http://www.fatehnagarnews.com मावली तहसील के उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया को जिला कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर द्वारा सौंपा गया. प्रदेश वरिष्ठ मंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया की विनोद कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तलाला देव में कार्यरत हैं जिनकी ड्यूटी कोरोना सर्वे में लगा रखी दिनांक 22 मई 2020 को अपने निवास स्थान से ड्यूटी के लिए निकले जगदीश चौक क्षेत्र चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और शिक्षक द्वारा कोरोना में ड्यूटी और अपना परिचय पत्र बताया. अध्यापक होने की जानकारी दी . इसके बावजूद पुलिस कर्मियों द्वारा शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की गई जिससे शिक्षक का हाथ फैक्चर हो गया . जिससे समस्त शिक्षकों में आक्रोश है उदयपुर जिले में जोश व उत्साह से वह पूर्ण निष्ठा से मुक्ति दे रहे शिक्षकों का मनोबल गिरा है . उनक
Read MoreCategory: मावली
मावली. वाल्मीकि समाज के नवयुवक मंडल द्वारा उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी पुनाडिया को ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि चमनपुरा वाल्मीकि कॉलोनी में आए दिन रात को बिजली गुल हो जाती है जबकि इधर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की जंग लड़ाई वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों द्वारा लड़ी जा रही है परंतु रात को बिजली गुल होने से कुछ वाल्मीकि समाज केबुजुर्ग एवं वयस्क पुरुष महिलाएं बच्चों की तबीयत स्वास्थ्य खराब इस ग्रीष्म ऋतु में बिजली रात को जाने से लोगों कि तबीयत खराब हो सकती है. इस कारण बिजली प्रशासन के अधिशासी अभियंता श्रीमान को भी सूचित किया की बिजली कार्मिक बिजली कार्मिकों द्वारा ऐसी ग्रीष्म ऋतु मैं रात को बिजली सप्लाई बंद ना हो इसके लिए आप बिजली नियमित रात को देवे अगर नहीं देने पर किसी की स्वास्थ्य बिगड़ने पर या कोई अनहोनी घटना होने पर बिजली प्रशासन जिम्मेदार होगा क्योंकि कोरोनावायरस में यह समाज आगे आकर ...
Read Moreफतहनगर। लोकडाउन प्रथम से लोकडाउन तृतीय तक जो शिक्षक कोरोना वारियर्स बनकर अपनी लगातार ड्यूटी बखूबी निभाते आये है उन शिक्षकों को अब शिथिलन देने की मांग करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उदयपुर के सचिव योगेश जैन ने कहा है कि शिक्षा मंत्री एवं निदेशक के निर्देशानुसार लगातर ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को शिथिलन देना चाहिए। कई पीईईओ ने तो उनके निर्देश मानते हुए लगातार ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को कार्य मुक्त कर दिया पर कई पीईईओ ने ऐसा नही किया जिससे शिक्षको में मतभेद एवं असमंजस की स्थिति बन रही है। जबकि सिर्फ जिन शिक्षको ने पूर्व में ड्यूटी नही दी एवं जो स्वेच्छा से देना चाहे उन्ही शिक्षको को लगाकर पूर्व में लगे सभी शिक्षकों को कार्य मुक्त कर विश्राम देने की मांग की। ...
Read Moreईंटाली. मावली उपखंड की ईन्टाली ग्राम पंचायत मे आयुर्वेदिक औषधालय एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी और आयुर्वेद विभाग के निर्देशन में राष्ट्रीय महामारी कोरोनावायरस से मानवीय रोग प्रतिरोध सहजीवनी काडा सोशल डिस्टेंंस के साथ वितरण हुआ । फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार काढ़ा का निर्माण हनुमान बालाजी अखाड़ा में कम्पोडर कांति लाल मीणा एवं परिचालक रमेश चंद्र वैष्णव ने निर्माण किया । काढ़े में गोजिवादी क्वाथ , सुदर्शन क्वाथ, वातश्लेल्मित्म क्वाथ, दशमूल क्वाथ निमगिलोय,गुड, अदरक आदि के द्वारा 40 लीटर काडा निर्माण कर बड़ा मंदिर प्रांगण में आमजन को सोशल डिस्टेंस से वितरित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामविकास अधिकारी भगवती लाल मीणा ,भरत मेनारिया, केशुराम पुष्करना( एडवांस पेस्टिसाइड्स )लोकेश सेन, नरेश आमेटा आदि की सानिध्य में वितरण किया गया।
Read Moreफतहनगर. रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस और राजस्थान युवा कांग्रेस के मास्क पहनो इंडिया कार्यक्रम के तहत यूथ कांग्रेस मावली विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग के नेतृत्व में लोपडा पंचायत में महेश पालीवाल , उदयलाल गाडरी ,युवा कांग्रेस महासचिव राहुल पालीवाल ,हितेश एवम् युवा साथीगण ने 201 मास्क बाटे। सरपंच लोगर भील को मास्क सुपर्द किये .साथ ही युवाओ को संदेश दिया कि कोविड19 से लडने के लिए आमजन को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने में प्रशासन की पूरी मदद करें।
Read Moreफतहनगर. आज covid19 को लेकर पूर्व विधायक पुष्कर डाँगी, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मावली विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर सभी विधानसभावासियो को कोरोना की बीमारी से बचने के लिए अवगत कराया गया। डांगी के साथ युथ काँग्रेस मावली विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग और ब्लॉक अध्यक्ष मावली अशोक वैष्णव द्वारा लोगो को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
Read Moreफतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अषोक गहलोत को पत्र लिखकर मावली विधानसभा के छ हजार प्रवासियों, श्रमिकों व उनके परिजनों की वापसी के लिये विधायक मद से बसों का प्रबन्ध कराने की स्वीकृति देने की मांग की है। विधायक जोशी ने पत्र मे लिखा है कि मावली विधानसभा के प्रवासियों की बडी संख्या को देखते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा रेल व अन्य साधनों से जो व्यवस्था की जा रही है, वो अपर्याप्त है। इसलिये राज्य सरकार विधायक मद का उपयोग लोगों की सुरक्षित घर वापसी में करें, तो यह कार्य सुगम हो सकेगा। उन्होनें पत्र में यह भी मांग की है कि जो प्रवासी बन्धु व श्रमिक अपने साधनों से अपने निवास स्थान या कार्यस्थल पर लौटना चाहते है, उन्हैं शीघ्र स्वीकृति मिलें। जोशी ने पत्र मे लिखा है कि लाॅक डाउन में मावली विधानसभा क्षैत्र के प्रवासी राजस्थानियों की देष के विभिन्न क्षैत्रों से वा...
Read Moreफतहनगर। दिव्यांश जैन मारवाड़ी ने कैट में 99.64 परसेंटाइल बनाने के पश्चात भारत की सर्वोच्च आईआईएम अहमदाबाद संस्थान में साक्षात्कार के बाद चयन हो गया। पूर्व में आईआईटी रुड़की से पास आउट हो कर सिटी बैंक ऑफ अमेरिका की कंपनी में कार्यरत रहते हुए ये उपलब्धि हासिल की है। दिव्यांश के पिता योगेश जैन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचड़ा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत है। पूरे परिवार में इस चयन की खुशी से हर्ष का माहौल है। ...
Read More