उदयपुर

अरविन्द सिंह मेवाड़ के निधन पर धर्म नारायण जोशी ने व्यक्त किया शोक

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने मेवाड़ राजपरिवार के वरिष्ठतम् सदस्य अरविन्दसिंह मेवाड़ के देवलोकगमन पर शोक व्यक्त किया है। जोशी ने कहा है कि विभिन्न अवसरों पर आपका व आपके पिताश्री महाराणा भगवतसिंह जी का सानिध्य मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मा. लक्ष्मणसिंह जी शेखावत (भैय्याजी) के प्रयासों से महाराणा भगवतसिंह जी व संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी की भेंट हुई और और वे 1964 में विश्व हिन्द परिषद् में जुड़ गये और 1969 में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। महाराणा भगवतसिंह जी विहिप व संघ की पद्धति में इतने समरस हो गये कि उन्होनें 1965 में अहमदाबाद में विश्व हिन्दू परिषद् के एक आयोजन में सामान्य व्यक्ति की तरह सादी दरी पट्टी पर बैठकर पंगत में पत्तल में भोजन किया। 1984 में जब महाराणा साहब भगवतसिंह जी का देवलोकगमन

Read More
उदयपुर

मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर अलर्ट मोड पर चिकित्सा विभाग

उदयपुर, 30 मई। जिले में मौसमी बीमारियों से बचाव एवं उपचार के लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शंकरलाल बामणिया ने मंगलवार को खण्ड की प्रसाविकाओं तथा चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली व मौसमी बीमारियों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी को अपने संस्थान पर एमएलओ, टेेेेमिफोस, गम्बुशिया मछली तथा पायरेथ्रम की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पाबंद किया और नियमित रिपोर्टिंग के निर्देश दिए। एपिडमियोलोजिस्ट डॉ.सत्यनारायण वैष्णव ने बताया कि रिपोर्टिग के अभाव में समय पर रोकथाम कार्यवाही किया जाना सम्भव नहीं हो पाता है एवं बीमारी के फैलने की संभावना बढ़ जाती हैं। डॉ.प्रणव भावसार ने गैर संचारी रोगों से बचाव एवं उपचार के साथ प्रत्येक रविवार को सुखा दिवस मनाने व अपने-अपने घरों में कूलर, टंकियों, परिण्डे, फ्रिज ट्रे, फूलदान आदि को स...

Read More
उदयपुर

एजुकेट गर्ल्स द्वारा रात्रि चौपाल का किया आयोजन

फतहनगर। एजुकेट गर्ल्स के भींडर ब्लॉक में घासा कलस्टर के गांव विजनवास ( छापरा) में एजुकेट गर्ल्स द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें अनामांकित और ड्रॉप आउट बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने और नामांकन हेतु आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल हुए सरपंच भेरूसिंह ने कहा कि जिन बच्चों के नामांकन हेतु आवश्यक दस्तावेज नहीं है, उसे बनवाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। गांव के सदस्यों से अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए कहा। मीटिंग के दौरान टीम बालिका से कमलेश ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर दलपत चारण, समर सिंह, फील्ड कोऑर्डिनेटर जीवनपुरी, चंदन सिंह, गिरधारी रेबारी, उमेश शर्मा, प्रोग्राम सहायक बृजेश दाधीच अन्य सामुदायिक सहयोगी सोहन का सहयोग मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यालय से चंद्रमोहन का सराहनीय सहयोग रहा। ...

