उदयपुर

जिला कलेक्टर के आदेश पर ब्राण्ड एम्बेसेडर डॉ दिव्यानी ने किया शेल्टर होम का औचक निरीक्षण

उदयपुर। होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए बालक निराश्रित होंगे तो होम में मिलेंगे अगर घर पर मिले तो वो निराश्रित नहीं होंगे। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए ब्राण्ड एम्बेसेडर डॉ दिव्यानी कटारा द्वारा लवीना विकास सेवा संस्थान के ओपन शेल्टर होम, ओंगना में औचक निरीक्षण करने पहुंची। होली का पर्व होते हुए भी होम में पूरे तैतीस बालक व सभी स्टाफ उपस्थित मिला। डॉ दिव्यानी ने बीटी कॉटन के निराश्रित बालको संग होली मनाई। उनके साथ रजत पिचोलिया भी उपस्थित रहे। डॉ दिव्यानी ने बालको को रंग लगाया। होम के बालको ने भी डॉ दिव्यानी संग नाचते हुए ठुमके लगाए। डॉ दिव्यानी ने व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया, संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को होली की बधाई दी। संस्थान के श्रेष्ठ कार्यशैली से वे खुश हुई और बताया कि वे जिला कलेक्टर को रिपोर्ट करेगी। बता दे कि हाल ही में जिला कलेक्टर द्वारा एक माह का राशन इन बालको ...

Read More
उदयपुर

विश्रान्ति गृह के लिए 15 लाख की घोषणा

उदयपुर। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा ने ग्राम पंचायत बलीचा में भेरूजी बावजी मंदिर के पास विश्रान्ति गृह निर्माण की ग्राम वासियों की माँग पर निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस घोषणा पर ग्राम पंचायत बलीचा के ग्रामीणों ने विधायक मीणा का आभार व्यक्त किया है। ...

Read More
उदयपुर

डीएलईसी की बैठक29 को

उदयपुर। जिला स्तरीय पारिस्थितिकी पर्यटन समिति की बैठक 29 मार्च को शाम 4.30 बजे जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी समिति के सदस्य सचिव मुकेश सैनी ने दी। ...

Read More
उदयपुर

जिला स्तरीय समिति की बैठक 22 को

उदयपुर। उद्योगों से संबंधित विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक 22 मार्च को सुबह 11 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी समिति की सदस्य सचिव व जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू माली ने दी। ...

Read More
उदयपुर

राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उदयपुर के विजेताओं का हुआ सम्मान

उदयपुर। मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने कहा है कि हर एक कला हमारे मानस को अजीब से संतोष से सिंचित करती है परंतु फोटोग्राफी एक ऐसी कला है जो इन सब कलाओं से उपर सर्वाेच्च आत्मतोष का विषय है। मेवाड़ मंगलवार को यहा सिटी पैलेस में पृथ्वीराज फाउंडेशन, अजमेर द्वारा आयोजित रूपेश डूडी मेमोरियल परिपक्व राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के विजेताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संचार प्रौद्योगिकी के इस दौर में हर एक व्यक्ति के भीतर फोटोग्राफर छिपा हुआ है पर एक उमदा फोटोग्राफर अपनी कल्पना, कला और कौशल से बेहतरिन क्लिक करता है। लक्षित बिंदु के बीच अच्छी तस्वीर क्लिक करने वाले ऐसे फोटोग्राफर प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करते हैं। उन्होंने उदयपुर जिले के चार फोटोग्राफर्स के एक साथ राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में चयनित होने को गौरवमय...

