फतहनगर। ईन्टाली ग्राम पंचायत में राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार का संकल्प एवं पौधोंरोपण किया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के सिंगल यूज प्लास्टिक अनुपालन संकल्प एवं पौधोंरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मनीष कुमार के सानिध्य में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अनुपालन संकल्प आमजन को करा कर देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर औषधालय के मैन गेट पर आंवला एवं केशिया श्यामा का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मेलनर्स तुलसीराम जणवा, देवीलाल पटेल,प्रकृति प्रेमी नरेश आमेटा, प्रेमशंकर पुष्करणा, राजेश पुष्करणा, सावर जणवा, कालु माली, प्रकाश पुष्करणा, जगदीश खारोल, जगदीश जणवा,गोतम जणवा, कुंदन मेनारिया, हिम्मत पुरी गोस्वामी, ललित टेलर, नितेश साहू आदि उपस...
Read MoreCategory: मावली
http://www. fatehnagarnews.com फतहनगर. फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर द्वारा केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भारत सरकार को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध का विकल्प कम्पोस्टेबल कैरी का आमजन जनजागृति का जिला कलेक्टर ज्ञापन को दिया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा ने बताया पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध लगा दिया है। सिंगल यूज प्लास्टिक बैग पर्यावरण के लिए विश्व पर संकट मंडरा रहा है । समय पर सशक्त कानून व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता है। आमेटा ने बताया कि बायोडिग्रेडेबल और कम्पोस्टेबल प्लास्टिक को रिसाइकल करना आसान तकनीक है, 180 दिन में मिट्टी के सम्पर्क आने से जैविक खाद का निर्माण होता है। उदयपुर में साकरोदा ईजी फ्लक्स पॉलीमर को सीआईपीईटी एवं आइएसओ- 17088 से प्रमाणित है , पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं है। आमेटा ने ब
Read Moreफतहनगर। प्रधानमंत्री मोदी ने आज किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित की तथा शिमला में जनसभा को सम्बोंधित किया जिसका लाइव प्रसारण खेमपुर में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा देहात की बैठक में किया गया। खेमपुर में भेरुजी बावजी के स्थानक पर आयोजित की गई इस बैठक में वक्ताओं ने किसानों को गरीब कल्याण योजनाओं के बारे में बताया। बैठक में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी प्रमोद सामर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूर्व मावली विधायक दलीचंद डांगी, उदयपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व डेयरी चेयरमेन गीता पटेल, फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुनील डांगी, अशोक मोर, महेंद्र सिंह, जिला महामंत्री मोहनलाल जाट, उपाध्यक्ष गणेशलाल कुमावत,खेमपुर सरपंच बाबूलाल गाडरी, गोपाल गुर्जर, नरेश जोशी, बालुदास वैष्णव, दिलीप,शिवलाल, रूपलाल,रूपलाल सुथार, मा...
Read Moreफतहनगर। इंटाली क्षेत्र में आग से लाखों रुपए की लकड़ियां व पाइप जलकर राख हो गए। रविवार को शिव लाल धोबी के कुएं पर एक जने द्वारा रविवार को कुएं पर जाकर आग जला दी। लाखों रुपए के पाइप व आम, नीबू शीशम, नीम के पेड़, साथ ही बिजली विभाग की 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार टूट कर नीचे गिर गये। गनीमत रही कि आग लगाने वाले को खेत मालिक लक्ष्मीबाई द्वारा देख लेने से विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचित कर लाइन को बंद करवाया गया। सूचना पर सरपंच भरत मेनारिया द्वारा सोमवार को मौका मुआयना किया गया। पौधों व पाईप का नुकसान होने पर पटवारी से मोका मुआयना कराने की बात कही गई साथ ही पीड़ित परिवार को कथित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इस मौके पर उपसरपंच कमला माराज मेनारिया, गोकल धोबी,दीपक, शंकर मेघवाल,रोशन रजक, राहुल, सत्यनारायण दायमा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ...
Read Moreफतहनगर । देवड़ा का गुड़ा (रामा, उषाण के पास) मे देवड़ा परिवारो द्वारा आशापुरा माताजी के मंदिर की स्थापना की गई । इस अवसर पर पूर्व विधायक जनता सेना सुप्रीमों रणधीर सिंह भिंडर बतौर मुख्य अतिथि रहे । साथ ही क्षत्रिय समाज के एवं देवड़ा नोबल्स सोसाइटी के पदाधिकारी और आसपास के ठिकानों के जनाना एवं मर्दाना सरदारो की गरिमामई उपस्थिति रही । देवड़़ नोबल्स सोसायटी ने समस्त देवड़ा सरदारों को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया है ।
Read Moreमावली। मंगलवार को मावली निवासी राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबन्धु के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने ब्लॉक धोद के सीबीईओ सीताराम खारिया से मुलाकात करके विभिन्न शिक्षक समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा की। इस दौरान अतिरिक्त सीबीईओ दिनेश पुरोहित,वरिष्ठ शिक्षक सुरेश माहिच, राजेन्द्र कुमार आर्य, राजकुमार आदि उपस्थित हुए। ...
