उदयपुर 8 जुलाई। भारत सरकार द्वारा नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन हेतु वृद्धाश्रम रहवासी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अन्तर्गत हिरण मगरी सेक्टर 14 में तारा संस्थान द्वारा संचालित कृष्णा शर्मा आनन्द वृद्धाश्रम में वृद्धों के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उप निदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अहमदाबाद के समाज सेवी अनिरुद्ध सिंह जडेजा उपस्थित थे। वृद्धजनों को मिलेंगे नए अवसर –मान्धाता सिंह मान्धाता सिंह ने कहा कि जहाँ-जहाँ भी इस प्रकार के सेवा संस्थान चल रहे हैं उन सब में सबसे अच्छा संस्थान ये है। भारत सरकार के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत वृद्धजनों के लिए विभिन्न विधाओं में ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा हैजिससे व...
Read MoreCategory: उदयपुर
उदयपुर 8 जुलाई। भींडर में उपखण्ड मजिस्ट्रेट रमेश सीरवी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एसडीएम ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द्ध बनाये रखने एवं शांति के लिये सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। एसडीएम रमेश सीरवी पुनाडिया ने बताया कि सभी को सोशल मीडिया व मोबाईल पर फैलने वाली अफवाहो पर ध्यान न दे, प्रशासन और पुलिस द्वारा इस पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। प्रधान हरिसिंह सोनगरा, विकास अधिकारी विशाल सीपा, तहसीलदार भंवर सिंह झाला, तहसीलदार कानोड मोबिन शेख, थानाधिकारी भीण्डर, कानोड, खेरोदा, सुंदरलाल व्यापार संघ अध्यक्ष, उपखण्ड क्षेत्र के समस्त शांति समिति सदस्य, सभी समाजों के प्रमुख व्यक्ति, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। ...
Read Moreउदयपुर 8 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के पंजीकरण के लिए भरे जाने वाले प्रपत्रों को सुविधाजनक बनाया है। केन्द्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से निर्वाचन पंजीकरण नियम के तहत कुल 12 प्रपत्र 1, 2, 2ए, 3, 6, 7ए 8, 11ए, 11बी, 18 एवं 19 में संशोधन किए है। संशोधित सभी प्रपत्र 1 अगस्त 2022 से प्रभावी होंगे। 1 अगस्त, 2022 से ईआरओ नेट और इससे जुडी आईटी एप्लीकेशन नेशनल वोटर्स, सर्विस पोर्टल, वोटर हेल्पलाईन एप एवं गरूडा एप में नए आवेदन प्रपत्र और प्रक्रिया उपलब्ध होगी। वर्तमान में उपलब्ध सभी मतदाता पंजीकरण फॉर्म 31 जुलाई 2022 तक ही मान्य रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) उदयपुर, ओ0पी0 बुनकर ने बताया कि नए संशोधन के उपरान्त अब निर्वाचक नामावली में नाम जुडवाने के लिए अर्हता 01 जनवरी के स्थान पर वर्ष में 4 बार एक जनवरी, एक अप्रेल, एक जुलाई तथा एक अक्टूबर निर्धारित की गई ...
Read Moreउदयपुर, 8 जुलाई मिशन परिवार विकास के तहत परिवार कल्याण सेवाओं के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। इस हेतु 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान जेएलएन मार्ग जयपुर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। उदयपुर जिले ने परिवार कल्याण सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पुरस्कार वितरण की पांच श्रेणियों में बाजी मारी है एवम् जिले को एक अलग पहचान दिलाई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश खराड़ी ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न सूचकांक जैसे महिला एवं पुरुष नसबंदी के लक्ष्य परिवार नियोजन के साधन वितरण इत्यादि को लेकर राज्य स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा जिलों में किए गए परिवार कल्याण संबंधित कार्य को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट का...
Read Moreउदयपुर में ही नृशंस हत्या की मुस्लिम समाज ने कड़े शब्दों में की निंदा, कहा- इस जघन्य घटना का हम नहीं करते समर्थन
ईद के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में मुखरित हुए समाजजन उदयपुर। मुस्लिम समुदाय के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में ईद उल-अज़हा के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक के दौरान गत दिनों उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में घटित दुखद घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि समाज ऐसी घटना का समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा कि इसे सिर्फ कुछ अपराधियों द्वारा कारित घटना के रूप में देखा जाए। मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन को विश्वास दिलाया कि वे समाज के लोगों को सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सन्देश वायरल न करने और ऐसे संदेशों की सूचना प्रशासन को समय पर देने के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में ईद उल-अज़हा के सम्बन्ध में आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों ने समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा की। बैठक में संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी प्रफुल्ल कुमार, कलक्ट...
