एयर स्ट्राईक की खबर आते ही कलेजा मुंह को आ जाताः सलुम्बर के बेटे का युक्रेन से लौटने पर नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
सलूम्बर। युक्रेन के सुमिय सिटी में युध्द में फंसे जैनम जैन का सलुम्बर लौटने पर नगरवासियों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। भाजपा के ऑपरेशन गंगा के जिला सयोजक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि प्रातः पौने आठ बजे दिल्ली से वायुयान द्वारा जैनम व सम्भाग के अन्य छात्र डबोक एयरपोर्ट पहुचे जहां भाजपा के ऑपरेशन गंगा के जिला सह संयोजक व जिला मंत्री शांतिलाल जैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ईश्वर जैन व एडीएम सिटी अशोक कुमार,वल्लभनगर एसडीओ श्रवण सिह राठौड़ द्वारा स्वागत व अगवानी की गई। डबोक से वाया बम्बोरा जैनम को भाजपा जिला मंत्री शांतिलाल जैन की अगवानी में सलुम्बर लाया गया। मार्ग में भी जैनम का बम्बोरा व गुडेल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। सलुम्बर पहुँचने पर परिजनों , नगरवासियों,समाजजनों व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गांधी व नगर मण्डल अध्यक्ष डॉ लव व्यास के नेतृत...
Read More