उदयपुर। विदेश मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर की ओर से अमृत महोत्सव के तहत 7 दिनों का सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय झालाना डूंगरी परिसर में 21 फरवरी से 27 अप्रेल तक आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्रीमती नीतू एस. भगोलिया आईएफएस ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा क्रिकेट मैच का आयोजन, योगा, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी, पौधारोपण फैंसी ड्रेस आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह के अंतिम दिन 27 फरवरी को जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा के मुख्य अतिथ्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
Read MoreCategory: उदयपुर
उदयपुर। दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड फिल्म्स की ओर से मुम्बई के अंधेरी स्थित होली-डे इन मे आयोजित समारोह में देश की प्रथम आदिवासी मॉडल डॉ. दिव्यानी कटारा को ‘नेताजी सुभाषचंद्र बॉस नोबेल पिस अवार्ड- 2022‘ से सम्मानित किया गया। संस्था के फाउंडर चेयरमैन कल्याण जाना ने बताया कि डॉ. दिव्यानी को उनके सर्वश्रेष्ठ कार्याे, 18 अवार्ड व मॉडलिंग क्षेत्र के टाइटल प्राप्त करने पर यूथ फेस आइकन ऑफ द ईयर-2022 के लिए यह अवार्ड दिया गया। दिव्यानी को यह अवार्ड पीएम मोदी की तरह हूबहू दिखने वाले एक्टर व समाजसेवी विकास महांते, आचार्य पुनीत गिरी, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी ने प्रदान किया। इस अवार्ड को पाकर डॉ. दिव्यानी राजस्थान की सबसे पहली कास्टिंग डायरेक्टर और सबसे ज्यादा अवार्ड प्राप्त कर यूथ फेस बन गयी है। डॉ. दिव्यानी ने कल्याण जाना और भैरू जैन का आभार जताया। समारोह में रंजन कुमार, अरुण बक्शी, नि...
Read Moreजनजाति क्षेत्र के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास में होगी पढ़ाई, शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने वर्चुअल समीक्षा बैठक की
उदयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग में 123 विद्यालय एवं छात्रावासों में 6 करोड़ 40 लाख के स्मार्ट क्लास विकसित कर पढ़ाई कराई जाएगी। शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने मंगलवार को राइजटेक जयपुर एवं औरंगा आईटी सोल्युशन के निदेशक रंजन आहूजा एवं प्रबंध निदेशक मनोज तिवारी द्वारा प्रस्तुतिकरण को सहमति दी और इसका उपयोग सुनिश्चित करने हेतु निर्देश प्रदान किए। इसके अंतर्गत सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है वह शीघ्र ही स्मार्ट क्लास इंस्टॉलेशन का शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस हेतु विद्यालय व छात्रावासों के शिक्षकों, अधीक्षकों व प्रत्येक कक्षा के 5 विद्यार्थियों को संचालन का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 30 एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल विद्यालयों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। वर्चुअल बैठक में शासन सचिव ने की समीक्षा आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने बताया कि शासन सचिव की अध्यक्षता में समस्त विद्यालयों व छा...
Read Moreउदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा मंगलवार को लेकसिटी में पर्यटकों की पसंदीदा जगह सहेलियों की बाड़ी पहुंचे और यहां के अलग-अलग भागों का निरीक्षण कर जानकारी ली व दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल हालात सुधारने के निर्देश दिए। गिर्वा एसडीओ सलोनी खेमका और अन्य अधिकारियों के साथ आज अपराह्न सहेलियों की बाड़ी पहुंचे कलक्टर मीणा ने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ की। उन्हें पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि उदयपुर आने वाला हर पर्यटक सहेलियों की बाड़ी अवश्य ही आता है तो उन्होंने आश्चर्य जताया। इस दौरान कलक्टर ने यहां चल रहे फव्वारों, बनाई गई पुतलियों, छतरियों और आकर्षक उद्यान को देखा। कलक्टर ने फव्वारों से निकल कर जहां-तहां बहते पानी और क्षतिग्रस्त भागों को देखकर कलक्टर ने नाराजगी जताई और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल साफ-सफाई और मरम्मत करवान...