Read More
उदयपुर

दर-दर भटकता सुरेश पुनः पहुंचा लवीना संस्थान

-पहली बार लवीना संस्थान में रहकर देखी विद्यालय की सूरत- उदयपुर.  गोगुन्दा उपखण्ड के पड़ावली गांव के पास मदारा का रहने वाला बारह वर्ष का सुरेश भील पिता लिम्बाराम जिसने कभी विद्यालय की सूरत नहीं देखी उसको परिवार वालो ने रतलाम में भेड़ चराने वालो को दस हजार रुपए में बेच दिया।गड़रिये बालक को सुबह पांच बजे उठाते व देर रात तक काम कराते जिसके चलते बालक वहां से भाग निकला।तब बाल कल्याण समिति, रतलाम ने बालक को उदयपुर भेजा जहां बालक जीवन ज्योति सुखेर में रहा वहां से बालक सुरेश को लवीना विकास सेवा संस्थान के ओपन शेल्टर होम,ओंगना में ट्रांसफर किया जहां संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बालक सुरेश को विद्यालय में प्रवेश दिला अध्ययन कराया तब सहायक निदेशक मीना शर्मा ने बाल कल्याण समिति, उदयपुर पर दबाव बना बालक को कोटड़ा के वनवासी संस्थान के निराश्रित बालगृह में दिनांक-06/11/2022 को ट्रांसफर कराया।जहा...

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री ने उदयपुर में सुने आमजन के अभाव-अभियोग

उदयपुर , 23 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को उदयपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन के अभाव-अभियोग सुने व अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान बजट की जनकल्याणकारी घोषणाओं व महंगाई राहत कैंपों के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। आमजन ने कहा कि कैंपों में पंजीयन कराने से उन्हें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त हुए हैं। इनके जरिए उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना, समाजसेवी श्री दिनेश खोडनिया, संभागीय आयुक्त श्री राजेंद्र भट्ट, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजयपाल सिंह लांबा, जिला कलक्टर श्री ताराचंद मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।  ...

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री का उदयपुर दौरा: मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय कला महोत्सव का शुभारंभ – जनजाति क्षेत्र के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार शाम माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा भारतीय लोक कला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय लोक कला मंडल  परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कला महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मुक्ताकाशी रंगमंच पर दीप प्रज्वलन कर एवं परंपरागत नगाड़ा बजा कर कला महोत्सव की विधिवत शुरुआत की।प्रदर्शनी का किया अवलोकन, प्रतिभाओं की सराहना की—इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लोक कला मंडल परिसर में लगाई गई जनजाति विद्यार्थियों की कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कलाकारों द्वारा बनाई गई कृतियों को सराहा। उन्होंने जनजाति विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई अलग-अलग शिल्पाकृतियों के साथ पेंटिंग्स के बारे में कलाकारों से जानकारी ली और उन्हें अपने कला कौशल को और अधिक निखारने का आह्वान किया।  रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा—समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों स...

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री का उदयपुर दौरा: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड का होगा गठन, प्रताप के शौर्य और पराक्रम से सीख ले युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप के 483वीं जयंती समारोह में की शिरकतस्वाभिमान व समर्पण की भावना से युवा पीढ़ी को कार्य करने की जरूरत उदयपुर, 22 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रतिवर्ष महाराणा प्रताप की जयंती समारोह मनाने से युवा पीढ़ी उनके त्याग, बलिदान, शौर्य व पराक्रम से प्रेरित हो रही है। उनके शौर्य व बलिदान की गाथा राजस्थान ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी लोगों को स्वाभिमान की भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। श्री गहलोत सोमवार को मेवाड़ क्षत्रिय महासभा एवं नगर निगम द्वारा सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह आने वाली पीढ़ी को यह गौरवशाली शौर्यगाथा विरासत में सौंपे। हमें मानवता की सेवा के लिए ही कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से जु...

Read More
उदयपुर

डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण

डबोक। प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर मावली के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर मावली विधानसभा के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया व उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेमली के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेश पालीवाल व मांगी लाल मेघवाल, जिला परिषद सदस्य चुन्नी लाल भील व विनोद मेघवाल,डबोक मण्डल अध्यक्ष नाना लाल नागदा,डबोक सरपंच भगवती लाल पाटीदार,यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव माहिन खान,रमेश चन्द्र पालीवाल,मांगी लाल प्रजापत,शांति लाल डांगी,चुन्नीलाल डांगी, किशन लाल शर्मा,कन्हैया लाल नागदा,रवि पालीवाल,हरि सिंह देवड़ा,रमेश चन्द्र प्रजापत,श्याम लाल पालीवाल,दि...

