उदयपुर. मंगलवार शाम को शहर में चली तेज मानसूनी हवाओं के दौरान गिरे एक पेड़ से घायल 36 बगुलों को एनिमल एड की टीम ने रेस्क्यू करते हुए जीवनदान दिया । प्राप्त जानकारी अनुसार एनिमल एड हेल्पलाइन पर हीरालाल नामक पशु प्रेमी का वार्ड 41 मुख्य मार्ग लिपि डाटा सिस्टम्स लिमिटेड के यहां से फोन आया कि तेज बारिश और हवा के कारण वहा पेड़ टूट गया है जिस पर लगभग 150 बगुले है । पेड़ टूटने के कारण कुछ छोटे चिक्स नीचे गिर गए हैं,घायल हैं तथा कुछ अंडे नीचे गिर कर फूट गए हैं। सूचना मिलते ही एनिमल एड की सचिव नेहा बनिहाल व सह संस्थापक क्लेयर अब्राहिम के निर्देशन पर मौके पर रेस्क्यू टीम के मुकेश और गोविंद द्वारा पहुंच कर 36 बगुलों के चिक्स का रेस्क्यू किया, जिसमे 36 बर्ड्स में से आधे नवजात हैं। इन्हें एनिमल एड की टीम हाथ से डाइट के अनुसार खाना खिला रहे हैं और आधा युवा बगुले हैं जिन्को कुछ दिन बाद ठीक हो...
Read MoreCategory: उदयपुर
उदयपुर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार बुधवार को उदयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जल नमूने एकत्रित कर क्लोरीन परीक्षण करवाया गया। जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता विपीन जैन ने बताया कि इस परीक्षण के तहत जिले के उदयपुर शहर, मावली, गिर्वा, लसाडिया, ऋषभदेव, सराड़ा, बड़गांव व भीण्डर सब डिविजन में विभिन्न स्थानों से जल के नमूने एकत्रित कर पानी में क्लोरिन की जांच करवाई गई। जांच के दौरान सभी नमूनों में क्लोरीन निर्धारित मात्रा में पाया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की मंशा अनुरूप जिलेवासियों को शुद्ध पेयजल प्रदान करने के लिए कलक्टर के निर्देशों पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सामान्यतया नियमित रूप से क्लोरिन की मात्रा चैक की जाती है और वर्तमान में अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 20 विभिन्न क्षेत्रों में यह परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण व श...
Read Moreजयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश के राजकीय कार्मिकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, न्यूज वेबसाइट्स को सरकारी विज्ञापन जारी करने, नवीन राजकीय महाविद्यालयों के बेहतर प्रबंधन के लिए राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी का गठन करने और उदयपुर घटना में मृतक श्री कन्हैयालाल के पुत्रों को सरकारी नौकरी दिलाने में शिथिलता प्रदान करने सहित कई अहम निर्णय लिए गए हैं। कन्हैयालाल तेली के दोनों पुत्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी मंत्रिमंडल ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए उदयपुर की आतंकी घटना में मृतक श्री कन्हैयालाल तेली के पुत्र यश तेली और तरूण तेली को राजकीय सेवा में नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। नियुक्ति के लिए नियमों में शिथिलता दी गई है। यह नियुक्ति राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा (संशोधन) नियम, 2...
Read Moreउदयपुर में तनाव के बाद छंटे अशांति के बादल: कलक्टर व एसपी ने ली पर्यटन संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों की बैठक, कहा- शहर में शांत है वातावरण, पर्यटकों को दें बेहतर सुविधाएं
उदयपुर। देश-दुनिया में अपने पर्यटन स्थलों के लिए शुमार लेकसिटी उदयपुर में गत दिनों हुए तनाव के बाद आए हालातों की समीक्षा के लिए बुधवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा और जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने पर्यटन से जुड़े अधिकारियों और संस्थान पदाधिकारियों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक ली। कलक्टर मीणा ने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि वे शहर और पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को अपेक्षित जानकारियां और सुविधाएं उपलब्ध करावें। उन्होंने अधिकारियों को होटेलियर्स और ट्यूर ऑपरेटर्स के साथ समन्वय करते हुए पर्यटन हालातों को पुनः सामान्य बनाने के प्रयास करें। एसपी विकास शर्मा ने कहा कि शहर में अब पूर्णतया शांति के हालात है ऐसे में पर्यटकों, होटेलियर्स और ट्यूर ऑपरेटर्स के साथ पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। कानून एवं व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क ...
