्देश्य भी यही है कि विभिन...

Read More
उदयपुर

संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट का कोटडा दौरा

उदयपुर । संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट का कोटड़ा दौरा । भट्ट ने दिव्यांगजनों को दी राहत ।  दिव्यांगजनों को ट्राय साईकल और मोटराइज्ड साईकल दी । दिव्यांगजनों से किया संवाद । राहत सामग्री प्राप्त कर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे । कलक्टर ताराचंद मीणा, सीईओ मयंक मनीष रहे मौजूद ।

Read More
उदयपुर

धीरे-धीरे रंग ला रहा है उदयपुर कलक्टर का मिशन कोटड़ा

उदयपुर। जिले के दूरस्थ जनजाति अंचल कोटड़ा के अनाथ और जरूरतमंद बच्चों और उनके परिवारजनों को पालनहार योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा द्वारा शुरू किया गया ‘मिशन कोटड़ा’ धीरे-धीरे रंग ला रहा है। बच्चों के चिन्हीकरण और उनकी पात्रता देखने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को तैयार करवाते हुए पालनहार योजना से जोड़ने की मुहिम में समस्त सरकारी कार्मिक और स्वयंसेवक जुड़े हुए हैं। *अब तक 300 बच्चों को जोड़ा* कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मिशन के तहत की गई सर्वे में अब तक नए 1460 बच्चें चिह्नित किए गए हैं। वर्तमान में पंचायत समिति में कुल पात्र 767 पालनहार परिवारों के 1373 बच्चें योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें से अभियान के दौरान 138 पालनहार परिवारों के 300 बच्चों को जोड़कर लाभ देना प्रारंभ कर दिया गया है। शेष बच्चों के आवश्यक दस्तावेजों को तैयार करने और इनको जोड़ने के लिए विभागीय ...

Read More
उदयपुर

भ्रष्टाचारियों पर अब कसेगी लगाम विषयक कार्यशाला कल

फतहनगर ।  भ्रष्टाचार ब्यूरो कार्यालय उदयपुर एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल माध्यम से लेखन हाल आयोजित हुई रिज्लट की घोषणा ओर प्राप्त लेखन पर विशेषज्ञों द्वारा मंथन कर कानून में सैद्धांतिक परिवर्तन कर भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की नेशनल ई कार्यशाला 13 फरवरी रविवार को रात्रि 8 बजे डिजिटल माध्यम संपन्न होगी। ई वेबिनार के कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार भारत में भ्रष्टाचार विकास की एक अवरूद्ध दीवार को खत्म करने के लिए प्राप्त लेखन का मंथन एवं सैद्धांतिक परिवर्तन कर विधयक चर्चा किया जाना प्रस्तावित है। ई कार्यक्रम की अध्यक्षता डिजिटल माध्यम से प्रभाशंकर शर्मा समाजसेवी केदारीया करेंगे।डिजिटल माध्यम से मुख्य अतिथि हरिश्चन्दृ सिंह पुलिस निरीक्षक भ्रष्टाचार होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ कमलेश शर्मा उपनिदेशक जनसंपर्क विभाग उद...

Read More
उदयपुर

संभागीय आयुक्त भट्ट की कोटड़ा बैठक कल

उदयपुर, 12 फरवरी। कोटडा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा हेतु संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में रविवार 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे कोटड़ा पंचायत समिति सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ...

Read More
उदयपुर

संभागीय आयुक्त भट्ट की कोटड़ा बैठक स्थगित

उदयपुर। कोटडा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा हेतु संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में शनिवार 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे कोटड़ा पंचायत समिति सभागार में प्रस्तावित विभागीय अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक को स्थगित किया गया है। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अंजलि राजोरिया ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से यह बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक की आगामी तिथि से जल्द अवगत करा दिया जाएगा।

Read More
उदयपुर

कोविड़ मृतकों के परिजनों को मिलेगी पचास हजार की अनुग्रह राशि

उदयपुर । राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 से मृत्यु पर परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि दिलाने के लिए कलक्टर ताराचंद मीणा ने सोमवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों की विशेष बैठक ली और समस्त पात्र व्यक्तियों को सहायता राशि दिलाने के लिए अभियान रूप में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलक्टर मीणा ने कहा कि कोविड प्रबंधन में राज्य सरकार द्वारा सराहनीय कार्य करने के बाद अब सरकार के निर्देशानुसार कोविड से जिन परिवारों ने अपना सदस्य खोया है, उनके परिजनों को सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस संबंध में अधीनस्थ विभागीय कार्मिकों के माध्यम से सभी मृतकों के परिजनों को व्यक्तिगत रूप से कॉल करके ईमित्र के माध्यम से आवेदन कराने के लिए सूचित करें और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी दें। कलक्टर ने अधिकारियों को आवेदन के लिए आवश्यक दस्...

Read More
उदयपुर

जार की झाडोल इकाई गठित

उदयपुर ।  जर्नलिट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा व महासचिव संजय सैनी की अनुशंषा पर उदयपुर जिलाध्यक्ष नानालाल आचार्य ने सर्वसम्मति से जिले की झाड़ोल जार इकाई की घोषणा की ! तहसील के अध्यक्ष पद का दायित्व दुष्यंत पूर्बिया को दिया गया है ! जबकि उपाध्यक्ष विष्णु लोहार, कोषाध्यक्ष रौनक जैन,सचिव मोहम्मद शरीफ मनोनीत किए गए ! वरिष्ठ साथी हंसराज सरणोत को इकाई का संरक्षक बनाया गया है !

Read More