उदयपुर

रीट परीक्षा का शनिवार को शांतिपूर्ण आयोजन,कलक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

उदयपुर। कलक्टर ताराचंद मीणा रीट परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर बेहद गंभीर दिखे। शनिवार को हुई परीक्षा में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और यहां पर विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था, दी जा रही सुविधाओं और प्रश्न पत्रों की सुरक्षा व अन्य प्रावधानों की अनुपालना सुनिश्चित की। इस दौरान उन्होंने भूपालपुरा, अम्बामाता, नगर निगम कार्यालय के पास, बेदला, भुवाना, बस स्टैंड उदिया पोल, रेती अस्थाई बस स्टेंड सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के आवास, भोजन, परिवहन आदि की व्यवस्थाएं देखी। कई जगह परीक्षा केंद्रों पर जाकर सुरक्षित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। ...

Read More
उदयपुर

गंगाजी के चौथे पाये गंगोद्भव कुण्ड पर गंगा आरती में हर हर महादेव, हर गंगे से गुजांयमान हुआ गंगोदभव कुण्ड,गंगोदभव कुण्ड पर उमडे श्रद्धा के स्वर,भगवान श्री महाकालेश्वर की दसवीं कावड यात्रा सोमवार को

उदयपुर। श्री महाकालेश्वर कावड यात्रा समिति द्वारा दिनांक 25 जुलाई, 2022 को निकाली जाने वाली कावड यात्रा के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत सांय 6.00 बजे स्थानीय गंगाजी के चाथे पाये गंगोदभव कुण्ड पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधेश्याम सिखवाल, विशिष्ठ अतिथि सत्यनारायण चौधरी, हिम्मतलाल नागदा, नाथु महाराज, एच.आर. पालीवाल, मनोहर चौधरी, प्रेम रावत, सुरेश रावत, उपस्थित थे। इस अवसर श्री महाकालेश्वर कावड यात्रा समिति के अध्यक्ष के.के.शर्मा संयोजक मोहनलाल साहु सह संयोजक भंवर चौधरी ने बताया कि भगवान श्री महाकाल की श्रावण मास में निकाली जाने वाली कावड यात्रा दिनांक 25.7.2022 को प्रातः 9.00 बजे गंगोदभव कुण्ड से श्री महाकाल मंदिर के लिये प्रस्थान करेगी । इस अवसर पर श्री शर्मा ने गंगा आरती में उपस्थित समस्त भक्तजन का स्वागत किया एवं 25 तारीख को निकाली जान...

Read More
उदयपुर

पीएम किसान ई केवाईसी की अंतिम तिथि 31 जुलाई

उदयपुर 22 जुलाई। कृषकों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रत्येक कृषक को वार्षिक छह हजार रूपए की सहायता दी जाती है। इस सुविधा को भविष्य में जारी रखने के लिये भारत सरकार द्वारा ई केवाईसी की प्रक्रिया को किया जाना अनिवार्य किया गया है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी कृषकों से अपील कर कहा है कि पीएम किसान में ई केवाईसी किए जाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। ऐसे में इस 31 जुलाई से पूर्व सभी कृषक पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी के माध्यम से निःशुल्क अथवा जन सेवा केन्द्र पर 15 रूपये का भुगतान कर बायोमेट्रिक आधार पर ई केवाईसी करवा सकते है। 31 जुलाई तक ई-केवाईसी नहीं किए जाने की स्थिति में कृषकों को आगामी किश्त देय नहीं होगी। यह रहेगी प्रक्रिया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थी कृषकों का ई-के.वाई.सी. 31 जुलाई, 2022 तक पूर्...

Read More
उदयपुर

रीट परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर कलक्टर गंभीर, विभिन्न व्यवस्थाओं का भ्रमण कर लिया जायजा

उदयपुर 22 जुलाई। रीट परीक्षा की व्यवस्थाओं के मध्यनजर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कलक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने और रीट के सुरक्षित एवं सफल आयोजन को सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलक्टर ने शहर में भ्रमण कर आवास, भोजन, हेल्प डेस्क, सुरक्षा एवं परिवहन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं मौके पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नोडल अधिकारी वीरेंद्र यादव मौजूद रहे। ...