Read More
उदयपुर

महाराणा प्रताप पूरा एक युग है: मन्नालाल रावत

-प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर 57 फीट ऊंची प्रताप की बैठक प्रतिमा पर चढ़ाई 151 किलो की पुष्पमाला -बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक, लेजर शो देखने के प्रति भी दिखा उत्साह उदयपुर, 22 मई। प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महापुरुष की परिभाषा से भी कई ऊपर एक पूरा युग हैं, जो राष्ट्र निर्माण और भारत माता की निस्वार्थ सेवार्थ समर्पण का अनुपम उदाहरण हैं। यह बात जोधपुर के संयुक्त परिवहन आयुक्त व तीर फाउंडेशन नासिक के निदेशक डॉ. मन्नालाल रावत ने सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती पर उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर पुष्पार्चन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने सामाजिक समरसता का भी प्रतिमान स्थापित किया। वे बाल्यपन से जनजाति समाज के बंधु-बांधवों से साथ खेले-बढ़े। जनजाति बंधुओं की प्रतिभा, निष्ठा, राष्ट्रप्रेम, युद्ध कौशल, क्षमताओं से वे भली-भांति परिचित थ...

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की उदयपुर यात्रा, शहर में 5 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

उदयपुर, 21 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सोमवार 22 मई को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। वे सोमवार को दिनभर विभिन्न 5 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9ः30 बजे हिरण मगरी में आचार्य वर्धमान सागरजी के सानिध्य में आयोजित जैन समाज के सम्मेलन व सुखाड़िया विवि के प्राकृत भवन के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री गहलोत सुबह 10ः30 बजे हिरण मगरी सेक्टर 4 में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दिव्यांग कृत्रिम अंग माप एवं वितरण शिविर का उद्घाटन करेंगे। वे 11 बजे मेवाड़ क्षत्रिय महासभा एवं नगर निगम द्वारा नगर निगम सभागार में महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12ः30 बजे गोवर्धन विलास में डेयरी दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। कलक्टर मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री शाम 7ः15 बजे टीआरआई  एवं भारतीय...

Read More
उदयपुर

एसडीएम झाडोल ने स्थापना दिवस के शुभारंभ पर किया प्रगति चार्ट का विमोचन

उदयपुर. लवीना विकास सेवा संस्थान के बीसवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उपखण्ड अधिकारी मणी लाल तीरगर एवम प्रधान राधा देवी द्वारा श्री नीमच माताजी के तसवीर पर दीप प्रज्वलित कर प्रगति चार्ट का विमोचन कर किया गया।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा संस्थान कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।होम के बालको ने उपखण्ड अधिकारी जी को पुलिस सेवा में जाने के जज्बे के बारे में बता सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।उपखण्ड अधिकारी द्वारा होम के कार्यालय कक्ष,आवास कक्ष, पुस्तकालय एवम कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर संतोष प्रकट किया एवम कहा कि वे इन बालको की हरसंभव मदद करेंगे।कार्यक्रम में ओंगना थानाधिकारी जीवतराम मीणा ने भी शिरकत की। सी एस सी ओंगना से चिकित्साधिकारी नितेश कुमार मीणा ने बालको को स्वास्थ्य सम्बंधित टिप्स दिए एवम संस्थान के बैनरतले हस्ताक्षर किए। व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया ने आभार प्...

