उदयपुर

केंद्रीय जनजाति प्रशिक्षण शिविर 23 मई से

उदयपुर, 17 मई। खेल विभाग, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद, जयपुर एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय जनजाति प्रशिक्षण शिविर 23 मई से 12 जून तक महाराणा भूपाल स्टेडियम, उदयपुर में आयोजित होगा। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि जिसमें संभाग भर के तीन सौ जनजाति बालक/बालिका खिलाड़ियों को 21 दिन तक नौ खेलों में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, फुटबॉल (बालक वर्ग) एवं तीरंदाजी में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के दक्ष प्रशिक्षक प्रशिक्षण देगे। शिविर में भाग लेने वाले समस्त जनजाति खिलाड़ियों की आवास, भोजन, चिकित्सा, मैदान व्यवस्था एवं खेल सामग्री राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के माध्यम से उपलब्ध करवायी जाएगी। खेल अधिकारी हुसैन ने बताया की शिविर हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। ...

Read More
उदयपुर

सतर्कता समिति की बैठक 19 को

उदयपुर, 17 मई। आमजन के अभाव अभियोग प्राप्त कर उन पर त्वरित कार्यवाही करने को लेकर जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरुवार 19 मई को सुबह 11 बजे से जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। प्रभारी अधिकारी सतर्कता एवं एडीएम सिटी प्रभा गौतम ने बताया कि राजस्थान सम्पर्क आईटी केन्द्र (कलेक्ट्रेट परिसर) में आयोजित होने वाली इस बैठक में समिति में पूर्व में पंजीकृत प्रकरणों पर प्रगति की समीक्षा की जाकर निस्तारित किए जाएंगे। बैठक में सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक व्यवस्था से जुड़े रहेंगे। ...

Read More
उदयपुर

विश्व संग्रहालय दिवस पर उदयपुर वृत्त के संग्रहालयों में प्रवेश निःशुल्क

उदयपुर, 17 मई। विश्व संग्रहालय दिवस बुधवार 18 मई को मनाया जाएगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग उदयपुर वृताधीन स्थित राजकीय संग्रहालय सिटी पैलेस, राजकीय संग्रहालय आहड़ राजकीय संग्रहालय चित्तौड़गढ़ एवं राजकीय संग्रहालय डूंगरपुर में देशी-विदेशी पर्यटकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। वहीं इस अवसर पर संग्रहालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी वृत अधीक्षक नीरज कुमार त्रिपाठी ने दी। ...

Read More
उदयपुर

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

उदयपुर, 17 मई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 केे लिए ऑनलाइन आवेदन पत्रों की आक्षेप आपूर्ति की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने दी। ...

Read More
उदयपुर

अजा महाविद्यालय कन्या छात्रावास में फ्रिज डोनेट

उदयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में समाजसेवियों व दानदाताओं द्वारा विद्यार्थियों के उपयोगार्थ आवश्यक वस्तुओं का दान-भेंट की जा रही है। इसी कड़ी में उदयपुर जिला मुख्यालय पर संचालित अनुसूचित जाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास में दानदाता अजय खतुरिया ने छात्राओं के लिए फ्रिज डोनेट किया है। यह जानकारी विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने दी। ...

Read More
उदयपुर

राज्य सरकार ने लू-ताप से बचाव और सुरक्षा के लिए दिये दिशा-निर्देश चिकित्सा विभाग करें पुख्ता इंतजाम

उदयपुर। राज्य सरकार ने लू-ताप से बचाव और सावधानियां रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के शासन सचिव ने समस्त जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। चिकित्सा विभाग द्वारा लू ताप से बचाव के संबंध में समुचित व्यवस्था व अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां, बेड, कूलर, पंखे, डॉक्टर व स्टाफ की उपलब्धता, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था के संबंध में समस्त संयुक्त निदेशक, सीएमएचओ पीएमओ को निर्देशित किया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश में भीषण गर्मी व लू-ताप का दौर चल रहा है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा भी इन दिनों आयोजित की जा रही है जिसमें परीक्षार्थियों का एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन हो रहा है और इससे उनके लू-ताप की चपेट में आने की संभावना है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन नगर पालिका नगर ...