Read More
उदयपुर

नवलखा महल देख अभिभूत हुई राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य अंजना पंवार

उदयपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य श्रीमती अंजना पंवार ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान शहर के गुलाबबाग स्थित नवलखा महल का अवलोकन किया। वे यहां भारतीय संस्कृति, देशभक्ति, धर्म व समाज आदि से जुडे विभिन्न तथ्यों का जीवंत दर्शन कर अभिभूत हो उठी। उन्होंने वहां श्रीमद् दयानन्द सत्यार्थ प्रकाश न्यास द्वारा सोलह संस्कारों की तैयार वीथिका देखी जिसमें गर्भाधान से लेकर अत्येष्टि तक की क्रिया को संस्कारों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक और उपयोगी बताया और न्यास के प्रयासों की सराहना की। श्रीमती पंवार ने वहां चित्रदीर्घा का अवलोकन करते हुए कहा कि महर्षि दयानन्द की प्रेरणा से स्वतंत्रता संग्राम के आन्दोलनकारी नेताओं ने प्रेरणा ली और देश को स्वतंत्र कराने में अपना योगदान दिया। यहाँ तक की श्यामजी कृष्ण वर्मा, लाला लाजपतराय जैसे आन्दोनकारी नेता भी महर्...

Read More
उदयपुर

उदयपुर सांसद मीणा ने विधि विधान से किया होली का पूजन

उदयपुर। होलिका दहन के पावन पर्व के अवसर पर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने निवास स्थान स्थित वीआइपी ग्रीन पार्क में आयोजित होलिका दहन के दौरान पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व पर यही कामना करता हूँ कि समाज में व्याप्त ईर्ष्या, घृणा और नकारात्मक शक्तियों का विनाश हो। चहुंओर प्रेम, स्नेह, सौहार्द के नव पुष्प पल्लवित हों। इस अवसर पर निगम पार्षद , भवन अनुज्ञा समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी एवं समस्त कॉलोनी वासी उपस्थित रहे। ...

Read More
उदयपुर

आईआईएम उदयपुर ने देश में हेल्थकेयर मैनेजमेंट के लिए डिजिटल सॉल्यूशंस पर केंद्रित वेबिनार का किया आयोजन, 800 से अधिक प्रोफेशनल हुए शामिल

उदयपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) उदयपुर ने हेल्थकेयर मैनेजमेंट की दुनिया में डिजिटल सॉल्यूशंस पर केंद्रित डिजिटल हेल्थस्केप वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार में देश में प्रभावी हेल्थकेयर मैनेजमेंट के लिए संभावित डिजिटल सॉल्यूशंस पर विचार-विमर्श किया गया। आईआईएम उदयपुर के सेंटर ऑफ हेल्थकेयर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। वेबिनार की थीम ‘रिथिंकिंग हेल्थकेयर मैनेजमेंट विद डिजिटल सॉल्यूशंस’ रखी गई और इसमें 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमंे आईआईएम उदयपुर के फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों के साथ-साथ हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, मेडिकल प्रैक्टिशनर्स, मेडिकल रिसर्चर्स और डिजिटल हेड्स थे। वेबिनार मंे शामिल लोगों को संबोधित करते हुए, आईआईएम उदयपुर के डायरेक्टर प्रो जनत शाह ने कहा, ‘‘यह दूसरा ऐसा वेबिनार है जिसका आयोजन आईआईएम उदयपु...

Read More
उदयपुर

भारतीय नव वर्ष : घर-घर पहुँचेगी मंगल कामनाऐं,हर घर पहुंचेंगे पीले चावल

इस साल उदयपुर में नववर्ष का आयोजन ऐतिहासिक बनाने का संकल्प  उदयपुर। भारतीय नवववर्ष इस बार उदयपुर में ऐतिहासिक रूप से मनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। इस बार विक्रम संवत 2078 विदा होगा और विक्रम संवत 2079 का आगमन होगा। एक अप्रैल को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात एकम तिथि पर सूर्य की पहली किरण के साथ भारतीय नववर्ष संवत 2079 का आरंभ हो जाएगा। इस नववर्ष पर इस बार उदयपुर का हर घर शामिल होगा। नववर्ष से पहले घर-घर नववर्ष की मंगल कामना पहुंचेंगी, साथ ही हर घर पर पीले चावल पहुंचेंगे जो 2 अप्रैल को भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में पधारने के न्यौते के स्वरूप होंगे। पीले चावल भारतीय परम्परा में शुभमंगल कार्यों में स्नेह निमंत्रण का प्रतीक माने गए हैं। मंगलकामना पत्रक बांटने और न्योते के रूप में घर-घर पीले चावल का दौर होली के साथ ही शुरू हो जाएगा जो आयोजन तक चलेगा। इस...

