मावली

विद्यालय खुलते ही सघन निरीक्षण के लिए पहुंचे सहायक निदेशक समेत अन्य अधिकारी

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सोमवार को जैसे ही विद्यालय खुले शिक्षा विभाग के अधिकारी सघन  निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इन अधिकारियों ने कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप स्कूलों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा जहां कहीं पर कमी पाई गई उन्हें नोटिस थमाए गए एवं कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डाॅ.नरेन्द्र टाक द्वारा मावली ब्लाॅक के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया गया। लदानी विद्यालय की व्यवस्थाएं श्रेष्ठ पायी गई। एसीबीईओ अंसार मोहम्मद काजी ने भी कई विद्यालयों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाऐ चाक चैबन्द करने के निर्देश दिए। अधिकारी चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 4 बजने में दो मिनिट शेष रहते पहुंच गए जहां पर स्टाफ उपस्थित मिला तथा कोरोना गाइड लाइन के अनुसार निर्देशित सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिली। आगामी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने जा रहे व्याख्

Read More
मावली

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) मावली अ के चुनाव सम्पन्न

फतहनगर । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन दिनांक 17 जनवरी 2021 रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भोमसिंह चुण्डावत थे। अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष शंकर जाट लदाना ने की। विशिष्ट अतिथि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शैलेश कोठारी, मण्डल संयुक्त मंत्री राजेन्द्रसिंह सारंगदेवोत, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह झाला, गिरिराज गुर्जरगौड़, लोकेश जिनावत, दिलीप त्रिपाठी, मदन श्रीमाली, राजवीर सिंह, भीमसिंह राव, संजय गहलोत आदि थे। अधिवेशन के दौरान चुनाव अधिकारी अर्जुनसिंह झाला के निर्देशन में हुए वार्षिक चुनाव में सभाध्यक्ष योगेश जैन, उपसभाध्यक्ष प्रभुलाल जाट, अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, मन्त्री जगदीशसिंह राव, महिला मन्त्री रीना पालीवाल, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, वरिष्ठ

Read More
मावली

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का अधिवेशन कल

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन रविवार को लदानी में होगा। उपशाखा अध्यक्ष शंकरलाल जाट के अनुसार प्रातः 9 बजे से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी में अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन के दौरान उपशाखा कार्यकारिणी का निर्वाचन भी किया जायेगा। सभी सदस्य शिक्षक उक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम

Read More
मावली

प्रधान डांगी का कालाखेत में किया स्वागत

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर।  पंचायत फलीचड़ा के गांव काला खेत में आज नवनिर्वाचित प्रधान पुष्कर लाल डांगी एवं पंचायत समिति सदस्यों का स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन यादव समाज द्वारा किया गया ।  अध्यक्षता मोहन लाल जाट ने की जबकि विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार वैष्णव  थे। छोगालाल जाट ,भेरु लाल जाट ,जोगेंद्र नाथ ,सरवन सिंह ,गोवर्धन सिंह ,सोहन लाल गाडरी ,बजे राम जाट भगवत सिंह आदि द्वारा पधारे हुए समस्त सरपंच पूर्व सरपंच समाजसेवी अतिथियों का तिलक उपरना साफा द्वारा स्वागत किया गया।  प्रधान ने  कहा कि जब भी इस गांव में कोई समस्या हो तो बताएं उसका निस्तारण करवाएंगे । संचालन प्रेम सिंह राजपूत सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा किया गया।

Read More
मावली

मावली में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक संपन्न

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन के हॉल में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन आर.पी.शिवशंकर आमेटा ने किया। अतिथियों का स्वागत अतिरिक्त मु.ब्लाॅ.शि.अ.द्वितीय अंसार मोहम्मद काजी ने किया। समग्र शिक्षा अभियान की संचालित समस्त गतिविधियों की समीक्षा एवं नियोजन बैठक में आर.पी.मुकेश त्रिवेदी द्वारा गहनता से चर्चा की। ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश चैधरी ने ब्लॉक स्तरीय समस्त संस्था प्रधानों को समग्र गतिविधियों पर अद्यतन रहते हुए समयबद्ध कार्य संचालित करने, दैनिक उपस्थिति समय पर भिजवाने,सामुदायिक मुखिया प्रशिक्षण संपन्न कराने आदि पर विचार व्यक्त किए। उक्त बैठक में शब्बीर खां,पवन नागौरी, चुन्नीलाल अहीर, कमलेश त्रिवेदी, भगवत प्रसाद बुनकर, द्वारकेश जोशी, कैलाशपुरी ग

Read More
मावली

ईंटाली मे 16 से दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

फतहनगर। समीपवर्ती ईंटाली में ज्योति स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में श्री निरंजननाथ आचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11000 एवं उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी गौरव आमेटा ने दी। ...