Read Moreमावली। भाजपा मावली द्वारा राज्य सरकार की तुष्टीकरण की नीतियों के खिलाफ बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। राज्य में बहुसंख्यकों पर बढ़ रहे अत्याचार और करोली के बाद मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र जोधपुर में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में राजस्थान के राज्यपाल के नाम उक्त ज्ञापन मावली तहसीलदार रतन लाल कुमावत को सौंपा गया। ज्ञापन में भाजपा पदाधिकारियो ने मांग की है कि सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक करे। तुष्टीकरण की राजनीति बंद करे और साम्प्रदायिक सौहार्द न बिगड़े इसके लिए कानून व्यवस्था मजबूत करे। करोली, जोधपुर में हुई हिंसक घटना की पुनरावृत्ति न हो उसके लिए दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि प्रदेश में बहुसंख्यकों के मान सम्मान की रक्षा हो एवं उन पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में मावली भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ,घासा मण्डल अ...
Read Moreफतहनगर । आनंद विद्याभारती स्कूल,डबोक का सिल्वर जुबली कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इसमें अतिथि के रूप में मेवाड़ राजघराने के युवराज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़,वल्लभनगर विधायिका प्रीति गजेंद्र सिंह,पूर्व विधायक व प्रधान मावली पुष्करलाल डांगी ,पूर्व प्रधान मावली जीत सिंह चुंडावत, उपप्रधान नरेंद्र चंडालिया,निरंजन चौधरी आदि उपस्थित थे ।
Read Moreमावली । मावली पंचायत समिति के नूरड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पी ई ई ओ प्राचार्य श्रीमती उर्मिला वया को सेवानिवृत्ति के अवसर पर पी ई ई ओ क्षेत्र के स्टाफ एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई के अवसर पर सभी भावुक हो गए। नूरड़ा सरपंच मनोहर लाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य, व्याख्याता बालूदास वैष्णव की अध्यक्षता ,रा उ मा वि कदमाल की प्राचार्य श्रीमती रेणु मित्तल,उपसरपंच महेंद्र सिंह झाला, वार्डपंच व समाजसेवी घनश्याम मेहता एवं कार्यवाहक प्राचार्य दुर्गाशंकर प्रजापत के विशिष्ट आतिथ्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी ने प्राचार्य श्रीमती वया के योगदान एवं कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमावत द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत उपरण...
Read Moreमावली/ प्रदीप वैष्णव । सरकार द्वारा अनियमित बिजली कटौती के विरुद्ध सरकार के खिलाफ भाजपा मावली मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम सहायक अभियंता मावली को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन के अनुसार भाजपा द्वारा मांग की गई कि क्षेत्र में विधुत कटौती को रोका जाए और पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाई जाए। ज्ञापन के अनुसार वर्तमान में कक्षा 5 कक्षा 8 वी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है और अनियमित बिजली कटौती से पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।पानी की सप्लाई नही मिल पा रही है बिजली के अभाव में क्योंकि पानी की सप्लाई ओर बिजली कटौती का समय एक सा है।मण्डल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार ने बताया कि ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम बिजली कटौती से प्रभावित हो रहे है।गर्मी के दिन है और क्षेत्र में मछरों की बहुतायत है ऐसे में बिजली के अभाव में कैसे रहा जाए। भाजपा मावली मण्डल के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के
Read Moreलदानी। दोपहर बाद अचानक आग लग जाने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण अपने साथ पानी के बर्तन लेकर आग बुझाने दौड़ पड़े। पानी के टेंकर का भी उपयोग किया गया। नगरपालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सुखी लकड़ी व सुखी घास जलने के साथ पेड़ पौधों का भी नुकसान हुआ। ...
Read Moreमावली 25 अप्रेल सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा का युवा मोर्चा मावली मण्डल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। साथ ही नव नियुक्त भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान का भी कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में ओर बेरोजगारी भते की मांग को लेकर युवा मोर्चा मण्डल मावली का हस्ताक्षर अभियान हुआ। युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने बताया कि अभियान की शरुआत प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु जी शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलदीप शर्मा,देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ,मावली पुर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,युवा मोर्चा देहात महामन्त्री यश पुरोहित ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा...
Read Moreईंटाली(मधुसूदन पारीक ) । इंटाली में रविवार को उदयपुर की सोना लेब की नई ब्रांच का शुभारंभ किया गया । इस ब्रांच में सभी तरह की जांचों की सुविधा एवं संपूर्ण बॉडी प्रोफाइल जांचें होगी । सेंटर के उद्घाटन के शुभ अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भरत कुमार मेनारिया, इंटाली चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ मनीष कुमार , जगदीश चंद्र मूंदड़ा, डॉक्टर अनिल , डॉक्टर आरके गोयल , अशोक कुमार अग्रवाल मधुसूदन पारीक गुलाबचंद सेठिया शुभम अग्रवाल ओंकरलाल पीपाड़ा शंभू राम पुष्करणा तुलसीराम जनवा देवी लाल पटेल सहित कई लोग उपस्थित थे सेंटर पर अत्याधुनिक मशीनों द्वारा कंप्यूटर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी सोनालेब की अन्य शाखाएं उदयपुर डबोक गोगुंदा व फतेह नगर में स्थित है इंटाली निवासियों को अब नहीं जाना पड़ेगा फतहनगर भिंडर उदयपुर सभी तरह की जांचों की सुविधा इंटाली में ही उपलब्ध होगी लैब संचालक पुष्कर लाल सभी अतिथियों का स्वागत किया...