Read More
उदयपुर

एएसपी रंजीता ने किए संस्थान के बैनर तले हस्ताक्षर

उदयपुर. लवीना विकास सेवा संस्थान के बीटी कॉटन के निराश्रित बालको के संघर्ष हेतु बने संस्थान बैनर पर एएसपी रंजीता शर्मा ने हस्ताक्षर कर संस्थान कार्यक्रमों की संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया से जानकारी ली। एएसपी शर्मा ने पूर्बिया को आश्वस्त किया कि वे संस्थान में निवासरत बालको की हरसंभव मदद करेगी।

Read More
उदयपुर

महाराणा प्रताप जयंती: शनिवार से तीन दिन प्रताप गौरव केन्द्र में रहेगी छूट

उदयपुर, 19 मई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर शनिवार 20 मई से तीन दिन तक प्रवेश शुल्क में छूट रहेगी। इसी के साथ सूर्यास्त के बाद यहां होने वाले वाटर लेजर शो ‘मेवाड़ की शौर्य गाथा’ के शुल्क में भी तीन दिन छूट रहेगी। प्रताप जयंती के दिन 22 मई को प्रातः वेला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कार्यक्रम होगा। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया पर 22 मई को मनाई जाएगी। इस दिन प्रातः 8.15 बजे महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची बैठक प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में जोधपुर के संयुक्त परिवहन आयुक्त व तीर फाउंडेशन नासिक के निदेशक डॉ. मन्नालाल रावत मुख्य अतिथि होंगे। निदेशक सक्सेना ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष...

Read More
उदयपुर

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में तकनीकी शिक्षा के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

                उदयपुर, 19 मई। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ द्वारा फेकल्टी मेंबर्स हेतु ’एप्लाईड मेथेमेटिक्स फोर टेक्निकल टीचर्स’ विषय पर लघु अवधि पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी प्रवेश परदेशी ने तकनीकी शिक्षा की महत्ता और सामाजिक भागीदारी विषय पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा ही आधुनिक भारत की नींव है, ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाने हेतु हम सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।                 इसी प्रकार अध्यक्षता करते हुए म...

Read More
उदयपुर

उदयपुर की पायल बाई को मिला उभयलिंगी प्रमाण पत्र

                उदयपुर, 19 मई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उभयलिंगी समुदाय के व्यक्तियों के लिए संचालित नेशनल पोर्टल फॉर ट्रांसजेंडर पर्सन पर उदयपुर की किन्नर पायल बाई का ऑनलाइन आवेदन करवाकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा उभयलिंगी पहचान प्रमाण पत्र जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के हस्ताक्षर से जारी करवाया गया।                 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता उप निदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने बताया कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा उभयलिंगी समुदाय के व्यक्तियों के लिए संचालित समस्त योजनाओं का लाभ इस प्रमाण पत्र के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है। उभयलिंगी समुदाय का व्यक्ति इस प्रमाण पत्र के माध्यम से मुख्यम...

Read More
उदयपुर

संभागीय आयुक्त ने कला महोत्सव 2023 के पोस्टर का किया विमोचन

उदयपुर, 19 मई। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावास, आवासीय विद्यालय व मॉडल रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए 22 से 24 मई तक आयोजित होने वाले कला महोत्सव 2023 के पोस्टर का विमोचन संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने किया। भट्ट ने इस कला महोत्सव की सफलता की कामना करते हुए अधिकाधिक विद्यार्थियों को इससे लाभान्वित करने के निर्देश दिये।                 इस दौरान टीएडी आयुक्त मयंक मनीष, सलूंबर विशेषाधिकारी प्रताप सिंह, उदयपुर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती अपर्णा गुप्ता, टीएडी अतिरिक्त आयुक्त अनिल कुमार शर्मा, टीआरआई के कला एवं संस्कृति प्रभारी महेश चन्द्र जोशी मौजूद रहे।                 कला महोत्सव में ...