Read Moreउदयपुर। उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के छह दिन बाद आज आम जनजीवन पटरी पर लौटा। स्थिति सामान्य होने के बाद प्रशासन ने नेटबंदी भी समाप्त कर दी। उदयपुर में स्थिति सामान्य है लेकिन एहतियातन जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। बाजार में आवागमन सामान्य दिनों की तरह शुरू हो गया है। दुकानें खुली है तथा स्कूल,कॉलेज में भी बच्चों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। ...
Read Moreउदयपुर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को सुबह 10 बजे से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। जिला परिषद एसीईओ विनय पाठक ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से सीधा संवाद के अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी एवं चयनित लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री का जिले के लाभार्थियों से संवाद का भी कार्यक्रम है। जिला प्रशासन की ओर से सीधा संवाद कार्यक्रम से जुड़ने के लिए नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच में व्यवस्था की गई है। --
Read Moreउदयपुर, 30 मई। आरजीएचएस योजना से लाभ प्राप्त कर रहे पेंशनर्स, फेमिली पेंशनर्स तथा अन्य लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। एडीएम बुनकर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना व मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, आरजीएचएस के साथ पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने आरजीएचएस लाभार्थियों को आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर इनका शीघ्र समाधान कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष द्वारा पेंशनर्स की आरजीएचएस के अन्तर्गत आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग उदयपुर ...
Read Moreउदयपुर । सलूंबर नगरपालिका क्षेत्र में उपचुनाव का मामला । मतगणना में भाजपा प्रत्याशी की जीत । सलूंबर नगर पालिका वार्ड नंबर 9 में हुआ था उपचुनाव । रविवार को हुआ था मतदान ।रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र पाटीदार ने दी जानकारी । भाजपा प्रत्याशी को मिले 248 वोट,कॉंग्रेस को 212, नोटा को 06 वोट । भाजपा की अनिता 36 वोट से जीतीं ।
Read Moreउदयपुर 29 मई। नगर पालिका सलूंबर में उपचुनाव के दिन रविवार को मतदाताओं में उत्साह देखा गया एवं लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) सुरेंद्र पाटीदार ने बताया कि सलूंबर के बूथ नंबर 9 पर कुल 606 मतदाता पंजीकृत है। सुबह 7 बजे यहां शांतिपूर्ण मतदान शुरू हुआ। सायंकाल मतदान समाप्ति तक कुल 466 मत डाले गए। इस प्रकार मतदान प्रतिशत कुल 76.90% रहा। उन्होंने यह भी बताया कि कुल 466 मतदाताओं में 237 पुरुष एवं 229 महिलाएं मतदाता रही। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) ताराचंद मीणा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया है। ...
Read Moreउदयपुर। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम व राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के रिक्त पदों पर ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। ऑनलाइन साक्षात्कार का आयोजन 30 मई को सुबह 9 बजे से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन विलास में किया जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आमेटा ने बताया कि यह ऑनलाइन साक्षात्कार अध्यापक लेवल 1 व 2, पुस्तकालय अध्यक्ष तृतीय, प्रयोगशाला सहायक तृतीय, कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर शिक्षक तृतीय एवं सहायक कर्मचारी के रिक्त पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। ...
Read Moreसिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध पर जनचेतना कार्यक्रम,जिला कलक्टर ने यूआईटी के अधिकारियों-कार्मिकों को दिलाई शपथ
उदयपुर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल उदयपुर और जिला पर्यावरण समिति व फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी के साझे में आयोजित सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध पर जनचेतना कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर संकल्प व शपथ के माध्यम लोगों को जागरूक किया गया। इसके तहत जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने नगर विकास प्रन्यास में अधिकारियों-कार्मिकों को संकल्प दिलाते हुए उदयपुर शहर को पॉलीथिन मुक्त करने का आह्वान किया। कलक्टर ने बताया कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना अनुसार आगामी 1 जुलाई से चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम्स के उत्पादन, इम्पोर्ट, स्टोकिंग, वितरण, बिक्री, एवं उपयोग पर रोक रहेगी। उन्होंने सभी इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं यूआईटी सहित जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को प्लास्टिक मुक्त कार्यालय घोषित करने और प्लास्टि...
Read Moreप्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत कनबई शिविर में पहुंचे जिला कलक्टर,एक ही छत के नीचे मिल रही है सरकारी सुविधाएं, लाभ उठाएं ग्रामीण-कलक्टर
उदयपुर, 25 मई। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा बुधवार को खेरवाड़ा-नयागांव दौरे पर रहे। इस दौरान कलक्टर नयागांव पंचायत समिति की कनबई ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर में लगी विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का निरीक्षण किया और विभागों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार ने आपको एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सुविधाएं एवं राजकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने व समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए यह अभियान चलाया है तो ग्रामीण इन शिविरों का लाभ उठाएं। कलक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिये कि सरकार की मंशा के अनुरूप शिविर में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या का त्वरित निस्तारण करें और सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्रदान करें। उन्...