Read More
उदयपुर

आजादी का अमृत महोत्सव: एनएचएआई की ओर से सघन वृक्षारोपण

उदयपुर इकाई के 6 परियोजना क्षेत्रों में 5 हजार से अधिक पौधे लगाए* उदयपुर, 17 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा देश के विभिन्न राज्यों की 75 परियोजना कार्यान्वयन इकाईयों के अंतर्गत चल रही परियोजना क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। परियोजना क्षेत्र उदयपुर इकाई के महाप्रबंधक लोकेश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि परियोजना कार्यान्वयन इकाई उदयपुर के क्षेत्राधिकार की राष्ट्रीय राजमार्ग 6 परियोजनाओं में 5 हजार से अधिक पौधे व वृक्ष लगाए गए। उन्होंने बताया कि इकाई के उदयपुर कार्यालय, चित्तौड़गढ़ से उदयपुर छः लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना, देबारी से काया (उदयपुर बाईपास) छः लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना, काया से शामलाजी छः ल...

Read More
उदयपुर

औदीच्य भाजपा कोर कमेटी के जिला समन्वयक मनोनीत

सराडी.भाजपा उदयपुर देहात की उदयपुर में संपन्न हुई जिला कोर कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से पूर्व जिला महामंत्री महेंद्र ओदीच्य को कोर कमेटी का जिला समन्वयक नियुक्त किया है। उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी नाहर सिंह राठौड़ "खरका" ने दी ।

Read More
उदयपुर

कौशल विकास करके बेरोजगारी का हल किया जा सकता हैः जोशी

उदयपुर। युवा में छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसका कौशल विकास करके बेरोजगारी का हल किया जा सकता है। उक्त विचार मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने आज राष्ट्र भारती एकेडमी सभागार में स्वावलम्बी भारत अभियान, चित्तोड़ प्रांत द्वारा विश्व कौशल दिवस पर उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होनें कहा कि लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति ने केवल बेरोजगार तैयार किए। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान केन्द्र सरकार ने नई शिक्षा नीति के माध्यम से मातृभाषा व शिक्षा तथा शिक्षा को उद्यम व कौशल विकास से जोडने का प्रयास किया है। प्रारंभ में अभियान के अशोक मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता रमण सूद ने कहा की सरकारी नौकरी की मृगमरीचिका से बेरोजगारी बढ रही है। युवा को कौशल विकास कर नौकरी लेने वाला नहीं देने वाला बनना चाहिये। सम्मेलन में युवा उद्यमी दीपक सुथार व शिवम् पटेल ने अपन...

Read More
उदयपुर

समारोहपूर्वक मनाया जाएगा स्वाधीनता दिवस समारोह 2022, पूर्व तैयारी बैठक मे कलक्टर ने विभागों को सौंपे दायित्व

देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम के साथ अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो-कलक्टर उदयपुर। आगामी 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की आवश्यक तैयारियों एवं जिला स्तरीय समारोह को लेकर समीक्षा बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। स्वाधीनता दिवस का जिला स्तरीय समारोह गांधी ग्राउण्ड में 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह के आयोजन को लेकर संबंधित विभागों को दायित्व सौंपते हुए जिले भर में स्वाधीनता दिवस समारोह पूर्वक मनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलक्टर ने स्वाधीनता दिवस आयोजन में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम के साथ अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलक्टर ंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व मनाने का यही उद्देश्य है कि जन-जन के मन में राष्ट्रप्र...

Read More
उदयपुर

उदयपुर के गांवों में पहुंचा राहत का पैगाम, सरकार का रूख अब शहरों की ओर उदयपुर में प्रशासन शहरों के संग अभियान का आगाज आज से

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एवं जनराहत की संकल्पना को साकार करने चलाए गये प्रशासन गांवों के संग अभियान की सफल क्रियान्विति के बाद सरकार का रूख शहरों की ओर है। उदयपुर शहर में प्रशासन शहरों के संग का आगाज शुक्रवार, 15 जुलाई को होगा। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन के तत्वावधान में नगर विकास प्रन्यास एवं नगर निगम द्वारा शहर के समीप राजस्व गांवों एवं विभिन्न वार्डों में शिविर आयोजित कर जनराहत के कार्य किए जाएंगे एवं पात्रजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। यूआईटी की ओर से यहां लगेंगे शिविर नगर विकास प्रन्यास द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 व 16 जुलाई को राजस्व गाव मादड़ी पुरोहितान के लक्ष्मीनगर, उदयप्रताप कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों के लिए सामुदायिक भवन मादड़ी पुरोहितान में शिविर आयोजित होगा। वहीं 19 व 20...