Read Moreकलक्टर मीणा ने ली औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठकः उद्योग जगत की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ हो निस्तारणःकलक्टर
उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने मंगलवार को जिले के औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ ‘विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग जगत की तमाम प्रकार की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण हो ताकि ‘इंवेस्ट उदयपुर’ जैसी राज्य सरकार की मंशा पूर्ण हो सके। तसल्ली से सुनी समस्याएं, दिए महत्त्वपूर्ण निर्देशः कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में कलक्टर ने उद्योगों से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतों और विवादों को तसल्ली से सुना और इसके समाधान के लिए पूर्व में किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी लेते हुए महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में शुरू होगा पब्लिक ट्रांसपोर्टः बैठक में औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में बसों की व्यवस्था नहीं होने से श्रमिकों को परेशानियों का म...
Read Moreउदयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार 23 फरवरी को सुबह 11 बजे कृषि बजट एवं राजस्थान राज्य बजट विधानसभा में पेश करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला आईटी सेंटर व एनआईसी वीसी शाखा तथा उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारियों को संबंधित ब्लॉक या ग्राम पंचायत आईटी सेंटर व ई-मित्र प्लस के माध्यम से इस कार्यक्रम से आवश्यक रूप से जुड़ने के निर्देश दिए हैं। ...
Read Moreउदयपुर, 21 फरवरी। संभाग स्तरीय महिला समाधान समिति की त्रैमासिक बैठक सोमवार को संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्तालय सभागार में सम्पन्न हुई।् संभागीय आयुक्त ने महिला अधिकारों की सुरक्षा के लिए सतत् प्रभावी प्रयास करने के साथ ही नियमित ब्लॉक स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठकों के आयोजन पर बल दिया। उन्होंने जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जिला महिला समाधान समिति में ब्लॉक स्तरीय समितियों की बैठकों की नियमित मॉनिटरिंग करने संबंधी निर्देश भी प्रदान किये। उन्होंने प्रत्येक उपखण्ड एवं जिला मुख्यालय पर महिला रिसोर्स सेंटर की स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही करने एवं त्रिस्तरीय महिला समाधान समिति, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र व वन स्टॉप सेन्टर के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश प्रदान किये। महिला अधिकारिता उप निदेशक को महिला हिंसा के प्रभावी रोकथाम के लिये
Read Moreउदयपुर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक)के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने के पश्चात प्रथम बार जयपुर से उदयपुर आगमन पर उनका स्वागत एवं राज्य सरकार के प्रति आभार समारोह का आयोजन सोमवार 21 फरवरी दोपहर 1 बजे सहेली मार्ग,चेतक सर्कल सूचना केंद्र सभागार में इंटक की यूनियनों के तत्वावधान में होगा। श्रीमाली दोपहर 12.30 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेंगे जहां से इंटक व कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें रैली द्वारा सभा स्थल तक लाएंगे। मुख्य समारोह सूचना केंद्र में होगा जिसमें इंटक व कांग्रेस के नेतागण व कार्यकर्ता एवं प्रमुख बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे। उक्त जानकारी राजस्थान इंटक के महासचिव नारायण गुर्जर ने दी। ...
Read Moreउदयपुर। जिले के 11 ब्लॉक में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में आगामी 22 फरवरी को कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एडीपीसी वीरेंद्र सिंह यादव के अनुसार राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के आदेशों की पालना में यह कार्यक्रम जिले के गिर्वा, भींडर, झाड़ोल, कोटड़ा, मावली,सराड़ा,सेमारी, सलूम्बर,खेरवाड़ा, गोगुन्दा तथा सायरा ब्लॉक में स्थित समस्त केजीबीवी में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रातः 11 बजे समस्त केजीबीवी में पुष्पांजलि के साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी जिसमें कस्तूरबा गाँधी के व्यक्तित्व और कृतित्व से समस्त छात्राओं को रूबरू करवाया जाएगा। ...
Read Moreउदयपुर। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार 21 फरवरी के दोपहर 2.45 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे वे दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के पश्चात 23 फरवरी की रात्रि 8.15 बजे वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे ...
Read Moreउदयपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत रविवार को सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम शहर की फतहसागर झील के पाल पर आयोजित हुआ। यह आयोजन राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, पतंजलि योग समिति एवं भारत विकास परिषद मेवाड़ के संयुक्त तत्ववाधान में हुआ। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि जिला अध्यक्ष मुकेश पाठक, कार्यक्रम संयोजक योगी अशोक जैन, सहसंयोजक जिग्नेश शर्मा, प्रेम जैन, योग एक्सपर्ट शुभा सुराणा एवं लक्ष्मी मीणा ने सूर्यनमस्कार के 13 चक्र का मंत्रों के साथ अभ्यास करवाय। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद मेवाड़ के अध्यक्ष प्रशांत व्यास जिला मदन लाल, योग साधक सुरेश पालीवाल, कृष्णा पालीवाल, सुरेश व्यास, भावना व्यास, दरब सिंह बघेल, उमेश माहेश्वरी हनुमान प्रसाद जिंदल आदि का सहयोग रहा। ...