Read More
मावली

पंचायतों में ब्याज रहित पीडी खाता खोले जाने पर सरपंच संघ का विरोध

http://www. fatehnagarnews.com फतहनगर।  पंचायत समिति मावली के सरपंचों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।  ग्राम पंचायतों में ब्याज रहित पीडी खाता खोले जाने पर विरोध स्वरूप राज्य सरकार व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर आदेश को निरस्त करने की मांग की। साथ ही सरकारी के आदेश के प्रति को जलाकर आगे और विरोध प्रदर्शन का संकल्प लिया।  सरकार अगर सरपंचों की मांगों को नहीं मानती है तो सरपंच संघ विरोध प्रदर्शन व पंचायतों में कार्य बहिष्कार सहित सरकार का घेराव करेंगे ।  इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता जीवन सिंह बोयना, नीतू जैन ,युधिष्ठिर पुरोहित, कुलदीप सिंह चुंडावत, कानसिंह राव, हेमेंद्र जाट सहित अनेक सरपंच मौजूद थे।

Read More
मावली

इंटाली में जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली तहसील के इंटाली गांव में किंग सेना मावली (नाहर मगरा) के युवा साथियों द्वारा बढ़ती सर्दी के कहर के चलते हुए जरूरत मंद लोगों को गांव के समाजसेवी गोपाल लखारा के सानिध्य में 25 कंबल गांव के देव स्थान पर 6 पीने के पानी के कैंपर का वितरण किया गया । इस अवसर पर गांव के युवाओं ने भी कंबल वितरण करने में सहयोग किया! उक्त जानकारी राहुल पुजारी ने दी।

Read More
मावली

दिव्यांश बने आईआईएम अहमदाबाद के एसएसी सदस्य

फतहनगर। आईआईएम अहमदाबाद के चुनाव परिणाम के अनुसार मावली के दिव्यांश जैन को स्टूडेंट अफेयर्स कॉउंसिल के सदस्य के रूप चुना गया। जैन पूर्व में आईआईटी रुड़की में सेकेट्री के रूप में कार्य कर चुके है। साथ ही आर्केश वेंकटरमन,मानव मेहता,मोहम्मद मुआज,सौरव मिश्रा भी एसएसी सदस्य के रूप में चुने गए। ये जानकारी संस्थान के जनरल सेकेट्री गगन सैन द्वारा दी गयी। मावली में जैन के परिजनों ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए मिठाईयां बांटी। ...

Read More
मावली

नेशनल यूथ फेस्टिवल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुती शनिवार को

फतहनगर। उदयपुर जिले की मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर राजस्थान एव श्रीकल्याणेश्वी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल यूथ फेस्टिवल सांस्कृतिक कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से आगाज आज होगा। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी करेंगे। मुख्य अतिथि सावित्री आनंद निर्भीक वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रमेश सीरवी पुनाडियाँ उपखंड अधिकारी मावली एवं राजकुंवर किशनावत सेक्रेटरी, कृषि उपज मंडी फतहनगर डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाएंगे। डिजिटल माध्यम के कार्यक्रम संयोजक डॉ.ओम प्रकाश किराड़ के अनुसार नेशनल यूथ फेस्टिवल में भारतीय संस्कृति अभिवृद्धि एवं संरक्षण के लिए किस...

Read More
मावली

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया डांगी का स्वागत

मावली। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ब्लॉक शाखा मावली द्वारा पंचायत समिति मावली के नव निर्वाचित प्रधान एवं पूर्व विधायक मावली पुष्करलाल डांगी का स्वागत उनके फार्म हाउस पर शॉल ओढाकर,मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ब्लॉक शाखा मावली के सुरेश कुमार देशबंधु,ओमप्रकाश मेघवाल, टीलाराम मेघवाल, सोहनलाल मेघवाल, महेंद्र चैधरी, दीपक आदि शामिल थे। ...