Read More
उदयपुर

उपखंड स्तर पर जनसुनवाई शिविर आज

उदयपुर। राज्य सरकार की ओर से जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करने के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की अनुपालना में प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को आयोजित होने वाले जन सुनवाई शिविरों के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने निर्देश जारी किए हैं। कलक्टर मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर जिले में 14 जुलाई को सभी उपखंड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से उपखंड स्तरीय जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों में उपखंड व ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में आम जनता की व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं को सुना जाएगा और उनके निवारण किया जाएगा। सभी उपखण्ड अधिकारियों को दिए निर्देशः कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को जनसुनवाई कार...

Read More
उदयपुर

प्रशासन शहरों के संग अभियान 15 जुलाई से,कलक्टर ने नगर निगम पार्षदों के साथ की बैठक,कहा-आपके सहयोग से ही सफल होगा अभियान

उदयपुर।जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि हर पार्षद आम जनता से सीधा जुड़ा होता है और प्रशासन शहरों के संग अभियान आम जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए ही आयोजित हो रहा है, ऐसे में अभियान की सफलता पार्षदों के सहयोेग से ही होगी। कलक्टर मीणा राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले में आगामी 15 जुलाई से आयोजित होने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम उदयपुर के पार्षदों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में आयोजित होने वाले शिविर में अधिकाधिक लोग अपनी समस्याओं को निस्तारित करावें और इसका लाभ लें। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में होने वाले कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचे ताकि वे इसका लाभ उठा सकें। कलक्टर ने कहा कि अभियान की सफल क्रियान्विति के लिए मंत्रालयिक कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्...

Read More
उदयपुर

नगर विकास प्रन्यास की सामान्य बैठक में हुए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय,विकास कार्यों में गुणवत्ता का खयाल रखें-कलक्टर

उदयपुर। नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष और जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि नगर विकास प्रन्यास के तहत होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाए ताकि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकास कार्यों का फायदा आमजनता को मिल सके। कलक्टर मीणा बुधवार को नगर विकास प्रन्यास की सामान्य बैठक की अध्यक्षता करते हुए न्यास सदस्यों व अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने न्यास के माध्यम से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विभिन्न 52 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने एक-एक विकास कार्य पर तसल्ली से प्रन्यास व विभागीय अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी ली और इससे समग्र लोकहित की पुष्टि होने पर उनको स्वीकृति दी। चंड़ीगढ़ की तर्ज पर हो पौधरोपणः बैठक में कलक्टर मीणा का पूरा फोकस विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रहा वहीं उन्होंने कहा कि हमार...

Read More
उदयपुर

आईआईएम उदयपुर फन लर्निंग इलेक्टिव कोर्स ‘मैनेजमेंट गेम्स’ के माध्यम से प्रबंधन शिक्षा को बनाएगा और सरल

छात्रों के जुड़ाव और रिटेंशन स्तर को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक नया वैकल्पिक 30-घंटे का पाठ्यक्रमउदयपुर- प्रबंधन की शिक्षा में नए और अनूठे प्रयोग करने की दिशा में कदम उठाते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ उदयपुर (आईआईएम उदयपुर) ने अपने एमबीए प्रोग्राम को एक नए और दिलचस्प लर्निंग कोर्स - ‘मैनेजमेंट गेम्स’ के साथ और बेहतर बनाया है। यह लर्निंग कोर्स वास्तविक समय की स्थितियों के अनुसार प्रबंधन सिद्धांतों लागू करते हुए आवश्यक निर्णय लेने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। खास तौर पर तैयार किए गए इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थी पहले बोर्ड गेम खेलते हैं, जिसके बाद डीब्रीफिंग सेशन होते हैं, जहां संकाय सदस्य इन खेलों को मैनेजमेंट लर्निंग से जोड़ते हैं। आईआईएम उदयपुर इस वर्ष से इस कोर्स को अपने एमबीए प्रोग्राम के हिस्से के रूप में पूरे 30 घंटे के पाठ्यक्रम के रूप में शामिल करेगा, जहां ...