Read Moreउदयपुर। उदयपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत हर वर्ग के उत्थान के लिए सदैव प्रयत्नशील है। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने अनाथ बच्चों के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए पालनहार योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग विभाग की ओर से जारी पालनहार योजना संचालन हेतु संशोधित नियम 2022 के तहत अनाथ श्रेणी में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए जहां पूर्व में 500 मिलते थे जिन्हें बढ़ाकर रुपए 1500 प्रतिमाह कर दिए हैं एवं 6 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पहले हजार रुपए मिलते थे जिन्हें बढ़ाकर ढाई हजार प्रतिमाह कर दिए हैं। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक को जिले में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर बढ़ी हुई सहायता राशि का लाभ अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को प्रदान करने के निर्देश दिए है। कलक्टर ने कहा कि ...
Read Moreउदयपुर। राज्य सरकार के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता द्वारा इस अभियान के अंतर्गत घी, तेल, मावा, दूध, मिठाईयां, पनीर, मैदा एव अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर जॉच हेतु प्रोगशाला में भिजवाए जा रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने केसरियाजी स्थित जय मेवाड़ दूध डेयरी से दूध का व खेरवाड़ा में महादेव किराना स्टोर से चायपत्ती का नमूना लिया। दोनो नमूने जांच हेतु लैब भिजवाये गये है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रतिष्ठानों को स्वच्छ व शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने व साफ-सफाई रखने हेतु पाबंद किया। इसके साथ ही विभाग द्वारा व्यापारियों से संवाद कर उनको खाद्य लाइसेंस बनाने व प्रतिष्ठानों के पंजीकरण हेतु भी प्रेर...
Read Moreउदयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम शुक्रवार 8 जुलाई को सुबह 10.15 बजे नगर वन माछला मगरा में आयोजित होगा। यह जानकारी उप वन संरक्षक ने दी। ...
Read Moreउदयपुर।शहर के बीच मधुबन क्षेत्र में अवैध रूप से चलाए जा रहे एग डोनर सेंटर पर आज चिकित्सा एवम स्वास्थ्य विभाग ने छापामार कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने मय टीम हिरण एक्सरे वाली गली में संचालित एंजल एग डोनर सेंटर के नाम से संचालित क्लीनिक पर कारवाई करते हुए मौके पर उपलब्ध दस्तावेज व अन्य कागजात जब्त किए। सीएमएचओ डॉ खराड़ी ने बताया की सूचना मिली की मधुबन में एग डोनर सेंटर के रूप में क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है जहा आईवीएफ हेतु एग डोनेशन की क्रिया अवैध रूप से संचालित की जा रही है एवम् इस कार्य में 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को भी लिप्त किया जा रहा है। उक्त सूचना पर मय टीम के एंजल एग डोनर सेंटर पर छापा मारा गया। कारवाई के दौरान पता चला की इस केंद्र का संचालन मल्लातलाई निवासी सितारा बानो के द्वारा संचालित किया जा रहा है जो मौके पर उपस्थित नहीं मिली। क...
Read Moreउदयपुर। जुलाई माह में 9 व 10 जुलाई को ईदुलजहा को देखते हुए उदयपुर शहर व जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु 8 जुलाई को पृथक-पृथक बैठक का आयोजन किया जाएगा। एडीएम सिटी प्रभा गौतम ने बताया कि संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में 8 जुलाई को सुबह 10 बजे हिन्दू समुदाय के प्रबुद्धजन एवं शाम 5 बजे शांति समिति के सदस्यों की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। ...