Read More
उदयपुर

मेवाड़ की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हर्बल गुलाल को विशेष पहचान दिलाने लक्ष्यराज सिंह की अनूठी पहल

प्रदेश के सभी विधायक और सभी सांसद मेवाड़ की ग्रामीण महिलाओं के तैयार किए हर्बल गुलाल को* *प्रोत्साहन देकर नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाएं: लक्ष्यराज सिंह* *इस हर्बल गुलाल को राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने से महिलाओं के इस कार्य को प्रोत्साहन* *और संबल मिलेगा: कलेक्टर मीणा* फोटो उदयपुर। मेवाड़ के आदिवासी बहुल ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा फूल-पत्तियों से तैयार किए जाने वाले हर्बल गुलाल को राजस्थान सहित देशभर में विशेष पहचान दिलाने के उद्देश्य से अब मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और राज्यपाल सलाहकार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अनूठी पहल की है। लक्ष्यराज सिंह ने होलिका महोत्सव पर राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित प्रदेश के सभी 200 विधायकों और प्रदेश के सभी सांसदों...

Read More
उदयपुर

मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी

उदयपुर. अधिक मुनाफे के लालच में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कारवाई करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर नमूने लिए जा रहे हैं। आयुक्त खाद्य सुरक्षा निदेशालय जयपुर सुनील शर्मा व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों पर घी, तेल, मावा, दूध, मिठाईयां, पनीर, मैदा एव अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर जॉच हेतु प्रोगशाला में भिजवाए जा रहे है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले के कालड़वास इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 2 खाद्य प्रतिष्ठानों पर नमूने लि...

Read More
उदयपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने देखी द कश्मीर फाइल्स,भारत माता के लगे जयकारे

फतहनगर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाओं ने सेलिब्रेशन मॉल उदयपुर में पीवीआर थिएटर में द कश्मीर फाइल्स पिक्चर देखी। महिलाएं 90 के दशक में कश्मीर में हिन्दुओं के साथ हुए अत्याचारों से यबरू होकर भावुक हो गई। महिला कार्यकर्ताओं ने फिल्म प्रदर्शन के दौरान भारत माता के जयकारे लगाते हुए नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। ...

Read More
उदयपुर

एडीएम प्रशासन ने किया कोटड़ा का दौरा, आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्मार्ट क्लास में होगा शिक्षण कार्य

उदयपुर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर ने मंगलवार को कोटड़ा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वहां शिक्षकों की कमी की समस्या को देखते हुए स्मार्ट क्लास के माध्यम से कोटड़ा क्षेत्र के बच्चों का शिक्षण कार्य सम्पादित करवाने की बात कही। एडीएम ने कहा कि क्षेत्र में जनजाति छात्रावास एवं अन्य कार्यालय संस्थान जहां वि़द्यार्थियों के बैठने एवं लाइट आदि की उपयुक्त व्यवस्था है वहां प्रशासन के प्रयासों से अंग्रेजी, गणित व विज्ञान आदि विषयों का अध्ययन कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम बुनकर ने बेकरिया थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कोटड़ा थाना व जुड़ा चौकी में शांति समिति की बैठक ली और आगामी दिनों में आ रहे विभिन्न उत्सव-त्यौहार साम्प्रदायिक सौहार्द्र के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को...