Read More
मावली

नेशनल यूथ फेस्टिवल एवं युवासम्मान समारोह 12 को

फास्टर मनाऐगा युवा सप्ताह 2021 फतहनगर। उदयपुर जिले के मावली उपखंड की ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्रीकल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट देवस्थान विभाग के मार्गदर्शन में डिजिटल माध्यम से नेशनल यूथ फेस्टिवल एवं युवा सम्मान समारोह का आयोजन युवा सप्ताह में होगा। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता भारत सरकार प्रेम शंकर भट्ट एवं भगवती जोशी के निर्देश में नेशनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक द्वारा भारतीय संस्कृति अभिवृद्धि एवं संरक्षण के लिए मोबाइल लिंक द्वारा मॉडर्न डांस ,हिप- हॉप ब्रेक डांस और किसी भी राज्य की संस्कृति का सांस्कृतिक पर एकल नृत्य की प्रस्तुति 9 जनवरी को होगी। डिजिटल माध्यम के कार्यक्रम संयोजक डॉ. ओमप्रकाश किराड़ के अनुसार फा...

Read More
मावली

एनपीएस के विरोध मे काली पट्टी बांधकर शिक्षको ने जताया विरोध

फतहनगर। मावली क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा आज पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के पूर्व प्रदेश वरिष्ठ मंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के आह्वान पर विद्यालयो मे अंशदायी पेंशन योजना के तहत आने वाले समस्त शिक्षको व कार्मिको ने काली पट्टी बांधकर न्यू पेंशन स्कीम का विरोध किया। जिला महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल ने बताया कि 1 जनवरी 2004 से तत्कालीन सरकार ने देश मे समस्त कर्मचारियो की पेंशन बन्द कर उसकी जगह न्यू पेंशन स्कीम लागू कर कर्मचारियो के पेंशन फंड को निजी क्षेत्राधिकार मे दे दिया। इसी के विरोध स्वरुप आज मावली ब्लॉक के कार्मिको और शिक्षको ने अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इन शिक्षकों की मांग है कि पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए तथा साथ ही एनपीएस योजना को बंद की जाए। उदयपुर संभाग के समस्त जिलों में शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षक संघ अंबेडकर क...

Read More
मावली

नेशनल गोल्ड टैलेंट मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, संभागीय ने दिखाई प्रतिभा

फतहनगर। उदयपुर जिले की मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत की फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्री कल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मोबाइल लिंक से राष्ट्रीय गोल्ड टेलेंट मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें 19 का प्लेटिनम गोल्ड मेहंदी एंबेसेडर रत्न शिरोमणि में चयन किया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल माध्यम से आनलाईन नेशनल गोल्ड टैलेंट मेहंदी प्रतियोगिता की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी ने की जबकि मुख्य अतिथि डा.अल्पना देशपांडे राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका कार्यक्रम अधिकारी डॉ.खुबचंद बघेल शासकीय स्नातोकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 छत्तीसगढ़ से एवं डा. सुमन अजमेरा विकास अधिकारी सहाड़ा (भीलवाड़ा) और सोनु जीनगर कृषि पर्यवेक्षक ईन्टाली ने डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाई। डिजिटल माध्यम के कार्यक्रम संयोजक गिरीश आमेटा के अनुसार प...

Read More
मावली

मावली पंचायत समिति: भाजपा के मनोज पुजारी ने किया नामांकन दाखिल

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। पंचायत समिति मावली के वार्ड 15 से भाजपा की ओर से मनोज पुजारी ने आज मावली में उपखंड अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन प्रस्तुति से पूर्व पुजारी अपने समर्थकों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे। नामांकन दाखिले के वक्त भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवरलाल ओस्तवाल, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, कल्याणसिंह पोखरना, फतहनगर सनवाड़ मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महेंद्र बोकडिया, निवर्तमान पार्षद मुकेश खटीक, सुनील वैष्णव, युवा मोर्चा फतहनगर सनवाड़ के मंडल अध्यक्ष दीपक बडगूजर समेत कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More
मावली

गांव की आत्मनिर्भरता एवं पंचायती राज पर राष्ट्रीय ई सम्मेलन 31 को

फतहनगर। तीसरी सरकार अभियान के द्वारा गांव की आत्मनिर्भरता एवं पंचायती राज ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन 31 अगस्त को मोबाइल से देख सकेंगे। तीसरी सरकार अभियान उदयपुर के जिला संयोजक ललित नारायण आमेटा के अनुसार गांव को सशक्त और आत्मनिर्भर एवं पंचायती राज पर राष्ट्रीय ई सम्मेलन की अध्यक्षता पद्म श्री राम बहादुर राय अध्यक्ष इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्रसिंह तोमर ग्रामीण तथा पंचायती राज मंत्री होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. डब्ल्यू आर रेडी पूर्व महानिदेशक एवं प्रो, जनक पांडे पूर्व कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं प्रोफेसर अरुण अरुण जैन संस्थापक मिशन समृद्धि एवं डॉ रश्मि सिंह पूर्व निदेशक मिशन कंन्वजन्स दिल्ली आदि वक्ता द्वारा गांव की आत्मनिर्भरता एवं पंचायतीराज संस्थाओं को सशक्त करने पर चर्चा सोमवार सुबह 11 बजे से एंड्राॅयड फोन से देख सकते है। ...