Read More
उदयपुर

महाकाल कावड यात्रा व भव्य शोभायात्रा के पत्रक का विमोचन,भगवान श्री महाकालेश्वर की दसवीं कावडयात्रा 25 जुलाई, 2022, सोमवार को

उदयपुर। श्री महाकालेश्वर कावड यात्रा समिति द्वारा आज यहां सुखाडिया विश्वविद्यालय के अतिथिग्रह में कावड यात्रा व एवं भव्य शोभा यात्रा के पत्रक का विमोचन श्री सुधीर पोद्दार के मुख्य आतिथ में सम्पन्न हुआ जिसमें विशिष्ठ अतिथि श्री लक्ष्मीकान्त जोशी, श्री हिम्मतलाल नागदा, श्री विक्रम मेनारिया थे । इस अवसर कावड यात्रा समिति के अध्यक्ष के.के.शर्मा ने बताया कि कावड यात्रा की तैयारी के लिये पुरे शहर में धार्मिक संगठनो व सामाजिक संगठनों से महाकाल कावड यात्रा एवं शोभायात्रा में भाग लेने हेतु अपील की है। इस अवसर पर समिति के महासचिव लक्ष्मीकान्त जोशी, संयोजक मोहनलाल साहु, सह सहयोजक यशवन्त पालीवाल, गोपाल प्रजापत, सुधीर पोद्दार, हिम्मतलाल नागदा, विक्रम मेनारिया पंकज उपाध्याय, सुनिल त्रिपाठी, भैरूलाल गायरी, राजेश पुर्बिया महिला संयोजक श्रीमती अर्चना शर्मा महिला सह संयोजक श्रीमती कुसुमलता शर्मा, श्र...

Read More
उदयपुर

जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के आदेश से राजू,जगदीश व गुलाब का सहारा बना लवीना विकास सेवा संस्थान

उदयपुर। बालको को परिवार की तरह पालने वाले लवीना विकास सेवा संस्थान के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया के पास कोटड़ा उपखण्ड से गढ़ी कोटड़ा मार्ग से गुजरात मजदूरी पर जाते तीन बालक तेरह वर्षीय राजु,ग्यारह वर्षीय गुलाब व तेरह वर्षीय जगदीश को मांडवा भूरिटेबर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता उदाराम ने पूछताछ कर जिला प्रशासन को सूचना दी। बालको की आर्थिक हालात की सूचना उदाराम द्वारा स्थानीय विधायक बाबूलाल खराड़ी को भी दी गई। फिर उदाराम गांव के तीन मौतबीर के साथ दोपहर में पैदल जुड़ा तोरणा मार्ग से बालको ले ओंगना पहुंचा। उदाराम ने कलेक्टर को सम्बोधित करते हुए बताया कि कोटड़ा में पढ़ाई होती नहीं। गरीबी ज्यादा है इसलिए बच्चे गुजरात जाते है। उसके पश्चात जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा द्वारा लवीना विकास सेवा संस्थान, ओंगना के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को फोन पर निर्देश दिए कि वे बालको को तुरंत प्रवेश देवे। सं...

Read More
उदयपुर

कन्हैया हत्याकांड :माहेश्वरी समाज ने मौन रैली निकाल दिया ज्ञापन

उदयपुर, 13 जुलाई। उदयपुर में 28 जून को तालिबानी तरीके से हुए कन्हैयालाल हत्याकाण्ड के विरोध में उदयपुर में विभिन्न समाजों की ओर से रोष प्रदर्शन व ज्ञापन देने का क्रम जारी है। बुधवार को माहेश्वरी समाज की ओर से जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर ऐसे राष्ट्रविरोध कृत्य में लिप्त हर दोषी को सख्त से सख्त सजा की मांग की गई तथा मृतक व इस षड्यंत्र से जुड़े हर पीड़ित परिवार को हर तरह की सुरक्षा व सहायता की मांग की गई। इससे पहले, माहेश्वरी समाज के प्रबुद्धजन तीज का चैक स्थित श्री माहेश्वरी सेवा सदन में एकत्र हुए और वहां से मौन रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम को ज्ञापन दिया गया। रैली में जानकीलाल मूंदड़ा, राधेश्याम तोषनीवाल, गोपाल गदिया, श्यामसुंदर सोमानी, मुरलीधर गट्टानी, गोपाल काबरा, चतरलाल सोमानी, विनोद मूंदड़ा, दिनेश ...