Read More
उदयपुर

उदयपुर सांसद मीणा ने केन्द्रीय मंत्री से की मुलाकात

उदयपुर । आज भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा ने उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनसे संसदीय क्षेत्र उदयपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था में अधिक सुधार करने हेतु निवेदन किया साथ ही मंत्री से उदयपुर के विभिन्न मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में भारत सरकार की स्वास्थ्य संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ने के लिए अनुरोध किया। इस विशेष अवसर पर मेरे साथ चित्तौड़गढ़ के सांसद श्री सी पी जोशी एवं डूंगरपुर बांसवाड़ा के सांसद कनक मल कटारा उपस्थित रहे।

Read More
उदयपुर

राजश्री योजनाः ऑनलाइन रिजेक्ट हुई प्रथम किश्त का ऑफलाइन भुगतान 31 तक

उदयपुर। उदयपुर के पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय में राज्य सरकार की राजश्री योजना में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत रिजेक्ट प्रथम किश्त का भुगतान चिकित्सालय स्तर पर ऑफलाइन किया जाएगा। चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. मधुबाला चौहान ने बताया कि इस दौरान वंचित प्रसूताएं सरकार द्वारा देय राशि की प्रथम किश्त का भुगतान 31 मार्च तक प्राप्त कर लाभान्वित हो सकती है। डॉ. चौहान ने बताया कि इस योजना में जीवित बालिका का जन्म होने पर प्रसूताओं को 2500 रुपये का भुगतान किया जाता है, परंतु ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कुछ प्रसूताओं का प्रथम किश्त का भुगतान रिजेक्ट हो गया जिससे वे द्वितीय किश्त के लाभ से वंचित हो रही है। इसके लिए चिकित्सालय स्तर पर इन पात्र प्रसूताओं को प्रथम किश्त का ऑफलाइन भुगतान 31 मार्च तक किया जाएगा। ...

Read More
उदयपुर

जिला स्तरीय शाति समिति की बैठक में जिला कलक्टर-एसपी का आह्वान

साम्प्रदायिक सौहार्द्र व सद्भाव के साथ मनाए उत्सव व त्यौहार उदयपुर। आगामी दिनों होली, धुलण्डी व शब-ए-बारात पर्व एवं विभिन्न त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार भी मौजूद थे। कलक्टर-एसपी ने बैठक में मौजूद विभिन्न धर्माे के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आगामी दिनों में आने वाले त्यौहारों को साम्प्रदायिक सौहार्द्र व सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया। कलक्टर ने कहा कि इन त्यौहारों के दौरान सभी कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ये त्यौहार आपके धर्म और संस्कृति के परिचायक है इन्हें प्रेम व भाईचारे के साथ मनाते हुए सद्भावना का परिचय दे। इसके साथ ही उ...

Read More
उदयपुर

समाज बैठक एवं कार्यक्रम में नववर्ष शोभायात्रा की चर्चा युवावर्ग से सर्व समाज तक पहुँचने के लिए सोशल मीडिया टीम बनी

उदयपुर । शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी समाज की सभी पंचायतों की बैठक हुई, जिसमें भारतीय नववर्ष एवं झूलेलाल जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक हेमेन्द्र श्रीमाली ने सिन्धी समाज के पदाधिकारियों से चर्चा की एवं नववर्ष पर शोभायात्रा में समाज की अधिकाधिक उपस्थिति रहे ऐसा आव्हान किया । बैठक में झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुघ, महामंत्री सुनिल खत्री, नानकराम कस्तूरी, हरीश राजानी सहित सभी पंचायतों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बड़ीसादड़ी मित्र मंडल के स्नेहमिलन कार्यक्रम में विनोद गदिया ने नववर्ष शोभायात्रा में साध्वी ऋतम्भरा जी के पवन सानिध्य के बारे में जानकरी दी इस पर सभी ने शोभायात्रा में उपस्थित रहने की सहमती दी ।नववर्ष समारोह समिति के महानगर प्रचार संयोजक नरेश यादव ने नववर्ष कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया टोली की बैठक ली, ...