Read Moreआईसीडीएस आयुक्त ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, महिलाओं -बालकों से जुड़ी योजना पर की चर्चा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
उदयपुर। समेकित बाल विकास सेवाऐं राजस्थान की आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया की अध्यक्षता में रविवार को जिले के बाल विकास परियोजना अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक सर्किट हाउस उदयपुर में आयोजित हुई। जिले में एनिमिया नियंत्रण के संबंध में चर्चा के दौरान आयुक्त ने निर्देष दिये कि बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रति परियोजना 5 आंगनवाडी केन्द्रों पर बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं की खून की जांच करवाई जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करे ताकि जिले में एनिमिया की स्थिति का अवलोकन किया जा सके। उन्होंने किराए मे संचालित आंगनवाडी केन्द्रों के किराया निर्धारण हेतू नवीन जारी दिशा निर्देशों अनुसार पालना सुनिश्चित करने के निर्देष दिए। आयुक्त ने पंजीकृत दिव्यांग एवं पालनहार के लिए जो बच्चे नामांकित है, उनमें पात्रता वाले बच्चों को भी आंगनवाडी केन्द्रों से लाभान्वित करने की बात कही। अल्पसंख्यक पर चर्चा के दौरान उन्होंन...
Read Moreउदयपुर। वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक-हाफ वन बल प्रमुख दीपनारायण पांडे(ने रविवार को वन क्षैत्र गमधर और अम्बेरी में संचालित महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान, फूलों की घाटी का निरीक्षण किया । उन्होंने वन सुरक्षा समिति के सदस्यों से पार्क के संचालन एवं एडवंेचर्स गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समिति द्वारा बताया गया की ग्राम अम्बेरी के 25 अनुसूचित जनजाति के महिला एवं पुरूष द्वारा पार्क के संचालन में भागीदारी निभाई जा रही है एवं उनको रोजगार प्राप्त हो रहा है। समिति एवं स्थानीय अधिकारियांें द्वारा बताया कि विगत तीन वर्षों में लगभग 1,40000 ट्यूरिस्ट भ्रमण कर चुके है। पार्क में स्थापित इन्टरप्रिेटेशन सेन्टर जिसमें अरावली के बीजों, पार्क में पाये जाने वाले वनस्पतियों एवं वन्यजीवों के प्रदर्शन बोर्ड लगाये गये र्है। महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान में लगाये गये टॉल प्लान्ट जिसमें मुख्...
Read Moreउदयपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रभावी संचालन के लिए इंदिरा महिला शक्ति निधि पखवाडा का आयोजन 18 फरवरी से 3 मार्च तक किया जाएगा। इस पखवाड़े की जानकारी व उद्देश्यों पर आधारित पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर ने किया। इस अवसर पर आईसीडीएस उपनिदेशक पंकज द्विवेदी, महिला अधिकारिता उपनिदेशक संजय जोशी, श्रीमती मंजू चौबीसा, अशोक मेघवाल आदि उपस्थित थे। महिला अधिकारिता उपनिदेशक ने बताया कि पखवाड़े के दौरान इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के लंबित आवेदनों का निस्तारण व शिक्षा सेतु योजनान्तर्गत शिक्षा कैम्प का आयोजन करने के साथ स्कूल न जाने वाली बालिकाओं के लिए ‘‘परिवाद संवाद’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक महिला समाधान समिति एवं बीबीबीपी ब्लॉक टास्क फोर्स समिति की बैठकों के आयोजन, उदयपुर शहर में महिलाओं एवं बालिकाओं के लि...