Read More
उदयपुर

डालू व लक्ष्मण का सहारा बना लवीना विकास सेवा संस्थान

उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान आज एक बार फिर दो बालकों का सहारा बना जब दो बालक सौतेली मां एवं शराबी पिता से तंग आकर सूरत के लिए निकल पड़े। बताया गया कि नाल मौखी निवासी तेरह वर्षीय डालूराम व दस वर्षीय लक्ष्मण गमेती सौतेली मां के अत्याचार से तंग आकर एवं पिता द्वारा शराब के नशे में मारपीट करने से वे पैदल गोगुन्दा से सुरत की बस में सवार होने निकले। राहगीरों की नजर पड़ने पर गोगुन्दा उपखण्ड प्रशासन को सूचना मिलने पर क्षेत्र में कार्यरत लवीना विकास सेवा संस्थान के निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को उपखण्ड कार्यालय पर बुलवाया गया जहां पर उपखण्ड अधिकारी हनुमान सिंह ने बालको से वार्ता कर बयान लिए। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को बालको की काउंसलिंग रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मौके पर उपखण्ड अधिकारी, गोगुन्दा को दोनो बालको ने बताया कि घर पर खाने के दाने दाने को मोहताज हो गए थे। दो...

Read More
उदयपुर

मंगलवार को उदयपुर कलक्टर की मैराथन मीटिंग्स,वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें-कलक्टर

उदयपुर. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से मंगलवार को एक साथ 6 अलग-अलग विषयों पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में मैराथन मीटिंग आयोजित की गई। कलक्टर ने तसल्ली से सभी मीटिंग्स में संबंधित विभागीय अधिकारियों से एजेंडावार विषयों पर चर्चा की और महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए विभागीय अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य करें।मंदबुद्धि बच्चों के लिए प्रोजेक्ट बनाकर देने के निर्देश:बैठक में कलक्टर मीणा ने जिले में मद्धबुद्धि बच्चों के पुनर्वास और इनको राहत देने के लिए जिले में किसी अच्छे सरकारी संस्थान की अनुपलब्धता की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि जो बच्चे स्वयं खाना, पीना, उठना, बैठना, पढ़ना आदि कुछ कर नहीं पाते, कुछ समझ न पाते, ऐसे बच्चों के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस ...

Read More
उदयपुर

सिंगल यूज प्लास्टिक विकल्प जागरूकता रथ किया रवाना

उदयपुर. संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने मंगलवार को सिंगल यूज प्लास्टिक विकल्प जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना। संभागीय आयुक्तालय परिसर से निकला जनचेतना रथ, शहर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों व आबादी क्षेत्रों में करेगा लोगों को जागरूक. राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल उदयपुर, जिला पर्यावरण समिति उदयपुर व फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली के साझे में इस तीन दिवसीय पर्यावरण चेतना रथयात्रा का किया शुभारंभ। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक शरद सक्सेना सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी रहे मौजूद।

Read More
उदयपुर

विश्व जनसंख्या दिवस मनाया,उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कार्मिकों को किया सम्मानित

उदयपुर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के बप्पारावल सभागार में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा थी जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विवेक कटारा थे। कार्यक्रम में परिवार कल्याण की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारी-कार्मिकों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती कटारा ने कहा उदयपुर में चिकित्सा विभाग ने पूर्ण लगन एवं मेहनत से सेवा कार्य किया है। कोरोना काल में इनकी सेवाओं को भूला नहीं जा सकता। उन्होंने परिवार कल्याण के लिए कार्यरत एएनएम व आशा की भी सराहना की। चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ जुल्फिकार अहमद काजी ने परिवार कल्याण में 5 श्रेणियों में राज्य स्तर पर मिल रहे पुरस्कार के लिए पूरी टीम को बधाई दी। सीएमए...

Read More