Read More
मावली

चंगेड़ी में विनायक प्रतिमा विसर्जन के साथ गणेशोत्सव सम्पन्न

फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी गांव में श्री चारभुजा मित्र मंडल के तत्वावधान में चल रहा गणपति महोत्सव प्रतिमा विसर्जन के साथ ही संपन्न हो गया। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने पहले विनायक की आरती की तथा गुलाल अबीर लगाते हुए नाचते गाते गणपति की प्रतिमा को सरोवर ले जाया गया जहां भक्तों ने अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ विसर्जन किया। विसर्जन से पूर्व गांव के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें ग्रामीणों ने विनायक के दर्शन करने का लाभ लिया। कोरोना के चलते शोभायात्रा में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस बार इस आयोजन को संक्षिप्त कार्यक्रमों के साथ संपन्न किया गया। ...

Read More
मावली

खबर का असरः गे्रेवल के जरिए राहत देने का प्रयास

फतहनगर(विकास चावड़ा)। फतहनगर से चंगेड़ी मार्ग खस्ताहल की खबर प्रकाशन के बाद ग्रेवल के जरिए राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। चंगेड़ी गांव से फतहनगर के उदासी आश्रम तक जहां जहां भी गढ्ढे हो रहे थे वहां ग्रेवल डाल दी गई है। खराब सड़क को लेकर पिछले दिनों चंगेड़ी सरपंच ने भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया था। इसके बाद सरपंच श्रीमती सुमित्रा जाट ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की जिस पर अब ठेकेदार द्वारा गढ्ढों में गेवल डलवाया जा रहा है। स्वीकृत सड़क का काम चंगेड़ी में सी.सी.निर्माण के बाद से बंद पड़ा है। उच्चाधिकारियों ने सरपंच को भरोसा दिलवाया है कि बारिश के बाद सड़क का काम शुरू करवा दिया जाएगा। उदासी आश्रम से फतहनगर तक की सड़क नगरपालिका क्षेत्र में आती है। गौ शाला के सामने स्थित यह सड़क भी खराब हो चली है। इसकी भी मरम्मत की जानी चाहिए। पिछले दिनों ही इस सी.सी.सड़क पर ईंटों से भरे ट्...

Read More
मावली

लदाना में हत्या की आशंका पर शव निकाल कर किया पोस्टमार्टम

फतहनगर। फतहनगर थाना क्षेत्र के लदाना गांव में 3 दिन पहले एक व्यक्ति के उसके ही खेत पर संदिग्ध अवस्था में शव मिलने और परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित किए बिना उसे दफनाए जाने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने फतहनगर थाने में मामला दर्ज कराते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक सोहनपुरी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। ग्रामीणों की रिपोर्ट के बाद गुरुवार को नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस तरह से मृतक के चेहरे पर घाव के निशान हैं और गर्दन को जबरदस्ती मरोड़ा गया हो ऐसे भी निशान दिखाई देने से यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हो सकती है। फतहनगर थाना अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल के साथ मावली डिप्टी बोराजसिंह भाटी, नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा,आरआई कालुसिंह, पटवारी अभ...

Read More
मावली

डिजीटल वार्ता आयोजन कर चिकित्सक ने दी कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी

फतहनगर। मावली उपखंड की ईन्टाली ग्राम पंचायत में आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी के साझे मे चिकित्सा विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशन मे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव पर आमजन को डिजिटल माध्यम से वार्ता का आयोजन कर केंद्र परिसर को सेनेटाइज किया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार सोशल डिस्टेंस के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अभिषेक चैबीसा द्वारा संवाद में राष्ट्रीय महामारी कोरोनावायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार संवाद किया गया। बीमारी का प्राथमिक लक्षण पर चर्चा करते हुऐ समुदाय को कैसे बचाने की आमजन अपील की गई। इस बीमारी से स्वयं तथा दूसरों को बचाव के लिऐ भारत सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर केसराम पुष्करना ( एडवांस पेस्टिसाइड्स) द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर को सेनेट्राइस किया ...

Read More