Read More
उदयपुर

महाराणा प्रताप जयंती: तीन दिन तक प्रताप गौरव केन्द्र में रहेगी छूट

उदयपुर, 17 मई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर तीन दिन प्रवेश शुल्क में छूट रहेगी। इसी के साथ सूर्यास्त के बाद यहां होने वाले वाटर लेजर शो ‘मेवाड़ की शौर्य गाथा’ के शुल्क में भी तीन दिन छूट रहेगी। जयंती के दिन प्रातः वेला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कार्यक्रम होगा। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया पर 22 मई को मनाई जाएगी। इस दिन प्रातः 8.15 बजे महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची बैठक प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में जोधपुर के संयुक्त परिवहन आयुक्त व तीर फाउंडेशन नासिक के निदेशक डॉ. मन्नालाल रावत मुख्य अतिथि होंगे। निदेशक सक्सेना ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में 20-21-22 मई को प्रताप गौरव क...

Read More
उदयपुर

मां पन्नाधाय की पूजा अर्चना का आयोजन स्थानीय पन्नाधाय दीर्घा, जहाजनुमा टापू गोवर्धन विलास में साआनंद सम्पन्न,प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की जन्म जयंती 22 मई को

उदयपुर । 17 मई । पन्नाधाय सेवा संस्थान एवम गुर्जर महासभा के तत्वाधान में आज प्रातः प्रातः 10ः30 बजे मां पन्नाधाय की पूजा अर्चना का आयोजन स्थानीय पन्नाधाय दीर्घा, जहाजनुमा टापू गोवर्धन विलास में हुआ जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं महिलाओं द्वारा पुष्प अर्पित किये गये, एवम संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर अध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह धाभाई ने बताया कि शाम को 7ः30 बजे भव्य भजन संध्या नगर निगम प्रागण टाउन हाॅल में आयोजित होगी। भजन संध्या में मुख्य गायक भजन सम्राट प्रकाश जी माली होंगे जो वीरता, त्याग और बलिदान की मूर्ति मां पन्नाधाय पर लिखे गीतों और भजनों की प्रस्तुति देंगे और इसके साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत भजनों और गीतों की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पन्ना धाय सेवा संस्थान, गुर्जर महासभा के अध्यक्ष भुपेन्द्र जी धायभाई अर्जुन जी धायभाई , के के शर्मा ,चंद्रवीर सिंह जी ,कमलेन्द्र सिंह जी , ...

Read More
उदयपुर

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर की आतिशबाजी

फतहनगर। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा ऐतिहासिक जीत हांसिल करने पर मावली विधानसभा क्षेत्र के घासा, खेमली,डबोक,अम्बेरी और लकड़वास में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेमली के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेमली के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राणावत के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर आतिशबाजी की एवं नारे लगाए। आपस में मुंह मीठा करवाकर सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पालीवाल व मांगीलाल मेघवाल,संगठन महासचिव मांगी लाल प्रजापत,डबोक मण्डल अध्यक्ष नानालाल नागदा,शांतिलाल डांगी,यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव माहिन खान,जिलाध्यक्ष रोनक गर्ग,जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल भील,डबोक सरपंच भगवती पाटीदार व तुलसीदास की सराय सरपंच कन्हैया लाल गायरी,रंजीता मेघवाल व कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थ...

Read More
उदयपुर

वित्तीय साक्षरता पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन

उदयपुर, 12 मई। भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से उदयपुर जिले में स्कूली बच्चों के बीच वित्तीय साक्षरता एवं जी.20 की भारत की अध्यक्षता के संबंध में जनजागरूकता हेतु अखिल भारतीय स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश जैन ने बताया कि उदयपुर जिले में ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी का आयोजन कैलाशपुरी, भीडर, सलूंबर, खेरवाड़ा, फलासिया आदि स्थानों पर किया गया। इस प्रश्नोत्तरी में जिले के समस्त 20 ब्लॉकों के 93 सरकारी स्कूलों के आठवी से दसवीं कक्षा के 186 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रतिनिधि राकेश शर्मा, राजाराम बैरवा, करण कुमार, रूद्रसिंह राठोड़ एवं अशोक कुमार, जिले के अग्रणी बैंक कार्यालय के प्रतिनिधि राजेश जैन,...

Read More