Read More
उदयपुर

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने ली समीक्षा बैठकः अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ अत्याचार के मामलों में निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई होः खिलाड़ी लाल बैरवा

उदयपुर। अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों की समस्त योजनाओं में अनुसूचित जाति के लोगों को भी अधिकाधिक लाभान्वित करें। बैठक में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, एसपी मनोज कुमार, एडीएम ओ.पी.बुनकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ अत्याचार के प्रकरणों में निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कई स्थानों से गवाहों को प्रभावित करने जैसी सूचनाएं मिलती है, ऐसी प्रवृति पर लगाम लगे। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ प्रताड़ना में मामले में पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाएं, क्योंकि आज भी ऐसे मामलों में सजा का आंकड़ा संतोषप्रद नहीं है। बैठक में एससी आयोग अध्यक्ष बैरवा ने ज्ञापनों के माध्यम से आए प्रकरणों की विभागवार समी...

Read More
उदयपुर

घोड़च में हुआ अम्बेश सौभाग्य मदन साधना सदन (जैन स्थानक ) का उद्घाटन

फतहनगर। आज मेवाड़ उपप्रवर्तक कोमलमुनि म.सा., सेवाभावी रमेश मुनि म.सा. एवं नवदीक्षित हर्षित मुनि म.सा. तथा महासती मधुर गायिका राजमती म. सा आदि ठाणा 4 के सानिध्य मे घोड़च स्थित जैन स्थानक का उद्घाटन किया गया। हर्षित मुनि म.सा. ने नवप्रभात होते ही आज साधना सदन मे प्रार्थना कराई एवं मौन साधना की। साध्वी रत्ना राजमती जी ने गौतम स्वामी की स्तुति कर मंगलाचरण किया। साध्वी रत्ना विद्याश्री जी ने प्रवचन मे फ़रमाया कि हर धार्मिक आयोजन मे आप मुँहपति और आसन जरूर लेकर आए और इस साधना सदन मे जाले और ताले नहीं लगने चाहिए। मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनिजी ने फरमाया कि साधना सदन मे यहाँ पर जो भी रहते है उन सभी को यहाँ प्रतिदिन आना है। गुरु के उपकारों को भूले नहीं भूलाना है। जैन स्थानक का सम्बन्ध डायरेक्ट आत्मा के साथ जुडा हुआ है सभी ज्यादा से ज्यादा धर्म आराधना करें। ...

Read More
उदयपुर

जार का वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह एवं कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

सकारात्मक व प्रामाणिक पत्रकारिता से ही व्यक्ति और देश का विकास सम्भव उदयपुर। राष्ट्रीय स्थायी लोक अदालत उदयपुर के अध्यक्ष हिमान्शु राय नागौरी ने कहा कि सकारात्मक और प्रामाणिक पत्रकारिता के ही जरिए व्यक्ति और देश का विकास संभव है। पत्रकार की दिखाई सही दिशा देश का अपने शहर, राज्य और देश की दिशा तय करती है। यह बात उन्होंने जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की उदयपुर जिला इकाई की ओर से यहां गुलाब बाग (सज्जननिवास उद्यान) स्थित सत्यार्थ प्रकाश नवलखा महल के सभागार में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने विकसित और विकासशील देशों के बीच अंतर को बताते हुए कहा कि किस तरह पत्रकारिता भारत को विकसित बना सकती है। पत्रकार ही विधायिका और सरकार को इन सबके बारे में काम करने की दिशा की ओर कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकती है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय प्रसार भारती जुड़...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में शेखावत को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान एवं पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर रविवार को प्रतिपक्ष नेता श्री गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में भाजपा शहर एवं देहात में पुष्पांजलि अर्पित की गई। भारतीय जनता पार्टी के समस्त मंडलों में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान ने कहा कि मैं समस्त कार्यकर्ताओं का आभारी हूं कि हमने स्वर्गीय शेखावत के श्रेष्ठ जीवन से सद्प्रेरणा का लघु प्रयास किया। ...