Read Moreमावली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली क्षेत्र के स्काउट ग्रुप राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा इको क्लब द्वारा पृथ्वी दिवस मनाया गया। इको क्लब प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में स्काउट, गाइड तथा विद्यालय स्टाफ द्वारा पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे बांधकर तथा वृक्षारोपण कर पृथ्वी दिवस मनाया गया। स्काउट ग्रुप द्वारा जल, जीव तथा जमीन संरक्षण की शपथ लेकर गांव के विभिन्न क्षेत्रों में जन चेतना के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार, अध्यापक कैलाश कुमावत, महेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक पन्ना लाल रेगर अध्यापिका श्रीमती संतोष बुनकर, कविता कुमारी एवं पर्यावरण प्रेमी श्रीमती रवीना टेलर उपस्थित रहे। ...
Read Moreईंटाली ( मधुसूदन पारिक ) । मावली तहसील के इंटाली में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । हनुमान अखाड़े को रंग बिरंगी रोशनी उसे सजाया और शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए भक्तगण बैंड की मधुर धुन पर नाचते गाते गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए शोभा यात्रा हनुमान मंदिर पहुंची । सुबह से ही हनुमान अखाड़े में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा । समापन पर प्रसाद वितरण किया गया ।
Read Moreमावली. कस्बे के आलोक दीप विद्यालय में गुरूवार को शाम 6 बजे भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेड़कर की 131वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अम्बेड़कर सेवा समिति के तत्वावधान में 131 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव के रूप में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सभी ने डॉ.अम्बेड़कर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया एवं उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजस्थान अम्बेड़कर शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ.खेमराज कडे़ला ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं कहा कि बाबा साहेब के विचारों को हमें अपने-अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिऐं। इसके बाद प्राध्यापक डॉ.श्यामलाल मेघवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान डॉ.खेमराज कडे़ला, डॉ.श्यामलाल मेघवाल, ओमप्रकाश वसीटा, डॉ.सतीश पंवार, भू-वैज्ञानिक कपिल वसीटा, डॉ.भरत विजयवर्गीय, पूर्व सरप...
Read Moreफतहनगर । मावली विधायक धर्मनारायण जोशी आज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे । उन्होने परम् पूज्य आई श्री सोनल मां धाम गडवाडा (भानसोल) की अधिष्ठात्री पूज्या कंकूकेसर मां के जन्म दिवस पर उनका स्वागत किया तथा उनसे शुभाशीष प्राप्त किया । विधायक जोशी के साथ भाजपा नेता रतनसिंह कितावत, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी सहित अन्य कार्यकर्ता थे ।
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील के ईंटाली गांव में रविवार को रामनवमी के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण महावीर गौशाला के लिए गौ माता का पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। यह गौशाला इंटाली से भीलाखेड़ा मार्ग पर प्रस्तावित है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भरत कुमार मेनारिया, वार्डपंच प्रतिनिधि सुंदर लाल सोनी, पूर्व वार्ड पंच ओमप्रकाश सोनी, पं.भूरालाल मेनारिया, मोतीलाल मेनारिया,लक्ष्मीलाल पुष्करणा, रामलाल सैन, पं. प्रेमशंकर पुष्करणा, शिवशंकर चौधरी, केशुराम पुष्करणा, मीठालाल खारोल, ललित कुमार सेन, लादूलाल पशुधन सहायक, पन्नालाल सरगरा, गोपीबाई सरगरा, सुरेशचंद्र लक्षकार,जगदीशचंद्र सोनी,मुकेश कुमार सोनी सहित गांव के कई व्यक्ति उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत को आज ढूंढ़िया में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिन की बूस्टर डोज लगाई गई । इस अवसर पर पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल मेनारिया भी मौजूद थे । इसके जरिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया ।
Read Moreमावली। उपखण्ड क्षेत्र के पी ई ई ओ कार्यालय साकरियाखेड़ी अधीनस्थ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में एक दिवसीय गैर आवासीय वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में केआरपी दक्ष प्रशिक्षक श्रीमती बीना वैष्णव ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पावटा तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा ढाणी कैचमेंट क्षेत्र के 30 वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान वॉलिंटियर्स की भूमिका, कार्य तथा कार्य के सकारात्मक परिणामों पर चर्चा की गई। इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पावटा प्रधानाध्यापक चतरसिंह राव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा ढाणी प्रधानाध्यापक फतेहलाल डांगी, स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पन्नालाल रेगर, कैलाश कुमावत, महेंद्र कुमार, अध्यापिका संतोष बुनकर तथा कवि...
Read More