Read Moreउदयपुर, 25 मई। उदयपुर मुख्य डाकघर स्थित व्यवसाय विकास केंद्र में पार्सल पैकिंग सुविधा का अनावरण बुधवार को प्रवर अधीक्षक के.के बुनकर ने किया। केन्द्र के प्रभारी उमेश निमावत ने बताया कि इस सुविधा से अब ग्राहक भारतीय डाक पार्सल को पोस्ट ऑफिस में ही पार्सल पैकिंग की सुविधा का लाभ लेते हुए बुकिंग करा सकेंगे एवं यह पार्सल पैकिंग सुविधा बहुत ही कम दामों पर निर्धारित की गई है। ग्राहकों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। ...
Read Moreउदयपुर, 24 मई। जिला स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिला कलक्टर मीणा ने जि़ला रैंकिंग में निरंतर सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार पत्रों में जिला रैंकिंग में सुधार के समाचार पढ़कर अच्छा लगा किन्तु स्मरण रहे कि यदि रैंकिंग गिरेगी तब भी खबर तो बनेगी ही इसलिये उन्होंने उपस्थित शिक्षाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि जिले की वर्तमान रैंकिंग को न सिर्फ बनाये रखना है वरन जिले को राज्य में पहले 5 स्थान में जगह बनाने के निरन्तर प्रयास जारी रखने होंगे। गौरतलब है कि जिला रैंकिंग जनवरी में 33, फरवरी में 22,मार्च में 17 व अप्रैल में 10वां स्थान रही है। *ड्राप आउट बच्चों का चिन्हीकरण कर उन्हें विद्यालय से जोड़े* कलक्टर ने आगामी शिक्षा सत्र में ड्राप आउट चिन्हीकरण व चिह्नित बच्चों को विद्यालय से जोड...
Read Moreउदयपुर । लवीना विकास सेवा संस्थान के स्थापना दिवस समारोह पर एडीएम प्रशासन, उदयपुर ओ पी बुनकर द्वारा संस्थान का ध्वजारोहण कर श्री नीमच माताजी की तसवीर पर दीप प्रज्वलित कर निराश्रित बालको के मुंह से आरती सुनी।फिर संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा अतिथियों का स्वागत कर संस्थान कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।एडीएम साब होम की व्यवस्था को देख इतने खुश हुए की उन्होंने अपनी पगड़ी व उपरणा संस्थान निदेशक पूर्बिया को पहनाया।झाड़ोल उपखण्ड अधिकारी प्रदीप मालवीय ने बताया की लवीना संस्थान वास्तविक रूप से बालको का पालनहार का काम कर रही है।जिसका कोई नहीं उसको ये संस्थान सहारा देता है।बैंच ऑफ मजिस्ट्रेट सदस्य सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि जिला में सबसे अच्छा काम बिना अनुदान के इस होम द्वारा किया जाना सराहनीय प्रयास है।एडीएम बुनकर साब ने बताया कि संस्थान के प्रयास सराहनीय है वे शीघ्र संस्थान को अनुदान दिला...
Read Moreउदयपुर । नौतपा को नवतपा भी कहा जाता है। प्रतिवर्ष मई महीने के दूसरे सप्ताह से अंतिम सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है। जिसके कारण धूप और गर्मी तेज हो जाती है और इस तीखी धुप जो 9 दिनों तक होती है जिसे नौतपा कहा जाता है। नौतपा के दौरान खानपान और रहन-सहन में विशेष पड़ता है जिससे आप बीमार नहीं पड़ेंगे। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार के वैद्य डॉ शोभालाल औदीच्य नौतपा ने नौतपा में स्वस्थ रहने के नुस्खे बताए हैं। *नौतपा में क्या खाएं?* गर्मियों के मौसम में आने वाले सभी फलों का सेवन करना चाहिए। इन फलों में पानी की मात्रा की वजह से शरीर में खनिज लवण एवं पानी की कमी नहीं होती है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। इस मौसम में तरबूज खरबूज और लीची, आलूबुखारा, बेलन ककड़ी का सेवन करना चाहिए। *नौतपा में भोजन* डॉ. औदीच्य के अनुसार भोजन सुपाच्य एवं सामान्य होना चाहिए जैसे-रोटी, ...