Read More
उदयपुर

कॉलेज में हुई फ्रेशर पार्टी, हंसिका गौड़ मिस अरावली एवं दिनेश सिंह बने मिस्टर अरावली चुना गया

उदयपुर. उमरड़ा स्थित अरावली कॉलेज ऑफ नर्सिग के ऑडिटोरियम में द्वितीय गवरी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक गोंविद दीक्षित ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व्रिप सेना प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं वार्ड 41 की पार्षद विद्या भावसार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस जगह विद्यार्थियों को अपपनी संस्कृति और विरासत के बारे में जानकारी दी जाती है वहां पर विद्यार्थियों का हर तरह से विकास होता हैं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों द्वारा नर्सिग प्रोफेशन से जुडे मुद्दों पर विचार-विमर्श, प्रस्तुति देते हुए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। नए छात्रों ने केटवॉक किया जिसमें जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा हंसिका गौड़ को मिस अरावली एवं बीएससी प्रथम...

Read More
उदयपुर

ब्रह्मकर्म संस्कार शिविर का आयोजन 15 से 29 मई तक

उदयपुर, 14 मई। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में पूर्व सांसद् भानुकुमार शास्त्री व मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत मुरलीमनोहर शरण शास्त्री की स्मृति में ब्रह्मकर्म संस्कार शिविर का आयोजन 15 से 29 मई तक निम्बार्क महाविद्यालय में होगा। शिविर संयोजक पद्मकुमार शर्मा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ रविवार प्रातः 8 बजे होगा। शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सात से दस बजे तक चलने वाले शिविर के विभिन्न सत्रों में संध्या, वैदिक सूक्त व ज्योतिष का प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होनें बताया कि एक दशक से अधिक समय से विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा यह शिविर कोरोना के कारण दो वर्ष के अंतराल के बाद अब आयोजित किया जा रहा है। ...

Read More
उदयपुर

अनाथ मोहन का सहारा बना लवीना विकास सेवा संस्थान

उदयपुर।विधवा फुलकी बाई दाने दाने को मोहताज होने पर अपने बालक मोहन को गुजरात मजदूरी पर ले जाने की तैयारी में थी।स्थानीय ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो वे फुलकी बाई को बालक मोहन के साथ लेकर लवीना विकास सेवा संस्थान के द्वार पहुंचे।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को अपनी स्थिति सुनाते हुए वो फूट फूटकर रो पड़ी।इस पर संस्थान निदेशक पूर्बिया ने उपखण्ड अधिकारी प्रदीप मालवीया को बालक व महिला की स्थिति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा को भी बालक की स्थिति से अवगत कराया।फिर संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ध्रुव कुमार कविया व सदस्य सुरेश चन्द शर्मा को टेलीफोन पर वार्ता कर बालक के शेल्टर के आदेश लिए।व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा सी एस सी ओंगना से मेडिकल करा बालक की काउंसलिंग रिपोर्ट तैयार की गई। ...

Read More
उदयपुर

वन्यजीव गणना के मद्देनजर 16-17 को अभयारण्यों में पर्यटकों का प्रवेश निषेध

उदयपुर, 14 मई। वन्यजीव गणना 2022 के मद्देनजर उदयपुर वन्यजीव मंडल के अधीनस्थ अभयारण्यों में 16 व 17 मई को पर्यटकों का प्रवेश निषेध रहेगा। उप वन संरक्षक डॉ अजीत ऊंचोई ने बताया कि इसके तहत उदयपुर वन्यजीव मंडल के अभयारण्य सज्जनगढ़ (पैलेस सहित), जयसमंद, फुलवारी की नाल व बाघइड़ा नेचर पार्क में पर्यटकों के लिए प्रवेश बंद रहेगा जबकि जैविक उद्यान सज्जनगढ़ (बायोलॉजिकल पार्क) पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। ...

Read More
उदयपुर

जिला प्रभारी डॉ खन्ना ने किया चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

उदयपुर. मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की समीक्षा हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य स्तर से अधिकारियों को निरीक्षण हेतु भेज कर जिलों में योजना की वस्तुस्थिति को परखा जा रहा है। इस संबंध में उदयपुर के जिला प्रभारी डॉ उमेश खन्ना ने जिले के चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। गौरतलब है की राज्य सरकार द्वारा आमजन को राजकीय अस्पतालों में पूर्णतः निशुल्क उपचार प्रदान करने हेतु निशुल्क जांच, निशुल्क दवा एवं निशुल्क ओपीडी/ओपीडी की योजनाओं को एकीकृत कर मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान नाम दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि योजना की समीक्षा करने राज्य स्तर से पधारे डॉ उमेश खन्ना द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद...