Read Moreउदयपुर। किसानों की आय बढ़ाने व रोजगार के नये अवसर बनाने के लिये सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी परियोजना का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत केन्द्र सरकार द्वारा पशुपालन को बढावा देने एवं रोजगार के नये अवसर पैदा करने के लिये राष्ट्रीय पशुधन मिशन शुरू किया है। इसकी अवधि वर्ष 2021-22 से शुरू होकर अगले 5 वर्षों तक रहेगी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एस.पी. त्रिवेदी ने बताया कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य पशुपालन और चारा क्षैत्र में विकास के माध्यम से रोजगार पैदा करना है। इसके साथ मांस, अण्डा, बकरी का दूध, ऊन और चारे के उत्पादन में भी वृद्धि करना है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन (उद्यमिता विकास कार्यक्रम) के अन्तर्गत एक हजार पोल्ट्री पक्षियों के पेरेन्ट फार्म की स्थापना, चूजों के उत्पादन हेतु हैची एवं चूजों के पालन पोषण के लिए ब्रू्रडर मदद इकाई, मेंमनों के उत्पादन के लिए 500 मादा और 25 नर भेड़,...
Read Moreउदयपुर। । संभाग स्तरीय गांधी दर्शन आवासीय प्रशिक्षण शिविर की पूर्व तैयारी बैठक शुक्रवार 8 जुलाई को सायं 4 बजे संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष ने दी। ...
Read Moreजिला कलक्टर ताराचन्द मीणा का गोगुन्दा दौरा,काछबा में स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया अवलोकन
उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा गुरुवार को गोगुन्दा दौरे पर रहे। इस मौके पर उन्होंने गोगुन्दा के काछबा क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी अग्रेजी माध्यम स्कूल का अवलोकन किया। कलक्टर ने विद्यालय परिसर सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण एवं जरूरतमंद बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए इन स्कूलों की स्थापना की है। उन्होंने शैक्षिक गतिविधियों के साथ नवाचारों का समावेश करते हुए स्कूली बच्चों को उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलक्टर ने पोषाहार कक्ष का अवलोकन कर पोषाहार सामग्री का जायजा लिया और पोषाहार की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सरफराज मंसूरी ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं गतिविधियों के बारे में कलक्टर को अवगत कराया। इस दौरान कलक्टर ने...
Read Moreउदयपुर में रंग ला रही है राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई,पंचायत स्तरीय जनसुनवाई ने ग्रामीणों को मिली राहत, लोगों ने जताया सरकार का आभार
उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करने के राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था कारगर साबित हो रही है। उदयपुर जिले में ग्राम स्तर, उपखण्ड स्तर एवं जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में अधिक से अधिक लोग अपनी परिवेदनाएं लेकर आ रहे है और राहत की मुस्कान के साथ पुनः लौट रहे है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में टीम उदयपुर द्वारा सरकार की इस त्रिस्तरीय व्यवस्था का उद्देश्य पूरा करने के लिए टीम उदयपुर पूर्ण मुस्तैदी के साथ जुटी हुई है। जनसुनवाई में पहुंचे कलक्टर इसी त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत आज माह के प्रथम गुरुवार को जिले भर की ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई की गई। ग्राम स्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला कलक्टर ताराचंद मीणा गोगुन्...
Read Moreउदयपुर, 7 जुलाई। उदयपुर शहर में हुई घटना से उत्पन्न तनाव के बाद अब एक हफ्ते बाद शहर में शांति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से शहरवासियों को राहत प्रदान की गई है और कर्फ्यू में छूट का दायरा एक घंटा और बढ़ाया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) प्रभा गौतम द्वारा जारी आदेश के तहत शुक्रवार सुबह 5 से रात्रि 9 बजे तक कर्फ्यू में छूट रहेगी। एडीएम गौतम ने बताया कि शहर के धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, सविना, भूपालपुरा, गोवर्धनविलास, हिरणमगरी, प्रतापनगर एवं सुखेर पुलिस थाना क्षेत्रों में लागू किए गए कर्फ्यू में यह छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के बाद इन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू यथावत जारी रहेगा। --000--
Read Moreपुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से उदयपुर में हालात अब सामान्य,नए एसपी ने संभाला मोर्चा, शहर की गलियों में घूम की मॉनिटरिंग
उदयपुर। उदयपुर शहर में पिछले सप्ताह हुई वारदात के बाद उपजे तनाव का असर लगभग समाप्त हो चुका है। उदयपुर के हालात अब सामान्य हो चुके हैं और इसका श्रेय जाता है जिला प्रशासन व पुलिस की मुस्तैदी के साथ उदयपुरवासियों के संयम और अपेक्षित सहयोग को। शहर के बदले वातावरण को देखते हुए पर्यटकों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। संभाग भर में कानून एवं व्यवस्था बनाएं रखने के लिए उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। गत दिनों आईजी द्वारा ली गई पुलिस अधिकारियों की बैठकों के बाद अब क्षेत्र भर में हालात सामान्य हुए हैं और इन्हीं सामान्य हालातों के चलते उदयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगाए गए कर्फ्यू में गुरुवार को 15 घंटों की ढील दी गई है। इधर, उदयपुर के नए एसपी विकास शर्मा ने उदयपुरवासियों को सुरक्षित एवं भय...