Read Moreलेकसिटी को प्रदूषण से निजात दिलाने प्रशासन की पहल: अब शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को करेंगे प्रोत्साहित
उदयपुर, 18 फरवरी। विश्व भर में पर्यटकों की पसंदीदा जगह लेकसिटी उदयपुर में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को पेट्रोल व डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निजात दिलाने की दिशा में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने पहल की है और शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिंग करने के लिए 37 स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को इस संबंध में जिला कलक्टर मीणा ने यूआईटी सचिव अरूण हसीजा, नगर निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ व इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने वाली कंपनी राजस्थान इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (रिल) उप महाप्रबंधक रूपेश चावला व अन्य अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक ली और कार्यवाही के निर्देश दिए। यूआईटी व रिल के बीच होगा एमओयू: बैठक दौरान कलक्टर मीणा ने यूआईटी और रिल के बीच एमओयू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द एमओयू ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए
Read Moreफतहनगर । पूर्व विधायक जनता सेना सुप्रीमो रणधीर सिंह भिंडर ने महाराणा प्रताप को लेकर कांग्रेस के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी की आलोचना की है । उन्होंने कहा कि पहले भटनागर द्वारा महाराणा को हारना बताना और फिर डोटासरा जी का बयान, आख़िर ये सरकार क्षत्रियों को क्यों अपमानित करना चाहती है। याद रखिएगा क्षत्रिय सब कुछ सहन कर सकता है अपमान नहीं।
Read Moreउदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और आम जनों को राहत देने के लिए सरकार ने अलग-अलग कानूनी प्रावधान कर रखे हैं ऐसे में समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे इन प्रावधानों का उपयोग करते हुए लोगों को राहत दें। कलक्टर मीणा गुरुवार को जिला पर्यावरण समिति की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली वहीं पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और इसके उल्लंघन पर की गई कार्यवाही के बारे में पूछते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिर्फ शिकायतों पर ही कार्यवाही न करें अपितु अपने क्षेत्रीय भ्रमण में जहां कहीं भी प्रावधानों का उल्लंघन होता पाएं वे स्व-स्फूर्त कार्यवाही करें। *बाघदड़ा में प्रदूषण पर संयुक्त समिति करेगी जांच:* बैठक में उप वन संरक्षक (वन्यजीव) अजीत उंच
Read Moreउदयपुर, 17 फरवरी। आयुर्वेद विभाग के राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य ने बताया कि ऋतु परिवर्तन के इस बसंत ऋतु काल में सभी व्यक्तियों को कफ बढ़ाने वाले आहार का सेवन नहीं करना चाहिए। इस ऋतु में यह खाएं : डॉ. औदिच्य ने बताया कि इन दिनों पुराने गेहूं, चावल, जौ, मूंग, मसूर, अरहर, चने की दाल व हरड़ के साथ शहद का सेवन करें। उन्होंने यह भी बताया कि इस ऋतु में आयुर्वेद पंचकर्म के माध्यम से वमन कर्म एवं नस्य कर्म से लाभ। साथ ही उन्होंने सुबह उठकर व्यायाम करने और 4 से 6 किलोमीटर अपने सामर्थ्य के अनुसार भ्रमण करने की सलाह दी है। *इस ऋतु में यह नहीं खाएं : डॉ. औदिच्य ने इस ऋतु में चिकनाई वाले खाद्य पदार्थ, खट्टे (इमली ,अमचूर) मैदे से बने खाद्य पदार्थ, नया धान्य, नया गुड़, उड़द की दाल, रबड़ी, मावे की मिठाई, फास्ट फूड, जंक फूड, डिब्बाबंद ज
Read Moreउदयपुर 17 फरवरी। आपातकालीन सेवाओं के लिए जिले में संचालित 108 एंबुलेंस चालक द्वारा रोड एक्सीडेंट में घायल मरीज के परिजनों को गुमराह कर कमीशन के फेर में निजी अस्पताल ले जाने की आदिवासी संघ समिति की शिकायत पर कलक्टर ताराचंद मीणा ने त्वरित एक्शन लेते हुए सीएमएचओ को कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए 108 एंबुलेंस संचालन कंपनी जीवीके इएमआरआई को इस संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के साथ-साथ संबंधित एंबुलेंस चालक को निष्कासित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डॉ.दिनेश खराड़ी ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवाएं आमजन को आपात स्थिति में नजदीकी राजकीय अस्पताल में निःशुल्क ले जाने हेतु संचालित की जा रही है। ऐसे में किसी एंबुलेंस कार्मिक द्वारा निजी स्वार्थ के फेर में मरीज अथवा परिजनों को गुमराह कर राजकीय अस्पताल की बजाय निजी अ
Read Moreउदयपुर, 17 फरवरी । आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव सूचना प्रोद्योगिकी संचार विभाग के निर्देशानुसार उपनिदेशक शीतल अग्रवाल द्वारा गुरुवार को जिले के शहरी क्षेत्रों के 4 ई मित्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उन्होंने यहां पर दी जाने वाली सेवाओं और इस पर वसूले जाने वाले शुल्क के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण दौरान दो ई मित्रो पर सेवा शुल्क की दरें चस्पा नहीं पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया एवं नवीन सेवा शुल्क दर सूची एवं बैनर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी ईमित्रो को आम जन से निर्धारित शुल्क लेने हेतु पाबंद किया गया ।
Read More