Read More
उदयपुर

उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री ने ली फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक,सरकार की मंशा योजनाओं का मिले हर पात्र व्यक्ति को लाभ:राजस्व मंत्री

उदयपुर 13 मई। राजस्व मंत्री एवं उदयपुर जिले के प्रभारी श्री रामलाल जाट ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आम जनता को राहत देने के लिए कई सारी योजनाओं को लागू किया है। राज्य सरकार की मंशा है कि इन सभी योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति को पूरा-पूरा लाभ मिले, ऐसे में हम सबको इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की जरूरत है। श्री जाट शुक्रवार को उदयपुर जिला परिषद सभागार में राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने के निर्देश देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि इनके प्रावधानों के बारे में पूरी-पूरी जानकारी देने का दायित्व निभाते हुए पुण्यार्जन करें। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए पूरी संवेदनशीलता के ...

Read More
उदयपुर

अधिशासी अधिकारी करणीसिंह सौदा ने किया पदभार ग्रहण

फतहनगर। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ में आज चित्तौड़गढ़ से स्थानान्तरित होकर आए करणीसिंह सौदा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजू भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी,पार्षद नरेश जाट आदि ने स्वागत किया। इधर पालिका के निवर्तमान अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। ...

Read More
उदयपुर

नर्सेज डे पर छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

उदयपुर. उमरड़ा स्थित अरावली कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा ऑथ सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक गोविंद दीक्षित ने नर्सिंग की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि वैश्विक बीमारी  कोविड-19 में जिस तरह नर्सेज ने पूरे विश्व मे कोरोना मरीजों की देखभाल कर विश्व में कोरोना वॉरियर का एक उदाहरण स्थापित किया।अंत मे धन्यवाद भाषण देते हुए डॉ. निशा दीक्षित ने कहा कि ऑथ सेरेमनी को जीवन मे उतारना है जिससे मेडिकल प्रोफेशन की महत्ता बरकरार रहे।कार्यक्रम में नर्सिंग ट्यूटर कन्हैयालाल, राज सोलंकी, तनवी जोशी, हिमानी उपाध्याय, कुशाग्र जैन, अनीता भंडारी, किरण नागदा, दिनेश डांगी मौजूद थे| ...

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने की जनसुनवाई

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत गुरुवार को उदयपुर यात्रा के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे परिवादियों ने अपनी-अपनी परिवेदनाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने भी तसल्ली से सभी परिवादियों को सुना और उनकी परिवेदनाओं को लेकर इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्रांस में आयोजित होने वाली विश्व स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले उदयपुर के मुक्केबाजों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और शहरवासी मौजूद रहे। ...

Read More
उदयपुर

लेकसिटी को अब मिलेगी अब बर्ड पार्क से नई पहचान,मुख्यमंत्री ने किया राजस्थान के पहले बर्ड पार्क का लोकार्पण

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को उदयपुर के गुलाबबाग में प्रदेश के पहले बर्ड पार्क का लोकार्पण कर उदयपुर के पर्यावरण व पर्यटन जगत के लिए अनूठी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने बर्ड पार्क प्रवेश द्वार के समीप फिता काटकर एवं लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण करते हुए विधिवत बर्ड पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में घूमकर यहां पर रखे गए बीसियों प्रजातियों के रंग बिरंगे परिंदों को निहारा और खुशी जताई। वन बल प्रमुख डॉ. डी.एन.पाण्डेय और अन्य वन विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यहां पर रखें गए पक्षियों और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। बर्ड पार्क के लोकार्पण दौरान मुख्यमंत्री व वन मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पार्क परिसर में पंचवटी उद्यान विकसित करने हेतु पांच प्रजातियों के पौधे रोपें। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शहर के हृदय स्थल पर गुलाबबाग में करीब साढ़े ...

Read More