Read Moreउदयपुर, 7 जुलाई। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी आज कन्हैयालाल हत्याकांड में गवाह राजकुमार शर्मा के उदयपुर स्थित निवास पर पहुंचे और उनसे व परिजनों से मिलकर उनकी हौंसला आफजाई की और परिवार कीे रोजगार की स्थिति को देखते हुए अपने विधायक के वेतन से पच्चीस हजार रुपये का चेक परिवार को भेंट किया। विधायक जोशी ने बताया कि भय व असुरक्षा के भाव में राजकुमार व उनका परिवार सहमा हुआ है,रोजगार का संकट हो गया है। जोशी के साथ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश खोखावत, विजय प्रकाश विप्लवी, पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता, भाजपा नेता अशोक सिंघवी, मगन जोशी व भूपाल बाबेल भी साथ थे। ...
Read Moreमुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर द्वारा भाजपा कार्यालय के बाहर पार्क में वृक्षारोपण
फतहनगर. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र गोठवाल के सानिध्य में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर द्वारा भाजपा कार्यालय के बाहर पार्क में वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र चौहान, प्रदेश आईटी संयोजक संजय चंदेल, एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, शहर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची, महामंत्री मनोज मेघवाल, रोशनलाल वसीटा, रोशन लाल खटीक, जिला मंत्री श्रवण खटीक, भंवर मेघवाल, डबोक मंडल अध्यक्ष प्रथा जोगी, गोगुंदा मंडल अध्यक्ष हिम्मत खटीक जगदीश पहाड़ियां, मुकेश प्रजापत, रवि बागड़ी, दीपेश चौहान, देवेन्द्र परमार एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.
Read Moreउदयपुर। आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान हेतु राज्य सरकार के आदेशानुसार त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत 7 जुलाई, गुरुवार को जिले की ग्राम पंचायतों के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर सुबह 11 बजे से जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत कानपुर (गिर्वा), बेदला (बड़गांव), कछबा (गोगुन्दा) से वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा भी जुड़ेगी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार इन शिविरों में ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी-कर्मचारी यथा ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, गिरदावर, पीएचईडी, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण, जलसंसाधन, चिकित्सा के पंचायत स्तरीय कार्मिक मौजूद रहकर आमजन की परिवेदनाओं को सुनेंगे और इनका त्वरित निस्तारण कर राहत प्रदान करेंगे। शिविर में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, नाली, सफाई, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि से जुड़ी हुई सम...
Read Moreउदयपुर। उदयपुर जिले में मानूसन का दौर जारी है। जिले में मंगलवार को सर्वत्र अच्छी वर्षा हुई। सेमारी में सर्वाधिक 90 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिला कलक्टर कार्यालय के भू अभिलेख अनुभाग से प्राप्त सूचनानुसार जिले में मंगलवार को औसत 30.82 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जिसमें सर्वाधिक 90 मिमी वर्षा सेमारी में दर्ज की गई। वहीं गिर्वा में 23 मिमी, बड़गांव में 6 मिमी, गोगुन्दा में 16 मिमी, वल्लभनगर-कोटड़ा में 19-19, मावली में 24, लसाडिया व कानोड़ में 26-26, सलूंबर में 71, सराड़ा में 18, खेरवाड़ा में 20, ऋषभदेव में 41, झाड़ोल में 27, भीण्डर 56, कुराबड़ में 20 तथा नयागांव में 22 मिमी वर्षा दर्ज की गई। ...
Read More