Read More
उदयपुर

दीदी माँ साध्वी ऋतम्भराजी के आगमन की तैयारी बैठक, सर्वसमाज में उत्साह

उदयपुर । भारतीय नववर्ष पर होने वाली शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए उदयपुर में विभिन्न संगठन, समाज की बैठक शहर के अलग अलग नगर, वार्ड स्तर पर की गई । नववर्ष समारोह समिति समिति के महानगर संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि एबीवीपी उदयपुर महानगर की बैठक में मुख्य वक्ता पंकज पालीवाल थे । कर्मचारी महासंघ की बैठक संघ कार्यालय पर हुयी जिसमे मुख्य वक्ता हेमेंद्र श्रीमाली थे । बप्पारावल नगर की बैठक अटल सभागार सेक्टर 4 में सम्पन्न हुई, बैठक में मुख्य वक्ता संत चेतनदास जी रामस्नेही महाराज थे, बैठक में 70 कार्यकर्ता एवं समाज प्रतिनिधि उपस्थिति थे ।इसी क्रम में उपनगर समर्थ गुरु रामदास नगर की विद्यानिकेतन सेक्टर 4, हरितऋषि नगर की गोवेर्धन सागर पार्क, विवेकानंद नगर में नववर्ष पर होने वाले कार्यक्रम शोभायात्रा एवं दीदी माँ साध्वी ऋतम्भराजी के सानिध्य की तैयारियों पर चर्चा हुयी एवं व्यवस्था अनुसार टोली...

Read More
उदयपुर

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उदयपुर। उदयपुर शहर व जिले में 17 मार्च को होली, 18 को धुलण्डी व शब-ए-बारात के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस थाना क्षेत्रवार कार्यपालक मजिस्ट्रेट्स नियुक्त किये गये हैं। जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा के आदेशानुसार सूरजपोल, भूपालपुरा, प्रतापनगर व हिरणमगरी थाना क्षेत्र के लिए गिर्वा तहसीलदार, अंबामाता हाथीपोल, घंटाघर, सुखेर व धानमण्डी थाना क्षेत्र के लिए यूआईटी तहसीलदार, गोवर्धन विलास व नाई थाना क्षेत्र के लिए उप पंजीयक द्वितीय को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। आदेशानुसार समस्त अधिकारीगण व संबंधित पुलिस उप अधीक्षक आपसी समन्वय के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) से निरंतर संपर्क बन...

Read More
उदयपुर

कर्मचारी की मृत्यु पर 13 लाख की आर्थिक सहायता पर सहमति

फतहनगर। उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड के अधीन सेवा प्रदाता संविदाकार मेसर्स आई.ए.खान फेब्रिकेटर्स एंड इरेक्टर के अधीन कार्यरत विजनवास निवासी बाबूलाल डांगी, हेल्पर का आज प्रातः 6 बजे ड्यूटी पर आने के तत्काल बाद सीने में दर्द हुआ तो तुरन्त एम्बुलेंस द्वारा कंपनी डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार देकर प्रातः 7 बजे उसके पुत्र व कंपनी के अधिकारी व ठेकेदार के सुपरवाईजर उन्हें उदयपुर महाराणा भूपाल चिकित्सालय के कार्डियोलॉजी वार्ड में लेकर गए जहां बाबूलाल डांगी की मृत्यु हो गई। पुत्र किशनलाल डांगी ने बताया कि लंबे समय से कार्डियोलॉजी डॉक्टर द्वारा उनके हार्ट का इलाज चल रहा था। बाबूलाल डांगी की असामयिक मृत्यु होने पर उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ,इंटक के संरक्षक जगदीश राज श्रीमाली, मावली प्रधान व पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगी,संघ अध्यक्ष गौतम आमेटा,महामंत्री मांगीलाल प्रजापत,धुनिमाता सरपंच नरेश मेघवाल,नांद...

Read More