Read Moreउदयपुर। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा समस्त कर्मचारियों के प्रानि व बीमा रिकॉर्ड, लेजर इत्यादि पूर्ण करने व कर्मचारी की एम्प्लॉई आईडी में अपलोड करने का विशेष अभियान चल रहा है। विभाग के उपनिदेशक मोहम्मद रऊफ ने समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों से उनकी स्वयं की बीमा रिकॉर्ड बुक, प्रानि की पासबुक एवं बीमा पॉलिसी को पीडीएफ फाइल बनाकर कर्मचारी की एसएसओ आईडी में एसआईपीएफ के नवीन पोर्टल पर ई-बैग अपडेट में अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। आहरण एवं वितरण अधिकारी द्वारा सहयोग करने पर प्रत्येक कार्मिक का सम्पूर्ण डेटा यथा बीमा/जीपीएफ को डिजिटाइजेशन कर पारदर्शी बना प्रत्येक कार्मिक को समस्याओं से मुक्त किया जा सकेगा। समय-समय पर कार्मिक द्वारा लिए जाने वाले ऋण/आहरण को अतिसुगम बनाया जा सकेगा। कर्मचारी अपने जीपीएफ/बीमा खातों की जांच स्वयं कर क...
Read Moreफतहनगर । राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल उदयपुर और जिला पर्यावरण समिति पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार और फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली के साझे तीन दिवसीय पर्यावरण चेतना रथयात्रा का शुभारंभ 23 मई 2022 को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय से होगी। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन 2021 प्रारूप के अनुसार 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध पालन के लिए आमजन अपील एवं वातावरण निर्माण के लिए पर्यावरण चेतना रथयात्रा जिला कलेक्टर कार्यालय से जिला कलेक्टर महोदय ताराचंद मीणा अध्यक्ष जिला पर्यावरण समिति उदयपुर द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया जाएगा। शरद सक्सैना क्षेत्रीय प्रबंधक, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल उदयपुर के अनुसार भारत सरकार के गाइड लाइ...
Read Moreउदयपुर। उदयपुर अमेचर पॉवर लिफ्टिग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुई मेवाड स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जलाल नाजिब ने पॉवर लिफ्टिग, बेन्च प्रेस, डेडलिफ्ट, के ऑफ ओवर टाइटल अपने नाम किये और बेस्ट लिफ्टर का टाईटल भीलवाडा के जगदीपसिंह ने अपने नाम किया। जुनियर वर्गमें भीलवाडा के ही शुभम गौरण ने ऑल ओवर टाइटल अपने नाम किया व सब जुनियर में उदयपुर के मोइन खान ने अपने नाम किया इसी प्रकार केटेगरी में हर्षल जोशी, निर्मल तेली, शुभम गोरण, चन्द्रेश आनंद साहू, विजय कुमार, फेजान, तोशिद सनाढ्य, अमृत पाल सिंह, जगदीपसिंह, राहुल मीणा (ए), आशुतोष, महिमर शुक्ला, लोकेश व्यास, नीर खुबचंदानी, आनंदसिंह, धरू टांक, अमित सोनी, राहुल मीणा (बी), सचिन वसीटा, शक्ति भारद्वाज, अरविन्द शर्मा, तरूण नागदा, विशाल मीणा, फरदीन खान, उमेश कुमावत, मोइन खान, मो. अरशद, सौरभ मल, आनंद भारद्वाज, मो. आनस, मोइनल, प्रियांशु...
Read Moreउदयपुर। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के सफल क्रियान्वयन में राज्य स्तर से जारी मई माह की रैंकिंग में उदयपुर जिले ने पिछले माह की तुलना में 11वें पायदान से छलांग लगाते हुए छठा स्थान प्राप्त किया है। सीएमएचओ डॉ.दिनेश खराड़ी ने बताया कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का हर माह राज्य स्तर से मुख्य सचिव व जिला स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा रिव्यू किया जाता है। जिसके लिए एक्टिव डीडीसी की संख्या, दवा की उपलब्धता, ऑनलाइन दवा पर्चियों का इंद्राज सहित 8 मानकों के आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। इन मानकों पर उदयपुर ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि डीपीसी मोहन सिंह धाकड़ व उनकी टीम के निरंतर प्रयासों से मात्र 3 महीने में ही जिले ने 29 वंे स्थान से छठा स्थान हासिल किया है। जिले के 178 दवा केन्द्र बन रहे राहत का आधार: डॉ खराड़ी ने बताया कि जिले में वर...
Read More